पति कहां बैठा है वह क्या देख रहा है? - pati kahaan baitha hai vah kya dekh raha hai?

NCERT Solutions for Class 11th: पाठ 13 - पथिक आरोह भाग-1 हिंदी (Pathik)

अभ्यास

पृष्ठ संख्या: 143

कविता के साथ

1. पथिक का मन कहाँ विचरना चाहता है?

उत्तर

पथिक का मन बादलों के बीच बैठकर आनंद विहार करने का है| कवि का मन नीचे मनोरम समुद्र और ऊपर नीले आकाश के बीच रंग-बिरंगे बादलों पर बैठकर प्रकृति का आनंद उठाना चाहता है|

2. सूर्योदय वर्णन के लिए किस तरह के बिंबों का प्रयोग हुआ है?

उत्तर

सूर्योदय वर्णन के लिए निम्नलिखित दृश्य बिंबों का प्रयोग किया गया है :
• लक्ष्मी के स्वर्णिम मंदिर का चमकता हुआ कँगूरा
• लक्ष्मी की सवारी को धरती पर उतारने के लिए समुद्र देव द्वारा बनाई गई स्वर्णिम सड़क
• सूर्य के सम्मुख थिरकती हुई वारिद-माला

3. आशय स्पष्ट करें
(क) “सस्मित-वदन जगत का स्वामी मृदु गति से आता है|
तट पर खड़ा गगन-गंगा के मधुर गीत गाता है|”

उत्तर

इन पंक्तियों में सूर्य को जगत का स्वामी बताया गया है जो धीमी गति से आता है और आकाशगंगा के किनारे खड़ा हो जाता है| ‘सस्मित वदन’ का अर्थ है चेहरे पर मुसकान लिए हुए| सूर्य आकाशगंगा की सुन्दरता को देखकर मधुर गीत गाता हुआ प्रतीत होता है| कवि कहना चाहते हैं कि प्रकृति की सुन्दरता जगत के स्वामी सूर्य को भी सम्मोहित करती है|

(ख) कैसी मधुर मनोहर उज्ज्वल है यह प्रेम-कहानी
जी में है अक्षर बन इसके बनूँ विश्व की बानी

उत्तर

कवि ने इन पंक्तियों में प्रकृति के प्रेम कहानी का वर्णन किया है| समुद्र तट प्रकृति का दृश्य इतना मनोरम है कि यह प्रकृति के प्रेम कहानी-सा प्रतीत होता है| कवि इस प्रेम-कहानी को अपने अक्षरों में बयान करना चाहता है जिससे संसार भी इस प्रकृति-सौंदर्य का आनंद उठा सके|

4. कविता में कई स्थानों पर प्रकृति को मनुष्य के रूप में देखा गया है| ऐसे उदाहरणों का भाव स्पष्ट करते हुए लिखें|

उत्तर

• रत्नाकर गर्जन करता है- यहाँ रत्नाकर अर्थात् समुद्र के जल को भयंकर आवाज करते हुए दर्शाया गया है|
• सस्मित वदन जगत का स्वामी मृदु गति से आता है- जगत का स्वामी सूर्य को कहा गया है जो साँझ होते ही आकाश के किनारे धीमी गति से मुस्कुराते हुए आकर खड़ा हो जाता है अर्थात् सूर्यास्त हो जाता है| यहाँ सूर्य को हँसते हुए दिखाया गया है|
• नभ में चंद्र विहँस देता है- चंद्रमा को हँसता हुआ दर्शाया गया है अर्थात् चंद्रमा की सुंदर एवं मनोरम छटा आकाश में बिखर जाती है|
• वृक्ष विविध पत्तों-पुष्पों से तन को सज लेता है- यहाँ वृक्षों को सजता हुआ दिखाया गया है अर्थात् वृक्ष पर पत्तों और फूलों के आने से हरियाली छा जाती है|

कविता के आस-पास

1. समुद्र को देखकर आपके मन में क्या भाव उठते हैं? लगभग 200 शब्दों में लिखें|

उत्तर

समुद्र को देखकर यही लगता है कि यह खुले आकाश की तरह विशाल और गहरा है| इसकी विशालता देखकर इसमें गोते लगाने का मन करता है| समुद्र का जल खारा होता है और इसे पीने के लिए उपयोग में नहीं लाया जा सकता| यदि ऐसा न होता तो पानी की समस्या बहुत हद तक कम हो जाती| समुद्र की लहरें जब ऊँची उठती हैं तो बहुत अच्छा लगता है| इसकी गर्जन का शोर मन में डर पैदा करता है| समुद्र के किनारे का सूर्योदय और सूर्यास्त का समय बहुत ही मनमोहक होता है| मेरा मन करता है कि समय को यहीं रोक लूँ ताकि इसकी शांति मन को सुख पहुँचाता रहे|

2. प्रेम सत्य है, सुंदर है- प्रेम के विभिन्न रूपों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर चर्चा करें|

उत्तर

प्रेम सत्य है, सुंदर है- चाहें वह किसी भी रूप में किया गया हो| प्रेम वास्तविक और सच्चा होना चाहिए| इसके विभिन्न रूप हैं| माँ का प्रेम ममता और वात्सल्य से भरा होता है जो निःस्वार्थ की भावना से परिपूर्ण होता है| देशप्रेम में त्याग और साहस की भावना होती है| प्रेयसी प्रेम, प्रकृति प्रेम ये सभी मन को सुकून पहुँचाते हैं और त्याग की भावना लिए होते हैं|

3. वर्तमान समय में हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं- इस पर चर्चा करें व लिखें कि प्रकृति से जुड़े रहने के लिए क्या कर सकते हैं?

उत्तर

यह सच है कि वर्तमान समय में हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं| शहरीकरण और लोगों की बढ़ती व्यस्तता उन्हें प्रकृति से विमुख कर रही है| पेड़-पौधों के निरंतर काटने से प्रकृति की हरियाली कम होती जा रही है| महानगरों में रहने वाले लोग अपने ही तक सिमट कर रह गए हैं, उनके पास प्रकृति का आनंद उठाने का समय ही नहीं है|
प्रकृति से जुड़े रहने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही महत्वपूर्ण है| घनी आबादी वाले स्थानों पर पार्क या बगीचों का निर्माण करना चाहिए जिससे कि बच्चे खुली हवा में साँस लेकर खेल सकें| घर के किनारे हरित पट्टी का निर्माण करना चाहिए तथा छोटे-छोटे पेड़-पौधों को समय–समय पर लगाते रहना चाहिए|

4. सागर संबंधी दस कविताओं का संकलन करें और पोस्टर बनाएँ|

उत्तर

छात्र स्वयं करें|


Table of Content:
1. रामनरेश त्रिपाठी का जीवन परिचय
2. पथिक कविता का सारांश 
3. पथिक कविता
4. पथिक कविता का भावार्थ
5. पथिक कविता प्रश्न अभ्यास
6.Class 11 Hindi Aroh Chapters Summary

रामनरेश त्रिपाठी का जीवन परिचय- Ramnaresh Tripathi Ka Jeevan Parichay 

रामनरेश त्रिपाठी का जन्म 4 मार्च 1881 ई को जौनपुर, उत्तर प्रदेश के एक गाँव कोइरीपुर  में हुआ था। उनके पिता का नाम रामदत्त त्रिपाठी था। रामदत्त त्रिपाठी एक परम धार्मिक ब्राह्मण थे। वे भारतीय सेना सूबेदार रह चुके थे।

वे धार्मिक एवं कर्तव्यनिष्ठ थे, राष्ट्रभक्ति उनमें कूट कूट के भरी थी। ये सारे गुण रामनरेश त्रिपाठी को विरासत में मिले थे। वे निर्भीक थे एवं आत्मविश्वास से भरे हुए थे।

उन की प्रारम्भिक शिक्षा गाँव के एक स्कूल में हुई , हाई – स्कूल की पढ़ाई के लिए वे जौनपुर जिले के एक स्कूल में गए पर वो हाई स्कूल की शिक्षा पूरी नहीं कर सके परंतु उन्होने स्वाध्याय से हिन्दी, अँग्रेजी , बंगला एवं उर्दू का ज्ञान प्राप्त किया।

जब वे 18 वर्ष के थे तब पिता से उनकी अनबन हो गयी और वे कलकत्ता चले गए। वे छायावाद पूर्व की खड़ी बोली के एक महान कवि थे। इन्होंने देश-प्रेम एवं प्रेम सम्बन्धों के विषय पर कविताओं की रचना की।

मिलन, पथिक, मानसी, स्वप्न आदि इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं। इन्होंने सौराष्ट्र से गुवाहाटी एवं कश्मीर से कन्याकुमारी घूम घूम कर लोक गीतों का चयन किया एवं ग्रामगीत की रचना की। कविताओं के अलावा रामनरेश जी ने नाटक, उपन्यास, आलोचना आदि भी लिखी हैं।

वे बाल-साहित्य के जनक माने जाते हैं। उन्होंने कई वर्षों तक बानर नामक बाल पत्रिका का सम्पादन किया जिसमें मौलिक कहानियाँ, शिक्षाप्रद कहानियाँ एवं प्रेरक प्रसंग आदि प्रकाशित होती थीं। 

स्वप्न के लिए इन्हें हिदुस्तान अकादमी पुरस्कार भी दिया गया। 16 जनवरी 1962 में प्रयाग में इनकी मृत्यु हो गयी। 

पथिक कविता का सारांश –  Pathik Poem Summary

प्रस्तुत अंश पथिक खंडकाव्य का अंश है। इस काव्यान्श में पथिक अर्थात यात्री की मनोस्थिति एवं प्रकृति के सौन्दर्य का वर्णन किया गया है। वह दुनिया के दुःखों से विरक्त हो चुका है।

वह प्रकृति के सौन्दर्य पर मुग्ध है और यहीं बसना चाहता है। किसी साधु से संदेश लेकर देशभक्ति का संकल्प लेता है। राजा द्वारा मृत्युदंड मिलने के बाद भी समाज में उसकी कीर्ति बनी रहती है। 

    सागर के किनारे खड़ा पथिक उसके सौन्दर्य पर मुग्ध हो रहा है। वह बादलों पर बैठ कर विचरण करना चाहता है। लहरों पर बैठकर समुद्र का कोना कोना देखना चाहता है।

समुद्र तल पर सूर्य की किरणों का सौन्दर्य निहार रहा है। वह समुद्र की गर्जना पर मुग्ध हो रहा है। चंद्रमा की रोशनी एवं टिमटिमाते तारों की सुंदरता को देख रहा है।

चहकते हुए पक्षी, महकते हुए फूल, बरसते हुए बादल सब उसे मोहित कर रहे हैं। इस सौन्दर्य को देख कर वह भावुक हो जाता है और आँसू बहाने लगता है। वह इस अद्भुत सौन्दर्य को पाना चाहता है।

इस प्रेम के कारण वह अपनी पत्नी के प्रेम से दूर होता हुआ महसूस कर रहा है। यह रचना स्वच्छंदतावादी है , इसमें प्रेम, भाषा एवं कल्पना का अद्भुत संयोग दिखता है।

प्रतिक्षण नूतन वेश बनाकर रंग-बिरंग निराला।
रवि के सम्मुख थिरक रही हैं नभ में वारिद-माला।
नीचे नील समुद्र मनोहर ऊपर नील गगन है।
घन पर बैठ, बीच में बिचरूं यही चाहता मन है।

रत्नाकर गजन करता है, मलयानिल बहता है।
हरदम यह हौसला हृदय में प्रिये! भरा रहता हैं। 
इस विशाल, विस्तृत, महिमामय रत्नाकर के घर के- 
कोने-कोने में लहरों पर बैठ फिरू जी भर के। 

निकल रहा हैं जलनिधि-तल पर दिनकर-बिब अधूरा।
कमला के कचन-मदिर का मानों कात कैंगूरा।
लाने को निज पुण्य-भूमि पर लक्ष्मी की असवारी।
रत्नाकर ने निर्मित कर दी स्वर्ण-सड़क अति प्यारी।

निर्भय, दृढ़, गभीर भाव से गरज रहा सागर है।
लहरों पर लहरों का आना सुदर, अति सुदर हैं। 
कहो यहाँ से बढ़कर सुख क्या पा सकता है प्राणी?
अनुभव करो हृदय से, ह अनुराग-भरी कल्याणी।

जब गभीर तम अद्ध-निशा में जग को ढक लता है।
अतरिक्ष की छत पर तारों को छिटका देता हैं।
सस्मित-वदन जगत का स्वामी मृदु गति से आता है।
तट पर खड़ा गगन-गगा के मधुर गीत गाता है।

उसमें ही विमुग्ध हो नभ में चद्र विहस देता है। 
वृक्ष विविध पत्तों-पुष्पों से तन को सज लेता है। 
पक्षी हर्ष सभाल न सकतें मुग्ध चहक उठते हैं। 
फूल साँस लेकर सुख की सनद महक उठते हैं-

वन, उपवन, गिरि, सानु, कुंज में मेघ बरस पड़ते हैं।
मेरा आत्म-प्रलय होता हैं, नयन नीर झड़ते हैं।
पढ़ो लहर, तट, तृण, तरु, गिरि, नभ, किरन, जलद पर प्यारी।
लिखी हुई यह मधुर कहानी विश्व-विमोहनहरी।।  

कैसी मधुर मनोहर उज्ज्वल हैं यह प्रेम-कहानी। 
जी में हैं अक्षर बन इसके बनूँ विश्व की बानी।
स्थिर, पवित्र, आनद-प्रवाहित, सदा शांति सुखकर हैं। 
अहा! प्रेम का राज्य परम सुदर, अतिशय सुदर हैं।। 

पथिक कविता की व्याख्या–  Pathik Poem Summary 

प्रतिक्षण नूतन वेश बनाकर रंग-बिरंग निराला।
रवि के सम्मुख थिरक रही हैं नभ में वारिद-माला।
नीचे नील समुद्र मनोहर ऊपर नील गगन है।
घन पर बैठ, बीच में बिचरूं यही चाहता मन है।

रत्नाकर गजन करता है, मलयानिल बहता है।
हरदम यह हौसला हृदय में प्रिये! भरा रहता हैं। 
इस विशाल, विस्तृत, महिमामय रत्नाकर के घर के- 
कोने-कोने में लहरों पर बैठ फिरू जी भर के। 

पथिक कविता की व्याख्या: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक आरोह भाग – 1 में संकलित कविता पथिक से उद्धृत हैं। इनके रचयिता हैं श्री रामनरेश त्रिपाठी जी। इस कविता में पथिक सांसरिक दुःखों से व्यथित है और यहीं प्रकृति की गोद में बस जाना चाहता है। 

    इन पंक्तियों में कविता का नायक पथिक कहता है कि सूर्य के समक्ष बादलों का समूह हर क्षण नए नए एवं रंग-बिरंगे रूप बना कर नृत्य कर रही हैं। नीचे नीला समुद्र है ऊपर नीला आकाश है। यह दृश्य बहुत ही मनोहारी है , नायक इस दृश्य पर मुग्ध है और वह बादलों पर बैठ कर आकाश में विचरण करना चाहता है। 

   नायक कहता है कि समुद्र गर्जन कर रहा है, पर्वत से आने वाली सुगंधित हवाएँ बह रही हैं। पथिक कहता है कि हे प्रिए यह हौसला मेरे हृदय में भरा रहता है और मैं समुद्र की लहरों पर बैठ कर उसके कोने कोने में जी भर के घूमना चाहता हूँ। 

निकल रहा हैं जलनिधि-तल पर दिनकर-बिब अधूरा।
कमला के कचन-मदिर का मानों कात कैंगूरा।
लाने को निज पुण्य-भूमि पर लक्ष्मी की असवारी।
रत्नाकर ने निर्मित कर दी स्वर्ण-सड़क अति प्यारी।

निर्भय, दृढ़, गभीर भाव से गरज रहा सागर है।
लहरों पर लहरों का आना सुदर, अति सुदर हैं। 
कहो यहाँ से बढ़कर सुख क्या पा सकता है प्राणी?
अनुभव करो हृदय से, ह अनुराग-भरी कल्याणी।

पथिक कविता की व्याख्या: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक आरोह भाग – 1 में संकलित कविता पथिक से उद्धृत हैं। इनके रचयिता हैं श्री रामनरेश त्रिपाठी जी।

इस कविता में पथिक सांसरिक दुःखों से व्यथित है और यहीं प्रकृति की गोद में बस जाना चाहता है। इन पंक्तियों में कवि ने पथिक के प्रकृति प्रेम को दर्शाया है। 

  पथिक कहता है कि सूर्योदय हो रहा है और समुद्र के तल पर सूर्य का आधा बिम्ब दिख रहा है। अर्थात आधा सूर्य समुद्र के अंदर एवं आधा सूर्य समुद्र के ऊपर दिखाई दे रहा है, और वो ऐसा लग रहा है मानो माता लक्ष्मी के स्वर्ण मंदिर का गुंबद हो।

समुद्रतल पर पड़ती हुई सूर्य की रोशनी को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो लक्ष्मी की सवारी को धरती पर उतारने के लिए स्वयं समुद्र ने प्यारी सी सोने की सड़क बना दी हो। 

 आगे पथिक कहता है कि समुद्र अत्यंत निडर, गंभीर एवं मजबूत भाव से गर्जना कर रहा है। लहरों के ऊपर लहरें आ रही हैं जो कि अत्यंत सुंदर दिख रही हैं।

पथिक इन सब को देख कर मुग्ध हुआ जा रहा है और अपनी प्रिया को संबोधित करते हुए कहता है कि तुम इस सौन्दर्य को अपने हृदय से अनुभव करो और बताओ कि कोई भी प्राणी इससे ज्यादा सुख और कहाँ पा सकता है। 

जब गभीर तम अद्ध-निशा में जग को ढक लता है।
अतरिक्ष की छत पर तारों को छिटका देता हैं।
सस्मित-वदन जगत का स्वामी मृदु गति से आता है।
तट पर खड़ा गगन-गगा के मधुर गीत गाता है।

उसमें ही विमुग्ध हो नभ में चद्र विहस देता है। 
वृक्ष विविध पत्तों-पुष्पों से तन को सज लेता है। 
पक्षी हर्ष सभाल न सकतें मुग्ध चहक उठते हैं। 
फूल साँस लेकर सुख की सनद महक उठते हैं-

पथिक कविता की व्याख्या: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक आरोह भाग – 1 में संकलित कविता पथिक से उद्धृत हैं। इनके रचयिता हैं श्री रामनरेश त्रिपाठी जी।

इस कविता में पथिक सांसरिक दुःखों से व्यथित है और यहीं प्रकृति की गोद में बस जाना चाहता है। इन पंक्तियों में कवि ने पथिक के प्रकृति प्रेम का वर्णन किया है। 

    पथिक कहता है कि जब आधी रात हो जाती है तब गहरा अंधेरा समस्त संसार को ढक लेता है और अन्तरिक्ष रूपी छत पर तारे बिखरा देता है । तब धीमी गति से संसार का स्वामी मुस्कुराते हुए आता है और समुद्र के तट पर खड़े होकर आकाशगंगा के मीठे मीठे गीत गाता है। 

     ये सब देख सुन कर आकाश में चन्द्रमा भी मुग्ध होकर हंस देता है। वृक्ष भी विभिन्न प्रकार के फूल – पत्तियों से खुद को सजा लेता है । पक्षी भी अपनी भावनाओं को संभाल नहीं पाते हैं एवं मुग्ध होकर चहक उठते हैं। पुष्प भी सांस लेने लगते हैं और सुख से महकने लगते हैं। 

वन, उपवन, गिरि, सानु, कुंज में मेघ बरस पड़ते हैं।
मेरा आत्म-प्रलय होता हैं, नयन नीर झड़ते हैं।
पढ़ो लहर, तट, तृण, तरु, गिरि, नभ, किरन, जलद पर प्यारी।
लिखी हुई यह मधुर कहानी विश्व-विमोहनहरी।।  

कैसी मधुर मनोहर उज्ज्वल हैं यह प्रेम-कहानी। 
जी में हैं अक्षर बन इसके बनूँ विश्व की बानी।
स्थिर, पवित्र, आनद-प्रवाहित, सदा शांति सुखकर हैं। 
अहा! प्रेम का राज्य परम सुदर, अतिशय सुदर हैं।। 

पथिक कविता की व्याख्या: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक आरोह भाग – 1 में संकलित कविता पथिक से उद्धृत हैं। इनके रचयिता हैं श्री रामनरेश त्रिपाठी जी।

इस कविता में पथिक सांसरिक दुःखों से व्यथित है और यहीं प्रकृति की गोद में बस जाना चाहता है। इन पंक्तियों में कवि ने पथिक के प्रकृति प्रेम का वर्णन किया है। 

    पथिक कहता है कि प्रकृति की प्रेम लीला से जंगल,  बगीचे, पर्वत, समुद्रतल, वनस्पति सब पर बादल बरसने लगते हैं। इन दृश्यों को देखकर पथिक का मन भावुक हो उठता है और उसकी आँखों से आँसू गिरने लगते हैं।

वह अपनी प्रिय को संबोधित करते हुए कहता है कि इस मीठी कहानी को पढ़ो जो कि प्रकृति ने लहरों, समुद्रतट, पेड़ों, तिनकों, पर्वत, आकाश, बादल, सूर्यप्रकाश पर लिखी हैं। 

  पथिक कहता है कि यह प्रेम- कहानी कितनी प्यारी एवं उज्ज्वल है, मेरा मन करता है कि मैं इस प्रेम-कथा का एक अक्षर बन जाऊँ और विश्व की आवाज़ बनूँ ।

यह दृश्य कितना स्थिर है पवित्र है शान्तिदायक है सुखदायक है। प्रकृति के इस दृश्य में आनंद का प्रवाह होता है। यह प्रेम का राज्य है और यह अत्यंत सुंदर है।

Tags:
पथिक कविता का अर्थ class 11
पथिक कविता की व्याख्या 
पथिक कविता के प्रश्न उत्तर 
पथिक कविता का अर्थ 
पथिक कविता का सारांश
पथिक कविता का भावार्थ
पथिक कविता रामनरेश त्रिपाठी
pathik poem by ram naresh tripathi
pathik poem summary in hindi 
pathik poem by ram naresh tripathi
pathik poem in hindi class 11

पथिक कहां बैठा है और वह क्या देख रहा है?

पथिक सागर के किनारे खड़ा है। वह आसमान में मेघमाला और नीचे नीले-समुद्र को देखकर बादलों पर बैठकर विचरण करना चाहता है। वह लहरों पर बैठकर समुद्र का कोना-कोना देखना चाहता है। समुद्र तल से आते हए सूरज को देखकर कवि कल्पना करता है मानो सूर्य की किरणों ने लक्ष्मी को लाने के लिए सोने की सड़क बना दी हो।

पति का मन कहाँ विचरना चाहता है?

पथिक का मन कहाँ विचरना चाहता है? उत्तर:- पथिक का मन बादलों पर बैठकर नील गगन और लहरों पर बैठकर समुद्र का कोना-कोना विचरना चाहता है।

निर्भय और गंभीर भाव से कौन गरज रहा है?

निर्भय, दृढ़, गंभीर भाव से गरज रहा सागर है। भाव यह है कि समुद्र की आवाज़ ऐसी लग रही है मानो वह बिना डर के, मजबूती तथा गंभीरता के भाव लिए गरजना कर रहा हो। उससे ही विमुग्ध हो नभ में चंद्र विहँस देता है।

काव्य नायक पथिक की आंखों में आंसू क्यों आ जाते हैं?

वह सागर की मजबूत, भयहीन व धीर गर्जनाओं पर मुग्ध है तथा असीम आनंद पाता है। चंद्रमा के उदय के बाद आकाश में तारे छिटक जाते हैं और कवि उस सौंदर्य पर मुग्ध है। चंद्रमा की रोशनी से वृक्ष अलंकृत से हो जाते हैं, पक्षी चहक उठते हैं, फूल महक उठते हैं तथा बादल बरसने लगते हैंपथिक भी भावुक होकर आँसू बहाने लगता है।