शनिवार को सुबह क्या करना चाहिए? - shanivaar ko subah kya karana chaahie?

Publish Date: | Sat, 26 Nov 2022 03:44 PM (IST)

Shani Dosh: भारतीय परंपरा में वैदिक ज्योतिष का बहुत महत्व है। हर राशि और ग्रह के अपने गुण और प्रभाव होते हैं। इसके अनुसार शनि को न्याय के देवता कहा जाता है। कहा जाता है कि हर व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल शनि देव के कारण ही मिलता है। अगर किसी व्यक्ति या राशि पर शनि की दृष्टि हो तो जातक को नौकरी और व्यवसाय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शनि की कुटिल दृष्टि के कारण आर्थिक तंगी आती हैं और कर्जदारों का सामना करना पड़ता है। हालांकि शनि की कृपा हो तो नौकरी और बिजनेस में खूब तरक्की होती है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इसलिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिवार के दिन सुबह स्नान करने और पूजा करने से कर्मफलदाता प्रसन्न होते हैं।

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

शनिदेव की पूजा

यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। नौकरी या व्यापार में समस्याएं आ रही हैं, तो आपको शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनिवार के दिन प्रातः स्नान करके शनिदेव की पूजा करने से लाभ होता है।

शनि मंत्र का जाप

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से समस्या दूर हो जाती हैं। यह आर्थिक समस्याओं को दूर करता है। इन मंत्रों के प्रभाव से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

दान करना

अगर आप शनिदेव की कृपा चाहते हैं तो सच्चे मन से काले चने, काले तिल और कपड़े जरूरतमंदों को दान करते रहें।

भगवान शिव की पूजा

शनि को प्रसन्न करने का बढ़िया तरीका है भगवान शिवजी की पूजा करना। महादेव को शनिदेव का गुरु माना जाता है। इसलिए अगर आप भोलेनाथ की पूजा करते हैं। शिवलिंग पर तिल और जल चढ़ाते हैं, तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

यह भी पढ़ें-

तिजोरी में रखें पैसों के साथ ये चीजें, पल भर में बदलेगा भाग्य

एक्वेरियम में मछली का मरना देता है ये संकेत, जानिए क्या कहता है फेंगशुई

गुड़हल फूल का ये उपाय बदल देगा आपकी किस्मत, बस करना होगा ये काम

Posted By: Kushagra Valuskar

  • Font Size
  • Close

  • # shani dosh
  • # shani dev
  • # shani dosh upay
  • # shani dosh nivaran
  • # shani dosha mantra
  • # shani dosha symptoms
  • # best remedy for shani dosha
  • # शनि देव
  • # शनि दोष
  • # शनि दोष निवारण
  • # शनि दोष निवारण मंत्र
  • # शनि को खुश करने के उपाय

  1.   |  
  2. ज्योतिष
  3.   |

शनिवार को सुबह क्या करना चाहिए? - shanivaar ko subah kya karana chaahie?

भगवान शनि देव बड़े ही दयालु हैं। जो भी भक्त उनको सच्चे मन से याद करता है शनिदेव उनको अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। अगर आपको शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या या कोई अन्य दोष हो तो शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दोनों हाथों से स्पर्श करके पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें।

शनिवार का दिन भगवान शनि देव का रहता हैं। लेकिन अधिकांश लोगो को यह कम ही पता होगा की शनिवार का दिन श्रीराम भक्त और अत्यंत बलशाली भगवान हनुमानजी का भी रहता हैं। जिस भी व्यक्ति पर इन दोनों की कृपा हो जाएं वह भवसागर पार हो जाता हैं। शनि देव की दृष्टि से मनुष्य धन-धान्य से पूर्ण हो जाता हैं तो महाबली हनुमान की दृष्टि से मनुष्य के दुश्मन अपने आप खत्म होते जाते हैं। शनिदेव और हनुमान जी की लाभकारी दृष्टि और उनका आशीर्वाद पाने हेतु शनिवार को यह 4 टोटके करें। जिससे आपके जीवन में बदलाव के साथ सारे दुःख दर्द दूर हो जाएंगे एवं अटका हुआ धन तथा धन लाभ मिलने लगेगा। आज हम आपको यह 4 टोटके बता रहें हैं जिन्हें आप शनिवार के दिन अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें: इन राशियों की लड़कियां साबित हो सकती हैं अच्छी लाइफ पार्टनर

पहला टोटका दूर करेगा साढ़ेसाती- 

भगवान शनि देव बड़े ही दयालु हैं। जो भी भक्त उनको सच्चे मन से याद करता है शनिदेव उनको अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। अगर आपको शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या या कोई अन्य दोष हो तो शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दोनों हाथों से स्पर्श करके पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। यह आप हर शनिवार करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। याद रहें कि पीपल की परिक्रमा के दौरान आप "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जप अवश्य करें।

दूसरा टोटका खोलेगा आपके बन्द तकदीर के द्वार-

शनिवार को शनि देव के साथ ही भगवान हनुमानजी की भी पूजा करें। शनिवार की शाम को मछलियों को दाना डालें तथा चीटियों को आटा खिलाए। इससे शनि देव व हनुमानजी की कृपा से आपके भाग्य खुल जाएंगे। अगर आप पर कोई कर्ज हो या नौकरी में उन्नति नही हो रही हैं तो हर शनिवार को यह टोटका जरूर करें। इसका असर आपको जल्द ही देखने को मिलेगा।

तीसरा टोटका बढ़ाएगा आपका धन लाभ-

शनिवार का दिन शनि देव के साथ ही हनुमानजी के नाम पर भी रहता हैं। शनिवार के दिन आप दोनों भगवान के नाम का एकासना करें। शनिवार शाम को आप एकासना तोड़ने से पहले एक रोटी लें और उसे अपने सामने रखकर अपनी इच्छा और मनोकामना करें। जब आप यह करें तब रोटी साफ बर्तन में आपके सामने रखें। अपनी मनोकामना कहने के बाद उस रोटी को किसी भी काले कुत्ते या काली गाय को खिला दें। यह टोटका करने से आपके सारे बिगड़े काम सवरने लग जाएंगे और अटका हुआ धन आने लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: गृहस्थ लोग महाशिवरात्रि को शिव की विवाह वर्षगांठ के रूप में मनाते हैं

चौथे टोटके से खत्म हो जाएंगे आपके दुश्मन-

शनिवार के दिन भगवान शनि देव को तेल चढ़ाना चाहिए और हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक करना चाहिए। शनिवार के दिन यह दोनों काम करने के बाद आप एक टोटका यह करें कि आप काली चीजों का दान करें। जैसे कि उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी गरीब व्यक्ति को दान में दें। यह टोटका करने से आप पर शनि देव व हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी। फिर आपका कितना भी बड़ा दुश्मन क्यों ना हो वह अपने आप ही आपसे दुश्मनी खत्म कर लेगा। 

हमारे द्वारा बताएं गए यह चार टोटके आप शनिवार के दिन अवश्य करें। जिनका परिणाम आपको जल्द से जल्द देखने को मिलेगा। यह चारों टोटके बड़े ही आसान है। इनको करने में आपको किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होगी।

कमल सिंघी

शनिवार के दिन सुबह उठकर क्या करना चाहिए?

शनि देव पूजा- विधि....
सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।.
स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।.
इस दिन शनि देव को तेल अर्पित करें।.
शनि देव को पुष्प अर्पित करें।.
शनि देव को भोग लगाएं।.
शनि देव की आरती करें।.
शनि चालीसा का पाठ करें।.
शनि देव के मंत्रों का जप करें।.

शनिवार को कौन सा टोटका करना चाहिए?

शनिवार की शाम को करें ये खास टोटके इसलिए शनिवार के दिन कंडे या अंगारे पर रख कर लोबान जलाएं और पूरे घर में घूमा दें। शनिवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने का भी विधान है। माना जाता है कि शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव भी प्रसन्न हो जाते हैं।

शनिवार के दिन घर में क्या क्या करना चाहिए?

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. शनि ढैय्या और साढ़ेसाती से परेशान लोगों को इस दिन शनिदेव की खास पूजा-अर्चना करनी चाहिए. - माना जाता है कि शनिदेव को लोबान अति प्रिय है. इससे शनिदेव काफी प्रसन्न होते हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है.

शनिवार को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

ये कार्य न करें :.
शनिवार को शराब पीना सबसे घातक माना गया है। ... .
पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा करना मना है।.
लड़के को शनिवार के दिन ससुराल नहीं भेजना चाहिए।.
शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक, लोहा या लोहे की वस्तु क्रय करके नहीं लानी चाहिए वर्ना बिना बात की बाधा उत्पन्न होगी और अचानक कष्ट झेलना पड़ेगा।.