सत्ता की साझेदारी क्यों आवश्यक है किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए - satta kee saajhedaaree kyon aavashyak hai kinheen do kaaranon ka ullekh keejie


अध्याय : 1. सत्ता की साझेदारी

सत्ता की साझेदारी क्यों आवश्यक है

तुलना : बेल्जियम के नेताओं ने समझा कि सत्ता में साझेदारी में आपसी समझौते से देश में एकता बनी रहेगी। परन्तु श्रीलंका में बहुसंख्यक समुदाय दूसरों पर प्रभुत्व कायम करना चाहता था, जिससे कि देश की एकता पर संकट आया। सत्ता की साझेदारी अच्छी है क्योंकि :
1. विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव का अंदेशा कम हो जाता है।
2. राजनीतिक व्यवस्था के स्थायित्व के लिए अच्छा है।
3. सत्ता की साझेदारी लोकतंत्रा की आत्मा है। लोकतंत्रा का मतलब होता है कि जो लोग इस शासन व्यवस्था के अंतर्गत उनके बीच सत्ता को बाँटा जाए।
4. एक को हम युक्तिपरक कहते हैं यह लाभकारी परिणामों पर जोर देता है।
5. नैतिक तर्क सत्ता के बँटवारे के अंतर्भूत महत्त्व को बताता है।


नवीनतम लेख और ब्लॉग


  • Physics Tutor, Math Tutor Improve Your Child’s Knowledge
  • How to Get Maximum Marks in Examination Preparation Strategy by Dr. Mukesh Shrimali
  • 5 Important Tips To Personal Development Apply In Your Daily Life
  • Breaking the Barriers Between High School and Higher Education
  • 14 Vocational courses after class 12th
  • Tips to Get Maximum Marks in Physics Examination
  • Get Full Marks in Biology Class 12 CBSE

Download Old Sample Papers For Class X & XII
Download Practical Solutions of Chemistry and Physics for Class 12 with Solutions


सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है दो कारण बताइये?

Solution : (i) टकराव को रोकने के लिए- सत्ता की साझेदारी जरूरी इसलिए है क्योंकि इससे सामाजिक समूहों के बीच टकराव का अंदेशा कम हो जाता है। चूंकि सामाजिक टकराव आगे बढ़कर अक्सर हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता का रूप ले लेता है इसलिए सत्ता में हिस्सा दे देना राजनैतिक व्यवस्था के स्थायित्व के लिए अच्छा है।

सत्ता की साझेदारी क्यों आवश्यक है Class 10?

सत्ता की साझेदारी की आवश्यकता समाज में सौहार्द्र और शांति बनाये रखने के लिये सत्ता की साझेदारी जरूरी है। इससे विभिन्न सामाजिक समूहों में टकराव को कम करने में मदद मिलती है। किसी भी समाज में बहुसंख्यक के आतंक का खतरा बना रहता है। बहुसंख्यक का आतंक न केवल अल्पसंख्यक समूह को तबाह करता है बल्कि स्वयं को भी तबाह करता है।

सत्ता की साझेदारी का क्या लाभ है?

जब बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों के हितों को ध्यान में रखा जाता है और उनकी भावनाओं का आदर किया जाता है तो किसी भी प्रकार के संघर्ष की भावना समाप्त हो जाती है तथा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। सत्ता की साझेदारी अपनाकर विभिन्न समूह के बीच आपसी टकराव तथा गृह युद्ध की संभावना को समाप्त किया जा सकता है।

सत्ता की साझेदारी का महत्व क्या है?

सत्ता में साझेदारी का बेहद महत्व होता है। सत्ता में साझेदारी से सामूहिकता और सहयोग की भावना पनपती है। जब सत्ता में सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है, तो विभिन्न तरह के समूहों या समुदायों में आपसी टकराव नहीं होता, इससे सत्ता के संचालन में अवरोध कम उत्पन्न होते हैं।