अपनी दादी को पत्र लिखकर बताइए कि आप उन्हें क्यों याद करते हैं? - apanee daadee ko patr likhakar bataie ki aap unhen kyon yaad karate hain?

| January 28, 2019 | Letter in Hindi |

Write a letter to Grandmother in Hindi language. अपनी दादी जी को उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए पत्र लिखिए। Everyone loves his/her Grandmother and if you write a letter to your Grandmother she will be more than happy.

अपनी दादी को पत्र लिखकर बताइए कि आप उन्हें क्यों याद करते हैं? - apanee daadee ko patr likhakar bataie ki aap unhen kyon yaad karate hain?

Letter to Grandmother in Hindi

26-D, पॉकेट-4 धवलगिरि अपार्टमेंट
नई दिल्ली

20 मई, 20।।।।

आदरणीया दादी जी, सादर चरण स्पर्श

परिवार के सभी लोग यहाँ कुशल से हैं। सर्दी बहुत अधिक हो गई है। आपके घुटनों और पीठ का दर्द बढ़ गया होगा। चाचा जी ने बताया कि इलाज चल रहा है। आप अपना ध्यान रखना। चाचा जी तो सुबह खेत चले जाते होंगे। गुड़ भी बन रहा होगा। हम आपके प्रति अपने कर्तव्यों को ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं इसका हृदय पर बोझ है।

माँ-पिताजी भी यही चाहते हैं कि आप यहीं आ जाएँ तो अच्छा रहेगा। यहाँ आपके रहने और इलाज की सुविधा रहेगी। आपकी और परिवार के अन्य सदस्यों की बहुत याद आती है। दादी जी, चाचा-चाची को मेरा प्रणाम कहना। मिथलेश, नीता, अनुसुइया को प्यार। दीदी और भैया को नमस्ते ।

आपका पोता
अरुण मिश्रा

Other related topics

Thank Your Letter format to mother in Hindi

Essay on Motherland in Hindi

Essay on Mother Teresa in Hindi

Essay on mother in Hindi

Essay on grandmother in Hindi

Mothers Day essay in Hindi

Thank you for reading the Letter on a grandmother in Hindi. Send your feedback through the comment box.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

About The Author

Hindi In Hindi

  • NCERT Solutions
  • Class 7
  • Hindi
  • दादी माँ

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 2 दादी माँ are provided here with simple step-by-step explanations. These solutions for दादी माँ are extremely popular among Class 7 students for Hindi दादी माँ Solutions come handy for quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the NCERT Book of Class 7 Hindi Chapter 2 are provided here for you for free. You will also love the ad-free experience on Meritnation’s NCERT Solutions. All NCERT Solutions for class Class 7 Hindi are prepared by experts and are 100% accurate.

Page No 10:

Question 1:

लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद जाती है?

Answer:

लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ मित्रों की याद आती है, कि भैया की शादी, गाँव की बारिश में भीगना, ज्वर का आना, दादी माँ की सेवा तथा रामी चाची की घटना भी याद आती है।

Page No 10:

Question 2:

दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब क्यों हो गई थी?

Answer:

दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति इसलिए खराब हो गई क्योंकि उनके श्राद्ध में लेखक के पिताजी ने अतुल संपत्ति व्यय की और पहले का उधार लिया रूपया कोई नहीं दे रहा था।

Page No 10:

Question 3:

दादी माँ के स्वभाव का कौन सा पक्ष आपको सबसे अच्छा लगता है और क्यों?

Answer:

दादी माँ का स्वभाव दयालु हैउनके स्वभाव का यही पक्ष सबसे अच्छा लगता है। दादी माँ अपने घर के सदस्य से लेकर गरीबों तक की मदद करने से पीछे नहीं हटती हैं।

जैसे- (i) रामी चाची के उधार चुकाने पर भी दादी माँ उनकी बेटी की शादी में आर्थिक सहायता करती हैं।

(ii) घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण दादी माँ ने दादा जी द्वारा पहनाया गया कंगन अपने बच्चों को दे दिया।

Page No 10:

Question 1:

आपने इस कहानी में महीनों के नाम पढ़े, जैसे-क्वार, आषाढ़, माघ। इन महीनों में मौसम कैसा रहता है, लिखिए।

Answer:

 

महीनों के नाम

मौसम

(i)

क्वार

गरमी का अंत, इस समय हल्की-हल्की ठंड होती है तथा आसमान साफ़ रहता है।

(ii)

आषाढ़

वर्षा का मौसम होता है, वर्षा न होने से गरमी भी होती है।

(iii)

माघ

इस महीने काफी सर्दी होती है।

Page No 11:

Question 1:

नीचे दी गई पंक्तियों पर ध्यान दीजिए-

ज़रा-सी कठिनाई पड़ते

अनमना-सा हो जाता है

सन-से सफ़ेद

समानता का बोध कराने के लिए सा, सी, से का प्रयोग किया जाता है। ऐसे पाँच और शब्द लिखिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

Answer:

समानता का बोध कराने वाले शब्द-

(i)

नीला-सा -

आसमान नीला-सा हो गया है।

(ii)

सुन्दर-सा -

इस बच्चें का चेहरा कितना सुन्दर-सा है

(iii)

गोल-सा  -

आज चंद्रमा बिल्कुल गोल-सा है।

(iv)

लम्बा-सा  -

यह लंबा-सा आदमी इधर ही आ रहा है।

(v)

छोटी-सी  -

वहाँ छोटी−सीलड़की खेल रही थी।

(vi)

सरिस  -

पीपर पात सरिस मन डोला

(vii)

ज्यों   -

बोली ऐसी उसकी ज्यों कोयल की कूंक

(viii)

जैसा  -

यह कपड़ा दूध जैसा सफ़ेद है

Page No 11:

Question 2:

कहानी में'छू-छूकर ज्वर का अनुमान करतीं, पूछ-पूछकर घरवालों को परेशान कर देतीं'-जैसे वाक्य आए हैं। किसी क्रिया को ज़ो देकर कहने के लिए एक से अधिक बार एक ही शब्द का प्रयोग होता है। जैसे वहाँ जा-जाकर थक गया, उन्हें ढूँढ़-ढूँढ़कर देख लिया। इस प्रकार के पाँच वाक्य बनाइए।

Answer:

(i) बोल- बोलकर देख लिया।

(ii) देख- देखकर थक गया।

(iii) मार- मारकर थक गया।

(iv) मना- कर-कर के हार गई।

(v) सुन- सुन कर थक गया।

Page No 11:

Question 3:

बोलचाल में प्रयोग होने वाले शब्द और वाक्यांश 'दादी माँ' कहानी में हैं। इन शब्दों और वाक्यांशो से पता चलता है कि यह कहानी किसी विशेष क्षेत्र से संबंधित है। ऐसे शब्दों और वाक्यांशो में क्षेत्रीय बोलचाल की खूबियाँ होती हैं। उदाहरण के लिए-निकसार, बरह्मा, उरिन, चिउड़ा, छौंका इत्यादि शब्दों को देखा जा सकता है। इन शब्दों का उच्चारण अन्य क्षेत्रीय बोलयों में अलग ढंग से होता है, जैसे-चिउड़ा को चिड़वा, चूड़त्र, पोहा और इसी तरह छौंका को छौंक, तड़का भी कहा जाता है। निकसार, उरिन और बरह्मा शब्द क्रमश: निकास, उऋण और ब्रह्मा शब्द का क्षेत्रीय रूप हैं। इस प्रकार के दस शब्दों को बोलचाल में उपयोग होनेवाली भाषा/बोली से एकत्र कीजिए और कक्षा में लिखकर दिखाइए।

Answer:

बोलचाल में उपयोग होने वाली भाषा/बोली से एकत्र दस शब्द

1. कार-परोजन

2. किरपा

3. किरपान

4. हिरदय

5. लच्छन

6. रमायन

7. कृशन

8. लक्षमन

9. लच्छमी

10. रिसतेदार

Page No 11:

Question 2:

'अपने-अपने मौसम की अपनी-अपनी बातें होती हैं'-लेखक के इस कथन के अनुसार यह बताइए कि किस मौसम में कौन-कौन सी चीज़ें विशेष रूप से मिलती हैं?

Answer:

(i) गरमी (क्वार) के मौसम में तरबूज़, खरबूज़, फालसे और लीची मिलते हैं।

(ii) आषाढ़ के महीने में बारिश होती है, इस मौसम में आम, जामुन, ककड़ी और खीरा मिलते हैं।

(iii) माघ(सर्दी) के महीने में अंगूर, केले, अमरूद और गुड़ आदि मिलते हैं।

View NCERT Solutions for all chapters of Class 7

अपने दादा जी को एक पत्र लिखकर बताइए कि परिवार का उनके जीवन में क्या स्थान है?

दादा-दादी परिवार की जड़ के रूप में जाने जाते हैं। अपने अनुभव और समझ की वजह से वह नई पीढ़ियों को आगे बढ़ने में उनकी मदद करने के लिए अपने जीवन के मूल्यवान सबकों को साझा करते हैं। वे निस्वार्थ अपने बच्चों और पोता-पोती की सेवा करते हैं और उन्हें बेहतर इंसान बनने में उनकी मदद करते हैं।

दादाजी को पत्र कैसे लिखें?

आशा करता हूँ कि आप भी वहाँ कुशल होंगे। दादा जी आपको जानकर ख़ुशी होगी कि मैं अपनी कक्षा में प्रथम आया हूँ और मुझे स्कूल की तरफ से पुरस्कार भी मिला है। माता-पिता जी ने मुझे उपहार में एक साइकिल दी है। मैं बहुत खुश हूँ और आप से वादा करता हूँ कि आगे भी इसी तरह अच्छे अंक लाऊंगा।

दादाजी को पत्र लिखते समय संबोधन में क्या लिखना चाहिए?

पूजनीय माता जी, आदरणीय चाचा जी, श्रद्धेय गुरुवर । जनाब अख्तर साहब 'प्रिय' और 'जनाब' के अतिरिक्त भी बहुत से संबोधन हो सकते हैं, जैसे महोदय प्रिय, महोदय आदि । पूज्य दादा जी, प्रणाम ।

दादाजी को कुल कहाँ देना था उनके लिए उन्हें कितना भुगतान करना था?

on 3 February, 2022.