गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain

  • Hindi News
  • india
  • jungle news does snake not bite pregnant woman how does it know about pregnancy

Curated by

अमित शुक्‍ला

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 20, 2022, 10:30 PM

देश में एक धारणा काफी प्रचलित है। वह यह है कि प्रेग्‍नेंसी में महिलाओं को सांप नहीं काटता है। काटना तो दूर वह इस दौरान महिला के आसपास भी नहीं आता है। हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। यह सही है कि कुछ शोधों से इस बात के संकेत मिलते हैं कि गर्भवती महिलाओं में सांप काटने की घटना कम हो जाती है।

गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain

हाइलाइट्स

  • दुनियाभर में हर साल 25 लाख तक होती हैं सांप काटने की घटनाएं
  • ऐसी मान्‍यता प्रचलित है कि प्रेग्‍नेंसी में महिलाओं को नहीं काटते सांप
  • कुछ शोध संकेत देते हैं कि प्रेग्‍नेंसी में सांप काटने की कम होती हैं घटनाएं

नई दिल्‍ली: क्‍या प्रेग्‍नेंट महिलाओं (Pregnant Women) को सांप नहीं काटते हैं? क्‍या इस दौरान महिलाओं को विषैले प्राणी से डरने की कोई जरूरत नहीं होती है? हिंदुओं में कई तरह की मान्‍यताएं प्रचलित हैं। उनमें से एक यह भी है कि गर्भवती महिलाओं को सांप नहीं काटते (Snakes do not bite Pregnant Women) हैं। असल में इस दावे का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लेकिन, कुछ शोध इस बात का संकेत देते हैं कि जब महिला गर्भवती होती है तो सांप काटने की घटना सामान्‍य के मुकाबले काफी कम हो जाती है। इसके पीछे वजह शायद यह हो सकती है कि गांवों में प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाएं अमूमन घर की चारदीवारी में रहने लगती हैं।

सांप को प्रेग्‍नेंसी के बारे में कैसे पता चलता है?
जहां गर्भवती महिलाओं में सांप काटने की घटना कम होने की एक वजह उनका इस दौरान घरों में रहना माना गया है। वहीं, वैज्ञानिक यह भी मानते हैं कि सांप महिलाओं के गर्भधारण की स्थिति के बारे में जान लेते हैं। इसकी वजह शायद यह है कि गर्भधारण करने के बाद महिलाओं में कुछ खास तरह के हारमोन बनने लगते हैं। सांपों में इस तरह के हारमोनों की गंध सूंघ लेने की क्षमता होती है। हालांकि, इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि गर्भवती महिलाओं को सांप काटते ही नहीं हैं। ऐसे में उन्‍हें इस दौरान वैसी ही सावधानी बरतनी चाहिए जैसी वे आम दिनों में रखती हैं।

गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
बाप रे! सांप... देखने से डर लगता है, ऐसा क्या करें कि घर के पास आए ही नहीं?

कहां से प्रचलित हुई मान्‍यता?
गर्भवती महिलाओं को सांप नहीं काटते हैं, इसका उल्‍लेख ब्रह्मवैवर्त्‍यापुराण में मिलता है। इसके पीछे एक कहानी बताई जाती है। बताया जाता है कि एक गर्भवती महिला भगवान शिव की आराधना कर रही थी। उस दौरान महिला को दो सांप परेशान करने लगे। उसी वक्‍त गर्भ में पल रहे बच्‍चे ने इन सांपों को श्राप दिया। वह यह था कि अगर उन्‍होंने किसी गर्भवती महिला को काटा तो अंधे हो जाएंगे। तभी से ऐसी मान्‍यता प्रचलित हो गई। कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं को काटना तो दूर सांप उनके पास इस दौरान फटकते तक नहीं हैं।

गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
Snake News : 5 फुट लंबे उस सांप के बारे में जान लीजिए, जो गृह मंत्री अमित शाह के घर से पकड़ा गया
लाखों में है सांप काटने की घटनाएं
एक अध्‍ययन के अनुसार, दुनियाभर में हर साल 25 लाख सांप काटने की घटनाएं होती हैं। इनमें 1,00,000 से ज्‍यादा लोगों की जान जाती है। भारत उन देशों में शामिल है जहां सांप काटने की घटनाएं काफी ज्‍यादा होती हैं। यह और बात है कि प्रेग्‍नेंसी के दौरान सांप के काटने की घटना आश्‍चर्यजनक रूप से कम हो जाती है। दक्षिण अफ्रीका, भारत और श्रीलंका में इस दौरान सांप काटने के कारण महिलाओं के अस्‍पताल में भर्ती होने की दर 0.4-1.8 फीसदी रही है। इस तरह यह दावा बिल्‍कुल सही नहीं है कि गर्भवती महिलाओं को सांप नहीं काटते हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    फोटो पाकिस्तान के ये 5 सूरमा चले तो न्यूजीलैंड की खैर नहीं, कोई बल्ले तो कोई गेंद से बरसा रहा आग
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    Adv: ऐमजॉन पर ब्‍लॉकबस्‍टर डील्‍स, मौका है बदल डालिए अपनी वार्डरोब
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    न्यूज़ अहमदाबाद का एक ऐसा वॉर्ड जहां के लोग चुनते हैं 5 विधायक और 4 सांसद, पढ़िए दिलचस्प कहानी
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    साइंस न्यूज़ सूर्य की लालिमा में नहाया 'ब्लड मून', दुनिया में कैसा दिखा 2022 के आखिर चंद्र ग्रहण का नजारा?
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    बेंगलुरु कर्नाटक TET के पवेश पत्र पर छपी सनी लियोन की एडल्ट तस्वीर, कांग्रेस ने साधा निशाना तो शिक्षा विभाग ने दी सफाई
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    बिज़नस न्यूज़ नीली चिड़िया ने एलन मस्क को दिया 70 अरब डॉलर का झटका, जानिए कितनी रह गई है उनकी नेटवर्थ
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    गुरुग्राम सीने में जलन, गले में खराश सी है, गुरुग्राम की यह जहरीली हवा बहुत खराब सी है, मरीज बना रहा ये पलूशन
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    टी20 वर्ल्ड कप 2022 न्यूज 1992, 1999 और 2007 में न्यूजीलैंड को मिली थी हार, पाकिस्तान से सबका बदला लेंगे विलियमसन!
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    भारत विदेश से अंतरिक्ष तक... आज अखबारों में टॉप पर छपीं ये 3 खबरें भारत के रुतबे की कहानी हैं
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    हेल्थ तला-भुना खाने से वेट हो गया था 96 kg बैठने मे फूलती थी सांस, बंदे ने इन 5 चीजों से कम किया फैट
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    खबरें कौन है शोएब इब्राहिम के जीजा जी नियाज़? 6 साल पहले बहन सबा इब्राहिम को देख चौंक गई थी दुनिया
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    साउथ सिनेमा लगातार मिल रही नफरत और ट्रोलिंग से टूटीं रश्मिका मंदाना, बोलीं- मेरे रिश्ते खत्म हो जाएंगे
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    फैमिली बेटी के लिए भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन जैसा नाम आज तक कोई नहीं निकाल पाया, सुनने वाला जरूर करता है तारीफ
  • गर्भवती महिला को सांप क्यों नहीं काटते हैं - garbhavatee mahila ko saamp kyon nahin kaatate hain
    ट्रेंडिंग वायरल: चलती बाइक के पहिए में जा फंसा बंदर, वीडियो देखकर लोग दंग रह गए

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

गर्भवती महिला को सांप देख ले तो क्या होता है?

जिसके बाद उस स्त्री के गर्भ में पल रहें शिशु ने पूरे सर्प वंश को ही श्राप दे दिया कि आज के बाद कोई भी सांप, नाग या नागिन जब भी किसी गर्भवती स्त्री के पास जाएगा वो अंधा हो जाएगा। जिसके बाद से ये मान्यता बेहद प्रचलित हो गई, कि गर्भवती महिला को देखकर सांप अंधे हो जाते हैं।

सांप गर्भवती महिला क्यों नहीं काटते हैं?

इसकी वजह शायद यह है कि गर्भधारण करने के बाद महिलाओं में कुछ खास तरह के हारमोन बनने लगते हैंसांपों में इस तरह के हारमोनों की गंध सूंघ लेने की क्षमता होती है। हालांकि, इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि गर्भवती महिलाओं को सांप काटते ही नहीं हैं

क्यों गर्भावस्था के 8 महीने के लिए खतरनाक है?

आठवें महीने में प्रीटर्म लेबर का खतरा काफी रहता है क्‍योंकि इस समय कुछ बच्‍चे सिफेलिक पोजीशन में होते हैं और नौ महीने से पहले ही पैदा हो सकता है। प्रीक्‍लैंप्‍सिया और प्‍लेसेंटा में कोई परेशानी होने की वजह से तुरंत डिलीवरी करवाने की जरूरत पड़ सकती है।

गर्भवती महिला को कौन से भगवान की पूजा करनी चाहिए?

आप गर्भवती महिला के कमरे में भगवान कृष्ण की बांसुरी और शंख भी रख सकते हैं। ऐसा करने से बच्चा शांत और हंसमुख स्वभाव का होता है।