1 मिनट में सब कुछ याद कैसे करें? - 1 minat mein sab kuchh yaad kaise karen?

जानिए लम्बे समय तक याद रखने के लिए कुछ बेहद असरदार और प्रभावी तरीके जिन्हे अपनाकर अगर आप कुछ भी पढ़ेंगे तो वह आपको लम्बे समय तक याद रहेगा l यहाँ दिए गए टिप्स स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहद कारगार हैं|

जब कैंडिडेट्स कॉम्पिटिटिव या रेग्युलर स्टडीज के एग्जाम की तैयारी करते है तो  कैंडिडेट्स अपने कोर्स की पढ़ाई तो कर लेते हैं।  जो पढाई की है वो लम्बे समय तक याद नही रह पाता है कॉम्पिटिटिव या रेग्युलर स्टडीज के एग्जाम की तैयारी और सिर्फ पढ़ाई करने में फर्क होता है । कैंडिडेट्स पढ़ाई तो करते हैं लेकिन नतीजे वैसे नहीं आ पाते जैसे उन्होंने सोचा होता है  ऐसा फर्क तैयारी करने के तरीके के कारण होता है। दरअसल कैंडिडेट पढ़ाई और तैयारी के लिए अपने को किस तरह से तैयार करता है, और पढ़ा हुआ लम्बे समय तक कैसे याद रखना है यह बहुत मायने रखता है।

क्या आप किस भी विषय को बार-बार पढ़ते है फिर भी आपको वह याद नहीं होता? क्या अपने जो याद किया है वह आप बहुत जल्दी भूल जाते हैं? तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है l किसी भी विषय को बार-बार दोहरा कर याद करने का तरीका पुरना हो चुका है|

 

1 मिनट में सब कुछ याद कैसे करें? - 1 minat mein sab kuchh yaad kaise karen?

Image source: trinamabunay.files.wordpress.com

जैसा की हम जानते है की हमारें पास 5 सेंस ऑर्गन्स होते है| जो ऊपर दिए गए चित्र में दर्शाए गये है और बोल-बोल के याद करने में आप सिर्फ कुछ सेंस ऑर्गन्स इस्तेमाल कर रहे होते हैं और इस तरीक़े में दिमाग का बहुत कम इस्तेमाल होता है| अगर आप चाहते है कि आप जो भी पढ़ें वो एक बार में याद हो और वो भी हमेशा के लिए तो आपको अपने दिमाग का अधिकतम इस्तेमाल करना होगा| आप नीचें दिए गए तरीक़ों का इस्तेमाल करेंगे तो कुछ भी पढ़ा हुआ आसानी से याद होगा|

1 # माइंड पैलेस (Mind Palace) तकनीकका इस्तेमाल

1 मिनट में सब कुछ याद कैसे करें? - 1 minat mein sab kuchh yaad kaise karen?

Image Source: thclabs.org & BBC

अगर आप चाहते हैं कि आप जो पढ़े वो हमेशा के लिए याद हो जाए तो आपको उस विषय को रोजमर्रा की चीज़ो से रिलेट करके याद करना होगा| रोजमर्रा की चीज़ो से रिलेट करके किसी विषय को याद करने पर आपको  वह विषय काफ़ी लम्बे समय तक याद रहता| इस तरह की तकनीक को अंग्रेजी में Mind Palace तकनीक के नाम से जाना जाता हैं| अगर अपने BBC One का सीरियल शेरलॉक होम्स (Sherlock Holmes) देखा होगा तो आप इस तरिके को अच्छी तरह से जानते होंगे| इस सीरियल में शेरलॉक (Sherlock) नाम का जासूस किसी भी घटना को रोजमर्रा की चीज़ो से रिलेट करके अपने दिमाग में स्टोर कर लेता हैं और फिर कभी नहीं भूलता या दूसरे शब्दों में वो घटनाओ को अपने माइंड पैलेस में रख लेता है| आपके दिमाग में सूचना स्टोर करने की अथाह क्षमता है|

इस तरीक़े को एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं, मान लीजिये आपको याद करना है की सलीम अली को बर्ड मैन ऑफ़ इंडिया (birdman of India) भी कहा जाता हैं, तो आप आँख बंद करके अपने दिमाग में सोचेंग की सलीम और अली नाम के दो लड़के, इंडिया के मैप के ऊपर चिड़ियों के साथ खेल रहे हैं और फिर अचानक सब आपस में टकराकर एक सलीम-अली नाम के आदमी रूपी चिड़िया में बदल गये या बर्ड मैन ऑफ़ इंडिया बन जाते हैं| यह मात्र एक साधारण सा उदहारण था, शुरूआत में इस तरह का तरीका अपनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता पर कुछ अभ्यास के बाद ये तरीका बहुत आसान हो जायेगा और ख़ास बात यह है कि आप पढ़ाई के दौरान बोरियत महसूस नहीं होगी|

इन पाँच तरीकों से बना सकते गणित को एक सरल और रोचक विषय, परीक्षा में आएंगे पूरे नंबर

2 # कविता, गाना या किसीराइम्स की तरह विषय को याद करें:

1 मिनट में सब कुछ याद कैसे करें? - 1 minat mein sab kuchh yaad kaise karen?

Image source: wallpapercave.com

अगर अपने रसायन विज्ञान पढ़ा होगा तो आपको आवर्त सारणी (या Periodic Table) के बारे में जरूर पढ़ा होगा| जिसके द्वारा हम तत्वों का नाम और एटॉमिक नंबर याद रख पाते हैं| कई छात्र मुश्किल से कुछ तत्वों के नाम और एटॉमिक नंबर याद रख पाते हैं|  पर बहुत से छात्रों को पूरी टेबल याद होती है| ऐसे छात्र जिन्हे पूरी टेबल याद होती है उनमे से अधिकतर टेबल को गाने की तरह याद रखते है|
उदाहरण के लिए, इस पंक्ति पर ध्यान दे, हाँ लीना को मिल गई रूबी & She is fire [Han LiNa Ko mil gai Ruby & C is Fire].  इसे आप आसानी से टेबल के फर्स्ट ग्रुप से जोड़ कर याद कर सकते हैं|

1 मिनट में सब कुछ याद कैसे करें? - 1 minat mein sab kuchh yaad kaise karen?

ऊपर दिए गए चित्र से आप समझ रहे होंगे कि कुछ शब्द वाक्य पूरा करने के लिए बने हैं|  इस तरह आप बहुत सारे दिलचस्प वाक्यों के द्वारा आप अपने विषय को याद रख सकते हैं|

इन 5 तरीको से आपकी पढ़ाई करने की क्षमता दुगनी हो जायेगी

3 # खुद को (या काल्पनिक छात्रों को) पढ़ाये

1 मिनट में सब कुछ याद कैसे करें? - 1 minat mein sab kuchh yaad kaise karen?

Image Source: wonderhowto.com

आपने कुछ पढ़ा तो उसे खुद को शीशे के सामने खड़े होकर समझाने की कोशिश करें| ऐसा करने के कई फ़ायदे हैं| सबसे पहला फ़ायदा यह है कि, आपको वो कांसेप्ट अच्छी तरह समझ आ जाएगा क्यूंकि समझाने से पहले आपको खुद समझ आना ज़रूरी है|  पढ़ाने के दौरान आप कई सेंस ऑर्गन्स का इस्तेमाल कर रहे होते हैं जिसकी वजह से आपको वो बातें लम्बे समय तक याद रहती हैं| याद रखने के अलावा ये तरीका आपकी पर्सनालिटी डेवलपमेंट में सहयोग करेगा और साथ-साथ आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाएगा| आप चाहेँ तो पेन और पेपर की मदद लेकर काम कर सकते हैं| इसलिए आप कुछ भी याद करे उसे खुद को पढ़ाने की कोशिश ज़रूर करें यह बहुत लाभदायक होगा|

4 # दोहराना बहुत महत्वपूर्ण है, क्यूँकि इससे आपको अपनी रिकॉल करने की क्षमता पता चलेगी

1 मिनट में सब कुछ याद कैसे करें? - 1 minat mein sab kuchh yaad kaise karen?

Image source: i.ytimg.com

ऊपर दिया गया तरीका आपके लिए शुरुआत में कठिन हो सकता है| अगर अपने किसी विषय को ऊपर दिए गए तरीके से याद किया है तो आपको कुछ समय के अंतराल के बाद विषय को फिर से दोहराना चाहिए| दोहराने पर ही आपको पता चलेगा की आप किस विषय को कितना जल्दी रिकॉल कर सकते हैं| अगर आपने माइंड पैलेस तकनीक का इस्तेमाल किया है तो इस बात पर ज़रूर ध्यान दीजिए कि अपने जो याद किया उसे रिकॉल करने में कितना समय लग रहा है |  शुरुआत में समय ज़्यादा लगेगा पर धीरे-धीरे रिकॉल करने का समय कम होता चला जाएगा| कुछ अभ्यास के बाद आपको एक बार कुछ भी पढ़ने पर याद रहेगा वो भी बहुत लम्बे समय तक|

5 # गहरी नींद, ध्यान, दिमाग वाले खेल, शारीरिक व्यायाम और मस्तिष्क विकसित करने वाले आहार

1 मिनट में सब कुछ याद कैसे करें? - 1 minat mein sab kuchh yaad kaise karen?

Image courtesy: viraltabloid.in; dubtrack.fm; readersdigest.ca

शतरंज, सुडोकू इत्यादि कुछ ऐसे खेल हैं जो आपकी एकाग्रता शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। क्यूँकि इन सभी खेलों के लिए बहुत एकाग्रता चाहिए होती है। इन खेलों के खेलने वाले व्यक्ति की निर्णय करने की क्षमता में भी सुधार होता है।
जैसा कि हम जानते हैं कि लगातार व्यायाम करने से व्यक्ति की मांसपेशियां मजबूत बन जाती हैं। इसी प्रकार हम मस्तिष्क को भी मांसपेशी मान सकते है और शतरंज और क्रॉसवर्ड पजल्स  जैसी पहेलियों को बार– बार खेल कर लंबे समय के लिए उच्च एकाग्रता शक्ति प्राप्त की जा सकती है। आप ये खेल स्मार्टफोन पर कहीं भी और कभी भी खेल सकते हैं।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। इसलिए एकाग्रता में सुधार लाने के लिए शारीरिक व्यायाम और स्वस्थ आहार बहुत जरूरी है। जंपिंग जैक्स, दौड़ लगाना इत्यादि जैसे एरोबिक व्यायाम आपके मस्तिष्क में ऑक्सीजन की सांद्रता बढ़ाते हैं। एरोबिक्स व्यायाम को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। यह आपको फिट बनाए रखने में मदद करेगा साथ-साथ आपकी एकाग्रता शक्ति को भी बढ़ाएगा। व्यायाम के अलावा स्वस्थ आहार भी एकाग्रता के स्तर में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण है। कुछ ऐसे भोजन हैं जिनका व्यक्ति के मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बेर, ब्रोकली, एवाकाडो कुछ ऐसे भोजनों के उदाहरण हैं। जंक फूड खाने से बच कर और ऐसे भोजन को अपने आहार में शामिल कर, आप अपनी एकाग्रता शक्ति को मजबूत कर सकेंगे। जैसे-जैसे आपकी एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी, वैसे-वैसे आपके याद करने की क्षमता बढ़ेगी |

निष्कर्ष:

शुरूआती दौर में यह तरीकेँ अपनाने में काफी दिक्कतें आती हैं| क्यूँकि, हमारा दिमाग किसी भी काम को उसी तरीक़े से करने का अभ्यस्त हो जाता हैं जिस तरीके से हम उस काम को बचपन से करते आ रहे हैं|  इसलिए नए तरीके को अपनानें में समय लगेगा परन्तु निरंतर अभ्यास के द्वारा आप आसानी से महारत हासिल कर सकते हैं|

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के आसान तरीके

Board Exam 2018:क्या कुछ भी नहीं पढ़ा? 90% से ऊपर मार्क्स लाएं, फॉलो करें ये 4 महीनें का स्टडी प्लान

2 मिनट में कैसे याद करें?

एक विराम लें: अपने दिमाग को ताज़ा रखना बहुत ज़रूरी है, तो जब आपको लगे की आप कुछ मोटे तौर पर याद रख सकते हैं तो एक बार 20-30 मिनट का विराम लें। ऐसा कुछ करें जो आपको पसंद हो, जो आप उस समय में आसानी से कर सकते हो (यानी, ऐसा कुछ जिसमे बहुत ज्यादा सीखने की ज़रुरत न हो)। जैसे की फ़ोन पर बात करना या फिर पार्क में टहलना।

तुरंत याद कैसे करें?

यहां हम बता रहे हैं ऐसी ही 5 टिप्स जो आपकी याद रखने की क्षमता को बढ़ा देंगी:.
जब भी पढ़ने बैठे, हाथ में रखें पेंसिल : जब भी पढ़ाई करने बैठें तो हाथ में पेंसिल लेकर ही बैठें। ... .
नोट्स खुद बनाएं ... .
ग्रुप स्टडी अच्छा तरीका ... .
पढ़ाई के दौरान लेते रहें ब्रेक ... .
रिविजन जरूर करें.

पढ़ाई में दिमाग तेज कैसे करें?

इस समय शांत मन से पढ़ाई करना ओर परीक्षा में सफल होना बहुत ज़रूरी होता है. और पढ़ाई में सफलता तब मिलेगी जब दिमाग तेज होगा. धैर्य पूर्वक अपने पाठ्यक्रम का अभ्यास करने के साथ ही अगर छात्र पढ़ाई में सफलता के उपाय भी करते हैं तो उन्हें सफलता मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है.

1 मिनट में सब कुछ कैसे याद करें?

1 मिनट में याद करने का तरीका कुछ भी याद करने की आदत होनी चाहिए और दिमाग में इसके लिए किसी भी प्रकार की चिंता नहीं लेनी चाहिए। हमारा स्टडी रूम शांत होना चाहिए। याद करते समय टीवी, रेडियो या अन्य डिस्टर्ब करने वाले स्थानों पर नहीं होना चाहिए। सोते हुए कभी नही याद करना चाहिए, सोकर पढने से तुरंत नीद आ जाती है।