गूगल कॉकरोच की आवाज कैसे होती है? - googal kokaroch kee aavaaj kaise hotee hai?

गूगल कॉकरोच की आवाज कैसे होती है? - googal kokaroch kee aavaaj kaise hotee hai?

Show

कॉकरोच तो आप सभी ने देखे होंगे। कुछ लोगों को कॉकरोच मारने के बाद बाहुबली जैसी फीलिंग आती है और कुछ लड़कियां कॉकरोच को देखकर कुछ इस तरह भागती है मानो सामने कॉकरोच नहीं कालकेय आ गया हो। खैर, अपन यहां कॉकरोच के इंपैक्ट पर डिस्कस करने नहीं आए अपन तो यह पता लगाने आए हैं कि छोटे से कॉकरोच के सिर में बड़ा सा एंटीना क्यों होता है। क्या कॉकरोच अपने सरदार से लाइव कांटेक्ट में रहता है। जमीन के नीचे उसकी फैमिली को उसकी लाइव लोकेशन मिलती रहती है। चलिए पता करते हैं:- 

साइंस की किताब में कॉकरोच यानी तिलचट्टे के बारे में काफी कुछ लिखा है। सबसे मजेदार बात यह है कि रावण के 10 सिर हुआ करते थे, कॉकरोच के 10 पेट होते हैं। कॉकरोच का दिल कोई नहीं तोड़ सकता क्योंकि उसका दिल 13 भागों में बंटा होता है और पूरे शरीर में सुरक्षा के साथ 13 जगहों पर रखा होता है। 

कॉकरोच की लाइफ की सबसे बड़ी ट्रेजेडी यह है कि भगवान ने उसे पंख दिए हैं लेकिन वह ठीक प्रकार से उड़ नहीं पाता लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि कॉकरोच के सर पर दो एंटीने होते हैं, जो उसे हर खतरे के सिग्नल भेजते रहते हैं। यदि कॉकरोच रोशनी में नहीं है तो 100% सुरक्षित है। लेकिन मम्मी की बात और है। 

यदि उनके हाथ में HIT होता है तो राजमाता शिवगामी देवी बन जातीं है, कॉकरोच मम्मी को दुश्मन नहीं मानता इसलिए एंटीना उसे मम्मी के आने पर अलर्ट नहीं देता। इसीलिए बेचारा मारा जाता है। कॉकरोच को जमीन के नीचे अंधेरे और नमीं वाली जगह में रहना पसंद है। कॉकरोच के बारे में और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 

सामान्य ज्ञानः कुछ मजेदार जानकारियां

(general knowledge questions answers, gk questions in hindi, general knowledge quiz, gk questions for kids, samanya gyan, general knowledge in hindi,)

घरों में गंदगी या सीलन के कारण कॉकरोच होना आम बात है। कॉकरोच होने से घरों में अजीब बदबू आने लगती है और इनकी वजह से खाने में भी कॉकरोच जाने का डर रहता है। कॉकरोच के कारण आपको कई बीमारियां जैसे हैजा, कुष्ठ रोग, प्लेग, खांसी, दस्त, पोलियो आदि हो सकती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने घरों से कॉकरोच को मार दें।

कॉकरोच भगाने के लिए कई तरह के उत्पादों का उपयोग करने के बाद भी अगर आपके घरों से कॉकरोच जाने का नाम नहीं ले रहे हैं तो इस लेख में बताए गए उपाय तरीके और नुस्खे अपनाएं। यह घरेलू उपाय आपके घरों के कॉकरोच मारने में आपकी मदद करेंगे।

(और पढ़ें - खांसी का घरेलू उपाय)

तो चलिए आपको बताते हैं कॉकरोच मारने के लिए उपाय नुस्खे और तरीके:

कॉकरोच भगाने के घरेलू उपाय - Cockroach bhagane ke gharelu upay

कॉकरोच भगाने के घरेलू उपाय इस प्रकार हैं:

कॉकरोच मारने के लिए उपाय है बेकिंग सोडा - Cockroach marne ke liye upay hai baking soda

बेकिंग सोडा कॉकरोच को मारने में मदद करता है। कॉकरोच को भगाने के लिए बेकरी में इस्तेमाल किए जाने वाले बेकिंग सोडा का उपयोग करें।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के लिए:

  1. पहले बेकिंग सोडा और चीनी को एक साथ मिला लें।
  2. अब इसे चुटकी से जहां-जहां आपको लगता है कि उन जगहों पर कॉकरोच आते हैं उस मिश्रण को डालना शुरू करें जैसे किचन के कोनों में, अलमारी में आदि।
  3. इस मिश्रण में मौजूद चीनी कॉकरोच को अपनी तरफ खींचती है और उसमें मौजूद बेकिंग सोडा के खाने से कॉकरोच मरने लगते हैं।
  4. इस प्रक्रिया को जितनी बार जरुरत हो उतनी बार दोहराएं।

(और पढ़ें - दस्त में क्या खाना चाहिए)

कॉकरोच मारने का स्प्रे है पुदीने का तेल - Cockroach marne ka spray hai pudine ka tel

पुदीने के तेल की गंध से कॉकरोच दूर भागते हैं और यह प्राकृतिक कीटनाशक है जिससे न सिर्फ कॉकरोच दूर होते हैं बल्कि मरते भी हैं। आप घर में पुदीने के तेल और पानी के मिश्रण से कॉकरोच को मारने का स्प्रे बना सकते हैं। बाजार में मिलने वाले एरोसोल स्प्रे के मुकाबले ये स्प्रे आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता साथ ही बच्चों व जानवरों के लिए सुरक्षित होता है। आप इस स्प्रे को गाडी में हो रहे कॉकरोच को मारने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुदीने के तेल से बना स्प्रे बनाने के लिए:

  1. आधा कप पानी को एक स्प्रे बोतल में डाल लें और फिर उसमें 15 बूंद पुदीने का तेल मिलाएं।
  2. पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और फिर इसे स्प्रे बोतल में डाल दें।
  3. अब जहां-जहां आपको अपने घर में कॉकरोच होने की संभावना लगती है वहां-वहां इस बोतल से मिश्रण को छिड़के।
  4. पूरे दिन में इस उपाय को कई बार दोहराएं।

(और पढ़ें - बैक्टीरियल संक्रमण का इलाज) 

कॉकरोच भगाने का उपाय है नीम - Cockroach bhagane ka upay hai neem

नीम जैसे औषधीय पौधे के इस्तेमाल से कॉकरोच को मारना बेहद आसान होता है। नीम की पत्तियों से कॉकरोच की प्रजनन क्षमता कम (Reproduction) हो जाती है और इस तरह कॉकरोच की संख्या बढ़ती नहीं है।

(और पढ़ें - चींटी भगाने के घरेलू उपाय)

नीम का इस्तेमाल करने के लिए:

  1. मुट्ठीभर नीम की पत्तियां लें।
  2. एक लीटर पानी लें।
  3. फिर नीम की पत्तियों को पीसकर इस पेस्ट को पानी के साथ मिला दें।
  4. अब पानी को छानें और फिर इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डाल दें।
  5. अब जहां-जहां कॉकरोच हैं वहां-वहां मिश्रण को स्प्रे करना शुरू करें। 

 (और पढ़ें - पेट में कीड़े हो जाए तो क्या करना चाहिए) 

कॉकरोच मारने के नुस्खे - Cockroach marne ke nuskhe

कॉकरोच मारने के नुस्खे इस प्रकार हैं:

कॉकरोच मारने के लिए पेट्रोलियम जेली और केले का उपयोग करें - Cockroach marne ke liye petroleum jelly aur kele ka upyog kare

इस उपाय में केले के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है। केले के छिलके के इस्तेमाल से कॉकरोच खिंचे चले आते हैं। कॉकरोच को मारने के लिए एक खाली प्लास्टिक का डब्बा लें। अब डब्बे में अंदर पूरे में वैसलीन लगा दें। अब डब्बे में एक केले का छिलका भी डाल दें। फिर जहां आपको लगता है कि घर में उस क्षेत्र पर कॉकरोच हैं, वहां पर डब्बे को रख दें जैसे बाथरूम, किचन आदि। रात में जब कॉकरोच केले की खुशबू से डब्बे में जाएंगे तो उनका फिर वापस बाहर आना मुश्किल होगा।

आप रोज रात को डब्बा इसी तरह खोल कर रख दें और सुबह डब्बे को बंद करके रख दें ताकि अंदर कैद हुए कॉकरोच मर जाएं। फिर से उस डब्बे का इस्तेमाल रात में कर सकते हैं। आखिर में फिर डब्बे को कूड़े में फेक दें।

(और पढ़ें - पेट्रोलियम जेली के फायदे​)

कॉकरोच भगाने का घरेलू उपाय है बोरिक एसिड - Cockroach bhagane ka gharelu upay hai boric acid

कॉकरोच को मारने के लिए बोरेक्स बहुत ही बेहतरीन उपाय है। कॉकरोच को भगाने के लिए आप बोरेक्स की जगह बोरिक एसिड या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद चीनी से कॉकरोच उस ओर खींचे चले आते हैं।

(और पढ़ें - मच्छर भगाने के घरेलू उपाय )

बोरेक्स का इस्तेमाल कैसे करें:

  1. बोरेक्स की मात्रा चीनी से तीन गुना ज्यादा होनी चाहिए जैसे अगर आप तीन बड़े चम्मच बोरेक्स ले रहे हैं तो एक बड़ा चम्मच चीनी लें।
  2. अब इस मिश्रण को रात में वहा-वहां डालें जहां कॉकरोच आते हैं (इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से पहले हाथों में ग्लब्स जरूर पहनें)।
  3. मरे हुए कॉकरोच को कूड़े में फेक दें।
  4. इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक इसी तरह दोहराएं।

(और पढ़ें - गले में खराश का इलाज) 

कॉकरोच भगाएं नींबू के छिलके से - Cockroach bhagaye nimboo ke chilke se

नींबू कई तरह से आपके स्वास्थ्य की देखभाल करता है। यह अंदर और बाहर दोनों तरह से आपकी सेहत का ध्यान रखता है जैसे पाचन क्रिया में सुधार करके और त्वचा का रंग निखार के, लेकिन यह कॉकरोच को भगाने के लिए काफी हद तक लाभदायक है। नींबू में एंटी-पैथोजेनिक गुण होते हैं जो कॉकरोच को दूर रखते हैं। 

(और पढ़ें - पेट में इन्फेक्शन का इलाज)

नींबू का इस्तेमाल कैसे करें:

  1. दो से तीन बड़े चम्मच नींबू जूस को एक छोटी आधी बाल्टी में मिला लें।
  2. पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद अब इस पानी से पोछा लगाना शुरू करें।
  3. उस क्षेत्र पर अच्छे से पोछा लगाएं जहां कॉकरोच अधिक आते हैं।
  4. इस प्रक्रिया को जितनी जरुरत हो उतनी बार दोहराएं।

(और पढ़ें - वायरस क्या है) 

कॉकरोच दूर करने के तरीके - Cockroach door karne ke tarike

कॉकरोच दूर करने के तरीके इस प्रकार है:

कॉकरोच से छुटकारा पाएं डिटर्जेंट से - Cockroach se chutkara paye detergent se

डिटर्जेंट सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन एक स्टडी का कहना है कि पानी और साबुन के मिश्रण में कॉकरोच मर जाते हैं। इस उपाय से कीड़े-मकोड़े भी मर सकते हैं।

(और पढ़ें - छिपकली के काटने पर क्या करना चाहिए)

डिटर्जेंट का इस्तेमाल कैसे करें:

  1. एक कप पानी में चार बड़े चम्मच डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड डिटर्जेंट को डालें।
  2. अब इस मिश्रण को मिलाएं और फिर इसे किसी स्प्रे वाली बोतल में डाल दें।
  3. फिर जहां-जहां आपको कॉकरोच नजर आते हैं वहां इस मिश्रण का छिड़काव करें।
  4. इस प्रक्रिया को जितना जरुरत हो उतनी बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 (और पढ़ें - चूहे के काटने पर क्या करना चाहिए)

कॉकरोच मारने की दवा है कॉफी - Cockroach marne ki dawa hai coffee

कॉफी की गंध की ओर कॉकरोच आकर्षित होते हैं। कॉकरोच को मारने का यह प्राकृतिक उपाय है। इस उपाय को आप जितनी बार जरुरत हो उतनी बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

(और पढ़ें - ग्रीन कॉफी के फायदे)

कॉफी का इस्तेमाल कैसे करें:

  1. पहले कॉफी को एक छोटे कप में डाल दें।
  2. अब एक प्लास्टिक का डब्बा लें और फिर उसे पानी से भर दें।
  3. फिर पानी में कॉफी डाल दें।
  4. अब इस डब्बे को रात में उस जगह पर रख दें जहां कॉकरोच आते हैं।
  5. इस तरह कॉकरोच कॉफी की गंध सूंघते हुए डब्बे में आ गिरेंगे।
  6. अब सुबह को डब्बे में मौजूद कॉकरोच को कूड़े में फेंक दें।

(और पढ़ें - पेट में कीड़े का इलाज​) 

कॉकरोच को मारने का घरेलू नुस्खा है लहसुन, प्याज और काली मिर्च - Cockroach ko marne ka gharelu nuskha hai lehsun, pyaj aur kali mirch

लहसुन, प्याज और काली मिर्च की गंध से कॉकरोच भाग जाते हैं। इस मिश्रण में मौजूद काली मिर्च कॉकरोच को मारने में मदद करती है। इस प्राकृतिक उपाय से आपके घर में मौजूद कॉकरोच रातोंरात खत्म हो सकते हैं।

(और पढ़ें - खाली पेट लहसुन खाने के फायदे​)

लहसुन, प्याज और काली मिर्च का इस्तेमाल कैसे करें:

  1. पहले आधे लहसुन की फांकों और आधे प्याज को मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
  2. अब इस मिश्रण में काली मिर्च का पाउडर भी मिलाएं।
  3. फिर पूरे मिश्रण को एक लीटर पानी में मिलाएं और तब तक मिलाएं जब तक मिश्रण अच्छे से पानी में घुल न जाए।
  4. अब इसे स्प्रे बोतल में डालें और रात में उन जगहों पर छिड़के जहां कॉकरोच आते हैं।
  5. इस उपाय को जितनी बार जरुरत हो उतनी बार इस्तेमाल करें।

 (और पढ़ें - बिल्ली के काटने से क्या होता है)

कॉकरोच मारने का तरीका है प्लास्टर ऑफ और कॉर्न स्टार्च - Cockroach marne ka tarika hai plaster of paris aur corn starch

यह उपाय प्राकृतिक तरीके से कॉकरोच को मारने में मदद करता है। कॉर्न स्टार्च और प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग करके आप कॉकरोच को आसानी से मार सकते हैं।

(और पढ़ें - रेबीज के कारण)

प्लास्टर ऑफ पेरिस और कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल कैसे करें:

  1. दो बड़े चम्मच प्लास्टर ऑफ पेरिस को दो बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च के साथ मिला दें।
  2. अब इस मिश्रण को उस जगह छिड़कें जहां-जहां घर में आपको कॉकरोच दिखाई देते हैं।
  3. इनके पास आने से कॉकरोच धीरे-धीरे मरने लगेंगे।
  4. इस प्रक्रिया को आप जितनी बार जरुरत हो उतनी बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

 (और पढ़ें - कुत्ते के काटने पर क्या करे)

गूगल कॉकरोच को हिंदी में क्या कहते हैं?

संभव है, कुछ तो अड़ भी जाएं कि कॉकरोच हिंदी शब्द ही है। गिने-चुने ही बता पाएंगे कि यह कीट हिंदी में "तिलचट्‌टा' कहलाता है और हाल के दौर में बोलचाल या लेखन में तिलचट्‌टा शब्द का प्रयोग करने वाले लोगों की संख्या नगण्य ही होगी। तिलचट्‌टा बना है "तेल+चाट+आ' से, यानी तेल चाटने वाला।

कॉकरोच को इंग्लिश में क्या बोले हैं?

कॉकरोच (Cockroach) = Cockroach Devnagari to roman Dictionary.

कॉकरोच कैसे दिखाई देता है?

तिलचट्टा.

घर में कॉकरोच होने से क्या होता है?

घर में कॉकरोच होना शारीरिक रूप के साथ साथ मानसिक रूप से भी काफी तकलीफदेह होता हैं। घर में कॉकरोच होना किसी बिमारी को घर में न्योता देने जैसा होता हैं क्योंकि कॉकरोच गंदी जगह पर रहने पसंद करते हैं। और जैसे जैसे इनकी संख्या बढती जाती हैं वैसे वैसे बिमारी के आसार भी बढते जाते हैं।