Profile Show सामान्य जानकारीभारत विश्व की सबसे पुरानी सम्यताओं में से एक है जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। इसके साथ ही यह अपने-आप को बदलते समय के साथ ढ़ालती भी आई है। आज़ादी पाने के बाद भारत में बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। साथ ही उन चंद देशों में भी इसका शुमार होने लगा है, जिनके कदम चांद तक पहुंच चुके हैं। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है, जो हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। विश्व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में बृहत् पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं। पूरी तरह उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है । उत्तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है। इसकी ज़मीनी सीमाओं की लंबाई लगभग 15,200 कि.मी. है। जबकि मुख्यभूमि, लक्षद्वीप और अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की तटरेखा की कुल लम्बाई 7,516.6 कि.मी है। भूगोल
व्यक्ति
सरकार
भारत के दक्षिण में कौन से सागर हैं?देश पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।
भारत के पश्चिम में कौन सा सागर स्थित है?सही उत्तर अरब सागर है। अरब सागर भारत के पश्चिम में स्थित है। यह उत्तरी हिंद महासागर का एक क्षेत्र है। यह पाकिस्तान और ईरान से, पश्चिम में अदन की खाड़ी, गार्डाफुई चैनल और अरब प्रायद्वीप से, दक्षिण-पूर्व में लक्षद्वीप सागर से, दक्षिण-पूर्व में सोमाली सागर से और पूर्व में भारत से घिरा है।
भारत के दक्षिण और पश्चिम में कौन सा सागर है?भारत के पश्चिम में कौन सा समुद्र स्थित है? Solution : भारत के पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर में हिमालय पर्वत स्थित है।
पश्चिमी तरफ कौन सा सागर है?अरब सागर भारत के पश्चिम मे स्थित एक सागर हैं जो उत्तरी हिंद महासागर का एक क्षेत्र है।
|