छठ पूजा आए बनकर उजाला खुल जाये आप की किस्मत का ताला हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला छठ पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें। Show
Last Updated on 20/05/2022 by Sarvan Kumar चाहे दैनिक जीवन हो या सामाजिक व्यवस्था या राजनीति, जाति या जाति व्यवस्था बिहारी समाज के हर क्षेत्र को प्रभावित करती है. हालांकि अलग-अलग आंकलनों में विभिन्न जातियों की अलग-अलग संख्या बताई जाती है, लेकिन फिर भी आइए जानते हैं मोटे तौर पर बिहार में किस जाति की कितनी जनसंख्या है तथा बिहार में सबसे ज्यादा किस जाति की जनसंख्या है. बिहार में सबसे ज्यादा किस जाति की जनसंख्या है?बिहार में पिछड़ी जातियों की जनसंख्यापिछड़ी जातियों में अन्य पिछड़ी जातियां (OBC) और अत्यंत पिछड़ी जातियां (EBC) शामिल हैं. बिहार में लगभग 130 अत्यंत पिछड़ी जातियाँ (EBCs) हैं. पिछड़ी जातियाँ बिहार की कुल जनसंख्या का 48-50% हैं. इसमें यादव 16% हैं. जनसंख्या के लिहाज से यह बिहार की सबसे बड़ी जाति है. पिछड़े वर्ग की अन्य जातियों की बात करें तो कुर्मी 4%, धानुक 3.5%, कुशवाहा (कोईरी, कच्छी, मुराव आदि) 8-9% हैं. बिहार में अगड़ी जातियों की जनसंख्याअगड़ी जातियाँ बिहार की कुल जनसंख्या का लगभग 18% हैं. जनसंख्या की बात करें तो सवर्ण जातियों में ब्राह्मण-6%, भूमिहार-7.2%, राजपूत– 7.2% और कायस्थ (लाला)-1% हैं. बिहार में अनुसूचित जाति की जनसंख्याबिहार की कुल आबादी में अनुसूचित जातियां 16 फीसदी हैं. इसमें दुसाध– 5%, चमार– 5%, मुसहर– 2.8% और अन्य शामिल हैं. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, अनुसूचित जातियां (Schedule Castes) बिहार की कुल आबादी का 15-16% हैं. इस जनगणना में, 22 दलित उप-जातियों में से 21 को महादलित के रूप में पहचान की गई थी. पासवान जाति को शुरू में महादलित श्रेणी से बाहर रखा गया था. लेकिन बाद में पासवान (दुसाध) जाति को भी महादलित श्रेणी में शामिल कर लिया गया. इस प्रकार से बिहार में महादलित श्रेणी में अब अनुसूचित वर्ग की सभी 22 जातियां शामिल हैं. महादलित समुदाय में निम्नलिखित उप-जातियां शामिल हैं: बंतर, बौरी, भोगता, भुइया, चौपाल, दबगर, डोम (धंगड़), घासी, हलालखोर, हरि (मेहतर, भंगी), कंजर, कुरारियार, लालबेगी, मुसहर, नट, पान (स्ववासी), रजवार, तुरी, धोबी, पासी, चमार और दुसाध. बिहार में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्याअनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribes) बिहार की आबादी का लगभग 1.3% हैं. इनमें गोंड, संथाल और थारू समुदाय शामिल हैं. बिहार में मुस्लिम की जनसंख्याबिहार में मुस्लिम समुदाय की अच्छी खासी-आबादी है. यह कुल आबादी का 16.7% हैं. मुस्लिम समुदाय के प्रमुख जातियों में अशरफी, सैय्यद, शेख, मुगल और पठान आदि जातियां शामिल हैं. अन्य: 0.4%, इसमें ईसाई सिख जैन और बौद्ध शामिल हैं. References; https://www.business-standard.com/article/news-ians/bihar-cm-includes-paswan-caste-in-mahadalit-category-115021500440_1.html https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/with-paswans-in-mahadalit-category-no-more-dalits-left-in-state/articleshow/63871946.cms https://www.livemint.com/Politics/LCNhWGd3SjS5P1eAV5nogP/Foreign-diplomats-line-up-for-Bihar-elections.html?facet=amp http://scroll.in/article/729395/is-nitish-kumar-working-on-a-new-bihar-poll-strategy-that-excludes-laloo-and-mulayam Disclaimer: Is content में दी गई जानकारी Internet sources, Digital News papers, Books और विभिन्न धर्म ग्रंथो के आधार पर ली गई है. Content को अपने बुद्धी विवेक से समझे। jankaritoday.com, content में लिखी सत्यता को प्रमाणित नही करता। अगर आपको कोई आपत्ति है तो हमें लिखें , ताकि हम सुधार कर सके। हमारा Mail ID है . अगर आपको हमारा कंटेंट पसंद आता है तो कमेंट करें, लाइक करें और शेयर करें। धन्यवाद Read Legal Disclaimer नमस्कार मित्र, आपका स्वागत है। 2022 में, बिहार की जनसंख्या कितनी है को लेकर आप कन्फ्यूजन में हैं? क्या आप बिहार की जनसंख्या का संपूर्ण ज्ञान चाहते हैं? प्रतियोगिता परीक्षाओं में बिहार के जनसंख्या से संबंधित पूछे जाने वाले विषयों को इस लेख में शामिल किया गया है। आखिर तक चेक करना ना भूलें। भारत के हर 9 आदमी में से एक आदमी बिहार राज्य से होते हैं। जनसंख्या घनत्व के आधार पर, बिहार का भारत के सभी राज्यों में प्रथम स्थान आता है। जनसंख्या के आधार पर तीसरा स्थान है। बिहार की जनसंख्या 2022 को लेकर इंटरनेट पर सर्च होना तो लाजमी ही बनता है। Patna ki jansankhya kitni hai? वर्ल्ड मीटर वेबसाइट के अनुसार पटना की जनसंख्या 2022 में 69,99,920 है. जनसंख्या के आधार पर पटना शहर भारत का सोलवा सबसे बड़ा शहर है. जबकि 2011 में हुए जनगणना के अनुसार पटना शहर की कुल आबादी 58,38,465 Bihar Ki Jansankhya Kitni Hai 2022 ?बिहार की कुल जनसंख्या कितना है? इस प्रश्न का उत्तर है – बिहार की जनसंख्या 103,804,637 है। जिसमें पुरुषों की संख्या 54,185,347 और महिलाओं की संख्या 49,619,290 है। अब आप सोच रहे होंगे यह जनसंख्या तो बिहार का 2011 के जनगणना के अनुसार है। 2022 में बिहार का जनसंख्या कितना होगा इस बात का अंदाजा लगाने के लिए आपको जनसंख्या वृद्धि दर का औसत निकालना होगा। लेकिन इंडिया ऑनलाइन पेज डॉट कॉम के अनुसार, बिहार की जनसंख्या पिछले 3 वर्षों में कुछ इस प्रकार रही है।
आपको एक बात बता देना चाहता हूं कि, भारत सरकार के द्वारा अगला सेंसेक्स 2022 में होना था । भारत में प्रत्येक 10 सालों में जनगणना होता है। यह सभी अनुमानित डाटा है। बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर 1901 से 2011 तक
वर्ष 2001 से 2011 के दशक में बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर 25.40% रहा था। 2011 से 2018 के बीच बिहार का जनसंख्या पिछले औसत के अनुसार से 22 फ़ीसदी बढ़ सकता है। यानी कि आप यह कह सकते हैं बिहार की आबादी 2022 में 14 करोड़ का आंकड़ा को पार कर चुका होगा। बिहार की जनसंख्या 1901 से 2011 तक कितना था?
बिहार की जनसंख्या जिलों के अनुसार जानिएबिहार के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला का नाम पटना है जिसकी आबादी 58 लाख से भी अधिक है। जबकि बिहार का सबसे कम आबादी वाला जिला शेखपुरा है जिसकी आबादी 6 लाख से अधिक है। 2011 के जनगणना के अनुसार, रैंक के अनुसार बिहार के जिलों का नाम एवं उसकी आबादी।
बिहार की जनसंख्या से संबंधित प्रश्न उत्तर को जरूर चेक कीजिएअगर आप बिहार का संपूर्ण सामान्य ज्ञान जानना चाहते हैं तो इसमें बिहार का जनसंख्या बहुत बड़ा सेक्टर है. इन से संबंधित अनेक प्रश्न बन सकते हैं. इनमें से कुछ चुनिंदा प्रश्नों को मैंने इस लेख में शामिल किया है जिसे आप पढ़ सकते हैं. जनसंख्या की दृष्टि से बिहार का भारत में कौन स्थान है?जनसंख्या की दृष्टि से बिहार का भारत में तीसरा स्थान है। पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है। जबकि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है। जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से बिहार का इंडिया में कौन स्थान है?जनसंख्या घनत्व के आधार पर भारत के राज्यों में बिहार का प्रथम स्थान है। जबकि दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है। बिहार का जनसंख्या घनत्व 1102 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। जबकि पश्चिम बंगाल का 1028 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। भारत के राज्यों में बिहार पहले स्थान पर है जबकि पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है। भारत के कितने प्रतिशत लोग बिहार में रहते हैं?भारत के 8. 58% लोग बिहार राज्य में रहते हैं। क्षेत्र-फल के दृष्टि से बिहार का देश में 13वां स्थान है। जबकि जनसंख्या की दृष्टि से तीसरा स्थान है। सबसे ज्यादा युवा भारत के किस राज्य में है?युवा आबादी के मामले में बिहार का पहला स्थान है। क्योंकि यहां की 58% आबादी की उम्र 25 वर्ष से कम है। बिहार को युवाओं का राज्य कहा जा सकता है। भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा लोग गांव में रहते हैं?बिहार की ज्यादातर आबादी अभी भी गांव में रहता है। गांव में रहने वाले का प्रतिशत अभी भी 88.7% है। जबकि शहरी आबादी का प्रतिशत सिर्फ 11.3% है। बिहार में हिंदू मुस्लिम आबादी कितने प्रतिशत है?बिहार में हिंदू धर्म मानने वाले का प्रतिशत सबसे अधिक है और इसकी जनसंख्या लगभग 82.77% है। जबकि दूसरे स्थान पर इस्लाम धर्म मानने वालों का है जिसका प्रतिशत 17. 04% है। बिहार में ओबीसी की जनसंख्या कितनी है?बिहार की आबादी में ओबीसी का प्रतिशत 51 है और दलित और महादलित की जनसंख्या लगभग 16% आंका गया है। बिहार में साक्षरता प्रतिशत कितना है?बिहार की साक्षरता 63.82 % है। जिनमें 73.3% पुरुष व 53.33 % महिलाएं साक्षर हैं। बिहार राज्य का लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर सिर्फ 916 महिलाएँ हैं। बिहार के किस जिले में सबसे ज्यादा आबादी है?बिहार का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला पटना है। पटना बिहार की राजधानी भी है जो बिहार का सबसे बड़ा शहर भी है। पटना की आबादी 2011 के जनगणना के अनुसार 58,38,465 है। बिहार के किस जिले में सबसे कम जनसंख्या है?बिहार राज्य में सबसे कम जनसंख्या शेखपुरा जिला का है। इस जिले की जनसंख्या मात्र 6,36,342 है। बिहार के किस जिले में सबसे ज्यादा जनसंख्या वृद्धि दर है?बिहार के सभी जिलों में से सबसे ज्यादा जनसंख्या वृद्धि दर मधेपुरा जिला का 2011 के जनगणना में रिकॉर्ड किया गया था। मधेपुरा जिले का जनसंख्या वृद्धि दर 31.12 प्रतिशत हैै। जबकि बिहार राज्य का जनसंख्या वृद्धि दर 25.42% है। बिहार के किस जिले में सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर है?बिहार के सभी जिलों में से सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर गोपालगंज जिले का है। गोपालगंज जिले का जनसंख्या वृद्धि दर 19.02 प्रतिशत हैै। Conclusion Points2021 Me Bihar Ki Jansankhya Kitni Hai? 2011 के जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या 104,099,452 (लगभग 10 करोड़ 41 लाख) था। जनसंख्या वृद्धि दर के अनुसार 2022 में 10 करोड़ 41 लाख से बढ़ कर लगभग 14 करोड़ होने का अनुमान है।
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि Bihar Ki Jansankhya Kitni Hai से संबंधित लेख अच्छा लगा होगा। बिहार और जनसंख्या से संबंधित अन्य लेख के लिंक नीचे दिए गए हैं। बिहार में हिन्दू कितने परसेंट है?प्रदेश की कुल आबादी में हिन्दू 82.69 प्रतिशत तथा मुस्लिम 16.87 प्रतिशत हैं।
बिहार में मुसलमानों की आबादी कितना है?बिहार के विभिन्न जिलों से आये मुसलमानों की संख्या. तेजी से बढ़ने वाला धर्म कौन सा है?विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म 'मुस्लिम धर्म' क्यों है? - Quora. प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक मुस्लिमों की आबादी में अगर ऐसे ही इजाफा होता रहा तो ये साल 2050 तक जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय बन सकता है.
बिहार में कितने हिन्दू है?बिहार की आबादी - धर्म के अनुसार विवरण. |