रावण को कौन कौन मार सकता था? - raavan ko kaun kaun maar sakata tha?

Authored by Parag sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: May 4, 2022, 12:01 AM

Show

लंकापति रावण त्रेता युग का सबसे हीन प्राणी के साथ-साथ एक ब्रह्मज्ञानी, कुशल राजनीतिज्ञ और बहु विधाओं का भी जानकार था। भगावन राम के साथ युद्ध में उसकी मौत हुई और मोक्ष की प्राप्ति की। ज्यादातर लोग जानते हैं कि रावण का युद्ध केवल श्रीराम के साथ हुआ था, जिसमें उसको हार मिली थी। लेकिन रावण केवल श्रीराम के हाथों ही नहीं हारा था बल्कि इससे पहले भी वह चार योद्धाओं के साथ युद्ध करके हार चुका था। एक योद्धा ने तो रावण को अपनी बाजू में दबाकर चार समुद्रों की परिक्रमा भी करवा दी थी। आइए जानते हैं कि राम के अलावा और किन लोगों से रावण हार चुका था...

  • रावण को कौन कौन मार सकता था? - raavan ko kaun kaun maar sakata tha?

    बाजू में दबा लिया था रावण को

    रावण की सबसे पहली हार किष्किंधा के राजा बाली से हुई थी। राजा बालि को वरदान प्राप्त था कि उसके सामने जो भी युद्ध लड़ेगा, उसकी शक्तियां आधी हो जाएंगी। एकबार राजा बालि पूजा कर रहे थे तभी रावण युद्ध के लिए ललकारने लगा। राजा की पूजा में बार-बार विघ्न आ रहा था। इससे राजा बालि को गुस्सा आ गया और उसने अपनी बाजू में दबाकर चारों समुद्र की परिक्रमा करवा दी। रावण ने निकलने का बहुत प्रयास किया लेकिन विफल रहा। पूजा खत्म हो जाने तक राजा बालि ने रावण को बाजू में ही दबाकर रखा था। रावण ने राजा बालि से क्षमा मांगी, जिसके बाद उसे छोड़ा गया।

    सीता ही नहीं इन 6 लोगों के शाप के कारण हुआ था रावण का अंत

  • रावण को कौन कौन मार सकता था? - raavan ko kaun kaun maar sakata tha?

    नदी से ही रावण को हरा दिया

    सहस्त्रबाहु अर्जुन ने अपने गुरु दत्तात्रेय को प्रसन्न करके सहस्त्र भुजाओं का वरदान प्राप्त किया था। रावण अपनी सेना के साथ सहस्त्रबाहु अर्जुन के साथ युद्ध करने पहुंचा गया। तब सहस्त्रबाहु ने अपने हजारों हाथों से नर्मदा का पानी रोककर इकट्ठा कर लिया और फिर उसे छोड़ दिया, जिससे रावण अपनी सेना के साथ प्रवाह में बह गया और उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद एकबार फिर रावण युद्ध के लिए पहुंचा गया तब सहस्त्रबाहु अर्जुन ने रावण को जेल में डाल दिया।

    पूरे हो जाते रावण के ये 5 ख्वाब तो कुछ और ही होती दुनिया की तस्वीर

  • रावण को कौन कौन मार सकता था? - raavan ko kaun kaun maar sakata tha?

    बच्चों ने ही अस्तबल में बांध दिया

    रावण पाताल लोक पर कब्जा करना चाहता था लेकिन वह भूल गया था कि पाताल लोक में किसी अन्य लोक की शक्तियां काम नहीं करती। रावण पाताल लोक पहुंचकर राजा बलि को युद्ध के लिए ललकारने लगा। उसी समय वहां बच्चे खेल रहे थे। बच्चे रावण को देखकर आशर्चय में पड़ गए और उसे पकड़ने लगे। रावण अपनी शक्तियों का प्रयोग नहीं कर पा रहा था। बच्चों ने रावण को पकड़कर घोड़ों के अस्तबल में बांध दिया। जब यह घटना राजा बलि को पता चला तो तब उन्होंने रावण को बच्चों की कैद से मुक्त करवा दिया।

    रावण संहिता में गुप्त और गड़ा धन पाने का उपाय, आजमाना चाहेंगे

  • रावण को कौन कौन मार सकता था? - raavan ko kaun kaun maar sakata tha?

    भगवान शिव ने इस तरह युद्ध में हराया

    रावण भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था। लेकिन रावण भगवान शिव से भी युद्ध करने चला गया। रावण कैलाश पर्वत पर पहुंचकर भगवान शिव को युद्ध के लिए ललकाराने लगा। लेकिन भगवान शिव ध्यान में लीन बैठे हुए थे। भगवान शिव का ध्यान भंग करने के लिए रावण कैलाश पर्वत को उठाने लगा। तब शिवजी ने अपने पैर के अंगूठे से ही कैलाश का भार बढ़ा दिया, जिससे वह कैलाश को उठा न सका, इससे उसका हाथ पर्वत के नीचे दब गया। बहुत प्रयत्न करने के बाद जब वह हाथ निकाल ना सका तो उसने शिव स्तुति की और शिव तांडव स्त्रोत की रचना कर दी। जिससे भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न हो गए और उसको मुक्त कर दिया। मुक्त होकर उसने भगवान शिव को अपना गुरु भी बना लिया।

    पति के मरने पर दुर्योधन और रावण की पत्नी ने किया हैरान करने वाला काम

  • रावण को कौन कौन मार सकता था? - raavan ko kaun kaun maar sakata tha?

    यह था रावण का अंतिम युद्ध

रावण को मारने वाला कौन था?

रावण के अस्वीकार करने पर ब्रह्मा ने उसे राम के बाण से मरने का शाप दिया। महानाटक के अनुसार रावण ने अपने दूत लोहिताक्ष के द्वारा राम से कहा था कि परशुराम से प्राप्त हरप्रसादपरशु के बदले में सीता को लौटाने को तैयार हूं। इस प्रस्ताव का उल्लेख रामचंद्रिका में भी है।

रावण में कितनी ताकत थी?

तेज और प्रखर बुद्धि रावण ऐसी मान्यता है कि है कि रावण के दस सिर थे जिसके पीछे रावण के तेज दिमाग का तर्क दिया जाता था। दरअसल रावण के पास 10 दिमागों के बराबर उसके पास बुद्धि और कौशल था जिसकी बदौलत उसके अंदर बड़े- बड़े फैसले करने की क्षमता उसके अंदर थी

रावण ने मरते समय किसका नाम लिया था?

रावण लंका का राजा थारावण श्री राम के परम शत्रु थे अपने दस सिरों के कारण भी जाना जाता था, जिसके कारण उसका नाम दशानन (दश = दस + आनन = मुख) भी था परंतु आदिवासी सभ्यता के अनुसार रावण मतलब राजा।

रावण से ज्यादा ज्ञानी कौन था?

राम के यज्ञ को सफल करने के लिए रावण खुद देवी सीता को ले कर आया था। यज्ञ खत्म होने के बाद जब राम ने रावण का आशीर्वाद मांगा तो रावण ने 'विजयी भव' कहा था। युद्ध में हार के बाद जब रावण अपनी आखिरी सांसें गिन रहा था, तब भगवान राम ने लक्ष्मण को रावण से ज्ञान प्राप्त करने को कहा। लक्ष्मण रावण के सिर के पास बैठ गए।

मृत्यु के समय रावण की उम्र कितनी थी?

क्या आप जानते है कि मरते समय रावण की उम्र क्या थी