फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - pharavaree mein paida hone vaale bachche kaise hote hain?

फरवरी में हुआ है जन्म, जानें अपने भविष्य का हाल

फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - pharavaree mein paida hone vaale bachche kaise hote hain?

साल 2021 के दूसरे महीने फरवरी की शुरुआत माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से हो रहा है। इस माह जन्मे लोगों की ग्रहण क्षमता विलक्षण होती है। इनके व्यक्तित्व में बला का आकर्षण और खिंचाव होता है, जिससे लोग इनकी तरफ खींचे चले आते हैं, ये अपनी वाकपुटता से महफिल को जीत लेते हैं। जब तक कोई इनकी खूबी के बारे में नहीं बता देते तब तक इनको विश्वास नहीं होता। यह हर छोटी से छोटी बात को दिल से लगा लेते हैं और इसी कारण बहुत धीरे से प्रगति करते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना सबकुछ देने को तैयार हो जाते हैं। आइए जानते हैं फरवरी में पैदा हुए लोगों के बारे में और भी खास बातें….

फरवरी में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - pharavaree mein paida hone vaale bachche kaise hote hain?

फरवरी में जन्मे लोगों के अंदर अंतर्बोध यानी इंट्यूशन बहुत तीव्र होता है। ये रहस्यपूर्ण रहना पसंद करते हैं। ये जब प्रसन्न होते हैं तो अति प्रसन्न होते हैं और जब दुखी होते हैं तो पूरी दर्द के सागर में डूब जाते हैं। ये दोस्त बनाने में काफी माहिर होते हैं। यह हर उम्र और वर्ग के लोगों को अपना दोस्त बना लेते हैं और जल्दी ही लोगों में घुल-मिल जाते हैं। इनकी योग्यता और प्रतिभा की तुलना में पद और पैसा दोनों अक्सर नहीं मिलता या कहें कि देर से मिलता है। भाग्य के मामले में थोड़ा पीछे होते हैं या फिर यह कहें कि भाग्य इनका बहुत कम साथ देता है या देर से देता है।

फरवरी में 6 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों को हो सकता है नुकसान

फरवरी में जन्मे लोगों की लव लाइफ

फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - pharavaree mein paida hone vaale bachche kaise hote hain?

फरवरी में जन्मे लोग काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं क्योंकि वेलेंटाइन डे वाले माह में इनका जन्म होता है। इनके बाहरी सुंदरता पसंद नहीं आती, यह हमेशा अंदर की मासूमियत और सच्चे दिल को देखते हैं। यह हर किसी पर भरोसा कर लेते हैं, इस वजह से ये बैठे-बैठाए धोखा जाते हैं। यह अपने दिल की बात हर किसी से कह देंगे लेकिन जिससे कहना होगा, उसके सामने बिल्कुल चुप हो जाते हैं या कभी उनके सामने खुलकर नहीं कह पाते। इनका प्यार छल-कपट से दूर बेहद गहरा और पवित्र होता है। इनके अंदर पार्टनर को लेकर केवल एक ही शिकायत रहती है कि जिस गहराई से प्यार करते हैं, उनको उतना प्यार दूसरों से नहीं मिल पाता।

साप्ताहिक लव राशिफल: महीने के पहले हफ्ते में इन राशि वालों को मिल सकता है प्यार का तोहफा

फरवरी में जन्मे लोगों का करियर

फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - pharavaree mein paida hone vaale bachche kaise hote hain?

फरवरी में जन्मे लोग काफी भावुक होते हैं, इस वजह से करियर में काफी रुकावटों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस पर विजय जल्दी प्राप्त कर लेते हैं। अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार और स्पष्ट होते हैं, जिससे इनको अधिकारियों की प्रशंसा मिलती है। कई निर्णयों की वजह से अपने कारोबार में उन्हें क्षति उठानी पड़ती है। ये भूलवश अहंकार को आत्मसम्मान समझ लेते हैं। यह अपने पसंद का करियर चुनते हैं और रचनतात्मक कार्यों में इनका मन लगता है। डॉक्टर, पेंटर, टीचर, लेखक, कंप्यूटर एक्सपर्ट आदि क्षेत्र में इनका बोलबाला रहता है। इनके भीतर संगीत, नृत्य या साहित्य के रूप में कोई न कोई विशेष कला होती है।

कृतिका नक्षत्र में हुआ है जन्म, जानें खूबियां

फरवरी में जन्मे लड़कियों का स्वभाव

फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - pharavaree mein paida hone vaale bachche kaise hote hain?

फरवरी में जन्मी लड़कियां देखने में तो काफी नॉरमल होती हैं लेकिन ये प्रखर बुद्धि वाली होती हैं। इनके व्यक्तित्व में अलग तरह की चमक होती है और अपने आसपास के लोगों को काफी ध्यान रखती हैं। इनको थोड़े से साथ की जरूरत होती है और फिर बाद में खुद अपना रास्ता बना लेते हैं। फरवरी में जन्मे लोग पार्टी पसंद होते हैं और जमकर खर्च करना इनको बहुत पंसद है। इनके पास जीवन की हर चीज को अलग से देखने का सकारात्मक दृष्टिकोण होता है, जिससे यह अपनी जिंदगी को आसान बनाते हैं। इससे ही सभी समस्याओं को धीरे-धीरे धैर्य के साथ खत्म करते हैं।

जानें क्या है अनुराधा नक्षत्र और इसमें पैदा हुए लोगों की खूबियां

फरवरी में जन्मे लोगों की समस्याएं

फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - pharavaree mein paida hone vaale bachche kaise hote hain?

फरवरी में जन्मे लोगों का स्वभाव काफी दृढ़ होता है। यह बहुत जल्दी रूठ जाते हैं और जल्दी मान भी जाते हैं, यानी मन से कोमल और स्वभाव से पहेली की तरह होते हैं। लोगों पर बहुत जल्दी विश्वास करने की आदत इनको कई बार मुसीबत में डाल देती है और अतिशीघ्र ही इनके यकीन की नींव भी हिल जाती है। हर किसी के लिए बेहद सहायक होते हैं और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। परिवार के लोगों की जरूरत पूरा करना इनका पहला लक्ष्य होता है। अपने कार्यों के चलते जीवन में इन्हें अपार मान-सम्मान प्राप्त होता है। फरवरी में जन्मे लोगों को सलाह यह है कि कभी भी आत्मविश्वास को कमजोर न पड़ने दें क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। समय के साथ जरूरी परिवर्तनों को स्वीकार करें और आगे बढ़ें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

February में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं?

फरवरी में जन्मे लोगों का स्वभाव काफी दृढ़ होता है। यह बहुत जल्दी रूठ जाते हैं और जल्दी मान भी जाते हैं, यानी मन से कोमल और स्वभाव से पहेली की तरह होते हैं। लोगों पर बहुत जल्दी विश्वास करने की आदत इनको कई बार मुसीबत में डाल देती है और अतिशीघ्र ही इनके यकीन की नींव भी हिल जाती है।

कौन से महीने के बच्चे भाग्यशाली होते हैं?

जुलाई और अगस्त :- महीना में जो व्यक्ति के जन्म होता है बहुत सरल स्वभाव के होते हैं और भाग्यशाली भी होते हैं । यह लोग अपने माता पिता के सेवा करने में तनिक भी विलंब नहीं करता है । इस महीने के जन्मे लोग दयालु होते हैं और दूसरे की सहायता करते हैं । ऐसे लोग दूसरे की दुख को समझने में समर्थ है।

फरवरी में जन्मे बच्चे का नाम क्या रखें?

फरवरी में जन्मे लोग? फरवरी में जन्मे लोग कैसे होते है ? फरवरी में जन्म लेने वाले लोग काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं, क्योंकि वैलेंटाइन डे वाले माह में इनका जन्म होता है। ... .

28 फरवरी को जन्मे लोग कैसे होते हैं?

आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं