कर चले हम फिदा गीत का केंद्रीय भाव क्या है अपने शब्दों में लिखिए? - kar chale ham phida geet ka kendreey bhaav kya hai apane shabdon mein likhie?

'कर चले हम फ़िदा'- कविता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को उल्लेख करते हुए उसका प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।


 अपने देश के सम्मान और रक्षा के लिए सैनिक हर चुनौतियों को स्वीकार करके अपने जीवन का बलिदान करने के लिए तैयार रहते हैं। अपनी अंतिम साँस तक देश के मान की रक्षा कर उसे शत्रुओं से बचाते हैं। कवि इसमें देशभक्ति को विकसित करके देश को जागरुक करना चाहता है। यह कविता सन 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है। कवि एक सैनिक के मन के भाव और उसके दर्द को व्यक्त करता है। इसके अंदर एक सैनिक देशवासियों से निवेदन करता है कि उसने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर दिया है। उसके बाद उन्हें ही देश की रक्षा करना होगी।

251 Views


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए- 
गीत में ऐसी क्या खास बात होती है कि वे जीवन भर याद रह जाते हैं?


जिन गीतों में हृदय स्पर्शी भाषा, मार्मिकता, सच्चाई, गेयता, संगीतात्मकता, लयबद्धता, गीत का जीवन से संबंध आदि गुण होते हैं, वे गीत जीवन भर याद रहते हैं। 'कर चले हम फ़िदा' गीत में बलिदान की भावना स्पष्ट रुप से झलकती है। इसलिए यह किसी एक विशेष व्यक्ति का गीत न बनकर सभी भारतीयों का गीत बन गया।

407 Views


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए- 
क्या इस गीत की कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है?


सन् 1962 में भारत-चीन युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर यह गीत लिखा गया है। चीन ने तिब्बत की ओर से आक्रमण किया और भारतीय वीरों ने इस आक्रमण का मुकाबला वीरता से किया। इसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर चेतन आनंद ने 'हकीकत' फिल्म बनाई थी। यह गीत इसी फिल्म के लिए लिखा गया था। 

459 Views


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए- 
कवी ने 'साथियो' संबोधन का प्रयोग किसके लिए किया है?     


कवि ने ‘साथियों’ शब्द का प्रयोग सैनिक साथियों व देशवासियों के लिए किया है। सैनिकों का मानना है कि इस देश की रक्षा हेतु हम बलिदान की राह पर बढ़ रहे हैं। हमारे बाद यह राह सूनी न हो जाए। देशवासियों का परस्पर साथ ही देश की अनेकता में एकता जैसी विशिष्टता को मज़बूत बनाता है।आने वाले भी देश की मान-सम्मान की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने को तैयार रहें।

246 Views


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए- 
इस गीत में धरती को दुल्हन क्यों कहा गया है?


इस गीत में सैनिकों और भारत की भूमि को प्रेमी-प्रेमिका के रुप में दर्शाया गया है। जिस प्रकार दूल्हे को दुल्हन सबसे प्रिय होती हैउसकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी वह बखूबी समझता हैठीक उसी प्रकार इस धरती रुपी दुल्हन पर सैनिक रुपी प्रेमी कभी विपत्ति सहन नहीं कर सकते। जिस तरह दुल्हन को लाल जोड़े में सजाया जाता है उसी तरह भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणो की आहुति देकर धरती को खून के लाल रंग से सजा दिया इसीलिए इस गीत में धरती को दुल्हन कहा गया है। 

525 Views


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए- 
‘सर हिमालय का हमने न झुकने दिया’, इस पंक्ति में हिमालय किस बात का प्रतीक है?


भारत के सैनिक हर पल देश की रक्षा हेतु बलिदान देने के लिए तत्पर रहते हैं। 'सर हिमालय का हमने न झुकने दिया' इस पंक्ति में हिमालय भारत के मान सम्मान का प्रतीक है। भारत-चीन युद्ध हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों पर ही लड़ा गया था। भारतीय सैनिकों ने अपने प्राण गवाँकर देश के मान-सम्मान को सुरक्षित रखा।उनके साहस की अमर गाथा से हिमालय की पहाड़ियाँ आज भी गुंजायमान हैं। 

346 Views


कर चले हम फिदा गीत का केंद्रीय भाव क्या है?

कर चले हम फ़िदा' कविता देश के वीर व शहीद सैनिकों को समर्पित कविता है। कवि इस कविता के माध्यम से देश के लोगों को इन शहीदों के ह्दय की पीड़ा व चिन्ता को दर्शाने का प्रयास करते हैं। कवि कहते हैं की शहीद सैनिक चाहता है की हमने अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा अपने प्राणों का बलिदान देकर की है।

कर चले हम फ़िदा कविता में कवि ने क्या संदेश दिया है *?

इसमें कवि क्या संदेश देना चाहता है? उत्तर: देश की रक्षा करते समय होने वाली मृत्यु को अच्छा कहा गया है। देशभक्ति और बलिदान की भावना जगाने के लिए। संदेश-देश के लिए समर्पण एवं बलिदान का।

कर चले हम फिदा गीत की क्या कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है स्पष्ट कीजिए?

'कर चले हम फ़िदा' नामक की रचना गीतकार कैफ़ी आज़मी द्वारा की गई है। इस पाठ की पृष्ठभूमि 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। इस कविता का केंद्र बिंदु भारतीय सैनिकों को साहसपूर्ण प्रदर्शन तथा देशवासियों से देश की रक्षा के लिए किया गया आह्वान है। उनके मन में देश प्रेम एवं देशभक्ति की उत्कट भावना है।

कर चले हम फिदा से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?

'कर चले हम फ़िदा' कविता से आपको क्या प्रेरणा मिलती है ? Solution : इस गीत को पढ़कर हमें देशहित, बलिदान और संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। जब देश पर कोई विदेशी आक्रमणकारी चढ़ आया हो, तब हमें जी जान लगाकर देश की रक्षा करनी चाहिए।