1966 से पहले पंजाब में कितने जिले थे? - 1966 se pahale panjaab mein kitane jile the?

1966 से पहले पंजाब में कितने जिले थे? - 1966 se pahale panjaab mein kitane jile the?

70 - हिसार शहर का ड्रोन से लिया गया चित्र। - फोटो : Hisar

अपना फिरोजा-ए हिसार 53 साल का हो गया है। वैसे तो यह हरियाणा गठन से पहले भी पंजाब सूबे के जिले के रूप में स्थापित था, लेकिन एक नवंबर 1966 को हरियाणा बनने के बाद से पांच दशक से अधिक समय में हिसार ने खूब नाम कमाया और तरक्की की। एक नवंबर को जिलावासी हरियाणा के साथ-साथ अपने जिले की 54वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

स्टील नगरी के नाम से विख्यात हिसार तीन ओर से हरियाणा के अन्य जिलों से घिरा है तो एक तरफ राजस्थान से सटा है। इसके उत्तर में फतेहाबाद जिला व जींद का कुछ भाग, पूर्व में जींद जिला और रोहतक की सीमा तथा दक्षिण में भिवानी जिले की सीमा लगती है। पश्चिमी में यह राजस्थान राज्य से सटा हुआ है। पांच दशक में जिले ने बेतहाशा विकास किया है। आज यहां ऊंची इमारतें, चमचमाते हाईवे, अंतरराष्ट्रीय छवि के उद्योग-धंधे इसके विकास की गाथा सुनाते हैं। यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने विश्व में नाम कमाया है और देश के साथ हिसार का नाम भी रोशन किया है।

स्थापना पर वर्ष 1966 में हरियाणा का सबसे बड़ा जिला था हिसार
एक नवंबर 1966 से पहले पंजाब का भाग होने के रूप में वर्तमान हरियाणा के पांच जिले थे। जिनमें हिसार, रोहतक, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और करनाल शामिल थे। हरियाणा गठन के समय प्रदेश में सात जिले बनाए गए और जींद व अंबाला को भी जिले के रूप में स्थापित किया गया। गठन के दौरान प्रदेश के सभी सातों जिलों में हिसार क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला था।
हिसार का हिस्सा थे वर्तमान तीन जिले
हरियाणा गठन के समय वर्तमान के तीन जिले भिवानी, सिरसा और फतेहाबाद हिसार का हिस्सा थे। यही कारण था कि क्षेत्रफल की दृष्टि से हिसार सबसे बड़ा जिला था। बाद में समय-समय पर प्रदेश के जिलों में वृद्धि होती गई, जिस कारण हिसार से भिवानी, सिरसा और फतेहाबाद अलग जिले बनाए गए।

चंडीगढ़: क्या चंडीगढ़़, पंजाब और हरियाणा की राजधानी है और क्या चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा का हिस्सा यानी कि भाग है? ये सवाल पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, हरियाणा सरकार और चंडीगढ़़ प्रशासन से किए गए थे. केंद्र ने जबाब दाखिल करते हुए कहा कि चंडीगढ़ न तो पंजाब का हिस्सा है, न हरियाणा का. यह सिर्फ दोनों की राजधानी है. केंद्र की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने जवाब दाखिल किया. जैन ने कहा 1966 से पहले चंडीगढ़ पंजाब का भाग था लेकिन 1966 में विभाजन के बाद से चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है.

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से भी हाईकोर्ट में जबाब दाखिल किया गया. यूटी प्रशासन के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल पंकज जैन ने कहा कि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों का भाग नहीं है. उन्होंने कहा कि 1966 से चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की राजधानी है. जैन ने कहा याचिकाकर्ता फूल सिंह का कहना सही है कि चंडीगढ़ प्रशासन का अपना कोई ज्यूडिशियल कैडर नही है. पंजाब और हरियाणा के ज्युडिशियल अधिकारी यहां पर तैनात होते हैं. मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी.

बता दें हरियाणा एजी बलदेव महाजन ने कोर्ट में कहा था कि चंडीगढ़, हरियाणा की राजधानी है जबकि चंडीगढ़, हरियाणा का हिस्सा नहीं है जबकि पंजाब ने अब तक इस पर अपना जबाब दाखिल नहीं किया है. फिलहाल दोनों राज्यों ने साफ कर दिया था कि चंडीगढ़ के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले किसी नागरिक को आरक्षण के तहत अपने अपने राज्यों में नौकरी नहीं दे सकते अगर वो चाहे जनरल कैटेगरी में अप्लाई कर सकते हैं.

दरअसल चंडीगढ़ निवासी फूल सिंह अनुसूचित जाति से हैं जिन्होंने डिस्ट्रिक्ट जज के लिए आवेदन किया था और दोनों राज्यों में ही वह मेरिट में आते रहे, मगर दोनों ही राज्य हरियाणा और पंजाब कहते हैं कि वो उनके राज्य का हिस्सा नहीं है. याचिकाकर्ता पक्ष की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया गया है जिसमे एमबीए के छात्र जिन्होंने चंडीगढ़ से बाहरवीं पास की थी वो पंजाब में योग्य नहीं माना जाता था. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है और पंजाब का हिस्सा है, इसलिए वो पंजाब मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए योग्य माना जाएगा. इस आदेश को ग्राउंड बनाकर ही याचिका दायर की गई. जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा दोनों को जवाब देने को कहा था कि कोई नोटिफिकेशन या कागजात दिखाएं जिससे ये साफ हो सके कि चंडीगढ़, हरियाणा या पंजाब की राजधानी बना हो.

LIVE टीवी: 

पिछली सुनवाई के दौरान पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने कई जजमेंटस का हवाला देते हुए साफ कर दिया कि पंजाब टेरिटरी के नागरिक यानी कि जिसके पास पंजाब का डोमिसाइल है, रिज़र्वेशन में सिर्फ वही नौकरी पाने का हकदार है जबकि चंडीगढ़़ का अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाला कोई भी व्यक्ति जनरल कैटेगरी में अप्लाई कर सकता है पर रिज़र्वेशन का लाभ उन्हें दिया जा सकता. ज्ञात रहे एक सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील राजीव आत्मा राम ने कोर्ट में कहा था कि 1952 एक्ट में चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी थी मगर 1 नवंबर 1966 में जब हरियाणा, हिमाचल बने और चंडीगढ़ यूनियन टेरिटरी बन गया तबसे चंडीगढ़़, पंजाब और हरियाणा का हिस्सा नहीं है. ऐसे में, दोनों राज्य कैसे चंडीगढ़ को अपना हिस्सा मान रहे हैं और उस पर अपना हक जता रहे हैं.

पंजाब का इतिहास | History of Punjab | पंजाब उत्तर पश्चिम भारत का एक राज्य है. इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में स्थित है. इसकी राजधानी चंडीगढ़ है, जो की हरियाणा की भी राजधानी है

पंजाब उत्तर पश्चिम भारत का एक राज्य है. इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में स्थित है. इसकी राजधानी चंडीगढ़ है, जो की हरियाणा की भी राजधानी है. पंजाब के अन्य भाग हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश में है.

इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, उत्तर में जम्मू तथा कश्मीर, दक्षिण और दक्षिण पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ तथा दक्षिणी-पश्चिम में राजस्थान राज्य स्थित है. 1947 में भारत विभाजन के पश्चात् बर्तानवी भारत के पंजाब सूबे को भारत तथा पाकिस्तान दरमियान विभाजन दिया गया था.

1966 ई. में पंजाब का विभाजन फिर से हो गया तथा नतीजे के तौर पर हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश वजूद में आए तथा पंजाब का मौजूदा राज्य बना. यह भारत का अकेला सूबा है जहाँ सिख बहुमत में है.

नाम की उत्पति

पंजाब शब्द फारसी भाषा के शब्द पंज तथा आब से मिलकर बना है. इसका अर्थ है पांच नदियों का क्षेत्र. यह फारसी शब्द संस्कृत के पञ्चनाद शब्द से निकला है. यह पांच नदियाँ सतलुज, व्यास, रावी, चिनाब तथा झेलम है.

यह भी देखे :- ओडिशा का इतिहास

पंजाब का इतिहास

पंजाब शब्द का सबसे पहले उल्लेख इब्नबतूता के उल्लेख में मिलता है, जिसने 14वीं शताब्दी में यहाँ यात्रा की थी. इस शब्द का 16वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में व्यापक उपयोग होने लगा था. इस शब्द का प्रयोग तारिख-ए-शेरशाही सूरी नामक किताब में किया गया है, जिसमें पंजाब के शेरखान द्वारा एक किले के निर्माण का उल्लेख किया गया है.

पंजाब के संस्कृत समकक्षों का प्रथम उल्लेख ऋग्वेद में सप्त सिन्धु के रूप में होता है. यह नाम फिर से आइन-ए-अकबरी {भाग 1} में लिखा गया है. इसे अबुल फजल ने लिखा था.उन्होंने यह भी उल्लेख किया है की पंजाब का क्षेत्र दो प्रान्तों में विभाजित है : लाहौर तथा मुल्तान.

इसी तरह आइन-ए-अकबरी के दुसरे खंड में एक अध्याय का शीर्षक इसमें पंजाब भी सम्मलित है. मुगल शासक जहाँगीर ने तुज-ए-जान्हगेरी में भी पंजाब शब्द का लेखन किया गया है. पंजाब जो फारसी भाषा की उत्पत्ति है तथा भारत में तुर्की आक्रमणकारियों के द्वारा प्रयोग किया जाता था.

1966 से पहले पंजाब में कितने जिले थे? - 1966 se pahale panjaab mein kitane jile the?
पंजाब का इतिहास | History of Punjab

अपनी उपज भूमि के कारण इसे ब्रिटिश भारत का भंडारगृह बनाया गया था. स्वतंत्रता आन्दोलन के समय में गांधीजी के आगमन से पहले ही ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष आरंभ हो चूका था. देश की आजादी के बाद पंजाब को विभाजन की विभीषिका का सामना करना पड़ा जिसमें बड़े पैमाने पर रक्तपात तथा विस्थापन हुआ था.

यह भी देखे :- नागालैण्ड का इतिहास

पूर्वी पंजाब की आता रियासतों को मिलाकर नए राज्य “पेप्सू” तथा “पूर्वी पंजाब राज्य संघ पटियाला” का निर्माण किया गया. पटियाला को इसकी राजधानी बनाया गया था. 1956 ई. में पेप्सू को पंजाब में मिला दिया गया था. बाद में पंजाब सूबा आन्दोलन के कारण 1966 में पंजाब के कुछ हिस्से निकल कर हरियाणा राज्य का निर्माण किया गया.

  • पंजाब का क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर है.
  • पंजाब की कुल जनसंख्या 2,77,43,336 है.
  • पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है.
  • पंजाब में 22 जिले है.
  • पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है.
  • यहाँ गेहूं की फसल सबसे अधिक बिजाई जाती है.
यह भी देखे :- मिजोरम का इतिहास

पंजाब का इतिहास FAQ

Q 1. पंजाब भारत से किस दिशा में स्थित है?

Ans पंजाब भारत से उत्तर पश्चिम में स्थित है.

Q 2. पंजाब का दूसरा भाग कहाँ स्थित है?

Ans पंजाब का दूसरा भाग पाकिस्तान में स्थित है.

Q 3. पंजाब की राजधानी कहाँ स्थित है?

Ans पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है.

Q 4. चंडीगढ़ और किस राज्य की भी राजधानी है?

Ans चंडीगढ़ हरियाणा की भी राजधानी है.

Q 5. पंजाब शब्द किन-किन फारसी भाषा के शब्द से मिलकर बना है?

Ans पंजाब शब्द फारसी भाषा के शब्द पंज तथा आब से मिलकर बना है.

Q 6. पंजाब का अर्थ क्या है?

Ans पंजाब का अर्थ “पांच नदियों का क्षेत्र” है.

Q 7. पंजाब शब्द का सबसे पहले उल्लेख किसके उल्लेख में मिलता है?

Ans पंजाब शब्द का सबसे पहले उल्लेख इब्नबतूता के उल्लेख में मिलता है.

Q 8. पंजाब का क्षेत्रफल कितना है?

Ans पंजाब का क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर है.

Q 9. पंजाब की कुल जनसंख्या कितनी है?

Ans पंजाब की कुल जनसंख्या 2,77,43,336 है.

Q 10. पंजाब में कितने जिले है?

Ans पंजाब में 22 जिले है

लेख को पूरा पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद | अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने रिश्तेदारों व मित्रों के साथ में शेयर करना मत भूलना…..

यह भी देखे :- महाराष्ट्र का इतिहास 

    केटेगरी वार इतिहास


    1947 के बाद पंजाब में कितने जिले हैं?

    पंजाब भारत के राज्यों में उत्तर पश्चिमी भाग में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को स्पर्श करता हुआ राज्य है, स्वतंत्रता के बाद 1947 में पूर्वी पंजाब और पश्चिमी पंजाब दो राज्य बने जो बाद म 1 नवंबर 1956 को जोड़ कर वर्तमान पंजाब बनाया गया, पंजाब में 23 जिले है, पांच उपमंडल पटिआला, रूपनगर, जालंधर, फरीदकोट और फ़िरोज़पुर, और ...

    1966 में पंजाब में कितने जिले थे?

    पंजाब (पंजाबी: ਪੰਜਾਬ) उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है जो वृहद्तर पंजाब क्षेत्र का एक भाग है। इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में है। पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग (भारत के) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में हैं। ... पंजाब (भारत).

    1947 से पहले पंजाब का क्या नाम था?

    पूर्वी पंजाब (जो 1950 से पंजाब के रूप में जाना जाता है) एक प्रांत और बाद में 1947 से 1966 तक भारत का एक राज्य था। यह ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के कुछ हिस्सों से मिलकर था कि के लिए गया था, जो 1947 में रेडक्लिफ आयोग के अनुसार विभाजन के बाद भारत में आ गए थे। बाक़ी का पंजाब सूब पाकिस्तान चला गया।

    इंडियन पंजाब के अंतर्गत कितने जिले आए?

    पंजाब” (ਪੰਜਾਬ) उत्तर पश्चिम भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। पंजाब के कुल 22 जिले आइए जानते हैं वह कौन-कौन से हैं।