लेखक ने राजकपूर को एशिया का सबसे बड़ा शोमैन कहा है शोमैन से आप क्या समझते हैं? - lekhak ne raajakapoor ko eshiya ka sabase bada shomain kaha hai shomain se aap kya samajhate hain?

निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर (25-30 शब्दों मेंलिखिए 

लेखक ने राजकपूर को एशिया का सबसे बड़ा शोमैन कहा है। शोमैन से आप क्या समझते हैं?

शोमैन का अर्थ है- ऐसा व्यक्ति जो अपनी कला के प्रदर्शन से ज़्यादा से ज़्यादा जन समुदाय इकट्ठा कर सके। वह दर्शकों को अंत तक बाँधे रखता है तभी वह सफल होता है। राजकपूर भी महान कलाकार थे। जिस पात्र की भूमिका निभाते थे उसी में समा जाते थे। इसलिए उनका अभिनय सजीव लगता था। उन्होंने कला को ऊँचाइयों तक पहुँचाया था।

Concept: गद्य (Prose) (Class 10 B)

  Is there an error in this question or solution?