भारत ने कितनी बार अब तक एशियाई खेलों का आयोजन किया है? - bhaarat ne kitanee baar ab tak eshiyaee khelon ka aayojan kiya hai?

18वें एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन के जरिये बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. जकार्ता-पालेमबांग एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 69 पदक जीतकर एशियाड में सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बना डाला है. यह पहला मौका है, जब भारत ने एशियाई खेलों में इतने पदक जीते हैं.

Asian Games Live: अमित ने दिलाया 14वां गोल्ड, भारत के खाते में अब रिकॉर्ड 66 पदक

2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में भारत ने कुल 65 पदक जीते थे. जिसमें 14 गोल्ड, 17 सिल्वर, 34 ब्रॉन्ज शामिल थे, जो इससे पहले तक एशियाई खेलों में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन था.

18वें एशियाई खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 69 है. 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 8वें स्थान पर है.

पदक तालिका : TOP TEN

भारत ने कितनी बार अब तक एशियाई खेलों का आयोजन किया है? - bhaarat ne kitanee baar ab tak eshiyaee khelon ka aayojan kiya hai?

एशियन गेम्सः 1951 से 2018 तक भारत का प्रदर्शन

1. 1951 नई दिल्ली, कुल पदक- 51: गोल्ड- 15, सिल्वर- 16, ब्रॉन्ज- 20, रैंकिंग दूसरी.

2.1954 मनीला, कुल पदक-13: गोल्ड- 4, सिल्वर- 4, ब्रॉन्ज- 5, रैंकिग 5वीं.

3.1958 टोक्यो, कुल पदक- 14, गोल्ड मेडल-5, सिल्वर-4, ब्रॉन्ज-5, रैंकिंग 7वीं.

4.1962 जकार्ता, कुल पदक- 52, गोल्ड- 12, सिल्वर- 13, ब्रॉन्ज- 27, रैकिंग तीसरी.

5. 1966 बैंकॉक, कुल पदक- 21, गोल्ड- 7, सिल्वर- 3, ब्रॉन्ज- 11, रैंकिंग 5वी.

6. 1970 बैंकॉक, कुल पदक- 25, गोल्ड- 6, सिल्वर- 9, ब्रॉन्ज- 10, रैंकिंग 5वीं.

7, 1974 तेहरान , कुल पदक- 28, गोल्ड- 4, सिल्वर-12, ब्रॉन्ज- 12 रैंकिंग 7वीं.

8.1978 बैंकॉक, भारत के कुल पदक- 28, गोल्ड- 11, सिल्वर- 11, ब्रॉन्ज- 6, रैंकिंग छठी

9.1982 नई दिल्ली, कुल पदक- 57,  गोल्ड- 13, सिल्वर- 19, ब्रॉन्ज- 25, रैकिंग 5वीं.

10.1986 सियोल,  कुल पदक- 37, गोल्ड-5,  सिल्वर- 9, ब्रॉन्ज- 23, रैंकिंग 5वीं.

11. 1990 बीजिंग, कुल पदक- 23, गोल्ड- 1, सिल्वर- 8, ब्रॉन्ज- 14, रैंकिंग 11वीं.

12. 1994 हिरोशिमा, कुल पदक- 22, गोल्ड- 4 सिल्वर- 3, ब्रॉन्ज- 15, रैंकिंग 8वीं.

13. 1998 थाईलैंड, कुल पदक- 35, गोल्ड- 7, सिल्वर-11, ब्रॉन्ज- 17, रैंकिंग 9वीं.

14, 2002 बुसान,  कुल पदक- 36, गोल्ड- 11, सिल्वर-12, ब्रॉन्ज- 13, रैंकिंग 7वीं.

15. 2006 दोहा, कुल पदक-53, गोल्ड- 10, सिल्वर- 17, ब्रॉन्ज- 26, रैंकिंग 8वीं

16. 2010 ग्वांग्झू,  कुल पदक- 65, गोल्ड- 14, सिल्वर- 17, ब्रॉन्ज- 34, रैंकिंग छठी.

17. 2014 इंचियोन, कुल पदक- 57, गोल्ड- 11, सिल्वर- 10, ब्रॉन्ज- 36, रैकिंग 8वीं

18. 2018 जकार्ता-पालेमबांग, कुल पदक- 69, गोल्ड- 15, सिल्वर- 24, ब्रॉन्ज-30, रैंकिंग 8वीं.

एशियाई खेल: इतिहास और आयोजन स्थलों की सूची

प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन 1951 में नई दिल्ली, भारत में किया गया था, जिसने 1982 में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की थी. अब तक कुल 17 बार एशियाई खेलों का आयोजन हो चुका है. 18 वें एशियाई खेलों का आयोजन, इंडोनेशिया के जकार्ता और पालमबांग में 18 अगस्त से 2 सितंबर 2018 के बीच किया जा रहा है.

भारत ने कितनी बार अब तक एशियाई खेलों का आयोजन किया है? - bhaarat ne kitanee baar ab tak eshiyaee khelon ka aayojan kiya hai?

भारत ने कितनी बार अब तक एशियाई खेलों का आयोजन किया है? - bhaarat ne kitanee baar ab tak eshiyaee khelon ka aayojan kiya hai?

18th Asian Games

एशियाई खेलों को संक्षिप्त रूप में "एशियाड" के नाम से भी जाना जाता है. यह सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है. एशियाई देशों की आपसी समानता और एकता का प्रतीक एशियाई खेल एक बहुराष्ट्रीय खेल आयोजन है जो हर चार वर्ष पर एशियाई खेल महासंघ के सदस्य देशों द्वारा बारी-बारी से आयोजित किया जाता है. इसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं.

प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन 1951 में नई दिल्ली, भारत में किया गया था, जिसने 1982 में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की थी. एशियाई खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है.

लाँन टेनिस में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट कौन-कौन से होते हैं?

18 वें एशियाई खेलों के बारे में

18 वें एशियाई खेल इंडोनेशिया के दो शहरों जकार्ता और पालमबांग में 18 अगस्त से 2 सितंबर 2018 के बीच खेले जायेंगे. हालाँकि इससे पहले 1962 में भी इंडोनेशिया के शहर जकार्ता में एशियाई खेल आयोजित हो चुके हैं. 18 वें एशियाई खेलों में 8 नए खेलों को शामिल किया गया है जिससे कुल खेलों की संख्या 40 हो गयी है. इस बार में खेलों का मोटो "Energy of Asia" है. इन खेलों में 45 देशों के 10 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

18 वें एशियाई खेलों के शुभांकर

इस बार इन खेलों का शुभांकर "भिन-भिन" एक चिड़िया, आतुंग एक हिरण और "काका" एक गैंडा को बनाया गया है. ये तीनों देश के पूर्व, मध्य और पश्चिमी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये शुभांकर अपने क्षेत्र की ड्रेस को भी रिप्रेजेंट करते हैं.

भारत ने कितनी बार अब तक एशियाई खेलों का आयोजन किया है? - bhaarat ne kitanee baar ab tak eshiyaee khelon ka aayojan kiya hai?

अब तक आयोजित एशियाई खेलों के आयोजन स्थलों की सूची इस प्रकार है;

     क्रमांक

     वर्ष

    मेज़बान देश और नगर

 1.

 1951

 भारत, नई दिल्ली

 2.

 1954

 फिलिपींस, मनिला

 3.

 1958

 जापान, टोक्यो

 4.

 1962

 इण्डोनेशिया, जकार्ता

 5.

 1966

 थाईलैण्ड, बैंकाक

 6.

 1970

 थाईलैण्ड, बैंकाक

 7.

 1974

 ईरान, तेहरान

 8.

 1978

 थाईलैण्ड, बैंकाक

 9.

 1982

 भारत, नई दिल्ली

 10.

 1986

 दक्षिण कोरिया, सियोल

 11.

 1990

 चीन, बीजिंग

 12.

 1994

 जापान, हिरोशिमा

 13.

 1998

 थाईलैण्ड, बैंकाक

 14.

 2002

 दक्षिण कोरिया, बुसान

 15.

 2006

 कतर, दोहा

 16.

 2010

 चीन, गुआंग्झोऊ

 17.

 2014

दक्षिण कोरिया, इंचियोन

 18.

 2018

इण्डोनेशिया, जकार्ता तथा पालेमबांग

 19.

 2022

चीन , हांगझोऊ

एशियाई खेलों में भारत

भारतीय ओलंपिक संघ, 18 वेंएशियाई खेलों में भारत से 527 सदस्यों का दल भेजेगा. इस दल के ध्वजवाहक जेवलिन थ्रोअर "नीरज चोपड़ा" होंगे.

इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में आयोजित 17वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल 57 पदक जीते जिसमें 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं और भारत ने तालिका में 8 वां स्थान हासिल किया था. जबकि चीन के ग्वांग्झू-2010 आयोजित खेलों में भारत ने 65 पदक जीते थे जिसमें 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य पदक जीतकर 6 वां स्थान हासिल किया था.

एशियाई खेलों में एशिया की महाशक्ति माने जाने वाले चीन का दबदवा कायम रहता है और उसके खिलाड़ी 151 स्वर्ण पदक तक जीत लेते हैं जबकि भारत अभी भी 20 से कम स्वर्ण पदकों पर ही संघर्ष कर रहा है. लेकिन इब बार स्थिति कुछ अलग हो सकती है. देखते हैं कि इस बार भारत की क्या स्थिति रहती है.

क्रिकेट में "यो-यो टेस्ट" किसे कहते हैं?

किसी शतरंज खिलाडी को ग्रेंड मास्टर कब कहा जाता है?

भारत में कितनी बार एशियाई खेलों का आयोजन?

सही उत्तर दो है। भारत ने दो बार अर्थात- 1951 में और 1982 में एशियाई खेलों की मेजबानी की है। 1951 में आयोजित हुए खेलों के पहले संस्करण की मेजबानी भारत ने की थी।

भारत में एशियाई खेल कब आयोजित किए गए थे?

पहले एशियाई खेल 1951 में नई दिल्ली में आयोजित किए गए थे.

एशियाई खेलों का आयोजन कितने वर्षों पर किया जाता है?

एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है।

एशियाई खेल 2022 में भारत ने कितने पदक जीते?

हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन रजत पदकों की संख्या दो कम हो गई। इस बार भारत ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते