कर्क रेखा कौन से जिलों से गुजरती है? - kark rekha kaun se jilon se gujaratee hai?

स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा 1883 ई. में परोपकारिणी सभा की स्थापना कहाँ की? विकल्प : करौली/ अलवर/ बूंदी/ उदयपुर

📌   पूर्वी राजस्थान के कश्मीर " नाम से विख्यात है ?

📌   महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था ?

📌   'केन्द्रीय ऊँट प्रजनन केन्द्र कहाँ पर स्थित है

📌   अलवर जिले के राठ अंचल में सम्मिलित क्षेत्र है -

📌   सर्वशिक्षा अभियान में राज्य सरकार कुल व्यय कितना प्रतिशत वहन करती है

📌   . गुलाब के फूलों के निर्यात में अग्रणी जिला कौनसा है

📌   राज्य में 'ग्रेनाइट प्रोसेसिंग का सबसे बड़ा केन्द्र हैउत्तर- जालौर

📌   कौनसा राज्य ‘पुष्कर' को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है ?

📌   कौनसी पर्वत श्रृंखला राजस्थान को दो भागों में बाँटती है

📌   राजस्थान में काला पत्थर निकाला जाता है

📌   अरावली की राजस्थान में सबसे ऊँची चोटी किस जिले में है

📌   'सिरोही' राज्य प्रजामण्डल का संस्थापक था ?

📌   शिक्षा के अधिकार के कानून के तहत स्कूलों में समाज के दुर्बल वर्गों की नि:शुल्क शिक्षा हेतु कितने प्रतिशत स्थानों के आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

कर्क रेखा उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा‎ के समानान्तर, ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई कल्पनिक रेखा हैं जो कि 23.50° से होकर जाती है । यह रेखा पृथ्वी पर उन पांच प्रमुख अक्षांश रेखाओं (भूमध्य रेखा, कर्क रेखा, मकर रेखा, आर्कटिक रेखा, अंटार्कटिक रेखा) में से एक हैं जो पृथ्वी के मानचित्र पर परिलक्षित होती हैं।

यह विश्व के 18 देशों से होकर (पूर्व की ओर बढ़ते हुए) गुज़रती है | भारत में कर्क रेखा 8 राज्यों से होकर जाती है |

भारत का अधिकांश भाग कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है। यह उज्जैन शहर से निकलती है। इस कारण ही जयपुर के महाराजा जयसिंह द्वितीय ने यहां वेधशाला बनवाई इसे जंतर मंतर कहते हैं। यह खगोल-शास्त्र के अध्ययन के लिए है। इस कारण ही यह स्थान काल-गणना के लिए एकदम सटीक माना जाता है। यहां से अधिकतर हिन्दू पंचांग निकलते हैं।

मध्य प्रदेश के जिन 14 जिलों कर्क रेखा काटती है वे पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ते क्रम में कुछ इस प्रकार हैं:-

आज के इस लेख में हम जानेंगे की कर्क रेखा – kark rekha किसे कहते हैं? कर्क रेखा, विश्व के कितने देशों से होकर गुजरती है, भारत के किन-किन राज्यों से और कुल कितने राज्यों सो होकर गुजरती है, मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है?।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

  • कर्क रेखा किसे कहते है – Kark Rekha Kise Kahte Hai ?
  • कर्क रेखा विश्व के कितने देशों से होकर गुजरती है ?
  • कर्क रेखा भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है ?
  • कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
  • 23°30’ उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा क्यों कहा जाता है?
  • कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है?
  • कर्क रेखा के बारे में अन्य जानकारी
  • कर्क रेखा से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

कर्क रेखा किसे कहते है – Kark Rekha Kise Kahte Hai ?

कर्क रेखा कौन से जिलों से गुजरती है? - kark rekha kaun se jilon se gujaratee hai?

उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा के समानांतर 23°30’ पर ग्लोब में पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गयी काल्पनिक रेखा को कर्क रेखा कहते है। यह एक अक्षांश रेखा है, जोकि भारत के मध्य से होकर गुजरती है, इसे ‘Tropic of Cancer‘ भी कहा जाता है। कर्क रेखा पर जलवायु आमतौर पर गर्म और शुष्क होती है।

कर्क रेखा विश्व के कितने देशों से होकर गुजरती है ?

कर्क रेखा कौन से जिलों से गुजरती है? - kark rekha kaun se jilon se gujaratee hai?

कर्क रेखा विश्व के कुल 18 देशों से होकर गुजरती है। इन 18 देशों में मैक्सिको, अल्जीरिया, माली, मॉरीतानिया, इजिप्ट (मिस्त्र), नाइजर, म्यांमार, UAE (संयुक्त अरब अमीरात), बहामास, ताईबान, ओमान, चाड, चीन, बांग्लादेश, मोरक्को, सऊदी अरब, भारत और लीबिया शामिल हैं।

कर्क रेखा भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है ?

जैसा की अब आप सभी जान गए कि कर्क रेखा ग्लोब पर भूमध्य रेखा के समानांतर पश्चिम से पूर्व की ओर 23°30’ पर खींची गयी एक काल्पनिक रेखा है। अब यहाँ बात हो रही है भारत के किन राज्यों से होकर गुजरती है, तो आइए भारत के मैप के साथ इसे देखते और समझते है की यह किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है।

कर्क रेखा कौन से जिलों से गुजरती है? - kark rekha kaun se jilon se gujaratee hai?

जैसा की ऊपर जानें है कि यह पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गयी है, तो आइए ऊपर जो मैप दिख रहा है उसमें पश्चिम से पूर्व की ओर चलते हैं और कर्क रेखा की स्थिति को देखते है, तो कर्क रेखा भारत के सबसे पश्चिमी राज्य गुजरात, गुजरात से राजस्थान, राजस्थान से मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ से झारखण्ड, झारखण्ड से पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल से त्रिपुरा और फिर त्रिपुरा से मिजोरम होकर गुजरती है।

तो इस प्रकार से कर्क रेखा भारत के गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुजरती है।

कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

कर्क रेखा भारत के कुल 8 राज्यों से होकर गुजरती है और ये राज्य है – पश्चिम से पूर्व की ओर गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम।

23°30’ उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा क्यों कहा जाता है?

ग्रीष्म संक्रांति या जून संक्रांति के दौरान, यानी 21 जून को उत्तरी गोलार्ध सूर्य के समकक्ष अत्यधिक झुक जाता है। 21 जून को जब सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है, तो उत्तरी गोलार्ध में वह दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है। यहां इस दिन सबसे अधिक गर्मी होती है, क्योंकि सूर्य की किरणें यहां एकदम लंबवत पड़ती हैं। जून क्रांति के समय सूर्य की स्थिति 23°30’ उत्तरी अक्षांश में होने की वजह से 23°30’ पर खींची गयी अक्षांश रेखा को कर्क रेखा कहा जाता है।

कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है?

कर्क रेखा कौन से जिलों से गुजरती है? - kark rekha kaun se jilon se gujaratee hai?

कर्क रेखा मध्य प्रदेश के 14 जिलों से होकर गुजरती है। इन 14 जिलों में रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा (पहले शाजापुर ), राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया और शहडोल शामिल हैं।

कर्क रेखा के बारे में अन्य जानकारी

  • त्रिपुरा का उदयपुर शहर कर्क रेखा के सबसे निकट का शहर है।
  • भारत की एकमात्र नदी, माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है। पहले मध्य प्रदेश में और दूसरी बार गुजरात में काटती है।
  • इसे उत्तरी उष्णकटिबंधीय भी कहा जाता है।
  • कर्क रेखा भारत को लगभग दो समान भागों में विभाजित करती है।
  • भारत में कर्क रेखा की सबसे ज्यादा लम्बाई मध्य प्रदेश में व सबसे कम राजस्थान में है।

यह भी पढ़े:

क्या आप जानते है, आमंत्रण और निमंत्रण में क्या है अंतर ? जानिए आसान भाषा में

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कैसे होती है ? जानें पूरी प्रक्रिया

कर्क रेखा से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न.1 कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

उत्तर: 08

प्रश्न.2 कर्क रेखा की सर्वाधिक लम्बाई भारत के किस राज्य में है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

प्रश्न.3 कितने डिग्री उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा कहा जाता है?

उत्तर: 23°30’ उत्तरी अक्षांश

प्रश्न.4 कर्क रेखा भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है?

उत्तर: कर्क रेखा भारत के गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुजरती है।

कर्क रेखा कितने जिलों से होकर गुजरती है?

14 जिलों से गुजरती है कर्क रेखा इनमें उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल और जबलपुर शामिल हैं। देश में यह कर्क रेखा गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व उत्तरप्रदेश समेत आठ राज्यों से होकर गुजरती है।

कर्क रेखा के सबसे नजदीक शहर कौन सा है?

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला, कर्क रेखा के सबसे नजदीक (या लगभग) भारतीय शहर है।

कर्क रेखा से सबसे दूर राजस्थान का जिला कौन सा है?

कर्क रेखा (\(21\frac{1}{2}^\circ\) उत्तरी अक्षांश)राजस्थान के डूंगरपुर जिले के चिखली गांव के दक्षिण से तथा बाँसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ तहसील लगभग मध्य में से गुजरती है। कुशलगढ़ (बाँसवाड़ा) में 21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर लम्बवत् पड़ती है।

कर्क रेखा पर कुल कितने देश हैं?

दोस्तो कर्क रेखा विश्व के 18 देशों से होकर गुजरती है , इन देशों के नाम आसानी से याद करने के लिये हम आपको एक ट्रिक बता रहे हैं जिससे कि आपको आसानी से ये याद हो जायेंगे !