रीतिवाचक क्रिया विशेषण क्या होती है? - reetivaachak kriya visheshan kya hotee hai?

रीतिवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा, पहचान, और उदाहरण सहित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़िए।

क्रिया विशेषण के चार भेद होते हैं जिनमें से एक रितिवाचक है।

इस लेख को आरंभ करने से पूर्व यह समझते हैं कि क्रियाविशेषण की परिभाषा क्या होती है? यह अवयव / अविकारी शब्दों के अंतर्गत अध्ययन किया जाता है।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा

जिन शब्दों के द्वारा क्रिया के संपन्न होने की रीति का बोध होता है, उसे रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। इसमें प्रयोग होने वाले प्रमुख शब्द यथा, तथा, ध्यानपूर्वक, झटपट, एकाएक, अचानक, सहसा, आपही, निसंदेह, वास्तव में, किस लिए, क्योंकि, कदाचित, हां, ठीक, कभी नहीं, आदि हैं।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण

१. गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी

इस उदाहरण को ध्यान से देखिए यहां पर तेज शब्द रीती को दर्शाता है। तेज शब्द द्वारा हमें गाड़ी की रफ्तार का ज्ञात होता है एवं हमें क्रिया के संपन्न होने की रीति का पता चलता है जिसके कारण यहां पर रीतिवाचक क्रिया विशेषण का प्रयोग हुआ है।

आइए कुछ अन्य उदाहरण देखते हैं

२. एकाएक दौड़ते आया और आसमान में उड़ गया

३. वह मेरा काम नहीं करता क्योंकि मुझ से ईर्ष्या करता है।

४. समय समाप्त होने वाला था अतः झटपट काम निपटाया गया।

५. तुम उस पर विश्वास कर सकते हो निसंदेह वह अच्छा आदमी है

६. तुम्हारा अपशब्द कहना कदाचित उचित नहीं था

७. तुम इस बात को ध्यान पूर्वक पढ़ लो

८. वह खाना खाने आया और चुपके से खा गया।

९. सुरेश भली-भांति अच्छा कार्य कर रहा था।

१०. एक मछली मृत लग रही थी सहसा उछली और जल में हो गई।

११. तुम व्यर्थ परेशान हो रहे हो आपही सभी काम हो जाएंगे।

उपयुक्त उदाहरण तथा परिभाषा से हमने जाना कि रीतिवाचक क्रिया विशेषण के अंतर्गत उन अवयव शब्दों का प्रयोग किया जाता है।  रीति अर्थात क्रिया को संपन्न कराने का दायित्व ग्रहण करते हैं। जैसे ऊपर गाढ़े काले रंग के शब्द अंकित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें

क्रिया विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

हिंदी व्याकरण की संपूर्ण जानकारी

हिंदी बारहखड़ी

सम्पूर्ण अलंकार

सम्पूर्ण संज्ञा 

रस के प्रकार ,भेद ,उदहारण

सर्वनाम और उसके भेद

विशेषण ( परिभाषा, भेद और उदाहरण )

अव्यय के भेद परिभाषा उदहारण 

संधि विच्छेद 

समास की पूरी जानकारी 

क्रिया की परिभाषा, भेद, उदाहरण

पद परिचय

स्वर और व्यंजन की परिभाषा

संपूर्ण पर्यायवाची शब्द

हिंदी मुहावरे अर्थ एवं उदाहरण सहित

लोकोक्तियाँ अर्थ एवं उदाहरण सहित

वचन

विलोम शब्द

वर्ण किसे कहते है

हिंदी वर्णमाला

हिंदी काव्य ,रस ,गद्य और पद्य साहित्य का परिचय।

शब्द शक्ति हिंदी व्याकरण

छन्द विवेचन

Hindi alphabets full information

हिंदी व्याकरण , छंद ,बिम्ब ,प्रतीक।

अभिव्यक्ति और माध्यम

शब्द और पद में अंतर

अक्षर की विशेषता

भाषा स्वरूप तथा प्रकार

बलाघात के प्रकार उदहारण परिभाषा आदि

लिपि हिंदी व्याकरण

भाषा लिपि और व्याकरण

शब्द किसे कहते हैं

निष्कर्ष

रितिवाचक क्रिया विशेषण वह शब्द होते हैं जिनके द्वारा हमें क्रिया के संपन्न होने की रीति का बोध होता है, उदाहरण के लिए सहसा, आपही, निसंदेह, वास्तव में, किस लिए, क्योंकि, इत्यादि शब्द।

आशा है यह लेख आपको पसंद आया हो तथा आपके ज्ञान में वृद्धि हुई हो, वैसे तो हमने इस लेख को आसान भाषा में लिखने का तथा समझाने का प्रयास किया है परंतु अगर यहां पर कोई चीज समझ में ना आई हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं जिसका जवाब आपको तुरंत मिलेगा एवं आप अपने विचार भी हम तक नीचे लिख कर पहुंचा सकते हैं। व्याकरण के अन्य लेख पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर व्याकरण की कैटेगरी में जाकर पढ़ सकते हैं, हमने व्याकरण के लगभग सभी अंग पर लेख लिखा है तथा विस्तार से जानकारी दी है।

विषय-सूचि

  • रीतिवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा
    • रीतिवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण
      • रीतिवाचक क्रियाविशेषण के कुछ अन्य उदाहरण
      • रीतिवाचक क्रियाविशेषण के भेद

रीतिवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा

ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के होने के तरीके या विधि के बारे में बताते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

जैसे: खरगोश तेज़ दौड़ता है। इस वाक्य में दौड़ना क्रिया है एवं तेज़ शब्द से हमें दौड़ने कि रफ़्तार अथवा विधि पता चल रही है। अतः जो भी शब्द हमें किसी क्रिया के होने के तरीके का बोध कराते हैं वे शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण

  • अचानक काले बादल घिर आए।

जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं की अचानक शब्द हमें बादलों के घिर आने के तरीके के बारे में बता रहा है। अतः शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आयेगा।

  • अमित ध्यान पूर्वक पढ़ रहा है।

जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं की ध्यान-पूर्वक  शब्द हमें अमित के पढने के तरीके के बारे में बता रहा है। अतः यह शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आयेंगे।

  • रमेश धीरे -धीरे चलता है।
  • वह तेज भागता है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में जैसा कि आप देख सकते हैं की धीरे-धीरे एवं तेज़ शब्द हमें रमेश के चलने की गति एवं उसके भागने की गति के बारे में बता रहे हैं। अतः ये शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आयेंगे।

रीतिवाचक क्रियाविशेषण के कुछ अन्य उदाहरण

  • कछुआ धीरे-धीरे चलता है।
  • नेहा कड़ी मेहनत करती है।
  • नई जगह पर धीरे-धीरे चलना चाहिए।
  • वह मेरी ओर मुस्कुरा कर देख रही थी।

रीतिवाचक क्रियाविशेषण के भेद

1 .निश्चयवाचक क्रियाविशेषण : यह क्रियाविशेषण शब्द तब प्रयोग होते हैं जब हमें कोई निश्चय व्यक्त करना होता है।
जैसे : अवश्य , बेशक , सचमुच , वस्तुतः , निसंदेह , सही , जरुर , अलबत्ता , यथार्थ में , दरअसल आदि।

  • मैं अवश्य ही वहां जाऊँगा। 
  • तुम निश्चित ही सफल होगे। 
  • वह निसंदेह सबसे मेहनती बालक है। 
  • तुम बेशक अपनी मंजिल पा सकते हो। 
  • यह सचमुच ही बेहद कठोर है। 

जैसा की आप ऊपर दिए गए उदाहरणों में देख सकते हैं, यहाँ वक्ताओं द्वारा निश्चय व्यक्त किया जा रहा है क्योंकि इन वाक्यों में अवश्य, निसंदेह,एवं बेशक जैसे शब्दों अक प्रयोग किया गया है।

2. अनिश्चयवाचक क्रियाविशेषण : यह क्रियाविशेषण शब्द तब प्रयोग होते हैं जब हमें क्रिया के होने कि अनिश्चितता होती है। जैसे : शायद , कदाचित , संभवतः , अक्सर , बहुतकर , यथासंभव आदि।

  • मुझे अक्सर विद्यालय जाने में देरी होती है। 
  • मैं शायद आज ही जयपुर आऊंगा। 

ऊपर दिए गए उदाहरण अनिश्यवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आयेंगे क्योंकि इनमे संभव, अक्सर आदि शब्दों का प्रयोग किया गया है।

3. कारणात्मक क्रियाविशेषण : कारणात्मक क्रियाविशेषण तब प्रयोग किये जाते हैं जब हमें किसी क्रिया के होने का कारण व्यक्त करना होता है। जैसे : क्योंकि , अत: , अतएव , इसलिए , चूँकि , किसलिए , क्यों , काहे को आदि।

  • वह असफल हुआ क्योंकि उसने बहुत मेहनत नहीं की। 
  • वह देरी से पहुंचा इसलिए उसे सज़ा मिली।

जैसा की आप ऊपर दिए गए वाक्यों में देख सकते हैं, यहाँ क्योंकि, इसलिए जैसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है इस वजह से ये कारणात्मक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आयेंगे।

4. आक्स्मिकतात्म्क क्रियाविशेषण : ये क्रियाविशेषण शब्द हम तब प्रयोग करते हैं जब हमें किसी क्रिया के आकस्मिक होने का बोध कराना होता है। जैसे : सहसा , अकस्मात , अचानक , एकाएक आदि।

  • जैसे ही रमेश को फेल होने की सुचना मिली उसे अचानक ही दिल का दौरा पड गया। 
  • मैं जब सामान खरीद रहा था तब अचानक ही उस दुकान में आग लाग गयी। 

ऊपर दिए वाक्यों में जैसा की आप देख सकते हैं अचानक जैसे शब्दों का प्रयोग हुआ है जिससे किसी घटना केअचानक होने का पता चलता है।

5. स्वीकारात्मक क्रियाविशेषण : किसी भी क्रिया के होने को स्वीकारने के लिए स्वीकारात्मक क्रियाविशेषण का प्रयोग किया जाता है। जैसे : हाँ , सच , ठीक , बिलकुल , जी , अच्छा आदि।

6. निषेधात्मक क्रियाविशेषण : यह क्रियाविशेषण शब्द हम किसी क्रिया के होने को नकारने के लिए करते हैं। जैसे : न , मत , नहीं आदि।

7. आवृत्यात्मक क्रियाविशेषण : किसी भी क्रिया में निरंतरता दिखाने के लिए इस क्रियाविशेषण का प्रयोग किया जाता है। जैसे : गटागट , धडाधड आदि।

8. अवधारक क्रियाविशेषण : ही , तो , भर , तक , भी , मात्र , सा आदि।

9. निष्कर्ष क्रियाविशेषण :  यह क्रियाविशेषण शब्द निष्कर्ष व्यक्त करते हैं। जैसे : अत: , इसलिए आदि।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

Post navigation

रीतिवाचक विशेषण क्या होता है?

रीति वाचक क्रियाविशेषण वे होते हैं जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के घटित होने की तरीके या रीति से सम्बंधित विशेषता का ज्ञान करवाते है, उन्हें रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहते है ।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण का कौन सा उदाहरण है?

रीतिवाचक क्रियाविशेषण – जिन अविकारी शब्दों से क्रिया की रीति या विधि का पता चलता है, उसे रीतिवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे – सचमुच, ठीक, अवश्य, कदाचित, ऐसे, वैसे, सहसा, तेज, सच, झूठ, धीरे, ध्यानपूर्वक, हंसते हुए, तेजी से, फटाफट आदि।

रीतिवाचक का उदाहरण क्या है?

रीतिवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के होने के तरीके या विधि के बारे में बताते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। जैसे: खरगोश तेज़ दौड़ता है। इस वाक्य में दौड़ना क्रिया है एवं तेज़ शब्द से हमें दौड़ने कि रफ़्तार अथवा विधि पता चल रही है।

रीतिवाचक क्रियाविशेषण का वाक्य कौन सा नहीं है?

Detailed Solution.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग