तुला राशि में धन की प्राप्ति कब होगी? - tula raashi mein dhan kee praapti kab hogee?

तुला राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन

तुला राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष धन के मामलों में अनुकूल स्थिति दिख रही है। जनवरी 2022 में मंगल आपकी राशि के धन भाव में विराजमान होंगे तब यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से शानदार रहने वाला है। फरवरी 2022 में भी आप, अलग-अलग माध्यमों से धन प्राप्ति करने में सक्षम होंगे।

इस साल खर्च पर नियंत्रण रखें, आमदनी से अधिक खर्च आपकी आर्थिक तंगी को बढ़ा सकता है। खर्च को लेकर पहले योजना बनाएं। धन निवेश करने का सोच रहे हैं तो, पहले सलाह लें। धन कहीं अटका हुआ है तो मार्च में हासिल करने में सफल रहेंगे।

अप्रैल में राहु का राशि परिवर्तन धन के भाव को प्रभावित करेगा। अत: धन से जुड़ा कोई भी फैसला न लें। वरना नुकसान संभव है। अक्टूबर से नवंबर के दौरान, बहुत खासे धन लाभ के संयोग बन रहे हैं। साल के अंत तक आप मनमाफिक धन एकत्र करने में सफल रहेंगे।

लक्जरी पर धन खर्च होगा, सैर-सपाटे पर भी धन व्यय होगा लेकिन आपकी जेब पर इसका मामूली असर होगा। आपकी जेब साल भर भरी रहेगी।


धन की तंगी से जूझते लोगों के लिए हमारे ज्योतिषी लाए हैं, अपने खजाने से अनमोल और कारगर उपाय। 12 उपाय 12 राशियों के अनुसार बताए गए हैं।

अगर अपने ईष्ट का स्मरण कर भक्ति भाव से पूजन और नियम से उपाय
किए जाएं तो अवश्य ही घोर धन संकट का समाधान होता है।

हमारे वेद और पुराणों में भी कर्म की आवश्यकता के बारे में बताया गया है। अत: धर्म के साथ कर्म अवश्य करें। सफलता जरूर मिलेगी।

मेष के लिए उपाय

मेष- मेष राशि वाले जातकों को शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए। अधिक फायदे के लिए उसमें दो काली मिर्च डाल दें। इस उपाय से जल्दी ही आर्थिक परेशानी दूर होती है। इसके अलावा अगर धन संबंधी कोई मामला अटका है तो उसमें भी फायदा होता है।

वृषभ के लिए उपाय

वृषभ - राशि वाले जातकों को आर्थिक फायदे के लिए पीपल के 5 पत्ते लेकर उन पर पीला चंदन लगाना चाहिए। इन पत्तों को किसी नदी या बहते हुए जल में बहाने से आर्थिक संकट शर्तिया दूर होता है। जमा पूंजी में वृद्धि करने, बढ़ाने के लिए पीपल के पेड़ पर चंदन लगाए और जल चढ़ाएं।

मिथुन के लिए उपाय

मिथुन - राशि वाले जातकों को व्यापार या घर में धन वृद्धि के लिए बरगद के पांच फल लाकर उसे लाल चंदन में रंग कर नए लाल वस्त्र में कुछ सिक्कों के साथ बांध कर अपने घर अथवा दुकान के अग्रभाग में लगाना चाहिए इससे कल्पनातीत धन की प्राप्ति होती है।

कर्क के लिए उपाय

कर्क - राशि वाले जातकों को धन प्राप्ति के लिए संध्या के समय पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का पंचमुखी दिया जलाना चाहिए। इसके बाद करबद्ध होकर माता लक्ष्मी से धन लाभ की प्रार्थना करें। अचानक धन की प्राप्ति होगी।

सिंह के लिए उपाय

सिंह - राशि वाले जातक यदि आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं और कुछ भी सही नहीं चल रहा है तो उनके लिए एक उपाय है कि वे कौ‍ड़ियों को हल्दी के घोल में भिगो कर उन्हें अपने पूजा घर में रखें, लेकिन इससे पूर्व लक्ष्मी जी के साथ उसकी पूजा करें।

कन्या के लिए उपाय

कन्या-राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही सुंदर उपाय है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए - दो कमलगट्टे लेकर उन्हें माता लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करते हुए धन प्राप्ति की कामना करें।

तुला के लिए उपाय

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए धन प्राप्ति हेतु सरल उपाय है। आपको शुक्र-पुष्य नक्षत्र का इंतजार करना होगा। इस शुभ नक्षत्र में लक्ष्मी मंदिर जाकर उन्हें पांच नारियल चढ़ाएं और सभी को नारियल का प्रसाद बांटे। हां एक साबूत नारियल को अपने पास रख लें। उसे आप बहते जल में बहा दें।

वृश्चिक के लिए उपाय

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातक का स्वामी ग्रह मंगल होता है। वे हमेशा अपने दिमाग में उलझे रहते हैं। यदि वे कर्ज की उलझन में फंसे हैं तो संध्या काल किसी भी विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में जाएं और वहां का जल एक पात्र में भर कर ले आएं, बाद में उसे पीपल के पेड़ की जड़ों में चढ़ा दें। इसके अलावा वह चाहें तो बड़ के पत्ते पर आटे का दिया जला कर उसे हनुमान जी के मंदिर में पांच मंगलवार को रखें।

धनु के लिए उपाय

धनु- धनु राशि वाले जातक यदि अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो गुलर के ग्यारह पत्तों को नाड़े से बांधकर किसी बरगद के वृक्ष पर बांध दें। आपकी मनोकामना पूरी होगी। इसके अलावा पीली कौड़ियां भी जेब में रख सकते हैं।

मकर के लिए उपाय

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए बहुत ही उत्तम उपाय है। उसके लिए आप शाम को आक की रूई का दीपक या एक रोटी अपने ऊपर से 21 बार उतार (वार) कर किसी तिराहे पर रख सकते हैं। इससे घर में बरकत रहने लगेगी।

कुंभ के लिए उपाय

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए धन प्राप्त करने के बहुत ही सुंदर उपाय है। आप विष्णु-लक्ष्मी की संयुक्त रूप से प्रार्थना-पूजन करें। जहां पूजन करें वहीं रात भर जागरण करें। आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी।

मीन के लिए उपाय

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए धन लाभ हेतु बहुत ही सरल उपाय है। आप काली हल्दी की पूजा कर उसे अपने गल्ले में रखें और प्रतिदिन उसकी पूजा करें। यदि व्यापार में लाभ नहीं हो रहा है तो यह समस्या दूर हो जाएगी।

तुला राशिफल 2022 (Tula Rashifal 2022) - वर्ष 2022 की शुरुआत तुला राशि से बारहवें घर में हो रही है। लग्नेश के तीसरे घर में होने के कारण इस वर्ष आपको कार्य के अधिक अवसर मिलेंगे। आपको अपने करियर के ग्रोथ के लिए उन सभी अवसरों का पूरा फायदा उठाना है। दूसरे घर में स्थित चंद्र-मंगल-केतु के कारण आप वर्ष के शुरुआत में परिवारिक संपत्ति से जुड़े कुछ मामलों में उलझे रह सकते हैं और इस वजह से आपके दूसरे ईयरली प्लांस भी प्रभावित हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बिगड़ती तबीयत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। 2022 Tula Rashifal के अनुसार, चतुर्थ घर में शनि, बुध की स्थिति वर्ष भर बेहतर रहेगी। शनि के स्वग्रही होने से तथा भाग्येश बुध की कृपा से इस वर्ष आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और भाग्य का साथ भी बना रहेगा। अगर आप किसी कार्य को लंबे समय से पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो उसके लिए इस वर्ष प्रयास जरूर करें क्योंकि इस वर्ष सितारे आपके साथ हैं। पांचवें घर में स्थित गुरु आपको शिक्षा, संतान और प्यार से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम देगा और सही समय पर सही निर्णय लेने में आपकी सहायता भी करेगा। तुला वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आठवां घर में राहु आप को स्वस्थ बनाए रखेगा। साथ ही अगर आप विदेश में रहते हैं या घर से दूर रहते हैं तो आपका साथ भी देगा। तुला राशि 2022 भविष्यवाणी में आप इस वर्ष बड़े अधिकारी भी बन सकते हैं और इस वजह से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। धन से जुड़े मामलों में इस वर्ष आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। गलत निर्णय लेने से आपको धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए हर एक निर्णय काफी सोच समझ कर ले। फिजूल खर्चे से बचें क्योंकि यह ना सिर्फ आपकी सेविंग को कम कर देगा बल्कि आपके बजट को भी बिगाड़ देगा। कुल मिलाकर कहें तो यह वर्ष कुछ मामलों में आपके लिए अच्छा तो कुछ मामलों में सामान्य ही रहेगा।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

तुला प्रेम संबंध राशिफल 2022

तुला प्रेम राशिफल 2022 (Libra Love Relationship Horoscope 2022) के अनुसार, आने वाला वर्ष आपके प्रेम जीवन में मिलाजुला अनुभव लेकर आएगा। वर्ष की शुरुआत में ही आपके लिए प्रेम प्राप्त करने का प्रबल योग हैं। बुध और शनि की कृपा और अपनी वाणी से इस वर्ष आप अपने साथी का दिल जीतने में सफल होंगे। जो लोग पहले से ही प्रेम संबंध में है उन्हें वर्ष के शुरुआत में अपने प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको अपने पार्टनर से ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए क्योंकि आपको निराशा हाथ लग सकती है। साथ ही आपको अपने जीवनसाथी से कोई भी बात ना छुपाने की सलाह दी जाती है क्योंकि जब यह बात सामने आएगी तो आपके पार्टनर का भरोसा टूट जाएगा और इसका प्रतिकूल प्रभाव आपके प्रेम संबंध पर पड़ेगा।

तुला करियर (नौकरी) राशिफल 2022

तुला करियर राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष तुला राशि के जातकों का नौकरी का स्वामी कुंडली में नीच राजयोग बना रहा है परंतु केतु के कारण योग थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। इसका मतलब यह है कि कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पर कोई और पानी फेरने को आतुर होगा इसलिए आपको इसका ध्यान रखना होगा खासकर वर्ष शुरुआत से 17 अप्रैल तक ज्यादा ध्यान देना होगा। Libra Career Horoscope 2022 के अनुसार, जो लोग डेयरी, लिकर, सिनेमा, विदेशी आवागमन, समुद्री पदार्थ और खेल-कूद के क्षेत्र में नौकरी करते हैं, वे अगर सतर्क रहें तो इस वर्ष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष काफी उत्तम है। नई जॉब, प्रमोशन और विदेश में जॉब करने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह वर्ष नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि में धन की प्राप्ति कब होगी? - tula raashi mein dhan kee praapti kab hogee?

तुला शिक्षा राशिफल 2022

आने वाला वर्ष तुला राशि के जातकों के शिक्षा के लिए काफी अच्छा प्रतीत हो रहा है क्योंकि इस वर्ष शिक्षा का स्वामी शनि चतुर्थ भाव में है। यह वर्ष खासकर मैथ, धार्मिक शिक्षा और इतिहास के विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा है। बृहस्पति का पांचवे घर में होना आपको बड़ी परीक्षाओं में सफलता देगा। सितारे इस वर्ष आपके साथ हैं इसलिए आप कोई भी बड़ा परीक्षा देना चाहते हैं तो मई-जून से ही उसकी तैयारी में जुट जाइए, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2022

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Libra Health Horoscope 2022) के अनुसार, इस वर्ष आपका स्वास्थ्य का स्वामी शुक्र आपकी राशि से तीसरे घर यानी धनु राशि में सूर्य के साथ विचरण कर रहा है। वर्ष की शुरुआत में शुक्र, सूर्य के साथ मित्र राशि में होगा जिसकी वजह से यह पूरा वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा। वर्ष की शुरुआत से 28 अप्रैल तक शुक्र की स्थिति आपके लिए लाभदायक होगी किंतु जो लोग पिछले कुछ समय से वात-पित्त, कफ और शुक्र से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं उनके लिए 28 अप्रैल से लेकर 23 मई तक का समय थोड़ा कष्टदायक हो सकता है। Tula Rashifal 2022 के अनुसार, अप्रैल के बाद देव गुरु बृहस्पति भी आपकी राशि से छठे घर में रहेगा। ग्रहों की स्थिति को देखकर यह कहा जा सकता है कि इस वर्ष आपको अपने खान-पान और फिटनेस का ध्यान रखना होगा नहीं तो आपको बेवजह पेट संबंधित बीमारियां जैसे गैस, अपाचन आदि से जूझना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है तभी आप अपनी जिंदगी को ढंग से जी पाएंगे।

तुला पारिवारिक राशिफल 2022

Tula Rashifal 2022 में ग्रहों की स्थिति के अनुसार, यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए मिलाजुला रहने वाला है। वर्ष के शुरुआत से 17 अप्रैल तक आपको कुछ पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रहेगी। आपको अपने परिवार के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार के कुछ लोग आपसे नाखुश रहेंगे और इन सब का असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप थोड़ा स्ट्रेस्ड फील कर सकते हैं,इसलिए आपको मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि समय अनुकूल नहीं है इसलिए आपको परिवार से जुड़ा हर निर्णय काफी सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि स्थिति 17 अप्रैल के बाद से सुधरने लगेगी। परिवार में एकता और खुशी भी दिखेगी।

तुला धन राशिफल 2022

तुला धन राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 में आपका धन परिवार का स्वामी मंगल आपकी राशि से दूसरे घर में स्वग्रही होकर चंद्रमा और केतु के साथ विचरण कर रहा है। वर्ष के शुरुआत में खासकर जनवरी से लेकर 17 अप्रैल तक केतु आपके लिए धन संबंधित परेशानियां उत्पन्न करेगा जिसकी वजह से आप मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। हालांकि 17 अप्रैल के बाद केतु के बदलने और आप अपनी सूझबूझ और सही समय पर सही निर्णय लेने के कारण स्थिति को 360 डिग्री परिवर्तित कर देंगे। आपके कार्य की भी काफी प्रशंसा होगी। साथ ही आपको अचानक कोई धन लाभ होगा या आपका रुका हुआ पैसा आपको मिल जाएगा और यह आपकी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत बना देगा और आपके धन की कमी की परेशानी खत्म हो जाएगी। यह वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला होगा इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि वर्ष के शुरुआत में आप सावधान रहें और सोच समझकर ही कोई निर्णय लें तभी आप आर्थिक तंगी से बच सकते हैं।

तुला राशि में धन की प्राप्ति कब होगी? - tula raashi mein dhan kee praapti kab hogee?

तुला घर - वाहन राशिफल 2022

इस वर्ष तुला राशि के जातकों का मकान वाहन का स्वामी शनि स्वग्रही है और बुध ग्रह के साथ युति कर रहा है। स्वग्रही शनि आपके लिए इस वर्ष वाहन सुख का प्रबल योग बना रहा है। साथ ही इस वर्ष आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने का प्रबल योग है। अगर हो सके तो इस वर्ष जमीन का लेनदेन ना करें। इस वर्ष मकान और नया बना बनाया घर खरीदने का भी योग है। शनि का लाभ आपको वर्ष की शुरुआत में ही मिल जाएगा। इस वर्ष आप जो लंबे समय से अच्छे प्रयास कर रहे थे उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा। कुल मिलाकर यह वर्ष मकान-वाहन से संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा।

तुला संतान राशिफल 2022

वर्ष 2022 में तुला राशि के जातकों के लिए संतान का भाव काफी अच्छा है। जो जातक लंबे समय से संतान संबंधित खुशियों का इंतजार कर रहे हैं, उनका यह इंतजार इस वर्ष खत्म होगा क्योंकि उनके लिए यह वर्ष काफी उत्तम है। आपकी संतान की सफलता की वजह से समाज में आपके प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। इस वर्ष देव गुरु बृहस्पति की कृपा तुला राशि के जातकों पर होगी, काफी लोगों के लिए इस वर्ष संतान से संबंधित सुख प्राप्ति का योग है। इस वर्ष आपको अपनी संतान के विनम्र व्यवहार से भी काफी खुशी होगी।

तुला दांपत्य जीवन राशिफल 2022

इस वर्ष आपका दांपत्य जीवन का स्वामी मंगल आपकी राशि से दूसरे घर में चंद्र-केतु के साथ विचरण कर रहा है। इस वर्ष काफी संभावनाएं हैं कि आपका ध्यान आपकी घर-गृहस्ती से इधर-उधर भटकेगा, जिसकी वजह से आपके पर्सनल लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है और आपका आपके पार्टनर से वाद-विवाद भी हो सकता है। इस वर्ष आपको अपने दांपत्य जीवन से जुड़े कई फैसले काफी सोच समझकर लेने होंगे। किसी अन्य व्यक्ति या परिवार के सदस्य का आप दोनों के बीच हस्तक्षेप करना आपके रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होगा, इससे आप दोनों के बीच आपसी विश्वास की कमी आ सकती है। इस वर्ष आप अपने जीवन साथी के कठोर वचन से दुखी हो सकते है और आपको इससे निराशा होगी। 5 मार्च से लेकर 9 अप्रैल तक का समय काफी चैलेंजिंग होगा, इसलिए आपको इस दौरान अपनी क्रोध और वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही अपने पार्टनर के साथ प्रेम से पेश आने का प्रयास करें।

क्या वर्ष 2022 मे तुला राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

तुला बिज़नेस राशिफल 2022

तुला व्यापार राशिफल 2022 (Libra Business Horoscope 2022) के अनुसार, इस वर्ष तुला राशि के जातकों को व्यापार में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। इस वर्ष उन लोगों को काफी सावधानी से व्यापार में धन निवेश करने और अपने प्रोडक्ट क्वालिटी का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है जो खासकर भूमि, मेडिकल, बिजली का सामान, होटल, शेयर मार्केट और डिफेंस इक्विपमेंट के व्यापार से जुड़े हैं क्योंकि जरा सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। यह स्थिति विशेषकर वर्ष शुरुआत से लेकर वर्ष के मध्य तक बनी रहेगी। उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी लेकिन उसके बाद भी आपको प्रोडक्ट क्वालिटी पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है तभी आप रिस्क से बाहर आएंगे। संक्षेप में कहें तो इस वर्ष आपको व्यापार से जुड़े मामलों में काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला राशि के ज्योतिष उपाय 2022

वर्ष 2022 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्य और बाधाओं को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

- इस वर्ष श्री सूक्त का पाठ या तो खुद करें या किसी विप्र से करवाएं।

- शयन कक्ष तथा वस्त्रों में इत्र का प्रयोग करें।

- "ॐ श्री महालक्ष्मी नमः" का मंत्र जाप करें, ऐसा करना काफी शुभ होगा।

Read Tula Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

तुला राशि वाले को धन की प्राप्ति कब होगी?

तुला राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष धन के मामलों में अनुकूल स्थिति दिख रही है। जनवरी 2022 में मंगल आपकी राशि के धन भाव में विराजमान होंगे तब यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से शानदार रहने वाला है। फरवरी 2022 में भी आप, अलग-अलग माध्यमों से धन प्राप्ति करने में सक्षम होंगे

तुला राशि वालों को धन प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए?

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए धन प्राप्ति हेतु सरल उपाय है। आपको शुक्र-पुष्य नक्षत्र का इंतजार करना होगा। इस शुभ नक्षत्र में लक्ष्मी मंदिर जाकर उन्हें पांच नारियल चढ़ाएं और सभी को नारियल का प्रसाद बांटे। हां एक साबूत नारियल को अपने पास रख लें।

तुला राशि वाले कब तक परेशान रहेंगे?

अगर तुला राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जो आप नहीं करना चाहते थे लेकिन आपको मजबूरी में वह करना पड़ेगा, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा. यह कार्य किसी की भलाई के लिए भी हो सकता है. धन खर्च करने के योग बन रहे हैं.

तुला राशि 2022 में अच्छे दिन कब आएंगे?

करियर (Libra Career Horoscope 2022) जिसके चलते क्षेत्र में आप अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाने में सफल होंगे। वर्ष की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप साल के पहले कुछ महीनों के दौरान पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं।