(respiration in plants in hindi) पादपों में श्वसन : सभी सजीवो को अपनी जैविक क्रियाएँ पूरी करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है , जटिल कार्बनिक पदार्थ ऑक्सीजन की उपस्थिति में विघटित होकर CO2 व जल के साथ साथ ऊर्जा मुक्त करते है जो सजीवों की जैविक क्रियाओं में काम आती है | Show श्वसन सजीव कोशिकाओ में संपन्न होने वाली वह प्रक्रिया है जिसमें उच्च ऊर्जा वाले जटिल कार्बनिक पदार्थ विघटित होकर सरल व निम्न ऊर्जा वाले अणुओं का निर्माण करते है तथा ऊर्जा मुक्त होती है | यह क्रिया निम्न प्रकार से सम्पन्न होती है – श्वसन के क्रियाधार श्वसन में ऑक्सीकृत होने वाले उच्च ऊर्जा वाले अणु श्वसन क्रियाधार कहलाते है | ये क्रियाधार कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन व वसा के अणु होते है , श्वसन में सबसे पहले उपयोग लिया जाने वाला क्रियाधार कार्बोहाइड्रेट होता है | क्या पादप सांस लेते है ? हाँ , पादप भी साँस लेते है , ये ऑक्सीजन ग्रहण करते है तथा CO2 मुक्त करते है | पादपो में गैसों का आदान प्रदान रन्ध्रो द्वारा होता है | श्वसन के प्रकार ऑक्सीजन की उपस्थिति के आधार पर श्वसन दो प्रकार का होता है |
ट्राइकर्बोक्सिलिक अम्ल चक्र / क्रेब चक्र माइटोकोंड्रिया में होने वाली इस अभिक्रिया को सर्वप्रथम एच.ए.क्रेब ने 1937 में समझाया था | क्रेब चक्र का प्रारम्भ सिट्रिक अम्ल के बनने से होता है | अत: इसे सिट्रिक अम्ल चक्र भी कहते है , इस सम्पूर्ण चक्र में 6-कार्बन वाले सिट्रिक अम्ल में से 2-कार्बन परमाणु co2 के रूप में मुक्त होते है तथा ऑक्सेलोएसिटिक अम्ल का निर्माण होता है जो क्रेब चक्र का अन्तिम उत्पाद होता है | यह एसिटाइल co.A से मिलकर चक्र की निरन्तरता बनाये रखता है | ऑक्सीश्वसन में कुल 36 ATP अणु बनाते है , क्रेब चक्र में ATP अणुओं का निर्माण होता है | जिनका उपयोग विभिन्न कार्यो को करने के लिए ऊर्जा के रूप में होता है | इस चक्र में कई ऐसे मध्यवर्ती यौगिकों का निर्माण होता है जिनका अन्य जैव अणुओं के संश्लेषण में उपयोग होता है | इलेक्ट्रोन परिवहन तंत्र (electrone transport system) उपापचयी पथ जिसके द्वारा इलेक्ट्रान एक वाहक से अन्य वाहक की और गुजरता है , इलेक्ट्रोन परिवहन तंत्र कहलाता है | यह माइटोकोंड्रिया की भीतरी झिल्ली में सम्पन्न होता है | इस प्रक्रिया में इलेक्ट्रान व् हाइड्रोजन आयन कई मध्यस्थ वाहको के द्वारा जुड़कर जल का निर्माण करते है तथा ATP का निर्माण होता है | इलेक्ट्रान परिवहन तन्त्र में NADH2 व FADH2 से इलेक्ट्रान का ऑक्सीकरण एक निश्चित क्रम में होता है |
सक्सीनेट यूबीक्वीनॉन ऑक्सीडोरिडक्टेज –संकुल – II द्वारा FADH2 से प्राप्त इलेक्ट्रान ग्रहण करता है |
किण्वन (fermentation)किण्वन अधिकांश जीवाणु , कबको , यीस्ट व मांशपेशियों में ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होने वाली क्रिया है जिसमे ग्लूकोज के अणु का अपूर्ण ऑक्सीकरण होता है | जिसमे एल्कोहल अथवा कर्बोक्सिलिक अम्ल का निर्माण होता है तथा CO2 मुक्त होती है | किण्वन क्रिया में बनने वाले उत्पाद के आधार पर किण्वन दो प्रकार का होता है –
ऑक्सी श्वसन व किण्वन में अंतर किण्वनऑक्सीश्वसन१. इसमें ग्लूकोज का आंशिक विघटन होता है |इसमें ग्लुकोज का पूर्ण विघटन होता है२. ग्लुकोज के एक अणु से 2 ATP प्राप्त होते हैग्लूकोज के एक अणु से 36 ATP प्राप्त होते है३. इसमें NADH2 का ऑक्सीकरण मंद गति से होता हैइसमें NADH2 का ऑक्सीकरण तीव्र गति से होता है |एन्फिबोलिक पथ : श्वसन के लिए ग्लुकोज अनुकूल क्रियाधार है , सभी कार्बोहाइड्रेट श्वसन में उपयोग लाने से पहले ग्लूकोज में बदले जाते है |
श्वसन गुणांक (R.Q) (respiration quanant) (RQ) : श्वसन में मुक्त होने वाले co2 व उपयोग होने वाली o2 के आयतन का अनुपात श्वसन गुणांक कहलाता है | श्वसनीय संतुलन चार्ट प्रत्येक ग्लुकोज के अणु से बनने वाले प्राप्त शुद्ध ATP की गणना कुछ निश्चित कल्पनाओं के आधार पर की जा सकती है | क्या पौधे भी श्वसन करते है श्वसन प्रक्रिया को समझाइये?Solution : हाँ, पौधे भी श्वसन करते हैं। पौधों की श्वसन क्रिया में गैसों का आदान-प्रदान मुख्यतः उनकी पत्तियों द्वारा होता है। पत्तियाँ सूक्ष्म रंध्रों द्वारा वायु को अन्दर लेती हैं तथा ऑक्सीजन का उपयोग करती हैं। वे कार्बनडाइ-ऑक्साइड वायु में निकालती हैं।
पौधों में श्वसन क्रिया कैसे होती है?Solution : पौधे पत्तियों के रंधों द्वारा वायु से ऑक्सीजन ग्रहण कर श्वसन करते हैं। पौधे कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग केवल भोजन बनाते समय करते हैं और इस प्रक्रम में ऑक्सीजन उत्पन्न होती है। श्वसन क्रिया दिन-रात चलती रहती है जबकि भोजन बनाने की प्रक्रिया केवल सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में दिन के समय होती है।
पौधों में श्वसन कौन करता है?पौधों में जन्तुओं की तरह कोई विशेष श्वसन अंग नहीं पाये जाते हैं, इनमें गैसों का आदान-प्रदान स्टोमेटा, लेण्टीसेल तथा न्यूमेटाफोर्स द्वारा होता है।
क्या पौधे श्वसन करते हैं पौधे वायु कैसे प्राप्त करते हैं?इनमें हवा का आदान-प्रदान मूलत: पत्तियों में उपस्थित छिद्रों के ज़रिए होता है, जिसे स्टोमेटा कहते हैं. इनके अलावा तने पर भी कुछ छिद्र होते हैं और जड़ें अपनी सतह से 'साँस' लेती हैं. श्वसन की मदद से पेड़-पौधे भी ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं और कार्बन डाई-ऑक्साइड का निर्माण करते हैं.
|