दही खाने से क्या नुकसान होता है - dahee khaane se kya nukasaan hota hai

दही खाने से क्या नुकसान होता है - dahee khaane se kya nukasaan hota hai

दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना दही का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन का कहना है कि रोजाना दोपहर के खाने में 1 कटोरी दही को शामिल करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती हैं। हालांकि, अगर आपको पहले से सर्दी-जुकाम या फिर कोई अन्य समस्या है, तो इस स्थिति में दही न खाएं। आइए विस्तार से जानते हैं दही खाने के फायदे, नुकसान और दही के प्रकार क्या हैं? 

दही खाने से क्या नुकसान होता है - dahee khaane se kya nukasaan hota hai

रोजाना दही खाने के फायदे ( Yogurt Health benefits)

रोजाना दही का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंच सकता है। इससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। साथ ही कई अन्य तरह की समस्या दूर हो सकती है। जैसे-

  • दही में कैल्शियम भरपूर रूप से होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना दही को अपने डाइट में शामिल करते हैं, तो यह दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। 
  • यद हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल, दही में विटामिन बी 12 और राइबोफ्लेविन मौजूद होता है, जो हृदय से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है। 
  • दही का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की परेशानी दूर हो सकती है। 
  • दही मेटाबॉलिज्म के स्तर में सुधार करता है। 
  • यह विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है, तो शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर कर सकता है। 
  • दही का सेवन करने से आपका भूख कंट्रोल में रहता है, तो वजन को घटाने में सहायक है। 
  • इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) से बचाव कर सतते हैं। 
  • पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए रोजाना दही का सेवन लाभकारी हो सकता है। 
  • प्रतिरक्षा प्रणाली को करे मजबूत रखने में दही फायदेमंद हो सकता है। 
  • संक्रमण से सुरक्षित रखने में दही लाभकारी हो सकता है। 

दही के नुकसान ( Yogurt Side Effects )

दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, इसके सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान होने की संभावना काफी कम होती है। लेकिन कुछ परस्थितियों में दही का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जैसे-

  • अगर सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर रात या शाम के समय दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। 
  • लैक्टोज असहिष्णुता (Lactose Intolerance ) से प्रभावित मरीजों को भी दही खाने से एलर्जी हो सकती है, जिसकी वजह से उन्हें पेट दर्द, उल्टी जैसी परेशानी का अनुभव हो सकता है। 
  • जिन लोगों को दूध से एलर्जी की शिकायत होती है, उन्हें भी रोजाना दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरह के मरीजों को दही का सेवन कने से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं जैसे- रैशेज, सूजन, जलन हो  सकती है। 
  • मोटापा और डायबिटीज के मरीजों को चीनी मिलाकर दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। 

दही खाने से क्या नुकसान होता है - dahee khaane se kya nukasaan hota hai

योगर्ट के प्रकार (Type of Curd )

मार्केट में आपको कई तरह की दही आसानी से मिल सकती है। हालांकि, आपके स्वास्थ्य के लिए लो फैट दही सबसे अधिक फायदेमंद माना जाती है। इसके अलावा केफिर, ग्रीक योगर्ट स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। आइए जानते हैं दही की कुछ अन्य वैरायटीज-

  • लो फैट दही (Low fat Yogurt ) 
  • ग्रीक योगर्ट (Greek yogurt) 
  • केफिर (Kefir)
  • फ्रोजन योगर्ट (Frozen Yogurt) 
  • स्काईर (Skyr)

दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में रोजाना दही का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में दही का सेवन करने से बचाव की आवश्यता होती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेकर ही दही का सेवन करे।

अच्छे काम को करने के पहले दही (Curd) खाना काफी शुभ माना जाता है। दही के इस्तेमाल से कई चीजें भी बनती हैं, जो खाने या पीने में काफी स्वादिष्ट लगती है। जैसे दही का रायता, छाछ, कई लोग दही के साथ पराठा खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दही का रोजाना सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही दही का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड, फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन दही खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं होते हैं, बल्कि दही खाने के कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए दही खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

दही खाने के फायदे और नुकसान (Dahi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

दही खाने के फायदे

पाचन तंत्र होता है मजबूत

दही का सेवन पेट के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में लैक्टोज होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है।

वजन होता है कम

दही का सेवन मोटापा (Obesity) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि दही में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन कम करने में लाभदायक साबित होते हैं। इसलिए जिन लोगों को वजन कम करना हो, उनके लिए दही सबसे सही विकल्प होता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

दही का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

दही का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक कटोरी दही खाने से शरीर में बढ़ा खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने लगता है। साथ ही हार्ट भी हेल्दी रहता है। लेकिन जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हो, उनको अधिक मात्रा में दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

दही का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना दही खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

दही का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि दही एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको एक कटोरी दही का सेवन करना चाहिए।

दही खाने के नुकसान

  1. अस्थमा (Asthma) के मरीजों को दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।
  2. अगर किसी को सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत हो, तो उसे रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम और बढ़ सकता है।
  3. जिन लोगों को वजन (Weight) कम करना हो, उनको दही में चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे वजन घटने की बजाए बढ़ने लगता है।
  4. जिन लोगों अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत है, उनको दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

रोज दही खाने से क्या नुकसान होता है?

आयुर्वेद विशेषज्ञ कहती हैं कि क्योंकि दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन तंत्र को प्रभावपूर्ण तरीके से काम करने में मदद करते हैं। इसलिए इसका रोज सेवन करना पाचन के लिए अच्छा होता है। लेकिन ध्यान रखें कि दही को छाछ के रूप में खाने के साथ लें।

दही कब जहर बन जाता है?

यही नहीं अगर दही खाने के बाद कौन सी ऐसी चीजें हैं जो नहीं खानी चाहिए और अगर आपने खाई तो बहुत नुकसान हो सकता है. दही में प्रोटीन,कैल्शियम,राइबोफ्लेविन,लैक्टोज,आयरन,फास्फोरस,विटामिन B6 और विटामिन B12 इत्यादि पाए जाते हैं. अक्सर लोगों के मन में यह दुविधा रहती है कि दही किस मौसम में खाएं,कब खाएं और किस रोग में न खाएं.

दही खाने से कौन सा बीमारी होता है?

Benefits of curd: रोजाना दही का सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है..
वजाइनल इंफेक्शन को रोकता है ... .
वजन घटाने में मददगार है दही ... .
इम्यूनिटी बूस्ट करता है दही ... .
दांत और हड्डियों को मजबूत बनाता है ... .
दिल के लिए भी सेहतमंद.

दही कब नहीं खाना चाहिए?

दही की तासीर गर्म होती है और गर्मी व बरसात के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए. आयुर्वेद के मुताबिक दही देर से पचने वाला आहार है और बरसात के मौसम में शरीर की डाइजेस्टिव कैपेसिटी कम हो जाती है. इस वजह से इसका सेवन करना कई परेशानियों का कारण बन सकता है.