आईवीएफ करवाने के बाद क्या सावधानी रखनी चाहिए? - aaeeveeeph karavaane ke baad kya saavadhaanee rakhanee chaahie?

माँ बनने का सपना हर महिला का होता है लेकिन जो महिला प्राकृतिक रूप से माँ बनने में असक्षम होती है वह आई वी एफ के ज़रिए अपना यह सपना पूरा कर सकती है। आई वी एफ के बाद बचाव (IVF ke baad Bachav) के लिए कुछ सावधानियों का ध्यान रखना पड़ता है जिससे यह प्रक्रिया सफल बन पाएं।

आईवीएफ करवाने के बाद क्या सावधानी रखनी चाहिए? - aaeeveeeph karavaane ke baad kya saavadhaanee rakhanee chaahie?
IVF Ke Baad ki Savdhaniya
  • आई वी एफ के बाद की सावधानियां (IVF ke baad savdhaniya
  • आई वी एफ की सफल कहानी (IVF success story in hindi
  • आई वी एफ के लिए मेडीकवर फर्टिलिटी एक अच्छा विकल्प है।
  • क्या मैं भ्रूण स्थानांतरण के बाद नीचे झुक सकती हूँ? (Can I bend after embryo transfer?
  • क्या भ्रूण स्थानांतरण के बाद बेड रेस्ट आवश्यक है? (Is bed rest necessary after embryo transfer?
  • क्या आप आई वी एफ के दौरान व्यायाम कर सकते हैं? (Can you exercise during IVF?
  • मैं अपनी आई वी एफ सफलता कैसे सुधार सकती हूँ? (How can I improve my IVF success?

मेडिकवर फर्टिलिटी

    • ✓ अत्याधुनिक तकनीक
    • ✓ रोगी केंद्रित दृष्टिकोण
    • ✓ किफायती उपचार
    • ✓ 26+ वर्षों का अनुभव

अपॉइंटमेंट बुक करें

आई वी एफ के बाद की सावधानियां (IVF Ke Baad Savdhaniya)

  • संभोग से बचे -

आई वी एफ ट्रीटमेंट के बाद (IVF Treatment Ke Baad) कोशिश कीजिए कि आप संभोग ना करें क्योंकि इससे वैजाइनल इन्फेक्शन होने का ख़तरा बढ़ जाता है। जिस कारण गर्भपात होने की संभावना होती है।

  • भारी सामान न उठाएं -

आई वी एफ प्रक्रिया के बाद महिला को भारी सामान उठाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे गर्भपात का खतरा बना रहता है। भारी सामान उठाने के कारण पेट पर जोर पड़ता है जिससे आई वी एफ प्रक्रिया पर असर पड़ता है और गर्भपात हो सकता है। इसलिए आई वी एफ के बाद सावधानी (IVF Ke Baad Savdhaani) रखना बहुत ही ज़रूरी होता है।

  • नहाने से बचें - 

डॉक्टरों के मुताबिक आई वी एफ प्रक्रिया के बाद महिलाओं को बहुत ठन्डे और बहुत गर्म पानी से नहाना नहीं चाहिए। साथ ही स्विमिंग भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इस कारण प्रत्यारोपित अंडा अपने स्थान से हट सकता है।

  • ज्यादा मेहनत वाले व्यायाम न करें -

आई वी एफ की प्रक्रिया के बाद महिलाओं को कोई भी ज्यादा मेहनत वाली एक्सरसाइज व एरोबिक्स नहीं करना चाहिए। इस समय जॉगिंग या कड़ी मेहनत वाली एक्सरसाइज की जगह हल्के व्यायाम जैसे टहलना या योग करना अच्छा रहता है। इसके अलावा महिलाएं ध्यान लगा (मेडिटेशन) सकती हैं।

  • धूम्रपान को कहें ना -

आई वी एफ प्रक्रिया के बाद कई महत्वपूर्ण सावधानियों में से एक धूम्रपान को बंद करना है। धूम्रपान के ज़रिए आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ जाते हैं, जो गर्भावस्था को प्रभावित कर सकते हैं। यह धुआ गर्भाशय की भीतरी सतह को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे गर्भपात होने का खतरा हो सकता है। बचाव के लिए धुम्रपान को छोड़ दें।

  • शराब और ड्रग्स -

आई वी एफ प्रक्रिया के बाद शराब और ड्रग्स को छोड़ने में ही भलाई है, जिससे गर्भपात का ख़तरा कम हो जाए। जितना संभव हो उतना शराब से बचने का प्रयास कीजिए जो बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप इसे पूरी तरह से छोड़ने में सक्षम नहीं है तो आप कम से कम सीमा में सेवन कीजिए। साथ ही कैफीन और अन्य दवाओं से भी बचें।

नोट-आई वी एफ के बाद इन सब बातों का ध्यान अवश्य रखें जो आपके गर्भपात के खतरे को कम करेगा और आई वी एफ की सफलता दर को बढ़ाएगा। साथ ही किसी भी दवाई के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

आई वी एफ की सफल कहानी (IVF Success Story in Hindi)

मेरी शादी को 5 साल हो चुके थे। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था। मेरे सुसराल वाले और मेरे पति के प्यार के साथ मेरे जीवन में सारी खुशियां थी, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी एक बच्चे की जो कमी थी वो अभी तक अधूरी ही थी।

एक दिन मेरी सहेली ने मुझे मेडिकवर फर्टिलिटी के बारे में बताया की वहाँ निःसंतानता के लिए इलाज दिया जाता है। मैं और मेरे पति अगले दिन वहाँ गए और डॉक्टर से मिले। डॉक्टर ने मेरी जांच की और कुछ टेस्ट करवाने की सलाह दी। टेस्ट रिपोर्ट्स के बाद डॉक्टर ने हमें आई वी एफ के बारे में बताया और पूरी प्रक्रिया में बारे अच्छे से समझाया।

हमारी सहमति के साथ डॉक्टर ने हमारा इलाज शुरू किया और विस्तार से समझाया की एम्ब्र्यो ट्रांसफर के बाद सावधानी (Embryo Transfer Ke Bad Savdhani) किस तरह रखनी है। मैंने सभी सावधानियों का पालन किया और इसी वजह से मेरा आई वी एफ सफल हुआ।

मेडिकवर फर्टिलिटी की वजह से ही आज मेरी खुशियां दुगनी हो गई है। मैं दिल से मेडिकवर फर्टिलिटी को ध्यानवाद कहना चाहती हूँ।

आई वी एफ के लिए मेडीकवर फर्टिलिटी एक अच्छा विकल्प है।

मेडीकवर फर्टिलिटी यूरोप के सर्वश्रेष्ठ फर्टिलिटी क्लीनिकों में से है। साथ ही यहाँ आधुनिक उपकरणों से जाँच की प्रक्रिया की जाती है।

मेडीकवर फर्टिलिटी ने आई वी एफ के कई सफल ट्रीटमेंट किए हैं जिनसे कई लोगों को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। यहाँ के डॉक्टर सभी तरह के ट्रीटमेंट करने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम हैं।

साथ ही मेडीकवर फर्टिलिटी में आपकी जानकारी पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाती है। यदि आपको इस विषय से सबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप इस नंबर पर +917862800700 संपर्क कर सकते है।

FAQs

प्रश्न: क्या मैं भ्रूण स्थानांतरण के बाद नीचे झुक सकती हूँ? (Can I bend after embryo transfer?)

उत्तर: हाँ, आई वी एफ गर्भावस्था के बाद सुरक्षा सावधानियों का ध्यान रखते हुए आप अपनी सामान्य गतिविधिया ज़ारी रख सकती है।

प्रश्न: क्या भ्रूण स्थानांतरण के बाद बेड रेस्ट आवश्यक है? (Is bed rest necessary after embryo transfer?)

उत्तर: भ्रूण स्थानांतरण के बाद मरीज़ दस मिनट के लिए बिस्तर पर आराम कर सकते हैं। उसके बाद वह अपनी सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकते हैं।

प्रश्न: क्या आप आई वी एफ के दौरान व्यायाम कर सकते हैं? (Can you exercise during IVF?)

उत्तर: आई वी एफ उपचार के दौरान हल्के से मध्यम व्यायाम कर सकते है, लेकिन मरीजों को इस बात से सावधान रहना चाहिए कि वे किस प्रकार के व्यायाम करते हैं।

प्रश्न: मैं अपनी आई वी एफ सफलता कैसे सुधार सकती हूँ? (How can I improve my IVF success?)

उत्तर: IVF सफलता को बढ़ाने के लिए आप स्वस्थ वजन बनाए रखें, तनाव, धूम्रपान व शराब से दूर रहें, संतुलित आहार लें और डॉक्टर द्वारा बताई गई सावधानियों का पालन करें।

भ्रूण स्थानांतरण के बाद कितना समय आराम करें?

इसके बाद भ्रूण अगले 6 से 12 दिनों के भीतर गर्भाशय की लाइनिंग में प्रत्यारोपित होता है जिससे एक सफल गर्भावस्था होती है।

आईवीएफ कराने के बाद क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद मिसकैरेज से बचना है, तो इन 5 बातों को....
​प्रोजेस्‍टेरोन पर दें ध्‍यान प्रेग्‍नेंसी को बनाए रखने के लिए आपको नियमित सही मात्रा में प्रोजेस्‍टेरोन लेने की जरूरत है। ... .
​टीएसएच लेवल भी है जरूरी ... .
ब्‍लड टेस्‍ट भी करवा लें ... .
​जीवनशैली पर दें ध्‍यान ... .
​गर्भाशय ग्रीवा का रखें ध्‍यान.

आईवीएफ के बाद कैसे सोना चाहिए?

आप किसी भी पोजीशन में सो सकती हैं (जिधर भी कम्फर्ट मिले), चाहे वो पेट के बल हो, लेफ्ट साइड हो या राईट साइड हो। बहुत से लोग सोचते हैं कि यदि मैं पेट के बाद सोऊँगी तो मेरा सक्सेस रेट कम हो जाएगा। जबकि, ऐसा नहीं होता है। भ्रूण स्थानान्तरण के बाद महिला किसी भी अवस्था में कैसे भी सो सकती है।

आईवीएफ फेल होने के बाद आपके शरीर का क्या होता है?

भ्रूण की गुणवत्ता में कमी – आईवीएफ साइकिल असफल होने का सामान्य कारण भ्रूण की गुणवत्ता में खराबी है। कई भू्रण गर्भाशय में स्थानांतरण के बाद प्रत्यारोपित होने में सक्षम नहीं होते हैं क्योंकि उन भ्रूणों में आगे विकसित होने की क्षमता नहीं होती है।