भारत की 7 सीमाएं कौन सी हैं? - bhaarat kee 7 seemaen kaun see hain?

क्षेत्रफल के हिसाब से हमारा देश दुनिया का सातवां और दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है. इसकी सीमाएं 7 देशों से मिलती हैं. इससे जुड़े सवाल कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं. चलिए आज आपको अपने देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ी जानकारी दे देते हैं, जो हमें हमारे देश की भौगोलिक स्थिति को समझने में भी हमारी मदद करेगी.

1. मैकमोहन रेखा 

भारत की 7 सीमाएं कौन सी हैं? - bhaarat kee 7 seemaen kaun see hain?
jagran

इसका निर्धारण ब्रिटिश इंडियन आर्मी Lieutenant Colonel Sir Arthur Henry McMahon ने किया था. ये रेखा भारत को चीन से अलग करती है. इस रेखा को 1914 में शिमला सम्मेलन में चीन, तिब्बत और भारत की सीमा के रूप में प्रस्तावित किया गया था. हालांकि, चीन इसे लेकर अकसर विवाद खड़ा करता रहता है क्योंकि वो तिब्बत को एक देश मानता ही नहीं. 

2. रेडक्लिफ़ रेखा 

भारत की 7 सीमाएं कौन सी हैं? - bhaarat kee 7 seemaen kaun see hain?
indiatimes

ये रेखा भारत से पाकिस्तान और भारत को बांग्लादेश से अलग करती है. इसे Sir Cyril Radcliffe ने साल 1947 में निर्धारित किया था. इसका निर्माण मूलतः भारत और पाकिस्तान को अलग करने के लिए किया गया था. बाद में बांग्लादेश के निर्माण के बाद ये भारत और बांग्लादेश का भी हिस्सा बन गई. 

3. डूरंड रेखा 

भारत की 7 सीमाएं कौन सी हैं? - bhaarat kee 7 seemaen kaun see hain?
indiatimes

1896 में ब्रिटिश राजनयिक Sir Mortimer Durand ने इस लाइन की मदद से भारत और अफ़गानिस्तान की सीमा निर्धारित की थी. ये भारत की सबसे छोटी सीमा रेखा है और वर्तमान में ‘पाक-अधिकृत कश्मीर’ (PoK) और अफ़गानिस्तान को अलग करती है.

4. Line of Actual Control (LAC)

भारत की 7 सीमाएं कौन सी हैं? - bhaarat kee 7 seemaen kaun see hain?
wordpress

4,057 किलोमीटर लंबी ये सीमा रेखा जम्मू-कश्मीर में भारत अधिकृत क्षेत्र और चीन अधिकृत क्षेत्र अक्साई चीन को अलग करती है. ये नियंत्रण रेखा से अलग, वास्तविक नियंत्रण रेखा भारत और चीन के बीच की वास्तविक सीमा रेखा है. 1962 के भारत-चीन युद्ध विराम के बाद दोनों देशों की सेनाएं जहां तैनात थी, उसे वास्तविक नियंत्रण रेखा मान लिया गया था.

5. Line of Control (LOC) 

भारत की 7 सीमाएं कौन सी हैं? - bhaarat kee 7 seemaen kaun see hain?
e-pao

ये नियंत्रण रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच खींची गई 740 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है. ये रेखा आज़ादी के बाद से ही दोनों देशों के बीच विवाद का विषय बनी हुई है. इसे 1947 में हुए भारत-पाक युद्ध विराम के बाद ही खींचा गया था. 1972 भारत-पाक युद्ध के बाद हुए शिमला समझौते में इस नियंत्रण रेखा को फिर से बहाल किया गया था. 

भारत इन देशों के साथ भी अपना बॉर्डर शेयर करता है:

1. भारत- बांग्लादेश की सीमा करीब 4000 किलोमीटर है. ये सीमा पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम राज्यों से होकर गुज़रती है.  

2. भारत नेपाल से भी सीमा साझा करता है, जो 1751 किलोमीटर लंबी है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार नेपाल के साथ बॉर्डर शेयर करते हैं.  

3. श्रीलंका के साथ भारत समुद्री सीमा शेयर करता है. ये तमिलनाडु से होकर गुज़रती है. 

भारत की 7 सीमाएं कौन सी हैं? - bhaarat kee 7 seemaen kaun see hain?
researchgate

4. अंडमान व निकोबार की समुद्री सीमा इंडोनेशिया के साथ भारत शेयर करता है.  

5. मालदीव की समुद्री सीमा भारतीय राज्य लक्ष्यद्वीप से होकर गुज़रती है. 

6. भूटान के साथ भारत करीब 699 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. ये सीमा सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश से होकर गुज़रती है. 

7. म्यांयामार हमारे साथ लगभग 1643 किलोमीटर की सीमा शेयर करता है. ये अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम राज्य से होकर गुज़रती है. 

भारत की सीमाओं से जुड़ी ये जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों से ज़रूर शेयर करना. 

इस तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.