सौरमंडल में अब कितने ग्रह हैं? - sauramandal mein ab kitane grah hain?

दोस्तों, आज हम सौर मंडल में कितने ग्रह हैं इसके बारे में जानेंगे। इसके साथ-साथ सौर मंडल क्या है और इसके ग्रहों के बारे में आपको कुछ अच्छी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी सौर मंडल के ग्रह के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप हमारा सौर मंडल से जुड़ा ये लेख पूरा जरूर पढ़ें।

सौरमंडल में अब कितने ग्रह हैं? - sauramandal mein ab kitane grah hain?

सौर मंडल क्या है ?

ग्रह वे पिंड होते हैं, जो सूर्य या किसी भी तारे के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। एक समूह को मंडल कहा जाता है ये आप भी जानते हैं। जब एक तारे के चारों ओर कुछ पिंड चक्कर लगाते हैं, तो उन सभी का जो समूह होता है वो ग्रहों का मंडल कहलाता है। जैसे सूर्य के चारों और चक्कर लगाने वाले जो ग्रह होते हैं, उनके समूह को सौर मंडल कहा जाता है। सौर मंडल में सूर्य, ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह, उल्कापिंड और धूमकेतु आदि उपस्थित होते हैं। सौर मंडल में सबसे केंद्र में सूर्य स्थित होता है। सौर मंडल में जो भी ग्रह उपस्थित हैं, वे सभी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।

  • मंगल, शुक्र, बुध, शनि ग्रहों की पूरी जानकारी – All planets in Hindi
  • सौरमंडल की Age कितनी है ?

सौर मंडल में कितने ग्रह हैं How many plants in Hindi

आपने ये तो जान लिया कि सौर मंडल किसे कहते हैं। अब आपको ये भी जानना चाहिए कि इस मंडल में ग्रह कितने हैं? इस मंडल में कुल 8 ग्रह शामिल हैं। इनमे अलावा 5 बौने ग्रह भी होते हैं।

सौर मंडल में उपस्थित ग्रहों के नाम

जैसा कि आप जानते हैं कि सौर मंडल में मुख्य रूप से 8 ग्रह और 5 बौने ग्रह शामिल होते हैं। इनके नाम निम्नलिखित है-

सौर मंडल के 8 मुख्य ग्रह

  1. बुध
  2. शुक्र
  3. पृथ्वी
  4. मंगल
  5. बृहस्पति
  6. शनि
  7. अरुण
  8. वरुण

सौर मंडल के 5 बौने ग्रह

  1. प्लूटो (यम)
  2. सीरीस
  3. हउमेया
  4. माकेमाके
  5. एरिस

इन बौने ग्रहों में से एरिस सबसे बड़े बौने ग्रह की श्रेणी में आता है।

सौर मंडल के ग्रहों के बारे में विस्तार से Information

अभी तक हमने सौर मंडल क्या है, इसमें कितने ग्रह हैं, ये सभी जानकारी को जाना। लेकिन अब हम एक-एक करके सौर मंडल के मुख्य ग्रहों के बारे में जानेंगे।

बुध

ये ग्रह सूर्य से सबसे नजदीक स्थित है और साथ ही ये आकार में सबसे छोटा ग्रह है। इतना ही नहीं पृथ्वी से 18 गुना छोटा माना जाता है। आप प्लूटो को सबसे छोटा ग्रह की श्रेणी में मानेंगे, तो ये सही नहीं होगा। क्योंकि उसे बौने ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। जैसा कि आप जानते हैं, ये ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाता है। कई बार हमें ये भी पूछा जाता है कि कितने समय में ये एक चक्कर पूरा करता होता, तो ये ग्रह सूर्य के चक्कर लगाने में 88 दिन का समय लगाता है।

इस ग्रह पर लोहा और जस्ता होने से ये इसी का बना हुआ है। इस ग्रह पर भी गुरुत्वाकर्षण बल मौजूद है। लेकिन पृथ्वी से 3/8 भाग ही मौजूद है। यहां का सबसे ज्यादा temperature 560° सेंटीग्रेड रहता है। इसका एक उपग्रह भी है, जिसका नाम मेरिनट-10 है। बुध ग्रह का घूर्णन काल 58.6 दिन माना जाता है।

शुक्र

दूसरे नम्बर पर आता है शुक्र ग्रह। इस ग्रह को सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह माना जाता है। इतना ही नहीं इसे सबसे चमकीला ग्रह भी माना जाता है। सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में ये ग्रह 225 दिन का समय लगाता है। यहां का सबसे अधिक temperature 500° सेंटीग्रेड रहता है। ये ग्रह पृथ्वी का सबसे नजदीक ग्रह है। इस ग्रह पर 95 प्रतिशत कार्बन डाई ऑक्साइड और 3.5 प्रतिशत नाइट्रोजन मौजूद है। ये ग्रह आकार और व्यास में पृथ्वी के बराबर ही है। इसलिए इसे पृथ्वी का भगिनी ग्रह भी कहा जाता है।

पृथ्वी 

दोस्तों, ये सौर मंडल का एक ऐसा ग्रह है जहां मानव जाति यानी हम निवास करते हैं। अन्य ग्रह से ये तीसरे नम्बर सूर्य से दूर है। सूर्य से इस ग्रह की दूरी को खगोलीय इकाई के नाम से जाना जाता है और ये 15 करोड़ कि.मी. के करीब है। यहां पर जमीन की सतह पर पानी होने से इस ग्रह को नीला ग्रह भी कहा जाता है। यहां 71 प्रतिशत भाग पर पानी और 29 प्रतिशत भाग पर स्थल मौजूद है। ये एक परिक्रमा करने में 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड का समय लगाती है। 365 दिन 6 घंटे में ये सूर्य की परिक्रमा दीर्घवृत्ताकार पथ पर लगाती है। इस ग्रह का केवल एक उपग्रह है, जिसका नाम चन्द्रमा है।

मंगल

ये सौर मंडल का चौथा ग्रह है। इस ग्रह की सतह पर आयरन ऑक्साइड ज्यादा पाया जाने से ये रक्तिम आभा के रूप में दिखाई देता है, जिससे इसका रंग लाल प्रतीत होता है। इसी कारण से इसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। ये ग्रह पृथ्वी की ही तरह स्थल के स्वरूप में है। यहां पर घाटियां और ज्वालामुखी की पहाड़ियां देखने को मिलती है। इस ग्रह पर सौर मंडल का सबसे बड़ा पर्वत स्थित है। इस ग्रह का घूर्णन काल पृथ्वी के समान ही है।

ये ग्रह अपने अक्ष पर 25° पर झुका है। ये ग्रह 687 दिन में सूर्य का चक्कर पूरा करता है। इस ग्रह पर 95 प्रतिशत कार्बन डाई ऑक्साइड, 2 से 3 प्रतिशत नाइट्रोजन और 2 प्रतिशत ऑर्गन गैस मौजूद है। इस ग्रह के 2 उपग्रह हैं, जिनका नाम फोबोस और डीमोस है। इन्हें मंगल ग्रह के चन्द्रमा भी कहा जाता है।

बृहस्पति

ये ग्रह सूर्य से पांचवे नम्बर पर है। इस ग्रह का आकार की दृष्टि से सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। इसका आकार पृथ्वी से 1300 गुना बड़ा है। इस ग्रह को सूर्य के चक्कर लगाने में करीब 12 वर्ष का समय लगता है। इतना ही नहीं ये अपने अक्ष पर सबसे तेज घूमता है। इस ग्रह पर हाइड्रोजन और हीलियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके कुल 16 उपग्रह माने जाते हैं, जिनमें सबसे बड़ा गैनीमीड नाम का उपग्रह है।

शनि

बृहस्पति के बाद ये ग्रह आकार में दूसरे नम्बर पर सबसे बड़ा है। आपने कई बार इसके चित्र में देखा होगा कि इसके चारों ओर एक वलय पाया जाता है, जो इसके और अरुण ग्रह के ही पाया जाता है। इस ग्रह का रंग काला है। ये सूर्य की परिक्रमा करने में 29 वर्षों का समय लगाता है। यहां का घनत्व बहुत कम होता है। इस ग्रह के 30 उपग्रह बताये गए हैं, जिनमें टाइटन सबसे बड़ा उपग्रह है। इस ग्रह को लाल दानव नाम से भी जाना जाता है।

अरुण

बृहस्पति और शनि के बाद ये ग्रह आकार में तीसरे नम्बर पर सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। ये ग्रह सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में 84 वर्षों का समय लगाता है। इस ग्रह का घूर्णन काल 10-25 घण्टे लगभग है। ये ग्रह अपने अक्ष पर 82° झुका हुआ है। इसके इतने झुकाव के कारण ही इसे लेटा हुआ ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। पृथ्वी से इसका आकार 4 गुना ज्यादा है। यहां पर मीथेन गैस अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिसके कारण इस ग्रह का रंग हरा होता है। इस ग्रह के चारों ओर भी शनि की तरह वलय पाया जाता है। इस ग्रह के कुल 21 उपग्रह हैं।

वरुण

ये ग्रह आठवें नम्बर पर सूर्य से सबसे दूर होता है। ये ग्रह सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में 166 वर्षों का समय लगाता है। इस ग्रह पर अमोनिया, हाइड्रोजन, मीथेन और नाइट्रोजन गैस अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसी कारण इस ग्रह का रंग पीला दिखाई देता है। इस ग्रह के कुल 8 उपग्रह हैं। इसके 8 उपग्रह में ट्राइटन और नेरिड को मुख्य रूप से जाना जाता है।

सौर मंडल के ग्रहों से जुड़ी रोचक जानकारी

  1. बुध ग्रह सूर्य की परिक्रमा करने में सभी ग्रहों की तुलना में कम समय लगाता है।
  2. शुक्र और अरुण ऐसे ग्रह हैं, जो अन्य ग्रहों की तुलना में सूर्य की परिक्रमा विपरीत दिशा यानी पूर्व से पश्चिम की ओर करते हैं।
  3. शुक्र ग्रह को भोर का तारा और सांझ का तारा नाम से भी जाना जाता है।
  4. अन्य ग्रहों की तरह चन्द्रमा और शुक्र ग्रह के कोई उपग्रह नहीं है।
  5. सौर मंडल में सिर्फ पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन मौजूद है यानी जीव रहते हैं।
  6. पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करने में जो समय लगाती है, उसे सौर वर्ष कहा जाता है।
  7. वरुण ग्रह को सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह माना जाता है।
  8. बृहस्पति और शनि ग्रह को सबसे अधिक उपग्रह वाले ग्रह माने जाते हैं।
  9. मंगल ग्रह का रंग रात के समय में लाल दिखाई देता है।
  10. गैनीमेड उपग्रह सौर मंडल का सबसे बड़ा उपग्रह माना जाता है।

तो Finders, अगर आपको यह जानकारी “सौर मंडल के कितने ग्रह हैं” पसंद आई हो, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं और अगर आप सौर मंडल के कितने ग्रह हैं के लेख के माध्यम से कुछ क्वेश्चन पूछना चाहते हैं तो आप हमारी टीम से पूछ सकते हैं। हमने सौर मंडल से जुड़ी कई जानकारियां आपके साथ share की है, जो आपके बहुत काम की जानकारी है।

अगर आपको लगता है कि सौर मंडल के कितने ग्रह हैं लेख में कोई जानकारी छूट गई है, तो आप हमसे ये बात comment में share कर सकते हैं, हम उसमें जरूर सुधार कर आपका मार्गदर्शन करने का प्रयास करेंगे।