चकोर पक्षी रात में क्यों रोता है - chakor pakshee raat mein kyon rota hai

चकोर पक्षी और चांद 

वेसे तो भारत में और  विश्व में कई प्रकार के सुंदर पक्षी पाए जाते हैं,  परंतु भारत में चकोर पक्षी का वर्णन हमें साहित्य में बहुत ज्यादा पढ़ने को मिलता है, कई गद्य लेखकों और कवियों ने अपनी रचनाओं में चकोर पक्षी का चित्रण किया है, चकोर पक्षी को अक्सर कविताओं में प्रेमी के रूप में चित्रित किया गया है जो कि रात भर चंद्रमा को निहारता रहता है, तथा रात को चंद्रमा की ओर देख कर रोता रहता है,  कवि अक्सर अपनी रचनाओं में चकोर पक्षी की उपमा का इस्तेमाल करते हैं करते हैं, चकोर पक्षी को एक वियोगी प्रेमी के रूप में दर्शाया गया हैं,

पर क्या यह वास्तव में सही है, क्या वास्तव में चकोर पक्षी चंद्रमा से प्रेम करता है? और सारी रात उसे निहारता रहता है? जवाब है नहीं यह कवियों की कल्पना है, चकोर पक्षी कीट पतंगे खाना पसंद करता है,  ऐसा संभव है कि पूर्ण चंद्रमा वाली रातों में चकोर पक्षी कीट पतंगों के शिकार के लिए सक्रिय रहता हो, क्योंकि इन रात्रि में प्रकाश अधिक होता है और कीट पतंगों का शिकार आसानी से किया जा सकता है. आइए जानते हैं चकोर पक्षी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

चकोर पक्षी रात में क्यों रोता है - chakor pakshee raat mein kyon rota hai

चकोर पक्षी  Alectoris chukar के बारे में कुछ रोचक तथ्य

चकोर पक्षी का वैज्ञानिक नाम Alectoris chukar है  यह pheasant परिवार का सदस्य है इसे कई नामों से जाना जाता है  जैसे कि ‘Chukker’ ‘Chukar Partridge’, ‘Red-legged Partridge’, ‘Rock Partridge’, ‘Indian Hill Partridge’, ‘Chukka’, ‘Chukkar’, ‘Chukor’, ‘Chukore’, ‘Chikone’, ‘Kabk’, ‘Kau-Kau’, and ‘Keklik’  यह सब चकोर पक्षी के ही नाम है.

चकोर पक्षी पाकिस्तान का राष्ट्रीय पक्षी है.

चकोर पक्षी  Alectoris chukar कहाँ पाया जाता है 

चकोर पक्षी रात में क्यों रोता है - chakor pakshee raat mein kyon rota hai

चकोर पक्षी पश्चिमी हिमालय के आसपास पाया जाता है यह 5000 मीटर की ऊंचाई तक मिलता है यह पाकिस्तान, भारत, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान आदि देशों में पाया जाता है,  चकोर पक्षी की लंबाई 30 सेंटीमीटर तक होती है, इसका व्यवहार पूरी तरह तीतर की तरह होता है जिस तरह पालतू तीतर अपने मालिक के पीछे पीछे चलते हैं उसी प्रकार चकोर पक्षी भी पालतू बनाए जाने पर अपने मालिक के पीछे पीछे चलता है.

चकोर पक्षी की कुल 14 प्रजातियां विश्व भर में पाई जाती है, तुर्की, भूमध्य सागर के द्वीप, पश्चिमी भारत पाकिस्तान, नेपाल तक यह प्रजातियां पाई जाती है. चकोर पक्षी हलके होते हैं,  नर चकोर का वजन 700 ग्राम तक होता है तथा मादा चकोर 600 ग्राम तक की होती है, इनका मांस स्वादिष्ट होता है.

चकोर पक्षी  Alectoris chukar खातें क्या है?

अक्सर चकोर पक्षी 4 या 5 के झुंडों में चुगते हैं प्रजनन काल के समय केवल नर और मादा ही साथ साथ चलते देखे गए है,  सर्दियों के मौसम में यह हिमालय से दूर चले जाते हैं, तब इनके 40 तक के झुंड देखे गए हैं.

चकोर पक्षी सर्वाहारी होते हैं यह घास, बीज, छोटे, अंकुर, पत्तियां, फूलों की कलियां, तथा कीट पतंगे दीमक, इल्लियाँ, चीटियां और टिड्डे खाना पसंद करते हैं, चकोर के बच्चे कीट पतंगे खाना ज्यादा पसंद करते हैं जबकि पूर्ण विकसित चकोर केवल 15% ही मांसाहार करते हैं, भोजन प्राप्त करने के लिए चकोर पक्षी 20 सेंटीमीटर तक बर्फ खोद सकते हैं.

चकोर पक्षी अपना घोंसला छोटी पहाड़ियों की ढलान, और घाटियों में बनाना पसंद करते हैं, कभी-कभी यह खुले रेगिस्तान की झाड़ियों में भी घोंसला बनाते हैं दिन के वक्त जब गर्मी ज्यादा होती है तो यह झाड़ियों के अंदर छुपना ही पसंद करते हैं, चकोर पक्षी बहुत तेज गति से दौड़ सकते हैं, सर्दियों में चकोर पक्षी प्रवास कर हिमालय से थोड़ा दूर चले जाते हैं.

चकोर पक्षी पानी के आसपास ही अंडे देते हैं, चकोर पक्षी प्रतिदिन एक या दो अंडे देते हैं तथा अंडों की कुल संख्या 10 से 20 होती है, चकोर पक्षी के बच्चे अंडे से निकलते ही घोसला छोड़ देते हैं तथा तीन हफ्तों के बाद उड़ना प्रारंभ करते हैं.

चकोर पक्षी रात में क्यों रोता है - chakor pakshee raat mein kyon rota hai

तो अगर आप से कोई पूछे की चकोर पक्षी क्यों चाँद को रात भर देखकर रोता है तो उसे यह बतायिगा की यह कवियों की सुन्दर कल्पना है, जिसे श्रंगार रस की रचनाओं में उपयोग किया जाता है.

Tags   Alectoris chukar hindi, chakor hindi, chakor kyo rota he, chakor chand ko kyo dekhta he, chakor aur chand hindi, chakor ki jankari, chakor ka prem hindi, chakor eggs

ऐसा कौन सा पक्षी है जो चंद्रमा के प्यार में रोता है?

यह पक्षी है चकोर। चकोर यानी प्रेमी का प्रतीक। ऐसा प्रेमी जो अपनी प्रेमिका को निहारता है। चकोर को हिंदी साहित्यकारों ने वियोगी प्रेमी के रूप में पेश किया है जो अपनी प्रेमिका चांद को देख रोता रहता है।

ऐसा कौन सा पक्षी है जो रात भर रोता है?

इस पक्षी को Lyrebird कहते हैं. ये पक्षी अलग-अलग तरह की आवाजें निकाल सकता है.

चकोर चाँद की ओर देखता रहता है क्योंकि?

प्रवाद है कि वह चंद्रमा का एकांत प्रेमी है और रात भर उसी को एकटक देखा करता है। अँधेरी रातों में चद्रमा और उसकी किरणों के अभाव में वह अंगारों को चंद्रकिरण समझकर चुगता है।

वह कौन सा परिंदा है जो चांद का आशिक कहलाता है?

वह कौन सा परिंदा है जो चांद का आशिक कहलाता है? इसे सुनेंरोकेंयह पक्षी है चकोर।