मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त कितने बजे से है? - makar sankraanti 2022 shubh muhoort kitane baje se hai?

मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त कितने बजे से है? - makar sankraanti 2022 shubh muhoort kitane baje se hai?

Makar Sankranti 2022: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Makar Sankranti 2022 Date, Time, Puja Shubh Muhurat in India: इस वर्ष पंचांग भेद की वजह से मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। दरअसल स्थान के आधार पर पंचांग की गणना और पुण्यकाल की वजह से इस बार पंचांग की तिथि को लेकर मतभेद है। मकर संक्रांति का त्योहार पौष महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर मनाई जाती है। देश में मकर संक्रांति को अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नामों के साथ मनाया जाता है। मकर संक्राति को गुजरात में उत्तरायण, पूर्वी उत्तर प्रदेश में खिचड़ी, असम में इस दिन को बिहू और दक्षिण भारत में इस दिन को पोंगल के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव उत्तरायण हो जाते हैं और इसी दिन से सर्दियां कम होने लगती है और दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव धनु राशि से  निकलकर अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जाते हैं। इस बार मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। दरअसल स्थान आधारित पंचांग और पुण्यकाल की वजह से ऐसा संयोग बना है। ऐसे में 14 और 15 जनवरी दोनों दिनों के लिए मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा आइए जानते हैं।

मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त- 14 जनवरी 
14 जनवरी को सूर्यदेव का राशि परिवर्तन यानी सूर्य का मकर राशि में गोचर दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर होगा।  इस वजह से 14 जनवरी को गंगा स्नान और सूर्य देव की पूजा का समय सुबह 08 बजकर 43 मिनट से प्रारंभ कर सकते है।
मकर संक्रांति का पुण्य काल: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 45 मिनट तक

मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त- 15 जनवरी 
सूर्य का मकर राशि में प्रवेश: 14 जनवरी की रात 08 बजकर 49 मिनट पर
मकर संक्रांति का पुण्य काल: 15 जनवरी दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

मकर संक्रांति पर जपे सूर्य मंत्र
मकर संक्रांति पर सूर्यदेव उत्तरायण होते हैं। शास्त्रों में उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा जाता है। इस दिन सभी तरह के शुभ कार्य दोबारा से आरंभ हो जाते हैं। ऐसे में इस दिन गंगा स्नान, दान और सूर्य उपासना जरूर करना चाहिए। स्नान के बाद सूर्यदेव को ॐ सूर्याय नम:, ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः, ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: का जाप करते हुए अर्घ्य दें।

मकर संक्रांति पूजा विधि 
मकर संक्रांति पर सुबह जल्दी उठकर अपने पास स्थित किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें। फिर इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में पानी भर लें और उसमें काला तिल, गुड़ का छोटा सा टुकड़ा और गंगाजल लेकर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही शनिदेव को भी जल अर्पित करें और शनि से जुड़े हुए मंत्रों का जाप करें। इसके बाद गरीबों को तिल और खिचड़ी का दान करें।

इस बार सूर्यदेव 16 दिसंबर 2021 से 14 जनवरी 2022 तक धनु राशि में रहेंगे तब खरमास रहेगा, जो कि 14 जनवरी 2022 को इसका समापन होगा।

14 जनवरी को ग्रहों की चाल- उसी दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य की मकर संक्रांति (Makar Sankranti) शुरू होगी तथा 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। 14 जनवरी 2022 को बुध ग्रह मकर राशि में वक्री होंगे तथा 4 फरवरी 2022 को बुध वक्री से मार्गी हो जाएंगे।


इस बार मकर संक्रांति 2022 में कुछ खास शुभ संयोग बन रहे हैं। इस समयावधि में आप दान कर सकते हैं।

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Ka Shubh Muhurat

14 जनवरी 2022, शुक्रवार

संक्रांति काल- 14.42 मिनट।

पुण्यकाल - दोपहर 02.43 से शाम 05.45 तक।

पुण्य काल अवधि- कुल 03 घंटे 02 मिनट तक।

महा पुण्यकाल- दोपहर 02.43 से रात्रि 04.28 तक

महा पुण्यकाल अवधि- 01 घंटा 45 मिनट तक।

14 जनवरी 2022 संक्रांति स्नान-

सुबह- 14.12.26 से

अभिजीत मुहूर्त- 11.46 एएम से 12.29 पीएम तक।

अमृत काल- 04.40 पीएम से 06.29 पीएम तक।

ब्रह्म मुहूर्त- 05.38 एएम से 06.26 एएम

विजय मुहूर्त- 01.54 पीएम से 02.37 पीएम तक।

गोधूलि बेला- 05.18 पीएम से 05.42 पीएम तक।

मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त कितने बजे से है? - makar sankraanti 2022 shubh muhoort kitane baje se hai?

मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त कितने बजे से है? - makar sankraanti 2022 shubh muhoort kitane baje se hai?

मकर संक्रांति 2022 मुहूर्त एवं पूजा विधि

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति का पर्व इस साल दो दिन 14 जनवरी (14 January) और 15 जनवरी (15 January) को मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat), मंत्र (Mantra) एवं पूजा विधि (Puja Vidhi) के बारे में.

अधिक पढ़ें ...

  • News18Hindi
  • Last Updated : January 14, 2022, 05:37 IST

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति का पर्व इस साल दो दिन 14 जनवरी (14 January) और 15 जनवरी (15 January)  को मनाया जा रहा है. स्थान आधारित पंचांग और पुण्यकाल के कारण ऐसी स्थिति बन गई है. अब आप 14 जनवरी दिन शुक्रवार को मकर संक्रांति मना रहे हैं, तो आपके लिए शुभ मुहूर्त कल के अनुसार दिया जा रहा है. यदि आप 15 जनवरी दिन शनिवार को मकर संक्रांति मना रहे हैं, तो आपके ​लिए उस दिन के आधार पर शुभ मुहूर्त दिया जा रहा है. आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat), मंत्र (Mantra) एवं पूजा विधि (Puja Vidhi) के बारे में.

मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त

14 जनवरी का मुहूर्त
मकर संक्रांति का क्षण या सूर्य का मकर राशि में प्रवेश: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर मकर संक्रांति का पुण्य काल: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 45 मिनट तक मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से शाम 04 बजकर 28 मिनट तक.

पूजा समय
धार्मिक मान्यता के अनुसार, संक्रांति का पुण्य काल 6 घंटे पूर्व से लेकर 6 घंटे बाद तक मान्य होता है. ऐसे में आप 14 जनवरी को मकर सक्रांति पर सूर्य देव की पूजा सुबह 08 बजकर 43 मिनट के बाद प्रारंभ कर सकते हैं. इस दिन शुक्ल योग दोपहर 01 बजकर 36 मिनट तक है और उसके बाद ब्रह्म योग शुरु हो जाएगा. इस दिन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है.

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति के लिए नोट कर लें पूजा सामग्री एवं दान की वस्तुएं

15 जनवरी को मकर सक्रांति का मुहूर्त
मकर संक्रांति का क्षण या सूर्य का मकर राशि में प्रवेश: 14 जनवरी की रात 08:49 बजे से
मकर संक्रांति का पुण्य काल: 15 जनवरी दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक
पूजा मुहूर्त: सूर्योदय के बाद से प्रारंभ, 15 जनवरी को ब्रह्म योग दोपहर 02 बजकर 34 मिनट तक है. उसके बाद से इंद्र योग लग जाएगा. ब्रह्म योग को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जता है. इस दिन रवि योग रात में 11 बजकर 21 मिनट से शुरु हो रहा है. इस दिन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक है.

मकर संक्रांति पूजा मंत्र
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. इस दिन आपको सूर्य देव के मंत्र ॐ सूर्याय नम:, ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः, ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: का जाप करते हुए पूजा कर सकते हैं. इन तीन मंत्रों में से जो आप आसानी से उच्चारण कर सकें, उसका उपयोग करें.

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर क्यों चढ़ाते हैं खिचड़ी, जानें इसका पौराणिक महत्व

मकर संक्रांति पूजा विधि
1. मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान कर लें. स्नान के पानी में काला तिल, हल्का गुड़ और गंगाजल मिला लें.
2. इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें. एक तांबे के लोटे में पानी भर लें.
3. अब उसमें काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत् आदि मिला लें.
4. इसके बाद सूर्य देव को स्मरण करके उनके मंत्र का जाप करें.
5. फिर उनको वह जल अर्पित कर दें.
6. उनसे अपने निरोगी जीवन और धन्य धान्य से पूर्ण घर देने की मनोकामना करें.
7. सूर्य देव की पूजा के बाद शनि देव को काला तिल अर्पित करें. आज के दिन सूर्य और शनि देव की काले तिल से पूजा करने पर दोनों ही प्रसन्न होते हैं.
8. जो लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे, उनको तो शनि देव की अवश्य पूजा करनी चाहिए क्योंकि इस दिन शनिवार भी है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Dharma Aastha, Makar Sankranti

FIRST PUBLISHED : January 14, 2022, 05:37 IST

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त कितने बजे से कितने बजे तक?

मकर संक्रांति पर स्नान का समय ऐसे में शास्त्रीय मत के अनुसर इस वर्ष मकर संक्रांति पर स्नान के पुण्य काल का आरंभ सुबह 8 बजकर 05 मिनट पर होगा और शाम में सूर्यास्त से पूर्व तक रहेगा। ऐसे इसलिए हो रहा है क्योंकि सुबह 8 बजकर 5 मिनट से निरयण उत्तरायण आरंभ हो जाएगा।

मकर संक्रांति का टाइमिंग क्या है?

ऐसे में 14 और 15 जनवरी दोनों दिनों के लिए मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा आइए जानते हैं। 14 जनवरी को सूर्यदेव का राशि परिवर्तन यानी सूर्य का मकर राशि में गोचर दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर होगा। इस वजह से 14 जनवरी को गंगा स्नान और सूर्य देव की पूजा का समय सुबह 08 बजकर 43 मिनट से प्रारंभ कर सकते है।

2022 की मकर संक्रांति कितने बजे से कितने बजे तक?

सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति कहते हैं। मकर संक्रांति इस बार दो दिन 14 और 15 जनवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि कुछ पंचागों के अनुसार 14 जनवरी तो...

मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त कब है?

14 जनवरी 2022, शुक्रवार संक्रांति काल- 14.42 मिनट। पुण्यकाल - दोपहर 02.43 से शाम 05.45 तक। पुण्य काल अवधि- कुल 03 घंटे 02 मिनट तक। महा पुण्यकाल अवधि- 01 घंटा 45 मिनट तक।