राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का कौन सा स्थान है? - raashtramandal khel 2022 mein bhaarat ka kaun sa sthaan hai?

बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक लगभग 200 भारतीय एथलीटों ने 16 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की।

गोल्ड कोस्ट 2018 में पिछले संस्करण में, भारतीय एथलीटों ने कुल 66 पदक जीते थे। जिसमें 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल थे। इस तरह भारत मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा था।

निशानेबाजी के खेल ने गोल्ड कोस्ट 2018 में 66 पदकों में से 16 पदक जीतने में मदद की। हालांकि, बर्मिंघम 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के प्रोग्राम से इस खेल को हटा दिया गया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के जीते गए कुल 503 पदकों में से 135 पदक निशानेबाजी में आए, जो किसी भी अन्य खेल में जीते गए पदकों की तुलना में सबसे अधिक रहे। इसमें 2010 में नई दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेल के दौरान जीते गए भारतीय निशानेबाजों के 30 पदक भी शामिल हैं। इसकी वजह से भारत ने इतिहास में अपने सबसे सफल कॉमनवेल्थ गेम्स का लुत्फ उठाया, जिसमें उन्होंने कुल 101 पदक जीते।

टोक्यो ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा की चोट के कारण CWG 2022 से बाहर होने से निश्चित रूप से भारत एक पदक से चूक गया।

निशानेबाजी खेल के शामिल नहीं होने और नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में, भारतीय कुश्ती दल के ओलंपिक पदक विजेता रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में, भारतीय एथलीटों ने कुल 61 पदक जीते। जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल रहे। संकेत सरगर बर्मिंघम में पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे, जिन्होंने पुरुषों की 55 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

वहीं, मीराबाई चानू CWG 2022 में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय थीं, जबकि जेरेमी लालरिनुंगा बर्मिंघम में शीर्ष पोडियम हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट थे।

इसके अलावा सुधीर ने सीडब्ल्यूजी 2022 में पैरा स्पोर्ट्स में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। वह पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में चैंपियन बने।

आप यहां नीचे दिए कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडल टेबल में भारतीय एथलीटों के साथ-साथ अन्य देशों के द्वारा जीते गए पदक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नम्बरएथलीट/टीममेडलइवेंटखेल
1 संकेत सरगर सिल्वर मेंस 55 किग्रा वेटलिफ्टिंग
2 गुरुराज पुजारी ब्रॉन्ज मेंस 61 किग्रा वेटलिफ्टिंग
3 मीराबाई चानू गोल्ड वूमेंस 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग
4 बिंदियारानी देवी सिल्वर वूमेंस 55 किग्रा वेटलिफ्टिंग
5 जेरेमी लालरिनुंगा गोल्ड मेंस 67 किग्रा वेटलिफ्टिंग
6 अचिंता शेउली गोल्ड मेंस 73 किग्रा वेटलिफ्टिंग
7 सुशीला देवी सिल्वर वूमेंस 48 किग्रा जूडो
8 विजय कुमार यादव
ब्रॉन्ज मेंस 60 क्रिग्रा जूडो
9 हरजिंदर कौर ब्रॉन्ज वूमेंस 71 किग्रा वेटलिफ्टिंग
10 भारतीय महिला टीम गोल्ड वूमेंस फोर लॉन बाउल्स
11 भारतीय पुरुष टीम गोल्ड मेंस इवेंट टेबल टेनिस
12 विकास ठाकुर सिल्वर मेंस 96 क्रिग्रा वेटलिफ्टिंग
13 भारतीय मिक्स्ड टीम सिल्वर मिक्स्ड टीम बैडमिंटन
14 लवप्रीत सिंह ब्रॉन्ज मेंस 109 किग्रा वेटलिफ्टिंग
15 सौरव घोषाल ब्रॉन्ज मेंस सिंगल्स स्क्वैश
16 तूलिका मान सिल्वर वूमेंस +78किग्रा जूडो
17 गुरदीप सिंह ब्रॉन्ज मेंस 109+ किग्रा वेटलिफ्टिंग
18 तेजस्विन शंकर ब्रॉन्ज मेंस हाई जंप एथलेटिक्स
19 मुरली श्रीशंकर सिल्वर मेंस लॉन्ग जंप एथलेटिक्स
20 सुधीर गोल्ड मेंस हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग
21 अंशु मलिक सिल्वर वूमेंस 57 किग्रा रेसलिंग
22 बजरंग पुनिया गोल्ड मेंस 65 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
23 साक्षी मलिक गोल्ड वूमेंस 62 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
24 दीपक पूनिया गोल्ड मेंस 86 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
25 दिव्या काकरन ब्रॉन्ज वूमेंस 68 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
26 मोहित ग्रेवाल ब्रॉन्ज मेंस 125 किग्रा रेसलिंग
27 प्रियंका गोस्वामी सिल्वर वूमेंस 10,000 मीटर रेस वॉक एथलेटिक्स
28 अविनाश साबले सिल्वर मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलेटिक्स
29 भारतीय पुरुष टीम सिल्वर मेंस फोर लॉन बाउल्स
30 जैस्मीन लम्बोरिया ब्रॉन्ज वूमेंस 60 किग्रा लाइटवेट बॉक्सिंग
31 पूजा गहलोत ब्रॉन्ज वूमेंस 50 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
32 रवि कुमार दहिया गोल्ड मेंस 57 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
33 विनेश फोगाट गोल्ड वूमेंस 53 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
34 नवीन गोल्ड मेंस 74 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
35 पूजा सिहाग ब्रॉन्ज वूमेंस 76 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
36 दीपक नेहरा ब्रॉन्ज मेंस 97 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
37 मोहम्मद हुसामुद्दीन ब्रॉन्ज मेंस 57 किग्रा फेदरवेट बॉक्सिंग
38 रोहित टोकस ब्रॉन्ज मेंस 67 किग्रा वेल्टरवेट
बॉक्सिंग
39 भाविना पटेल गोल्ड वूमेंस सिंगल्स क्लासेस 3-5 पैरा टेबल टेनिस
40 सोनलबेन पटेल ब्रॉन्ज
वूमेंस सिंगल्स क्लासेस 3-5 पैरा टेबल टेनिस
41 महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज वूमेंस टीम हॉकी
42 नीतू घंगास गोल्ड वूमेंस 48 किग्रा मिनिममवेट बॉक्सिंग
43 अमित पंघल गोल्ड मेंस फ्लाईवेट 51 किग्रा बॉक्सिंग
44 एल्धोस पॉल गोल्ड मेंस ट्रिपल जंप एथलेटिक्स
45 अब्दुल्ला अबूबकर सिल्वर मेंस ट्रिपल जंप एथलेटिक्स
46 संदीप कुमार
ब्रॉन्ज मेंस 10000 मीटर रेस वॉक एथलेटिक्स
47 अन्नू रानी ब्रॉन्ज वूमेंस जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स
48 निकहत जरीन गोल्ड वूमेंस 50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट बॉक्सिंग
49 शरत कमल/जी साथियान
सिल्वर मेंस डबल्स टेबल टेनिस
50 दीपिका पल्लीकल / सौरव घोषाल ब्रॉन्ज मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश
51 किदांबी श्रीकांत ब्रॉन्ज मेंस सिंगल्स बैडमिंटन
52 भारतीय महिला टीम सिल्वर वूमेंस T20 क्रिकेट
53 शरत कमल/श्रीजा अकुला गोल्ड मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस
54 त्रिशा जॉली / पुलेला गायत्री गोपीचंद ब्रॉन्ज वूमेंस डबल्स बैडमिंटन
55 सागर अहलावत सिल्वर मेंस 92+ किग्रा सुपर हेवीवेट बॉक्सिंग
56 पीवी सिंधु गोल्ड वूमेंस सिंगल्स बैडमिंटन
57 लक्ष्य सेन गोल्ड मेंस सिंग्ल्स बैडमिंटन
58 साथियान गणानाशेखरन ब्रॉन्ज मेंस सिंग्ल्स टेबल टेनिस
59 सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी गोल्ड मेंस डबल्स बैडमिंटन
60 शरत कमल गोल्ड मेंस सिंग्ल्स
टेबल टेनिस
61 भारतीय पुरुष हॉकी टीम सिल्वर मेंस हॉकी हॉकी

राष्ट्रमंडल खेल 2022: खेल के आधार पर भारतीय पदक विजेता

खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल पदक
रेसलिंग 6 1 5 12
वेटलिफ्टिंग 3 3 4 10
एथलेटिक्स 1 4 3 8
बॉक्सिंग 3 1 3 7
बैडमिंटन 3 1 2 6
टेबल टेनिस 3 1 1 5
जूडो 0 2 1 3
लॉन बाउल्स 1 1 0 2
स्क्वैश 0 0 2 2
हॉकी 0 1 1 2
पैरा टेबल टेनिस 1 0 1 2
पैरा पावरलिफ्टिंग 1 0 0 1
क्रिकेट 0 1 0 1
कुल 22 16 23 61

पदक तालिका

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्ज़कुल
1 ऑस्ट्रेलिया 67 57 54 178
2 इंग्लैंड 56 65 53 175
3 कनाडा 26 32 34 92
4 भारत 22 16 23 61
5 न्यूजीलैंड 20 12 17 49
6 स्कॉटलैंड 13 11 27 51
7 नाईजीरिया 12 9 14 35
8 वेल्स 8 6 14 28
9 दक्षिण अफ्रीका 7 9 11 27
10 उत्तरी आयरलैंड 7 7 4 18
11 मलेशिया 6 6 8 22
12 जमैका 6 6 3 15
13 केन्या 6 5 10 21
14 सिंगापुर 4 4 4 12
15 त्रिनिदाद और टोबैगो 3 2 1 6
16 युगांडा 3 0 2 5
17 साइप्रस 2 3 6 11
18 पाकिस्तान 2 3 3 8
19 समोआ 1 4 0 5
20 बारबाडोस
1 1 1 3
21 कैमरून 1 1 1 3
22 जाम्बिया 1 1 1 3
23 ग्रेनेडा 1 1 0 2
24 बहामास 1 1 0 2
25 बरमूडा 1 0 1 2
26 ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स 1 0 0 1
27 मॉरीशस 0 3 2 5
28 घाना 0 2 3 5
29 फिजी 0 2 2 4
30 मोजाम्बिक 0 2 1 3
31 श्रीलंका 0 1 3 4
32 तंजानिया 0 1 2 3
33 बोत्सवाना 0 1 1 2
34 ग्वेर्नसे 0 1 1 2
35 डोमिनिका 0 1 0 1
36 पापुआ न्यू गिनी 0 1 0 1
37 सेंट लूसिया 0 1 0 1
38 गाम्बिया 0 1 0 1
39 नामिबिया 0 0 4 4
40 माल्टा 0 0 1 1
40 नाउरू 0 0 1 1
40 नियू 0 0 1 1
40 वनुआटू 0 0 1 1

ओलंपिक जाएं। यह सब पायें।

मुफ्त लाइव खेल आयोजन | सीरीज़ के लिए असीमित एक्सेस | ओलंपिक के बेमिसाल समाचार और हाइलाइट्स

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का स्थान क्या है?

भारत इस संस्करण में 66 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 2000 के दशक के बाद से, भारत लगातार पदक तालिका में शीर्ष पांच देशों में शामिल रहा है और अब राष्ट्रमंडल खेलों में वह एक ताकत बनकर उभरा है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 की पदक तालिका में भारत का कौन सा स्थान रहा?

उसने 67 गोल्ड अपने नाम किए हैं. दूसरे नंबर पर है इंग्लैंड जिसे कुल 176 मेडल मिले हैं जिनमें से 57 गोल्ड हैं. भारत इस बार मेडल तालिका मे चढ़कर चौथे स्थान पर आ गया है. भारत को कुल 61 मेडल मिले जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 कांस्य पदक रहे.

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत में कुल कितने पदक जीते?

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं। इसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के ध्वजवाहक कौन थे?

विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निखत जरीन और टेबल टेनिस स्टार अचंत शरत कमल सोमवार को बर्मिंघम के एलेक्ज़ेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक बनेंगे। स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।