सोनालिका ट्रैक्टर 45 हॉर्स पावर की कीमत क्या है? - sonaalika traiktar 45 hors paavar kee keemat kya hai?

सोनालिका ट्रैक्टर 45 हॉर्स पावर की कीमत क्या है? - sonaalika traiktar 45 hors paavar kee keemat kya hai?

sonalika tractor price in india 2023: खेती के कामों में ट्रैक्टर (tractors) की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के किसान ट्रैक्टर का उपयोग खेत जोतने से लेकर बागवानी और अन्य व्यवसायिक कामों में करते हैं। भारत में कई कंपनियां ट्रैक्टर बनाती है। एक आंकड़े के अनुसार हमारे देश में 100 से अधिक कंपनियां ट्रैक्टर और ट्रैक्टर से जुड़े उपकरण बनती हैं। इन कंपनियों में सोनालिका (Sonalika tractors) एक अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। सोनालिका ट्रैक्टर की कीमत भी बहुत ही कम और किफायती होती है। भारतीय बाजार में सोनालिका ट्रैक्टर की कीमत (sonalika tractor price) 3.5 लाख रुपए से 15.5 लाख रुपए तक है।

भारत में सोनालिका ट्रैक्टर (Sonalika tractors) को सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला ट्रैक्टर ब्रांड है। सोनालिका कंपनी अपने ट्रैक्टर की बेहतरीन मॉडल के लिए जानी जाती है। सोनालिका ट्रैक्टर ने कृषि क्षेत्र हो या अन्य कार्य हो सब में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। देश-विदेश में लाखों लोग सोनालिका ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

सोनालिका ट्रैक्टर (Sonalika tractors) पर एक नज़र

सोनालिका ट्रैक्टर अपने शक्तिशाली इंजन, बड़े डीजल टैंक, भारी सामान को उठाने की क्षमता आदि के लिए जानी जाती है। यह कंपनी किसानों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रही है। अभी हाल में सोनालिका ने बैट्री से चलने वाली ट्रैक्टर लॉन्च की है।  सबसे खास बात है कि सोनालिका ट्रैक्टर की कीमत (sonalika tractor price) सबसे कम होती है। 

आपको बता दें कि सोनालिका बहुराष्ट्रीय कंपनी है। इस कंपनी की शुरुआत 1969 में हुई थी। इसके बाद यह कंपनी हर साल नए कीर्तीमान स्थापित कर रही है। आज सोनालिका कंपनी भारत के तीन शीर्ष कंपनियों में जानी जाती है। सोनालिका  कंपनी 100 से ज्यादा देशों में अपने ट्रैक्टरों का उत्पादन करता है और इसका दुनिया का सबसे बड़ा प्लांट पंजाब के होशियारपुर में है, जो भारत में स्थित है। 

तो आइए, आज हम द रूरल इंडिया के इस लेख में सोनालिका कंपनी के टॉप ट्रैक्टर और उनके फीचर्स और कीमत (sonalika tractor price)के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

सोनालिका ट्रैक्टर 45 हॉर्स पावर की कीमत क्या है? - sonaalika traiktar 45 hors paavar kee keemat kya hai?

सोनालिका के टॉप ट्रैक्टर्स (sonalika tractors)

  • सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर (Sonalika DI 745 III Sikander)

  • सोनालिका GT 20 (Sonalika GT 20 tractors)

  • सोनालिका 50 टाइगर (Sonalika DI 50 Tiger Tractor)

  • सोनालिका WT 60 (Sonalika WT 60 Tractor)

  • सोनालिका 35 डीआई सिकंदर (Sonalika DI 35 Sikandar Tractor)

  • सोनालिका डीआई 42 RX (Sonalika DI 42 RX Tractor)

  • सोनालिका 55 टाइगर (Sonalika 55 Tiger Tractor)

  • सोनालिका डीआई 750III (Sonalika DI 750 III) 

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर (Sonalika DI 745 III Sikander)

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर 3 सिलेंडर और 50 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें सिंगल और ड्यूल (ऑप्शनल) क्लच और आगे की तरफ 8 गियर और पीछे की तरफ 2 गियर दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर सिंगल/ड्यूल (ऑप्शनल) क्लच और हैवी ड्यूटी ऑयल इमरसेड ब्रेक/ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ आता है।

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर मैनुअल एवं पावर स्टीयरिंग दोनों ऑप्शनल के साथ आता है। किसान अपनी जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके डीजल टैंक की क्षमता 55 लीटर दी और सामान उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम दी गई है। कंपनी इस ट्रैक्टर को 2000 Hour या 2 साल की वारंटी के साथ देती है। सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर की कीमत 5.75 से लेकर 6.20 लाख रुपए तक है।

सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर (Sonalika GT 20 tractors) 

सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर किसान भाइयों के लिए एक बेहतर टैक्टर है। यह ट्रैक्टर अपने बेहतरीन माइलेज के लिए जाती है। 

Sonalika GT 20 tractors 3 सिलेंडर और 20 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसके इंजन की क्षमता 959 सीसी और इंजन रेटेड 2700 आरपीएम दिया गया है। इसके अलावा इसमें मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए ब्रेक होते हैं जो उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करते हैं। 

Sonalika GT 20 tractors 650 किलोग्राम से अधिक वजन उठाने की क्षमता रखता है। इसमें 6 गियर आगे के लिए और 2 पीछे के लिए दिए होते है। कंपनी इस ट्रैक्टर की भी 2000 Hours या 2 साल की वारंटी के साथ देती है। सोनालिका 20 जीटी ट्रैक्टर की कीमत करीब 3.20 से लेकर 3.35  लाख रुपए तक बाजार में उपलब्ध है।

सोनालिका डीआई 50 टाइगर ट्रैक्टर (Sonalika DI 50 Tiger Tractor)

सोनालिका डीआई 50 टाइगर ट्रैक्टर को नियंत्रित करना और तेजी से प्रतिक्रिया करना आसान बेहद ही आसान होता है। क्योंकि यह टैक्टर कृषि कार्यों के लिए  52 एचपी के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 3065 CC और इसमें 3 सिलेंडर दिए गए है, जो 2000 इंजन वाले RPM रेट को उत्पन्न करते हैं। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में सिंगल/ड्यूल एंड 4WD डबल क्लच और तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में आगे की तरफ 12 गियर और पीछे की तरफ भी 12 गियर दिए गए है।  कंपनी इस ट्रैक्टर को 5 साल की वारंटी के साथ देती है। सोनालिका 50 टाइगर ट्रैक्टर की कीमत 6.70 से लेकर 7.15 लाख रुपए तक है।

सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर (Sonalika WT 60 Tractor)

किसान इस ट्रैक्टर को बहुत ही ज्यादा पसंद करते है। क्योंकि यह ट्रैक्टर अपने WT 60 इंजन क्षमता के साथ खेतों में अच्छे से काम करता है और एक शानदार माइलेज भी देता है।

सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर 4 सिलेंडर और 60 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें भी 12 गियर आगे के लिए और 12 ही पीछे के लिए दिए गए है। इस ट्रैक्टर में आयल ब्रेक और 62 लीटर के डीजल टैंक के साथ आता है। इसके अलावा इसके सामान उठाने की क्षमता 2500 किलोग्राम तक है। कंपनी इस ट्रैक्टर को 2100 घंटे या 2 साल वारंटी के साथ देती है।

सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर की कीमत 7.90 से लेकर 8.40 लाख रुपए तक बाजार में उपलब्ध है।

सोनालिका 35 डीआई सिकंदर (Sonalika DI 35 Sikandar Tractor)

सोनालिका 35 डीआई सिकंदर किसानों के लिए बहुत ही सस्ता ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 39  HP (हॉर्स पावर) और 3 सिलेंडर के साथ है। इसके अलावा इसमें 1800 इंजन रेटेड आरपीएम का शक्तिशाली इंजन दिया गया है।

इसमें सिंगल क्लच और दोहरी क्लच वैकल्पिक के साथ आता है। किसान इसे अपने कामकाज के हिसाब से यूज कर सकता है। यह ड्राई डिस्क और आयल इमरसेड  ब्रेक दोनों वैकल्पिक के साथ आता हैं। इसमें आगे की तरफ 8 गियर और पीछे की तरफ 2 गियर दिए गए है।

सोनालिका 35 डीआई की ऑन रोड कीमत 5 लाख से लेकर 5.40 लाख रुपए तक है।

सोनालिका 55 टाइगर (Sonalika 55 Tiger Tractor)

सोनालिका 55 टाइगर ट्रैक्टर लंबे समय तक कृषि कार्यों को सुचारू रूप से काम करने के लिए यह ट्रैक्टर 55 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। यह खेत के हर एक काम को आसानी से कर सकता है।

इसमें 4 सिलेंडर हैं, जो 2000 इंजन रेटेड RPM उत्पन्न करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें 4087 CC की इंजन क्षमता दी गई है। यह ट्रैक्टर मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। इसके सामान उठाने के अधिकतम क्षमता 2000 किलोग्राम है। इसमें आगे की तरफ 12 गियर आर पीछे की तरफ के लिए भी 12 गियर दिए गए है। कंपनी इसे 5 साल की वारंटी के साथ अपने ग्राहकों को देती है। भारत में सोनालिका 55 टाइगर की कीमत 7 लाख से लेकर 7.50 लाख तक है।

सोनालिका डीआई 42 RX (Sonalika DI 42 RX Tractor)

सोनालिका डीआई 42 RX खेतों में एक शानदार माइलेज देती है। इसके बेहतर इंजन के सहायता से किसान अपने खेतों की सिंचाई बड़े आराम से कर सकता है। इसलिए किसन इस ट्रैक्टर को सबसे ज्यादा पसंद करते है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 42 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 32.71 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा इसमें हैवी ड्यूटी ड्राई डिस्क ब्रेक व आयल इमरसेड ब्रेक और 55 लीटर का डीजल टैंक भी दिया गया हैं। कंपनी इस ट्रैक्टर को  2000 HOURS या 2 साल की वारंटी के साथ अपने ग्राहकों को देती है। सोनालिका डीआई 42 RX की कीमत 5.60 से लेकर 5.95 लाख रुपए तक आता है।

सोनालिका डीआई 745 III (Sonalika DI 745 III) 

यह ट्रैक्टर भारतीय खेतों में बेहतर कार्य करने के लिए बनाया गया है। यह बाकी ट्रैक्टरों से बहुत अच्छा माइलेज और भरोसेमंद ट्रेक्टर है। यह एक 50 HP (हॉर्स पावर) का ट्रैक्टर है। इसमें 3067 CC का शक्तिशाली इंजन और 3 सिलेंडर दिए गए है। इसके अलावा इसमें ड्राई डिस्क या ऑयल डूबे हुआ ब्रेक और 55 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। यह ट्रैक्टर में  8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स के साथ आता है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2000 Hours या 2 साल वारंटी देती है। सोनालिका 745 की कीमत 5.45 से लेकर 5.75 लाख रुपए तक है। 

*Note- लेख में दिए गए आंकड़े सोनालिका ट्रैक्टर्स की वेबसाइट पर आधारित है। इस लेख में दी गई कीमतें राज्यों के हिसाब से थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी सोनालिका ट्रैक्टर विक्रेता (Sonalika tractors dealers) से ज़रूर संपर्क करें। 

ये भी पढ़ें-

  • भारत के 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर और उनकी कंपनियां
  • महिंद्रा कंपनी की टॉप ट्रैक्टर्स, यहां जानिए इनके फीचर्स और कीमत

सोनालिका 45 हॉर्स पावर कितने का है?

सोनालिका एमएम+ 45 DI 50 एचपी ट्रैक्टर है जो ₹ 6.40-6.80 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 55 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है।

सोनालिका सिकंदर 745 की कीमत क्या है?

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर 50 एचपी ट्रैक्टर है जो ₹ 6.60-6.85 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 55 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है। इसके अलावा, यह 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है और 40.8 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है। और सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर की लिफ्टिंग क्षमता 1800 Kg है।

सोनालिका ट्रैक्टर 50 हॉर्स पावर कितने का है?

सोनालिका डीआई 50 सिकंदर 52 एचपी ट्रैक्टर है जो ₹ 7.00-7.50 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 55 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है।

सोनालिका 42 हॉर्स पावर की कीमत क्या है?

भारत में सोनालिका 42 आरएक्स सिकंदर की कीमत सोनालिका 42 आरएक्स सिकंदर की कीमत 2022 में 6.45-6.70 लाख*(एक्स-शोरूम कीमत) रुपए हैं।