रचना के आधार पर निम्न वाक्यों के भेद पहचानिए? - rachana ke aadhaar par nimn vaakyon ke bhed pahachaanie?

One Word Answer

रचना के आधार पर निम्न वाक्यों के भेद पहचानिए :

संयोग से तभी उन्हें कहीं से तीन सौ रुपये मिल गए ।

Advertisement Remove all ads

Solution

सरल वाक्य

Concept: गद्य (Prose) (12th Standard)

  Is there an error in this question or solution?

Advertisement Remove all ads

Chapter 6: पाप के चार हथि यार - साहित्य संबंधी सामान्य ज्ञान [Page 35]

Q 1Q 2Q 2

APPEARS IN

Balbharati Hindi - Yuvakbharati 12th Standard HSC Maharashtra State Board

Chapter 6 पाप के चार हथि यार
साहित्य संबंधी सामान्य ज्ञान | Q 1 | Page 35

Advertisement Remove all ads

रचना के आधार पर वाक्य भेद

Rachna ke Aadhar Par Vakya Bhed Class 10 |  Vakya Roopantar

Rachna ke aadhar par Vakya Bhed (रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण) – इस लेख में हम रचना के आधार पर वाक्य वाक्य भेद के बारे में जानेंगे। इससे पहले लेख में हम रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेदहोते हैं ये पढ़ चुके हैं। रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण के लिए इस लेख में भी हम संक्षिप्त रूप में रचना के आधार पर वाक्य के भेदों को जानेंगे और फिर हर भेद के आधार पर वाक्यों को किस तरह एक वाक्य से दूसरे वाक्य में बदला जाता है ये जानेंगे ।

रचना के आधार पर वाक्य भेद

रचना के आधार पर निम्न वाक्यों के भेद पहचानिए? - rachana ke aadhaar par nimn vaakyon ke bhed pahachaanie?

  • साधरण वाक्य या सरल वाक्य
  • मिश्रित वाक्य
  • See Video of Rachna ke aadhar par Vakya Roopanta
  • संयुक्त वाक्य
  • रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण उदाहरण
  • रचना के आधार पर सरल वाक्य का रूपांतरण उदाहरण
  • रचना के आधार पर संयुक्त वाक्य का रूपांतरण उदाहरण
  • रचना के आधार पर मिश्र वाक्य का रूपांतरण

साधरण वाक्य या सरल वाक्य

जिन वाक्य में एक ही क्रिया होती है, और एक कर्ता होता है, वे साधारण वाक्य कहलाते है।

दूसरे शब्दों में – जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण वाक्य या सरल वाक्य कहते हैं।
इसमें एक ‘उद्देश्य’ और एक ‘विधेय’ रहते हैं।

जैसे-
बिजली चमकती है।
पानी बरसा।

इन वाक्यों में एक-एक उद्देश्य अर्थात कर्ता और विधेय अर्थात क्रिया है। अतः ये साधारण या सरल वाक्य हैं।

मिश्रित वाक्य

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

सरल शब्दों में जिस वाक्य में मुख्य उद्देश्य और मुख्य विधेय के अलावा एक या अधिक समापिका क्रियाएँ हों, उसे ‘मिश्रित वाक्य’ कहते हैं।

दूसरे शब्दों में – जिन वाक्यों में एक प्रधान (मुख्य) उपवाक्य हो और अन्य आश्रित (गौण) उपवाक्य हों तथा जो आपस में कि, जो, क्योंकि, जितना, उतना, जैसा, वैसा, जब, तब, जहाँ, वहाँ, जिधर, उधर, अगर/यदि, तो, यद्यपि, तथापि, आदि से मिश्रित (मिले-जुले) हों उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं।

जब दो ऐसे वाक्य मिलें जिनमें एक मुख्य उपवाक्य तथा एक गौण अथवा आश्रित उपवाक्य हो, तब मिश्र वाक्य बनता है।

जैसे-
मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत जीतेगा।
सफल वही होता है जो परिश्रम करता है।

उपर्युक्त वाक्यों में ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि’ तथा ‘सफल वही होता है’ मुख्य उपवाक्य हैं और ‘भारत जीतेगा’ तथा ‘जो परिश्रम करता है’ गौण उपवाक्य। इसलिए ये मिश्र वाक्य हैं।

  Top

See Video of Rachna ke aadhar par Vakya Roopanta

  Top

संयुक्त वाक्य

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

दूसरे शब्दो में जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है।

सरल शब्दों में – जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।

उदाहरण

जैसे –
वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
उसने बहुत परिश्रम किया किन्तु सफलता नहीं मिली।

संयुक्त वाक्य उस वाक्य-समूह को कहते हैं, जिसमें दो या दो से अधिक सरल वाक्य अथवा मिश्र वाक्य अव्ययों द्वारा संयुक्त हों। इस प्रकार के वाक्य लम्बे और आपस में उलझे होते हैं।

जैसे- ‘मैं रोटी खाकर लेटा कि पेट में दर्द होने लगा, और दर्द इतना बढ़ा कि तुरन्त डॉक्टर को बुलाना पड़ा।’

इस लम्बे वाक्य में संयोजक ‘और’ है, जिसके द्वारा दो मिश्र वाक्यों को मिलाकर संयुक्त वाक्य बनाया गया।

इसी प्रकार ‘मैं आया और वह गया’ इस वाक्य में दो सरल वाक्यों को जोड़ने वाला संयोजक ‘और’ है। यहाँ यह याद रखने की बात है कि संयुक्त वाक्यों में प्रत्येक वाक्य अपनी स्वतन्त्र सत्ता बनाये रखता है, वह एक-दूसरे पर आश्रित नहीं होता, केवल संयोजक अव्यय उन स्वतन्त्र वाक्यों को मिलाते हैं। इन मुख्य और स्वतन्त्र वाक्यों को व्याकरण में ‘समानाधिकरण’ उपवाक्य भी कहते हैं।

  Top

रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण उदाहरण

एक वाक्य का दूसरे वाक्य में रचना की दृष्टि से रूपांतरित होना वाक्य रूपांतरण कहलाता है।

  1. सरल वाक्य का संयुक्त वाक्य तथा मिश्र वाक्य में
  2. संयुक्त वाक्य का सरल वाक्य तथा मिश्र वाक्य में
  3. मिश्र वाक्य का सरल वाक्य तथा संयुक्त वाक्य में

इन तीनों वाक्यों के आपस में रूपांतरण होते समय इनके अर्थ में परिवर्तन नहीं होना चाहिए।

जैसे –
प्रात:काल पक्षी चहचहाते हैं। (सरल वाक्य)
प्रात:काल हुआ, और पक्षी चहचहाने लगे। (संयुक्त वाक्य)
जब प्रात:काल हुआ तब पक्षी चहचहाने लगे। (मिश्रित वाक्य)

  Top

  Important Questions and Answers

रचना के आधार पर सरल वाक्य का रूपांतरण उदाहरण

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य –

1- सरल वाक्य – राधा नाचती-गाती है।
संयुक्त वाक्य – राधा नाचती और गाती है।

2- सरल वाक्य – मोहन हँसकर बोला।
संयुक्त वाक्य – मोहन हँसा और बोला।

3- सरल वाक्य – तुम पढ़कर सो जाना।
संयुक्त वाक्य – तुम पढ़ना और सो जाना।

4- सरल वाक्य – अंकित की कलम छूटकर गिर गई।
संयुक्त वाक्य – अंकित की कलम छूटी और गिर गई।

5- सरल वाक्य – बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।
संयुक्त वाक्य – बादल घिरे और मोर नाचने लगा।

6- सरल वाक्य – राम प्रथम आते ही खेलने लगा।
संयुक्त वाक्य – राम प्रथम आया तथा खेलने लगा।

7- सरल वाक्य – सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।
संयुक्त वाक्य – सूरज निकला और फूल खिल उठे।

8- सरल वाक्य – अभिमीत तथा दीपक खेल-कूद रहे हैं ।
संयुक्त वाक्य – अभिमीत तथा दीपक खेल एवं कूद रहे हैं।

9- सरल वाक्य – सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।
संयुक्त वाक्य – सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना।

10- सरल वाक्य – अभिषेक थैला लेकर बाज़ार चला गया ।
संयुक्त वाक्य – अभिषेक ने थैला लिया और बाज़ार चला गया।

सरल वाक्य से मिश्र वाक्य –

1- सरल वाक्य – राधा नाचती-गाती है।
मिश्र वाक्य – जो नाचती-गाती है, वह राधा है।

2- सरल वाक्य – मोहन हँसकर बोला।
मिश्र वाक्य – वह मोहन है जो हँसकर बोला।

3- सरल वाक्य – तुम पढ़कर सो जाना।
मिश्र वाक्य – जब तुम पढ़ लोगे तब सो जाना।

4- सरल वाक्य – अंकित की कलम छूटकर गिर गई।
मिश्र वाक्य – जो कलम अंकित से छूटी, वह गिर गई।

5- सरल वाक्य – बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।
मिश्र वाक्य – जैसे ही बादल घिरे, मोर नाचने लगा।

6- सरल वाक्य – राम आते ही खेलने लगा।
मिश्र वाक्य – राम जैसे ही आया वह, खेलने लगा।

7- सरल वाक्य – सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।
मिश्र वाक्य – सूरज निकला और फूल खिल उठे।

8- सरल वाक्य – अभिजीत तथा दीपक खेल-कूद रहे हैं।
मिश्र वाक्य – जो खेल एवं कूद रहे हैं, वे अभिजीत तथा दीपक हैं।

9- सरल वाक्य – सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।
मिश्र वाक्य – जैसे ही सूरज पढ़-लिख गया, वह अधिकारी बन गया।

10- सरल वाक्य – अभिषेक थैला लेकर चला गया।

मिश्र वाक्य – अभिषेक तब चला गया जब उसने थैला लिया।

  Top

रचना के आधार पर संयुक्त वाक्य का रूपांतरण उदाहरण

संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य –

1- संयुक्त – सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।
सरल – सभी के लिख चुकने पर भी सृजिता लिख रही है।

2- संयुक्त – निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके।
सरल – निधि रात भर पढ़कर परीक्षा देने की तैयारी करती है।

3- संयुक्त – अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।
सरल – अभिलाषा रोते हुए बेहोश हो गई।

4- संयुक्त – एलिन फ़ेसबुक का उपयोग करती है या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है।
सरल – एलिन फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है।

5- संयुक्त – श्रेयसी बीमार थी अत: स्कूल नहीं आई।
सरल – श्रेयसी बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आई।

6- संयुक्त – सौमिता ने खाना खाया और चली गई।
सरल – सौमिता खाना खाकर चली गई।

7- संयुक्त – आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया।
सरल – आयुष ने केक काट कर सबको बाँट दिया।

8- संयुक्त – सीमा को खेलना भी अच्छा लगता है और सोना भी।
सरल – सीमा को खेलना और सोना अच्छा लगता है।

9- संयुक्त – तुम्हारे बारे में सभी बच्चे जानते हैं और बड़े भी।
सरल – तुम्हारे बारे में बच्चे और बड़े सभी जानते हैं।

10- संयुक्त – उसके पास घड़ी तो थी किन्तु ठीक नहीं थी।
सरल – उसके पास ठीक घड़ी नहीं थी।

संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य –

1- संयुक्त वाक्य – सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।
मिश्र वाक्य – सृजिता लिख रही है जबकि सभी लिख चुके हैं।

2- संयुक्त वाक्य – निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके।
मिश्र वाक्य – निधि इसलिए रातभर पढ़ती है क्योंकि वह परीक्षा देने की तैयारी करती है।

3- संयुक्त वाक्य – अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।
मिश्र वाक्य – जैसे ही अभिलाषा ने रोना शुरू किया, वह बेहोश हो गई।

4- संयुक्त वाक्य – एलिन फ़ेसबुक का उपयोग करती है या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है।
मिश्र वाक्य – जो फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप का उपयोग करती है, वह एलिन है।

5- संयुक्त वाक्य – श्रेयसी बीमार थी, अत: स्कूल नहीं आई।
मिश्र वाक्य – श्रेयसी स्कूल नहीं आई क्योंकि वह बीमार थी।

6- संयुक्त वाक्य – सौमिता ने खाना खाया और चली गई।
मिश्र वाक्य – ज्योंही सौमिता ने खाना खाया, वह चली गई।

7- संयुक्त वाक्य – आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया।
मिश्र वाक्य – आयुष ने सबको केक तब बाँटा जब काट लिया।

8- संयुक्त वाक्य – सीमा को खेलना भी अच्छा लगता है और सोना भी।
मिश्र वाक्य – वह सीमा है जिसे खेलना और सोना अच्छा लगता है।

9- संयुक्त वाक्य – तुम्हारे बारे में सभी बच्चे जानते हैं और बड़े भी।
मिश्र वाक्य – जिसके बारे में सभी बच्चे और बड़े जानते हैं, वह तुम हो।

10- संयुक्त वाक्य – उसके पास घड़ी तो थी, किन्तु ठीक नहीं थी।
मिश्र वाक्य – जो घड़ी उसके पास थी, वह ठीक नहीं थी।

  Top

रचना के आधार पर मिश्र वाक्य का रूपांतरण

मिश्र वाक्य से सरल वाक्य –

1- मिश्र वाक्य – जब भी मैं विकास के घर गया, मेरा आदर सत्कार हुआ।
सरल वाक्य – विकास के घर जाने पर मेरा आदर सत्कार हुआ।

2- मिश्र वाक्य – विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है, वह नया है।
सरल वाक्य – विशाल ने एक नया मोबाइल खरीदा है।

3- मिश्र वाक्य – शिक्षक ने कहा कि सबको अपना गृहकार्य स्वयं करना है।
सरल वाक्य – शिक्षक ने सबको अपना गृहकार्य स्वयं करने को कहा है।

4- मिश्र वाक्य – जैसे ही हम बस से उतरे, रिक्शा वाले दौड़ पड़े।
सरल वाक्य – हमारे बस से उतरते ही रिक्शा वाले दौड़ पड़े।

5- मिश्र वाक्य – ज्योंही गुरुजी आए, भक्त शान्त हो गए।
सरल वाक्य – गुरुजी के आते ही भक्त शान्त हो गए।

6- मिश्र वाक्य – जब दुर्घटना की खबर सुनी, तब मन दुखी हो गया।
सरल वाक्य – दुर्घटना की खबर सुनकर मन दुखी हो गया।

7- मिश्र वाक्य – ज्यों ही भीखमंगा दिखा, मधुसूदन को दया आ गई।
सरल वाक्य – भीखमंगे को देखकर मधुसूदन को दया आ गई।

8- मिश्र वाक्य – जो लोग परिश्रमी थे, वे सफ़ल हो गए।
सरल वाक्य – परिश्रमी लोग सफ़ल हो गए।

9- मिश्र वाक्य – जैसे ही छुट्टी हुई, बच्चे घर चले गए।
सरल वाक्य – छुट्टी होते ही बच्चे घर चले गए।

10- मिश्र वाक्य – यद्यपि रूबी घर गई तथापि काम में नहीं लगी।
सरल वाक्य – रूबी घर जाकर भी काम में नहीं लगी।

मिश्र वाक्य से संयुक्त वाक्य –

1- मिश्र वाक्य – जब भी मैं विकास के घर गया, मेरा आदर सत्कार हुआ।
संयुक्त वाक्य – विकास के घर मेरा आदर भी हुआ और सत्कार भी।

2- मिश्र वाक्य – विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है, वह नया है।
संयुक्त वाक्य – विशाल ने एक मोबाइल खरीदा है और वह नया है।

3- मिश्र वाक्य – शिक्षक ने कहा कि सबको अपना गृहकार्य स्वयं करना है।
संयुक्त वाक्य – शिक्षक ने गृहकार्य करने को कहा है और स्वयं करने को कहा है।

4- मिश्र वाक्य – जैसे ही हम बस से उतरे, रिक्शा वाले दौड़ पड़े।
संयुक्त वाक्य – हम बस से उतरे और रिक्शा वाले दौड़ पड़े।

5- मिश्र वाक्य – ज्योंही गुरुजी आए, भक्त शान्त हो गए।
संयुक्त वाक्य – गुरुजी आए और भक्त शान्त हो गए।

6- मिश्र वाक्य – जब दुर्घटना की खबर सुनी, तब मन दुखी हो गया।
संयुक्त वाक्य – दुर्घटना की खबर सुनी और मन दुखी हो गया।

7- मिश्र वाक्य – ज्यों ही भीखमंगा दिखा, मधुसूदन को दया आ गई।
संयुक्त वाक्य – भीखमंगा दिखा और मधुसूदन को दया आ गई।

8- मिश्र वाक्य – जो लोग परिश्रमी थे, वे सफ़ल हो गए ।
संयुक्त वाक्य – परिश्रमी लोगों ने परिश्रम किया और सफ़ल हो गए।

9- मिश्र वाक्य – जैसे ही छुट्टी हुई, बच्चे घर चले गए।
संयुक्त वाक्य – छुट्टी हुई और बच्चे घर चले गए।

10- मिश्र वाक्य – यद्यपि रूबी घर गई तथापि काम में नहीं लगी।
संयुक्त वाक्य – रूबी घर गई लेकिन काम में नहीं लगी।

  Top