टेढ़े मेढ़े दांत वाले लोग कैसे होते हैं? - tedhe medhe daant vaale log kaise hote hain?

ज्योतिषशास्त्र में दांत और होंठों की बनावट का कनेक्शन किस्मत के साथ बताया जाता है. ना केवल किस्मत बल्कि इससे व्यक्ति के हाव-भाव और व्यवहार का भी पता चलता है.

दोनों होंठ समान और सुंदर- ऐसा व्यक्ति सत्यप्रिय, सुशील एवं सज्जन वृत्ति का होता है. वह कोमल शब्दों से युक्त मीठी वाणी का प्रयोग करता है. परहितकारी तथा भाग्यशाली जीवन व्यतीत करने वाला होता है.

दोनों होंठ मोटे- ऐसा व्यक्ति मुंहफट होता है. अंतरमन में कोई रहस्य छिपाकर नहीं रखता. खानपान में विशेष रुचि रखता है. पेटु जैसा होता है.

दोनों होंठ पतले- ऐसा व्यक्ति सरल चित्त होता है. संघर्ष से उन्नति करता है. ढलती आयु में हर प्रकार का सुख भोगता है.

ऊपर का होंठ भारी- ऐसा व्यक्ति प्रभावशाली होता है, स्वादिष्ट भोजन की लालसा रखता है तथा गंभीर प्रवृत्ति का होता है.

निचला होंठ भारी- अहंकारी वृत्ति का प्रतीक है. ऐसा व्यक्ति अपनी बात मनवाने के लिए कुछ भी कर सकता है. दूसरों का दुख सुनकर या देखकर आंतरिक प्रसन्नता अनुभव करता है. सहनशील नहीं होता.

रक्तिम होंठ- शौर्य, वीर्य और उत्साह के द्योतक हैं. ऐसे नर-नारी काम लालसा का भरपूर लाभ प्राप्त करते हैं. ऐश्वर्यशाली एवं धनवान होते हैं.

काले ओंठ- कपट तथा संघर्ष का प्रतीक है. ऐसे व्यक्ति मिथ्यावादी होते हैं तथा सदा दुख भोगते हैं.

पंक्तिबद्ध दांत- सौभाग्य तथा ऐश्वर्य के प्रतीक हैं. ऐसे व्यक्ति जीवन में हर प्रकार का सुख भोगते हैं. सुशील तथा सज्जन वृत्ति के होते हैं.

टेढ़े-मेढ़े दांत- संघर्ष तथा असफलता का चिह्न हैं. ऐसे व्यक्ति सत्य वक्ता नहीं होते तथा छल-कपट से जीवन निर्वाह करते हैं.

सामने के दांतों में छिद्र- जिस पुरुष के सामने के दो दांतों में छिद्र होता है वह बड़ा भाग्यशाली, बुद्धिमान, विद्वान तथा परोपकारी होता है, परंतु जिस स्त्री के दांतों में छिद्र हो वह दुर्भाग्य का सामना करती है, वैधव्य का संताप भोगती है तथा हर प्रकार से दुखी रहती है.

सामने वाले दो बड़े दांत- भाषण में प्रवीणता दर्शाते हैं. ऐसे व्यक्ति शत्रु का नाश करने वाले तथा आदर्श जीवन व्यतीत करने वाले होते हैं.

दांतों की पंक्तियां ऊपर- नीचे ठीक बैठती हों- ऐसे व्यक्ति वाक्-पटु तथा गौरवशाली होते हैं. बुद्धिमान तथा स्वार्थरहित भावना से जनसेवा करते हैं.

दांत के ऊपर एक दांत- ऐसे व्यक्ति शत्रु को परास्त करते हैं. साहसी तथा युक्तिपूर्ण होते हैं.

एक दांत दबा हुआ तथा एक उठा हुआ- किसी व्यक्ति के ऊपरी दांतों की यदि ऐसी स्थिति है तो वह संतुलित विचारों का स्थिर प्राणी होता है. दु:ख-सुख को समभाव से भोगता है और सदा विवेक से काम लेता है.

गर्मी में किसी को भी हो सकती है ये जानलेवा बीमारी, ऐसे बचें

शिशु का दांतयुक्त जन्म लेना- शिशु का दांतयुक्त जन्म लेना माता-पिता के लिए अहितकर तथा मृत्यु का सूचक माना जाता है.

शिशु का पहले ऊपरी दांत निकलना- शिशु का पहले ऊपरी दांत निकलना नाना परिवार के लिए घातक सिद्ध होता है.

चेहरे के दाग धब्बे हों जाएंगे गायब, करें ये आसान उपाय

स्त्री के मध्य दांतों में छिद्र- जिस स्त्री के ऊपर के मध्य दांतों में छिद्र यानी बिरल होती है, वह वैधव्य का कष्ट भोगती है.

दांत का कटकटाना- रात को सोते समय दांतों का कटकटाना दुर्भाग्य का सूचक है.

टेढ़े मेढ़े दांत वाले लोग कैसे होते हैं? - tedhe medhe daant vaale log kaise hote hain?

Rochak Post

टेढ़े मेढ़े दांत वाले लोग कैसे होते हैं? - tedhe medhe daant vaale log kaise hote hain?

बचपन से हुए टेढ़े-मेढ़े दांतों को सही करने के आजमाए ये आसान घरेलू उपाय

  • 946d
  • 1 shares

अक्सर जिन लोगो के दांत टेढ़े मेढे होते है उनको बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है। इस तरह के दांतों के साथ आप अच्छे से ब्रश भी नहीं कर पाते हैं और दांतों में गंदगी जमा रहती है, जिसके कारण दांतों की समस्यायें होने लगती हैं। ये जबड़ों से अच्छी तरह से जुड़े नहीं होते हैं, इसलिए इनसे चोट भी लग सकती है। इसे सीधा कराने के लिए अगर आप ब्रेसेज पहनेंगे तो यह आपके लिए महंगा हो सकता है। तो आइये जानते है इसके घरेलू उपाय।

ब्रेसेज के बिना दांतों को सीधा करें - सबसे पहले इस बात पर गौर करें कि कैसे ब्रेसेज से टेढ़े-मेढ़े दांत सीधे हो जाते हैं। इसका एक सीधा सा जवाब है, वह यह कि ब्रेसेज दांतों पर दबाव डालता है और उसे बनाये रखता है।



हमारी सेहत की तरह ही दातों का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। Oral health हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे हमारे चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ती है। अच्छे दांत होने पर लोगों में आत्मविश्वास भी दर्शाता है। इसके अलावा दांतो का ख्याल रखना (Health tips for teeth in Hindi) हमारी सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। दांत अच्छे होने पर खाना ठीक से चबाया जा सकता है और ऐसे में डेंटल बीमारियों (dental issues) की संभावना कम रहती है। अक्सर बुरे आदतों और गलत लाइफस्टाइल के चलते लोग अपने दांतो को बहुत ही कम उम्र में बिगाड़ देते हैं। ऐसे में डॉक्टरों के पास जाकर पैसे खर्चे कर खर्च करना पड़ता है। दांतो से जुड़ी समस्याओं में एक सबसे आम समस्या है टेढ़े मेढ़े दांत (Crooked teeth) होना। बहुत से लोगों के दांत बचपन से ही टेढ़े मेढ़े आकार के होते हैं जिससे ना केवल दांतों को नुकसान पहुंचता है, साथ ही हमारे चेहरे की सुंदरता को भी हानि पहुंचाता है। अक्सर टेढ़े मेढे दांत जल्दी कमजोर पड़ जाते हैं और इलाज ना करने पर उनके टूटने की संभावना रहती है। साथ ही इससे मसूड़ों में दर्द काफी अनुभव होता है और कई बार मसूड़ों से खून भी निकल जाता है।

डॉक्टर के पास जाकर इसका इलाज करवाने से अक्सर दांतों पर तार डालने (Braces for teeth) की जरूरत पड़ती है। हालांकि हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लाए हैं जिससे अब घर पर ही अपने दांत को ठीक कर सकते हैं और साथ ही अपने दांतो का ख्याल भी रख सकते हैं। टेढ़े मेढ़े दांतों को ठीक करने के लिए यहां दिए गए बातों को अवश्य ध्यान में रखें। अरे मेरे दांत कैसे ठीक करें? टेढ़े मेढ़े दांतों का घरेलू उपाय। दांतों में तार लगाना।

टेढ़े मेढ़े दांत वाले लोग कैसे होते हैं? - tedhe medhe daant vaale log kaise hote hain?

Teeth heath tips in Hindi। टेढ़े मेढे दांत कैसे ठीक करें?

  • अगर आपके दांत टेढ़े मेढे हैं तो आपको सख्त चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए जो दांतों को में जाकर चिपक सकती है। ऐसी चीजों में रोटी शामिल है। जब हम रोटी को चबाते हैं तो इसमें gluten हमारे दांतो से चिपक जाता है जिसे अक्सर बच्चे ठीक तरह से साफ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में दातों का आकार बिगड़ने लगता है और धीरे-धीरे दांत टेढ़े हो सकते हैं।
  • ऐसी बहुत से खाद्य पदार्थ है जिनका सेवन करने से हमारे दांतों को नुकसान पहुंचता है। ऐसी चीजों में ज्यादातर बाहर का junk food शामिल होता है। इसमें मौजूद नमक और calorie से दातों को जल्दी नुकसान पहुंचता है और दांत कमजोर पड़ने लगते हैं। ऐसी चीजों का सेवन करने से भी बचें।
  • इसके अलावा आप कुछ ऐसी आदतों का अभ्यास कर सकते हैं जिससे आपके दांत धीरे-धीरे आकार में आने लगेंगे। ऐसे ऐसी कुछ आदतों में एक आदत है अपनी जीभ की मदद से दातों पर दबाव बनाना। हर रोज अपनी जीभ से दातों पर प्रेशर बनाए जिससे धीरे-धीरे समय के साथ आपके दांत आकार में आने शुरू हो जाएंगे इसके अलावा आप जीभ के बजाय अपनी उंगली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उंगली का इस्तेमाल करके दांतों को सही दिशा में दबाए।
  • अगर आपके बच्चों के दांत बचपन से ही टेढ़े मेढे आकार के हैं तो उनका तभी इलाज करवाएं। कम उम्र में बच्चों के जबड़े मुलायम होते हैं जिससे इलाज करना आसान होता है। उम्र बढ़ने के बाद इलाज करना कष्टदायक हो सकता है।
  • इन सब बातों के अलावा अपने ब्रश करने के आदतों में भी बदलाव करें। खाना खाने के बाद सही तरह से ब्रश करें और मुलायम ब्रश का ही उपयोग करें। अगर हर बार ब्रश करना मुश्किल होता है तो आप कुल्ला भी कर सकते हैं। इसके अलावा दांतो को साफ करने के लिए flossing करने की भी सलाह दी जाती है। इससे दांतों के हर कोने से गंदगी साफ करने में मदद मिलती है।

यहां दिए टेढ़े मेढे दांत के घरेलू उपाय को अवश्य अपनाएं और टेढ़े मेढ़े दांतो को सीधा करने की कोशिश करें। फिर भी अगर आपको मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलता है तो आप अवश्य अपने डॉक्टर के पास जाएं और उनके मुताबिक तार या braces लगवाएं।

अन्य खबरें:

  • पानी पीने का सही तरीका क्या है? पानी पीने का सही समय? Right way to drink water?

  • Detox tips after Holi in Hindi: होली के बाद कैसे करें खुद को डिटॉक्स? होली के बाद कैसे रखें सेहत का ध्यान?

  • भुने हुए अदरक खाने के फायदे क्या है? Benefits of Roasted Garlic in Hindi। लहसुन के फायदे

  • Cholesterol के रोगियों को अंडा खाना चाहिए? कोलेस्ट्रॉल में क्या ना खाएं?

  • कॉफी पीने का सही समय क्या है? Right time for drinking coffee

दांत टेढ़ी मेढ़ी क्यों आते हैं?

एलर्जी, टॉन्सिल या फिर मुंह से सांस लेने की आदत से भी यही स्थिति पैदा होती है। बच्चे को किसी तरह की चोट लगने से जबड़े के आकार में परिवर्तन भी हो सकता है, तब भी ऐसे दांत निकल सकते हैं। दूध के दांत यदि समय से पहले या देर से गिरते हैं तो स्थायी दांत टेढ़े-मेढ़े भी जम सकते हैं

टेढ़े दांत वाले लोग कैसे होते हैं?

लेकिन इसके विपरीत ही टेढ़े-मेढ़े दांतों वाले लोग जीवन भर संघर्ष करते हैं। साथ ही ऐसे लोगों पर विश्वास करना अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी मारने के समान है। यह लोग व्यवहार में छल-कपट से पूरित होते हैं। - इस आधार पर कहा जाता है कि जिस पुरुष के सामने के दो दांतों में छेद होता है तो वह भाग्यशाली, बुद्धिमान और परोपकारी होता है।

कौन से दांत शुभ होते हैं?

माना जाता है कि जिन लोगों के मुंह में 32 दांत होते हैं, वे बहुत ही भाग्‍यशाली होते हैं। वहीं 31 दांत वाले स्‍वभाव से भोगी होते हैं तो 31 30 दांत वाले धन के अभाव में चिंतित रहते हैं

टेढ़े मेढ़े दांतों को कैसे ठीक करें?

बचपन से हुए टेढ़े-मेढ़े दांतों को सही करने के आजमाए ये आसान घरेलू....
1 shares..