भारत से श्रीलंका अलग क्यों है? - bhaarat se shreelanka alag kyon hai?

श्रीलंका भारत से अलग क्यों हुआ?

16वीं सदी में इसे पुर्तगालियों ने अपने अधिकार में ले लिया था और 17वीं सदी में इसे डच ने अपने अधिकार में ले लिया। उसके बाद 1796 में डच ने इसे अंग्रेजों को दे दिया। इसके बाद 1802 में ये अंग्रेजों का एक प्रमुख उपनिवेश बन गया। इसे 1948 में अंग्रेजों से आजादी मिल गई और इसने 1972 में अपने देश का नाम श्रीलंका रख लिया।

1972 से पहले श्रीलंका का क्या नाम था?

1972 तक इसका नाम सीलोन (अंग्रेजी:Ceylon) था, जिसे 1972 में बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया।

क्या श्रीलंका पहले भारत का हिस्सा था?

भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर में भारत से ही लगा हुआ एक द्वीप है जिसका नाम श्रीलंका है। देश की दूरी भारत से मात्र 32 किलोमीटर है। 1972 तक इसका नाम सीलोन था, जिसे बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द श्री जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का भारत से प्राचीनकाल से ही अटूट संबंध रहा है।

लंका का प्रथम राजा कौन था?

पांडु (४२९ ईस्वी) इस द्वीप का पहला पांड्य शासक था