SQL क्या हैं? यह वह language हैं जिसका उपयोग किसी भी डिजिटल डेटा को क्रमबद्ध कोड के रूप में प्रस्तुत करने के लिए किया जाता हैं। जिसकी सहायता से आप किसी सूचना को अपनी आवश्यकता अनुसार संरचना प्रदान कर सकते हैं। Show
इसका उपयोग करने के लिए हमें इसके syntax का उपयोग करना होता हैं। जिसकी सहायता से हम किसी डेटा को एक भिन्न रूप प्रदान कर पाते हैं। इसका उपयोग आप अपने डेटाबेस में बदलाव करने के लिए कर सकते हैं। यह यूजर को एक क्रमबद्ध इंटरफ़ेस देने में वेबसाइट निर्माताओं की सहायता करता हैं। जिसकी सहायता से किसी सूचना को संरचना प्रदान की जाती हैं। इस पोस्ट में, हम जानेंगे:
एसक्यूएल क्या हैं? (What is SQL in Hindi)SQL अथवा “Structured Query Language” उन कोड या syntax का समूह है। जिसकी सहायता से हम database तक आसानी से पहुँच सकते हैं और उसमें बदलाव कर सकते हैं। इसकी सहायता से हम किसी डेटा या सूचना को पुनःप्राप्त भी कर सकते हैं। SQL का उपयोग डेटाबेस रिकॉर्ड को insert, search, update और delete करने के लिए किया जा सकता है। सामान्य शब्दों में हम इसे समझें तो यह डेटाबेस को संरचना प्रदान करने वाली एक भाषा हैं जो यूजर को सूचनाओं में उचित बदलाव करने की अनुमति प्रदान करती हैं। यह वह भाषा हैं जो RDBMS (Relational Database Management System) पर आधारित हैं। एसक्यूएल डेटा को MySQL, MS Access, Oracle Sybase, Postgres और SQL server के आधार पर एक structure प्रदान करने का कार्य करता है। ANSI (American National Standards Institute) के अनुसार यह RDBMS के लिए तैयार की गई एक मानक भाषा हैं। जिसका उपयोग डेटाबेस की संरचना में बदलाव करने के लिए किया जाता हैं। सम्बंधित पोस्ट – SQL किस लिए उपयोग होता हैं?SQL का उपयोग डेटाबेस को संरचना प्रदान करने के लिए किया जाता हैं। इसका उपयोग डेटाबेस को एक्सेस करने के लिए अधिक मात्रा में किया जाता हैं। यह यूजर को डेटा तक पहुचने या उसमें अपने अनुरूप बदलाव करने की अनुमति देता हैं। इसकी उपयोगिताओं को हम निन्न बिंदुओं के आधार पर देख व समझ सकते हैं:
SQL का संक्षिप्त इतिहासIBM corporation ने Codd’s मॉडल की संरचना को विकसित करने के लिए SEQUEL (Structure English Query Language) का निर्माण किया। जिसके बाद आगे चलकर इसी का नाम परिवर्तित कर SQL कर दिया गया। इसका विकसित रूप में प्रयोग 1979 में Oracle द्वारा किया गया। वर्तमान समय मे देखे तो SQL को मानक RDBMS भाषा के रूप में मान्यता प्रदान की गई हैं। Basic SQL SyntaxSyntax नीति-नियमों और दिशा-निर्देशों का एक समूह हैं। यह आपको क्रमबद्ध रूप से SQL संरचना प्रदान करने में सहायता प्रदान करता हैं। विभिन्न प्रकार के SQL statement को कुछ कीवर्ड के साथ शुरू किया जाता है। जैसे- CREATE, SELECT, INSERT, UPDATE, ALTER और DELETE. किसी स्टेटमेंट को बंद करने के लिए (;) इस चिन्ह का उपयोग किया जाता हैं। चूंकि SQL statement डिफ़ॉल्ट रूप से case insensitive है, तो इसमें SELECT और select का मतलब में एक होता हैं। तो वही MySQL में आपको table नाम देने होते हैं क्योंकि उसका डाटा आपके डेटाबेस में निश्चित होता है। SELECT Syntax
CREATE INDEX Syntax
DROP INDEX Syntax
INSERT INTO Syntax
UPDATE Syntax
SQL Commands क्या हैंSQL commands एक प्रकार के निर्देश हैं, जिनका उपयोग database के साथ संचार करने या निर्देशित करने के लिए किया जाता हैं। इसके साथ ही डेटाबेस को विभिन्न कार्यों को करने के आदेश देने के लिए भी इसका उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता हैं। इन commands के माध्यम से अनेकों कार्यो की पूर्ति की जाती हैं जैसे- तालिका बनाना, डेटा को जोड़ना, तालिका में संशोधन करना, डेटा को सेव करना या यूजर के लिए अनुमति सुरक्षित करना, आदि। इन commands को 5 भागों में विभाजित किया जाता हैं – DDL, DML, DCL, TCL और DQL. सभी Commands के अनेकों sub-commands होते हैं। जिनके सम्बद्ध में आज हम जानेंगे। विभिन्न प्रकार के SQL Commands: DDL (Data Definition Language)इस कमांड का उपयोग table बनाने, हटाने या बदलने जैसे कार्यो के लिए किया जाता हैं। यह डाटाबेस को निर्देशित करने का स्थायी रूप होता हैं क्योंकि इसके माध्यम से Auto-committed की व्यवस्था होती हैं। DDL commands के मुख्य उदाहरण की लिस्ट:
DML (Data Manipulation Language)DML का उपयोग डेटा में अपनी आवश्यकता अनुसार बदलाव करने के लिए किया जाता हैं। इसकी सहायता से डेटा की संरचना में बदलाव किया जा सकता हैं। DML कमांड के उपयोग से हम डाटा रिकॉर्ड में डेटा को जोड़ने का कार्य करते हैं। इसकी सहायता से हम डेटाबेस में किसी नए रिकॉर्ड को जोड़ सकते हैं या टेबल में मौजूद डेटा को हटा और पुनःप्राप्त कर सकते है। DML commands के मुख्य उदाहरण की लिस्ट:
DCL (Data Control Language)DCL कमांड की सहायता से हम टेबल में मौजूद डेटा को नियंत्रित करते हैं। प्रत्येक यूजर के पास कुछ विशेष पूर्व निर्धारित विशेषाधिकार होते हैं इसकी सहायता से वह उस डेटा को एक्सेस कर पाते हैं। डाटाबेस में DCL कमांड की सहायता से यूजर को टेबल से संबंधित अधिकार दिए जा सकते हैं या उन अधिकारों को निरस्त भी कर सकते हैं। DCL commands के मुख्य उदाहरण की लिस्ट:
TCL (Transaction Control Language)TCL कमांड का उपयोग डेटा के लेन-देन के लिए किया जाता हैं। इससे हम किसी डेटा को अपने डेटाबेस में जोड़ सकते हैं और व्यवस्थित क्रम में सहेज सकते हैं। इसकी सहायता से हम SAVEPOINT कमांड के द्वारा लेन-देन के विशेष भाग को सुरक्षित रख सकते हैं। TCL commands के मुख्य उदाहरण की लिस्ट: –
Structured Query Language की विशेषताएंअब तक आप समझ चुकें होंगे SQL क्या होता है और किस लिए उपयोग किया जाता है। अगर हम इसकी विशेषताओं की बात करें तो इसको सीखना और इसका उपयोग करना अत्यंत सरल हैं। इसका उपयोग रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट से डेटा को प्राप्त करने के लिए किया जाता हैं। यह database के विरुद्ध query निष्पादित करने में सक्षम हैं। इसका उपयोग किसी डेटा को परिभाषित और संरक्षित करने के लिए किया जाता हैं। डेटाबेस में मौजूद डेटा को अपनी आवश्यकता अनुसार इसकी सहायता से परिवर्तित या संशोधित किया जा सकता हैं। डेटाबेस के निर्माण में और टेबल में डेटा को व्यावस्थित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं। डेटाबेस में फ़ोटो, संग्रहित कार्य विधियों को बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं। जो डेटा को विधि पूर्वक संरचना प्रदान करने का कार्य करता हैं। SQL और MySQL में अंतर
संक्षेप में – ConclusionSQL, डेटाबेस को व्यवस्थित करने का वह भाग हैं जिसकी सहायता से हम किसी डेटा को संरचना प्रदान करते हैं। यह मौजूद डेटा में टेबल बनाने, डिलीट करने या किसी अन्य डेटा को डेटाबेस में जोड़ने का कार्य करता हैं। यह यूजर को एक्सेस दिलाने या यूजर को अनुमति न देने जैसे कार्यों को भी सम्पन्न करता हैं। तो आज आपने सरल वाक्यों के माध्यम से जाना कि SQL क्या हैं? (What is SQL in Hindi) अगर इस पोस्ट के संबधित आपके कोई प्रश्न हो तो हमसे उन प्रश्नों को शेयर अवश्य करें। जिससे हम आपको उन प्रश्नों के उत्तर प्रदान कर सकें। SQL का क्या अर्थ है?SQL का पूरा नाम Structured Query Language (स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज) है। SQL एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल डेटाबेस में data को insert, delete, search, और update करने के लिए किया जाता है।
SQL का उद्देश्य क्या है?SQL एक स्टैन्डर्डाइज़्ड प्रोग्रामिंग लैग्वेज है जिसका उपयोग रिलेशनल डेटाबेस को मैनेज करने और उनके डेटा में विभिन्न ऑपरेशन को करने के लिए किया जाता है। SQL स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज है, जो रिलेशनल डेटाबेस में स्टोर डेटा को स्टोर करने, मनिप्युलैट और रिट्रव करने के लिए एक कंप्यूटर लैग्वेज है।
SQL का पूरा नाम क्या है?SQL का पूरा नाम Structured Query Language ( स्ट्रक्चर्ड कुएरी लैंग्वेज ) है । इसका हिंदी में अर्थ है - 'संरचित प्रश्न भाषा'। यह एक Query Language है जिसके द्वारा Database को Access किया जाता है ।
डेटाबेस से आप क्या समझते हैं?एक डेटाबेस डेटा रिकॉर्ड, फाइलों और अन्य वस्तुओं का एक एकीकृत संग्रह है। एक DBMS विभिन्न उपयोगकर्ता एप्लिकेशन प्रोग्रामों को एक ही डेटाबेस तक समवर्ती रूप से एक्सेस करने की अनुमति देता है। प्रसिद्ध DBMS में ओरैकल, माइक्रोसॉफ़्ट ऍस्क्यूऍल सर्वर, माइक्रोसॉफ़्ट ऐक्सेस, माइ एस्क्यूएल शामिल हैं।
|