क्या तुम रोज मंदिर जाया करते हो ट्रांसलेशन? - kya tum roj mandir jaaya karate ho traansaleshan?

Past Indefinite Tense in Hindi : इस पोस्ट में Past Indefinite Tense के rules, structure, uses, exercises एवं examples के बारे में जानेंगे। इस tense को Simple Past Tense भी कहते हैं। मैंने past indefinite tense के affirmative, negative, interrogative और negative interrogative sentence को chart के द्वारा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में समझाया है।

क्या तुम रोज मंदिर जाया करते हो ट्रांसलेशन? - kya tum roj mandir jaaya karate ho traansaleshan?

ध्यानपूर्वक इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ें और समझे। मुझे विश्वास है कि आपको यह पोस्ट बहुत अच्छी तरह से समझ में आ जाएगा। अगर कोई दिक्कत हो तो नीचे कमेंट में पूछे।

“Past Indefinite Tense को Simple Past Tense भी कहते है। इस tense की क्रिया से यह पता चलता है कि कार्य भूतकाल में किसी समय समाप्त हो गया।“

इस टेंस के वाक्यों में भूतकाल में हुई कार्यों या घटनाओं का वर्णन होता है। इस टेन्स के वाक्यों से भूतकाल में कार्य का पूरी तरह से समाप्त होने का बोध होता है।

जैसे –

  • राम कल दिल्ली गया था।
  • उसने एक चिट्ठी लिखी थी।
  • हमलोगों ने मैच जीता।
  • वह मुझसे मिलने आया था।

ऊपर के वाक्यों में से पहले वाक्य में राम के द्वारा दिल्ली जाने का कार्य हुआ और यह कार्य कल हुआ यानी एक दिन पहले। मतलब की राम के द्वारा दिल्ली जाने का कार्य भूतकाल में पूरी तरह से समाप्त हो गया। अर्थात यह वाक्य Past Indefinite Tense में है। इसी तरह से अन्य तीन वाक्य से भी यह पता चलता है कि कार्य भूतकाल में पूरी तरह से समाप्त हो गया है।

Past Indefinite Tense को hindi में अनिश्चित भूतकाल या सामान्य भूतकाल कहते हैं। नीचे इस पोस्ट में Past Indefinite Tense के rules, examples और excercises hindi में विस्तारपूर्वक समझाया गया है।

Use of Past Indefinite Tense in Hindi

1. इस Tense का प्रयोग मुख्यतः ऐसे कार्य-व्यापार के लिए होता है, जो भूतकाल में समाप्त हो गया। जैसे –

  • मैं उससे कल मिला था। (I met her yesterday.)
  • वे 2015 ई० में मरे। (He died in 2015.)
  • उसने एक बाघ मारा था। (He killed a tiger.)

इन वाक्यों से यह बोध होता है कि कार्य-व्यापार भूतकाल में पूर्णतः समाप्त हो गया।

2. इस Tense का प्रयोग Past Tense से संबंधित घटनाओं या स्थितियों का वर्णन करने में भी होता है। जैसे –

  • सन् 1947 था। (It was 1947.)
  • वह खुश थी। (She was happy.)
  • बहुत ठंडी थी। (It was very cold.)

3. इस Tense का प्रयोग भूतकाल में कोई काम करने की आदत का बोध करने में भी होता है। जैसे –

  • वह रोज मन्दिर जाया करती थी। (He used to go to temple everyday.)
  • वे हमेशा मेरी मदद करते थे। (He always helped me.)

Past Indefinite Tense की पहचान

हिंदी के वाक्यों में जब  मुख्य क्रिया (main verb) के रूप में था / थी / थे / थीं रहता है या धातु + आ / ई / ए + (था / थी / थे / थीं) रहता है, तब उन वाक्यों की क्रियाओं का अनुवाद प्रायः Simple Past Tense या Past Indefinite Tense में होता है।

Past Indefinite Tense example in hindi & english

  • मैं खुश था। – I was happy.
  • तुम उदास थे। – You were sad.
  • वे लोग नेता थे। – They were leaders
  • राम के पास एक घोड़ा था। – Ram had a horse.
  • तुम्हारे पास एक गाय थी। – You had a cow.
  • मैं वहाँ गया / मैं वहाँ गया था। – I went there.
  • उसने पत्र लिखा / उसने पत्र लिखा था। – He wrote a letter.

इन वाक्यों में आए Verbs was, were, had, went और wrote के Verb Form Simple Past Form में प्रयुक्त हैं। ऐसे Verb Form में प्रयुक्त Verbs को Simple Past Tense में होना समझा जाता है।

इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट (structure) होती है – Subject + Simple Past Form (V2).

Past Indefinite Tense Sentence Translation Rule & Structure in Hindi to English

Hindi structure of sentence English structure of sentence
कर्त्ता (Subject) + संज्ञा/विशेषण (noun/adjective) + क्रिया (Verb) Subject + Verb + Noun / Adjective
कर्त्ता (Subject) + कर्म (Object) + क्रिया (Verb) Subject + Verb + Object
Sentence in hindi Sentence in english
वह खुश था।
मेरे पास एक गाय थी।
He was happy.
I had a cow.
मैंने खाया / मैंने खाया था।
उसने पत्र लिखा / उसने पत्र लिखा था।
I ate.
He wrote a letter.

Past Indefinite Tense Sentence Structure in Hindi & English

Simple Past Tense pattern & example in hindi

कर्त्ता + संज्ञा / विशेषण / अन्य + था, थी, थे, थीं
मैं गरीब था
हमलोग छात्र थे
तुम एक किरानी थे
सीता लाचार थी
वह लंबी थी
वे लोग डॉक्टर थे
वे एक डॉक्टर थे
मेरे पास एक कार थी

Simple Past Tense pattern & example in english

Subject + was / were / had + noun / adjective / other
I was poor
We were students
You were a clerk
Sita was helpless
She was tall
They were doctor
He was a doctor
I had a car

Note : ऊपर दिए गए अंग्रेजी वाक्यों में –

  • I, He, She, It, Name और Singular Noun के साथ Was का प्रयोग
  • We, You, They और Plural Noun के साथ Were का प्रयोग एवं
  • अधिकार (पास) के अर्थ में सभी person (I, we, you,  he, she, it, name, singular & plural noun) के साथ Had का प्रयोग मुख्य क्रिया (main verb) के रूप में करना है।

Past Indefinite Tense structure & example in hindi

कर्त्ता + कर्म धातु + आ / ई / ए + (था / थी / थे / थीं)
मैंने खेला / खेला था
हमलोग पढ़े / पढ़े थे
तुमने एक पत्र लिखा / लिखा था
उसने एक बाघ मारा / मारा था
सीता ने रोटी खायी / खायी थी
बच्चे स्कूल गये / गये थे
वे पटना गए / गए थे

Past Indefinite Tense structure & example in english

Subject + V2 + Object
I played
We read
You wrote a letter
He killed a tiger
Sita ate bread
The children went to school
They went to patna

Simple Past Tense Short Table

Person Subject in Singular Number Subject in Plural Number
First Person I was / I had / ate. We were / We had / We ate.
Second Person You were / You had / You ate. You were / You had / You ate.
Third Person He was / He had / He ate. They were / They had / They ate.

Note :

  • He के स्थान पर She, It या कोई भी उपयुक्त Singular Subject आ सकता है तथा They के स्थान पर कोई भी उपयुक्त Plural Subject आ सकता है।
  • जब main verb के रूप में was/were/had का प्रयोग करना होता है, तब इसके बाद noun या कोई अन्य उपयुक्त complement देना अनिवार्य हो जाता है। जैसे – I was ill. They were students. I had a goat.

Past Indefinite Tense Chart in Hindi & English

Past Indefinit Tense के वाक्यों के प्रकार :

  1. Past Indefinite Tense – Affirmative Sentence
  2. Past Indefinite Tense – Negative Sentence
  3. Past Indefinite Tense – Interrogative Sentence
  4. Past Indefinite Tense – Negative Interrogative Sentence

Past Indefinite Tense – Affirmative Sentence Structure & Example

हिंदी वाक्य
[कर्त्ता + कर्म + धातु + आ / ई / ए + (था / थी / थे / थीं)]
अंग्रेजी वाक्य
[Subject + V2 + Object]
मैं गया। I went.
मैं स्कूल गया था। I went to school.
मैंने उसे चाहा था। I liked her.
हमलोगों ने मैच जीता। We won the match.
तुमने सेब खाया था। You ate an apple.
उसने मुझे गाली दी। He abused me.
मेरी माँ ने मुझे प्यार किया। My mother loved me.
लड़को ने काम किया। The boys worked.
लता ने गाना गया। Lata sang a song.
वह खुश हो गयी। He became pleased.

Note : Past Indefinite Tense Affirmative Sentences की बनावट (structure) हो जाती है –Subject + V2 + Object

Excercise of Past Indefinite Tense – Affirmative Sentences (Hindi to English Translation)

  1. उसने खाया / खाया था।
  2. मैं विद्यालय गया।
  3. वह मेरे पास आया।
  4. गीता ने रोटी खायी।
  5. तुमने एक बाघ मारा।
  6. उसने मुझे एक पुस्तक दी।
  7. राम ने सुग्रीव की मदद की थी।
  8. सोहन दिल्ली गया था।
  9. तुमने मुझे गली दी थी।
  10. राधा ने एक चिट्ठी लिखी थी।
  11. सरकार ने गरीबों की मदद की।
  12. मैंने खेला था।
  13. बच्चे घर आये।
  14. मैने कार्य आरम्भ किया।
  15. उसने इनाम पाया।
  16. शिक्षक ने अँग्रेजी पढ़ाई।
  17. उन्होंने एक प्रश्न पूछा।
  18. छात्रों ने जवाब दिया।
  19. वह कल आया।
  20. मैंने एक कलम खरीदी।
  21. उसने एक स्वप्न देखा।
  22. मैंने चाय पी।
  23. मेरी माँ ने मुझे प्यार किया।
  24. मैंने उसे धन्यवाद दिया।
  25. वह खुश हो गया।
  26. उसने वादा किया।
  27. लड़कों ने काम किया।
  28. गीता ने गाना गाया।
  29. राम दिल्ली जाना चाहा।
  30. मैं एक डॉक्टर बनाना चाहता था।
  31. तुम मुझसे मिलने आये थे।
  32. वह उसे देखने गया।
  33. वह मुझे भूल जाना चाही।
  34. राम ने कुछ करना चाहा।
  35. सीता वापस आना चाहती थी।
  36. मैं उसे मारना चाहता था।
  37. मैं काम करना चाहता था।
  38. उसने एक ग्लास पानी लाने की आज्ञा दी।
  39. मैंने यह काम करना चाहा।
  40. मैंने तुम्हें पढ़ाना चाहा।
  41. उसने एक पुस्तक खरीदनी चाही।
  42. मैंने उसकी मदद करनी चाही।
  43. तुमने जानना चाहा।
  44. राम ने अपने दोस्त की जान बचानी चाही।
  45. वह अपने दोस्त को देखने गया।
  46. उसने चिल्लाने की कोशिश की।
  47. शिक्षक ने पढ़ाने की कोशिश की।
  48. उसने अवहेलना करने की कोशिश की।
  49. उसने जाने की अनुमति दी।
  50. मैंने यह काम करने की कोशिश की।
  51. उसने कुछ करना चाहा।

Answer :

  1. He ate.
  2. I went to school.
  3. He came to me.
  4. Geeta ate bread.
  5. You killed a tiger.
  6. She gave me a book.
  7. Ram helped Sugreev.
  8. Sohan went to Delhi.
  9. You abused me.
  10. Radha wrote a letter.
  11. The government helped the poor.
  12. I played.
  13. The children came to home.
  14. I started work.
  15. He got the prize.
  16. The teacher taught English.
  17. They asked a question.
  18. The students replied.
  19. He came yesterday.
  20. I bought a pen.
  21. He dreamt.
  22. I took tea.
  23. My mother loved me.
  24. I thanked him.
  25. He became pleased.
  26. He promised.
  27. The boys worked.
  28. Geeta sang a song.
  29. Ram went to Delhi.
  30. I wanted to be a doctor.
  31. You came to meet me.
  32. He went to see him.
  33. She wanted to forget me.
  34. Ram wanted to do something.
  35. Sita wanted to come back.
  36. I wanted to kill him.
  37. I wanted to work.
  38. He orderd to bring a glass of water.
  39. I wanted to do this work.
  40. I wanted to teach you.
  41. He wanted to buy a book.
  42. I wanted to help her.
  43. You wanted to know.
  44. Ram wanted to save the life of his friend.
  45. He went to see his friend.
  46. He tried to shout.
  47. The teacher tried to teach.
  48. He tried to avoid.
  49. He allowed to go.
  50. I tried to do this work.
  51. He wanted to do something.

Present Indefinite Tense – Negative Sentence Structure & Example

हिंदी वाक्य
[कर्त्ता + कर्म + नहीं + धातु + आ / ई / ए + (था / थी / थे / थीं)]
अंग्रेजी वाक्य
[Subject + did not + V1 + Object]
मैं नहीं गया। I did not go.
मैं वहाँ नहीं गया। I did not go there.
मैं वहाँ जाना नहीं चाहता था। I did not want to go there.
हमलोगों ने मैच नहीं जीता। We did not win the match.
तुमने नहीं खाया था। You did not eat.
उसने सेब नहीं खाया। He did not eat an apple.
लड़के स्कूल नहीं गये। The boys did not go to school.
तुम्हारा भाई ने काम नहीं किया। Your brother did not work.
उनलोगों ने कोशिश नहीं की। They did not try.
तुम उसे मारना नहीं चाहते थे। You did not want to kill him.

Note : इस tense के negative sentence में subject के बाद did not / didn’t दें और तब verb का मूल रूप दें। इस प्रकार Past Indefinite Tense Negative Sentences की बनावट (structure) हो जाती है –Subject + did not + V1 + Object

Excercise of Past Indefinite Tense – Negative Sentences (Hindi to English Translation)

  1. मैंने नहीं खाया।
  2. तुमने नहीं पढ़ा।
  3. उसने नहीं खाया था।
  4. बच्चे स्कूल नहीं गये।
  5. हमलोगों ने कोशिश नहीं की।
  6. वे मेरी मदद करना नहीं चाहते थे।
  7. वह उसे मारना नहीं चाहता था।
  8. मैंने नहीं देखा।
  9. मोहन नहीं आया।
  10. तुम स्कूल नहीं गए।
  11. सोहन नहीं आया।
  12. तुम्हारा भाई ने काम नहीं किया।
  13. मैंने नहीं जाना।
  14. राम ने नहीं खाया।
  15. वह खेलने नहीं गया।
  16. मैं उसको नहीं जानता था।
  17. गीता मुझसे नफरत नहीं करती थी।
  18. वह स्कूल जाना नहीं चाहती थी।
  19. उन्होंने कोशिश नहीं की।
  20. मैं राधा को भूलना नहीं चाहता था।
  21. वे मुझसे प्यार नहीं करते थे।
  22. उसने मुझे चेतावनी नहीं दी।
  23. मैंने इसे बुरा नहीं माना।
  24. आपने देश की सेवा नहीं की।
  25. तुमने आज्ञा पालन नहीं की।
  26. तुम स्कूल जाना नहीं चाहते थे।
  27. उसने मैच जीतने की कोशिश नहीं की।
  28. वह कल दिल्ली नहीं गया।
  29. वह कल रात नहीं सोयी।
  30. बच्चे नहीं पढ़ें।
  31. उसने तुझे गाली नहीं दी।
  32. मैं अपना गाँव नहीं गया।
  33. उसने मुझे पुस्तक नहीं दी।
  34. आपने पत्र नहीं लिखा।
  35. मैंने आपका पत्र नहीं पाया।
  36. उसने कुछ करना नहीं चाहा।
  37. तुमने मुझे मारने की कोशिश नहीं की।
  38. वह वहाँ जाना नहीं चाहती थी।

Answer :

  1. I did not eat.
  2. You did not read.
  3. He did not eat.
  4. The children did not go to school.
  5. We did not try.
  6. They did not help me.
  7. He did not kill him.
  8. I did not see.
  9. Mohan did not come.
  10. You did not go to school.
  11. Sohan did not come.
  12. Your brother did not work.
  13. I did not know.
  14. Ram did not eat.
  15. He did not go to play.
  16. I did not know him.
  17. Geeta did not hate me.
  18. She did not go to school.
  19. They did not try.
  20. I did not want to forget Radha.
  21. They did not love me.
  22. He did not warn me.
  23. I did not take it ill it.
  24. You did not serve the country.
  25. You did not obey.
  26. You did not want to go to school.
  27. He did not try to win the match.
  28. He did not go to Delhi yesterday.
  29. She did not sleep at night yesterday.
  30. The children did not read.
  31. He did not abuse you.
  32. I did not go to my village.
  33. He did not give me a book.
  34. You did not write a letter.
  35. I did not receive your letter.
  36. He did not want to do something.
  37. You did not try to kill me.
  38. She did not want to go there.

Past Indefinite Tense – Interrogaitve Sentence Structure & Example

हिंदी वाक्य
[क्या + कर्त्ता + कर्म + धातु + आ / ई / ए + (था / थी / थे / थीं ?)
Or,
कर्त्ता + कर्म + क्या / कब / कैसे / कहाँ / क्यों इत्यादि + धातु + आ / ई / ए + (था / थी / थे / थीं ?]
अंग्रेजी वाक्य
[Did + Subject + V1 + Object ?)
Or,
Wh family (What / When / How / Where / Why) + did + Subject + V1 + Object ?]
क्या मैं गया ? Did I go ?
क्या मैंने तुमको पीटा था ? Did I beat you ?
क्या हमलोग तुमसे मिलने आया था ? Did we come to meet you ?
क्या आप मुझे भूल गये ? Did you forget me ?
क्या उसने कोशिश की ? Did he try ?
क्या सीता ने पत्र लिखा था ? Did Sita write a letter ?
क्या बच्चे स्कूल गये थे ? Did the children go to school ?
क्या वे लोग तुम्हारे पास आये ? Did they come to you ?
मैंने क्या किया ? What did I do ?
मैंने क्या काम किया ? What did I work ?
तुम वहाँ कब गये थे ? When did you go there ?
हमलोगों ने क्या देखा ? What did we see ?
उसने क्या करना चाहा ? What did he want to do ?
उसने मुझसे क्यों प्यार किया ? Why did she love me ?
उनलोगों ने कैसे परीक्षा की तैयारी की ? How did they prepare for the examination ?
राधा कहाँ गयी ? Where did Radha go ?

Note :

  • प्रश्नात्मक वाक्य जब क्या से शुरू हो तो वाक्य का अनुवाद (translate) Did से शुरू करें। उसके बाद Subject दें और फिर verb का मूल रूप दे। अर्थात् Past Indefinite Tense Interrogative sentence का structure हो जाता है – Did + Subject + V1 ?
  • जब क्या Subject के बाद रहता है, तो What का प्रयोग did के पहले होता है।
  • जब वाक्यों में क्या, कब, क्यों, कहाँ, कैसे इत्यादि (what, when, why, where, how etc.) रहें तो अनुवाद (translate) करने के लिए सबसे पहले इनकी अंग्रेजी दें। उसके तुरंत बाद did दें ; पुनः subject दें और तब verb का मूल रूप (V1) दें। अर्थात् Past Indefinite Tense Interrogative sentence का structure हो जाता है – Wh family (What / When / How / Where / Why) + did + Subject + V1 + Object ?

Excercise of Past Indefinite Tense – Interrogative Sentences (Hindi to English Translation)

  1. क्या तुमने खाया ?
  2. क्या बच्चे स्कूल गये ?
  3. क्या आपने कोशिश की ?
  4. क्या मोहन के पिता ने मोहन को पीटा ?
  5. क्या तुम पढ़ना चाहते हो ?
  6. क्या राम ने यह काम करना चाहा ?
  7. क्या उसने गाली दी ?
  8. क्या राम सोया ?
  9. क्या तुम रोये थे ?
  10. क्या वह आई ?
  11. क्या गीता ने पत्र लिखा था ?
  12. क्या सोहन ने एक पुस्तक खरीदी ?
  13. क्या नेहा ने डांस किया ?
  14. क्या उनलोगों ने तुम्हारी मदद की ?
  15. क्या राम जाना चाहता था ?
  16. क्या वे लोग तुम्हारे पास आये ?
  17. क्या तुमने उन्हें वह काम करने की अनुमति दी ?
  18. क्या राधा गाना गाती थी ?
  19. क्या आप मुझे भूल गये ?
  20. क्या अंग्रेजों ने भारत छोड़ा ?
  21. तुम कहाँ गए थे ?
  22. बच्चे कब आये ?
  23. आपलोग दिल्ली कब गए थे ?
  24. लड़के स्कूल क्यों गये ?
  25. तुमने क्या करना चाहा ?
  26. आपने कैसे परीक्षा की तैयारी की ?
  27. तुम्हारे भाई ने तुम्हें क्यों पीटना चाहा ?
  28. मैंने क्या किया ?
  29. तुम कब गये ?
  30. वह कहाँ गयी ?
  31. तुमलोगों ने क्या देखा ?
  32. गीता ने क्या खाया ?
  33. आपने कब काम किया ?
  34. तुमने श्याम को कब पीटा ?
  35. उसने पत्र कहाँ भेजा ?
  36. आपलोग कब आये ?
  37. लड़कों ने क्या किया ?
  38. मैंने क्या चाहा ?
  39. उसने क्या करना चाहा ?
  40. राधा ने श्याम की मदद क्यों की ?
  41. उसने मुझे क्या लाने के लिए कहा ?
  42. सोहन ने पुस्तक चुराने की कोशिश क्यों की ?
  43. आपने कब काम करने की कोशिश की ?
  44. उन लोगों ने कैसे मैच जीता ?
  45. सीता कब और कहाँ गयी ?
  46. सरकार ने हमलोगों को क्या दिया ?
  47. आप क्या चाहते थे ?
  48. उसने क्या खाना पसंद किया ?
  49. राम ने सीता को क्यों पसंद किया ?

Answer :

  1. Did you eat ?
  2. Did children go to school ?
  3. Did you try ?
  4. Did Mohan’s father beat Mohan ?
  5. Did you want to read ?
  6. Did Ram want to do this work ?
  7. Did he abuse ?
  8. Did Ram sleep ?
  9. Did you weep ?
  10. Did she come ?
  11. Did Geeta write a letter ?
  12. Did Sohan buy a book ?
  13. Did Neha dance ?
  14. Did they help you ?
  15. Did Ram want to know ?
  16. Did they come to you ?
  17. Did you allow to do that work them ?
  18. Did Radha sing a song ?
  19. Did you forget me ?
  20. Did the English leave India ?
  21. Where did you go ?
  22. When did children come ?
  23. When did you go to Delhi ?
  24. Why did the children go to school ?
  25. What did you want to do ?
  26. How did you prepare for the examination ?
  27. Why did your brother want to beat you ?
  28. What did I do ?
  29. When did you go ?
  30. Where did she go ?
  31. What did you see ?
  32. What did Geeta eat ?
  33. When did you work ?
  34. When did you beat Shyam ?
  35. Where did he send a letter ?
  36. When did you come ?
  37. What did boys do ?
  38. What did I want ?
  39. What did he want to do ?
  40. Why did Radha help Shyam ?
  41. What did he say to bring me ?
  42. Why did Sohan try to steal a book ?
  43. When did you try to work ?
  44. How did they win the match ?
  45. When and where did Sita go ?
  46. What did the government give us ?
  47. What did you want ?
  48. What did he like meal ?
  49. Why did Ram like Sita ?

Past Indefinite Tense – Negative Interrogative Sentence Structure & Example

हिंदी वाक्य
[क्या + कर्त्ता + कर्म + नहीं + धातु + आ / ई / ए + (था / थी / थे / थीं ?)
Or,
कर्त्ता + कर्म + क्या / कब / कैसे / कहाँ / क्यों इत्यादि + नहीं + धातु + आ / ई / ए + (था / थी / थे / थीं ?]
अंग्रेजी वाक्य
[Did + Subject + not +  V1 + Object ?)
Or,
Wh family (What / When / How / Where / Why) + did + Subject + not + V1 + Object ?]
क्या मैं नहीं गया ? Did I not go ?
क्या तुमने मुझे गाली नहीं दी ? Did you not abuse me ?
क्या हमारा देश आजाद नहीं हुआ ? Did our country not become free or independent ?
क्या आप उसे नहीं भूले ? Did you not forget her ?
क्या राम ने तुम्हें मारना नहीं चाहा ? Did Ram not want to kill you ?
क्या वह अंग्रेजी नहीं जानती थी ? Did she not know English ?
मैंने क्या नहीं किया ? What did I not do ?
मैंने क्या काम नहीं किया ? what did I not work ?
तुम छत पर क्यों नहीं आई ? Why did you not come on terrace ?
उसने मुझसे क्यों नहीं प्यार की ? Why did she not love me ?
आपने शादी क्यों नहीं की ? Why did you not marry ?
वे लोग कहाँ नहीं गए ? Where did they not go ?
मैं तुमसे मिलने कब नहीं गया ? When did I not go to meet you ?
आपने क्यों नहीं ध्यान दिया ? Why did you not mind ?
तुम्हारे भाई ने तुम्हें कैसे नहीं पीटा ? How did your brother not beat you ?

Note :

  • Past Indefinite Tense Negative Interrogative Sentence का structureDid + Subject + not + V1 + Object ? Or, Wh family (What / When / How / Where / Why) + did + Subject + not + V1 + Object ?
  • इस Tense के negative sentence में not को subject के पहले didn’t के रूप में भी रख सकते हैं। जैसे – 1. Did you not eat ? Or, Didn’t you eat ? 2. Why did you not eat ? Or, Why didn’t you eat ?

Excercise of Past Indefinite Tense – Negative Interrogative Sentences (Hindi to English Translation)

  1. क्या राम ने यह काम करना नहीं चाहा ?
  2. क्या उसने गाली नहीं दी ?
  3. क्या तुमने पत्र नहीं पढ़ा ?
  4. क्या आपने वह काम नहीं किया ?
  5. क्या गीता ने अँग्रेजी नहीं सीखी ?
  6. क्या आपने मैच जीतने की कोशिश नहीं की ?
  7. क्या वे लोग तुम्हारे पास नहीं आये ?
  8. क्या तुमने उन्हें वह काम करने की अनुमति नहीं दी ?
  9. क्या राम अँग्रेजी नहीं जानता था ?
  10. क्या आप उसे नहीं भूले ?
  11. क्या हमारा देश आजाद नहीं हुआ ?
  12. क्या राम ने तुम्हें मारना नहीं चाहा ?
  13. क्या उसने मोहन को गाली देने की कोशिश नहीं की ?
  14. क्या श्याम ने अंग्रेजी पढ़ना नहीं चाहा ?
  15. लड़के स्कूल क्यों नहीं गए ?
  16. आपने क्यों नहीं ध्यान दिया ?
  17. तुमने वहाँ क्यों नहीं जाना चाहा ?
  18. आपने शादी क्यों नहीं की ?
  19. भाग्य ने तुम्हारा साथ कैसे नहीं दिया ?
  20. आपने ऐसा क्यों नहीं चाहा ?
  21. उसने कैसे यह बात नहीं जानी ?
  22. प्राचार्य ने परीक्षा देने के लिए अनुमति क्यों नहीं दी ?
  23. उसने श्याम को पसंद क्यों नहीं किया ?
  24. श्याम अंग्रेजी क्यों नहीं जानता था ?
  25. तुमने यह काम क्यों नहीं किया ?

Answer :

  1. Did Ram not want to do this work ?
  2. Did he not abuse ?
  3. Did you not read a letter ?
  4. Did you not do that work ?
  5. Did Geeta not learn English ?
  6. Did you not try to win the match ?
  7. Did they not come to you ?
  8. Did you not allow to do that work them ?
  9. Did Ram not know English ?
  10. Did you not forget him ?
  11. Did our country not become free or independent ?
  12. Did Ram not want to kill you ?
  13. Did he not try to abuse Mohan ?
  14. Did Shyam not want to read English ?
  15. Why did boys not go to school ?
  16. Why did you not mind ?
  17. Why did you not want to go there ?
  18. Why did you not marry ?
  19. How did luck not favour you ?
  20. Why did you not want so ?
  21. How did you not know this matter ?
  22. Why did principal not allow to appear at the examination ?
  23. Why did he not like Shyam ?
  24. Why did Shyam not know English ?
  25. Why did you not do this work ?

Infinitive का प्रयोग (Use of Infinitive)

  1. मोहन जाना चाहा। – Mohan wanted to go.
  2. मोहन पटना जाना चाहा। – Mohan wanted to go to Patna.
  3. वह मुझसे मिलने आयी थी। – She came to see me.
  4. राम एक डॉक्टर बनना चाहता था। – Ram wanted to be a doctor.
  5. मैं उसे भूलना चाह। – I wanted to forget her.
  6. उसने कुछ करना चाहा। – He wanted to do something.

ऊपर के प्रत्येक हिंदी वाक्य में दो क्रियाएँ हैं। अंतिम क्रिया का अनुवाद Past Indefinite Tense में है और ठीक उससे पहले वाली क्रिया का infinitive के रूप में। Infinitive में to के बाद verb का मूल रूप आता है, जैसे  – to go । यहाँ to went / to goes / to gone / to going इत्यादि का प्रयोग कभी नहीं होगा।

Some Special Types of Sentences

Modal Auxiliary ‘used to’ का प्रयोग (Use of ‘used to’)

Past time में आदत दिखाने के लिए ‘used to’ का प्रयोग होता है। जैसे

  1. मैं वहाँ जाया करता था। / मैं वहाँ जाता था। – I used to go there.
  2. मोहन धूम्रपान किया करता था। / मोहन धूम्रपान करता था। – Mohan used to smoke.
  3. सीता रोज मंदिर जाया करती थी। / सीता रोज मंदिर जाती थी। – Sita used to go to temple everyday.
  4. दीक्षा मुझसे प्यार करती थी। / दीक्षा मुझसे प्यार किया करती थी। – Diksha used to love me.

Note : ऊपर के वाक्यों के भाव से पता चलता है कि कर्त्ता को कोई खास काम करने की आदत थी। वे ऐसे हमेशा या प्रायः या बार-बार भूतकाल में करते थे। ऐसे वाक्यों का अनुवाद इस प्रकार होता है – Subject + used to + V1 + extra words

The Use of ‘used to’ in Negative & Interrogative Sentences

used to एक Modal Auxiliary है। used to का Negative used not to / usedn’t to होता है। बोलचाल की भाषा में didn’t use to का भी प्रयोग होता है।

हिंदी वाक्य अंग्रेजी वाक्य
वह तुम्हें नहीं पीटता था / पीटा करता था। He used not to beat you.
He usedn’t to beat you.
He didn’t use to beat you.
क्या वह तुम्हें पीटता था ? Used he to beat you ?
Did he use to beat you ?
क्या वह तुम्हें नहीं पीटता था ? Used he not to beat you ?
Usedn’t he to beat you ?
Didn’t he use to beat you ?
वह क्यों तुम्हें पीटता था ? Why used he to beat you ?
Why did he use to beat you ?

Note : अगर वाक्य के भाव से स्पष्ट हो कि कोई काम करने की आदत या कोई स्थिति past में स्थायी रूप से बनी रही तो ऐसे वाक्यों का अनुवाद Past Indefinite Tense या used to के प्रयोग से करना चाहिए। जैसे –

उस जंगल में एक बाघ रहा करता था। There lived a tiger in that forest.
There used to live a tiger in that forest.
उस विद्यालय में शिक्षक बालकों को पीटा करते थे। The teachers used to beat the students in that school.
The teachers beat the students in that school.

Use of ‘begin to‘ in Simple Present Tense, Simple Past Tense & Simple Future Tense Sentence

Use of ‘begin to’ : जब वाक्य के भाव से यह पता चलता है कि अमुक काम किसी घटना के उपरांत शुरू हुआ है तो उस वाक्य का अनुवाद में ‘begin to’ का इस्तेमाल करते हैं। जैसे –

  1. वह हँसने लगती है। – She begins to laugh.
  2. वह हँसने लगी। She began to laugh.
Simple Present Tense Simple Past Tense Simple Future Tense
वह रोने लगता है।
He begins to weep.
वह रोने लगी।
She began to weep.
वह रोने लगेगा।
He will begin to weep.
वह रोने नहीं लगता है।
He does not begin to weep.
वह रोने नहीं लगी।
She did not begin to weep ?
वह रोने नहीं लगेगा।
He will not begin to weep.
क्या वह रोने लगता है ?
Does he begin to weep ?
क्या वह रोने लगी ? Did she begin to weep ? क्या वह रोने लगेगा ?
Will he begin to weep ?
क्या वह रोने नहीं लगता है ?
Does he not begin to weep ?
क्या वह रोने नहीं लगी ?
Did she not begin to weep ?
क्या वह रोने नहीं लगेगा ?
Will he not begin to weep ?
वह क्यों रोने लगता है ?
Why does he begin to weep ?
वह क्यों रोने लगी ? Why did she begin to weep ? वह क्यों रोने लगेगा ?
Why will he begin to weep ?
तुम क्यों रोने लगते हो ?
Why do you begin to weep ?
वह क्यों नहीं रोने लगी ?
Why did she not begin to weep ?
वह क्यों नहीं रोने लगेगा ?
Why will he not begin to weep ?

Some other special types of sentences

1. Emphatic Sentence of Present Indefinite Tense and Past Indefinite Tense : जब हिंदी वाक्यों में क्रिया के बाद ‘ही तो‘ का प्रयोग होने से यह बोध होता है कि कार्य-व्यापार पर बहुत जोर दिया जा रहा है, जैसे कि मैं खेलता ही तो हूँ, तो ऐसे वाक्यों का अनुवाद इस प्रकार करें –

  • Subject + do/does/did + V1 + Object
Simple Present Tense Simple Past Tense
मैं पढ़ता ही तो हूँ।
I do read.
मैं पढ़ता ही तो था।
I did read.
सीता लिखती ही तो है।
Sita does write.
सीता लिखती ही तो थी।
Sita did write.
वे लोग जाते ही तो हैं।
They do go.
वे लोग जाते ही तो थे।
They did go.

2. जब वाक्यों से यह बोध होता है कि कार्य व्यापार वर्तमान काल में जारी रहता है, जैसे – वह पढ़ता रहता है, तो ऐसे वाक्यों का अनुवाद इस प्रकार के ढाँचा (structure) पर होता है –

  • Subject + go on / goes on + V4 (V-ing) + Object

3. इसी प्रकार यदि वाक्यों से पता चले की भूतकाल में कोई काम जारी रहा, जैसे – मैं पढ़ता रहा, तो अनुवाद इस प्रकार के pattern पर बनावें –

  • Subject + went on + V4 (V-ing) + Object

ऐसे वाक्यों का अनुवाद continued/kept की मदद से भी बनता है, परंतु continued के बाद infinitive (to + V1) तथा kept के बाद gerund (V-ing) आता है।

Simple Present Tense Simple Past Tense
मैं रोता रहता हूँ।
I go on weeping.
मैं रोता रहा।
I went on weeping.
I continued to weep.
I kept weeping.
मैं रोता नहीं रहता हूँ।
I do not go on weeping.
मैं रोता नहीं रहा।
I did not go on weeping.
I did not keep weeping.
I didn’t continue to weep.
क्या तुम रोते रहते हो ?
Do you go on weeping ?
क्या मैं रोता रहा ?
Did I go on weeping ?
Did I keep weeping ?
Did I continue to weep ?
वह क्यों रोते रहती है ?
Why does she go on weeping ?
तुम क्यों रोते रहे ?
Why did you go on weeping ?
Why did you keep weeping ?
Why did you continue to weep ?

4. जब वाक्यो में ‘ही‘ के प्रयोग से यह बोध होता है कि वाक्यों के कर्त्ता सिर्फ एक ही काम करते हैं, कोई दूसरा काम नहीं करते हैं, जैसे – राम खेलता ही रहता है (इस वाक्य का भाव यह है कि राम सिर्फ खेलने का काम करता है, कोई दूसरा काम नहीं करता है) तो ऐसे वाक्यों के अनुवाद का pattern होता है – Subject + do/does + nothing + but + infinitive (without to)

Example :

  • वह खेलता ही रहता है। He does nothing but play.

इसी प्रकार के भाव को Past Tense में व्यक्त करने के लिए do/does के बदले did दें।

Example :

  • वह खेलता ही रहा। He did nothing but play.
Simple Present Tense Simple Past Tense
वह रोती ही रहती है।
She does nothing but weep ?
वह रोती ही रही।
She did nothing but weep.
क्या वह रोती ही रहती है।
Does she do nothing but weep ?
क्या वह रोती ही रही ?
Did she do nothing but weep ?
वह क्यों रोती ही रहती है ?
Why does she do nothing but weep ?
वह क्यों रोती ही रही ?
Why did she do nothing but weep ?
तुम क्यों रोती ही रहती हो ?
Why do you do nothing but weep ?
तुम क्यों रोती ही रही ?
Why did you do nothing but weep ?

Use of ‘about to’

जब वाक्यों के भाव से यह पता चलता है कि काम बहुत ही शीघ्र शुरू होने वाला है, जैसे – वह रोने ही वाली है, तो ऐसे वाक्यों का अनुवाद इस pattern पर करें –

  • Subject + am / is / are + about + infinitive

ऐसे भावों को Past Tense में व्यक्त करने के लिए  am / is / are के बदले was / were का प्रयोग करें और इससे यह बोध होगा कि कोई कार्य-व्यापार भूतकाल में अतिशीघ्र शुरू होने वाला था। जैसे – वह रोने ही वाली थी।

Simple Present Tense Simple Past Tense
वह रोने ही वाला है।
वह रोने-रोने को है।
वह रोने ही पर है।
वह रोने ही को है।
He is about to weep.
वह रोने ही वाला था।
वह रोने-रोने को था।
वह रोने-रोने पर ही था।
वह रोने ही को था।
He was about to weep.
क्या वह रोने ही वाला है ?
Is he about to weep ?
क्या वह रोने ही वाला था ?
Was he about to weep ?
तुम क्यों रोने-रोने को हो ?
Why are you about to weep ?
तुम क्यों रोने-रोने को थे ?
Why were you about to weep ?
वह मरने ही वाला है।
He is about to die.
वह मरने ही वाला था।
He was about to die.
Simple Present Tense Simple Past Tense Simple Future Tense
वह रोने वाली है।
वह रोने को है।
She is to weep.
वह रोने वाली थी।
वह रोने को थी।
She was to weep.
वह रोने वाली रहेगी।
वह रोने को रहेगी।
She will be to weep.

Translate into English

  1. वह बहुत चालक था।
  2. मोहन ने श्याम को पीटा था।
  3. उसने मुझसे मिलने की कोशिश क्यों नहीं की ?
  4. वह रोज सुबह बगीचे में टहलने जाता था।
  5. वह खाने लगा।
  6. वह मुझे क्यों मारने लगा ?
  7. वह मेरी मदद करता ही तो था।
  8. वह मुझे देखती रही।
  9. वह तुम्हें क्यों देखती रही।
  10. वह पढ़ता ही रहा।
  11. दीक्षा मुझसे मिलने वाली थी।
  12. मैं तुमसे मिलने ही वाला था।

ऊपर दिए गए 12 हिंदी वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद नीचे कमेंट में लिखें।

Tenses List in Hindi

  • Present Indefinite Tense in Hindi : Rules & Example
  • Present Continuous Tense in Hindi
  • Present Perfect Tense in Hindi : Rules & Example
  • Present Perfect Continuous Tense in Hindi
  • Past Continuous Tense in Hindi
  • Past Perfect Tense in Hindi : Rules & Examples
  • Past Perfect Continuous Tense in Hindi
  • Future Indefinite Tense in Hindi : Rules & Examples
  • Future Continuous Tense in hindi : Rules & Examples
  • Future Perfect Tense in Hindi : Rules & Examples
  • Future Perfect Continuous Tense in Hindi

उम्मीद करता हूँ आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। English Grammar से संबंधित सभी नए पोस्ट सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए इस ब्लॉग को अभी सब्सक्राइब करें। यह पोस्ट अगर पसंद आया हो तो फेसबुक पर शेयर जरूर करें।

Simple Past Tense / Past Indefinite Tense in hindi के rules, structure/pattern, example, uses, Excercise इत्यादि से संबंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। इस ब्लॉग के सभी नए पोस्ट की नोटिफिकेशन फेसबुक पर पाने के लिए मेरे फेसबुक पेज को लाइक करें।

Conclusion : इस पोस्ट में मैंने Simple Past Tense के सारे sentence को समझाने का कोशिश किया है। इस tense का सारा टॉपिक कुछ इस प्रकार से है –

  • Past Indefinite Tense in hindi
  • The use of Past Indefinite Tense
  • Past Indefinite Tense की पहचान
  • Past Indefinite Tense example in hindi & english
  • Past Indefinite Tense sentence structure in hindi & english
  • Simple Past Tense short table
  • Past Indefinite Tense – affirmative, negative, interrogative sentences in hindi & english
  • Use of modal auxiliary ‘use to’ in Simple Past Tense
  • Use of ‘begin to’ in Simple Present Tense, Simple Past Tense & Simple Future Tense
  • Use of ‘about to’ in Simple Present Tense & Simple Past Tense