गैसों में वितरण का गुण क्या होता है? - gaison mein vitaran ka gun kya hota hai?

गैसों में वितरण का गुण क्या होता है? - gaison mein vitaran ka gun kya hota hai?

किसी आदर्श एक-परमाणवीय गैस का ताप उसके परमाणुओं की औसत गतिज उर्जा का परोक्ष मापन है। इस एनिमेशन में गैस के परमाणुओ, उनके बीच की दूरी एवं परमाणुओं के चाल को वास्तविक मान से कम या ज्यादा रखा गया है ताकि देखकर समझने में सुविधा हो।

गैसों का अणुगति सिद्धान्त (kinetic theory of gases) गैसों के समष्टिगत (मैक्रोस्कोपिक) गुणों (दाब, ताप आदि) को समझने के लिये एक सरलीकृत मॉडल है। सार रूप में यह सिद्धान्त कहता है कि गैसों का दाब उनके अणुओं के बीच के स्थैतिक प्रतिकर्षण (static repulsion) के कारण नहीं है (जैसा कि न्यूटन का विचार था), बल्कि गतिशील अणुओं के आपसी टकराव (collision) का परिणाम है।

अणुगति सिद्धान्त की मान्यताएँ (Postulates)[संपादित करें]

आदर्श गैसों के लिये यह सिद्धान्त निम्नलिखित मान्यताओं (assumptions) पर आधारित है-

  • गैस बहुत ही छोटे कणों से मिलकर बनी है जिनका द्रव्यमान शून्य नहीं है।
  • अणुओं की संख्या इतनी अधिक है कि सांख्यिकीय निरूपण का प्रयोग किया जा सकता है।
  • ये अणु लगातार [याद्र्चिक] कर रहे हैं। तेजी से गति करते हुए ये अणु बर्तन की दीवार से लगातार टकराते रहते हैं।
  • बर्तन की दीवारों के साथ गैस के अणुओं की [टक्कर] पूर्ण प्रत्यास्थ टक्कर है।
  • अणुओं के बीच परस्पर अन्योन्यक्रिया नगण्य है। संघट्ट को छोड़कर किसी अन्य स्थिति में वे एक-दूसरे पर कोई बल नहीं लगाते।
  • बर्तन के आयतन की तुलना में गैस के अणुओं का अपना आयतन नगण्य है। दूसरे शब्दों में, गैस के कणों के बीच की औसत दूरी उन कणों के अपने आकार की तुलना में बहुत अधिक है।
  • अणुओं का आकार पूर्णतः गोल है। उनकी प्रकृत्ति पूर्णतः प्रत्यास्थ है।
  • गैस के कणों की औसत गतिज ऊर्जा केवल उस निकाय के तापमान पर निर्भर करती है।
  • आपेक्षिक प्रभाव नगण्य हैं।
  • क्वाण्टम यांत्रिक प्रभाव नगण्य हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि कणों के बीच की दूरी डी ब्रागली तरंगदैर्घ्य की तुलना में बहुत अधिक है और अणुओं को चिरसम्मत यांत्रिकी के पिण्डों की तरह माना जा सकता है।
  • बर्तन की दीवारों के साथ अणुओं के संघट्ट का समय, दो संघट्टों के बीच के औसत समय की तुलना में नगण्य है।
  • अणुओं के गति के समीकरण काल-व्युत्क्रमणीय (time-reversible) हैं।

अणुगति सिद्धान्त का मूलभूत समीकरण[संपादित करें]

जहाँ:

– अणु की औसत गतिज उर्जाk – बोल्ट्जमैन नियतांकi – वह संख्या है जो गैस के अणुओं की स्वतंत्रता की सीमा (डिग्री ऑफ फ्रीडम) को व्यक्त करती है। T=?

अणुओं का औसत वेग[संपादित करें]

अणुगति सिद्धान्त के मूलभूत समीकरण से अणुओं के औसत वेग का समीकरण सीधे निकाला जा सकता है। एक मोल गैस के लिये (गैस के अणुओं का 'डिग्री ऑफ फ्रीडम' ३ होता है।) :

,

कणों का द्रव्यमान है, तथा कणों का वेग के वर्ग का औसत है।

अत:

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • गैस के नियम
  • बोल्टमैन का समीकरण
  • क्रान्तिक ताप (Critical temperature)
  • ऊष्मा
  • उष्मागतिकी

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • अणुगति सिद्धान्त एवं ऊष्मागतिकी] (गूगल पुस्तक ; लेखक - अग्रवाल , जैन शर्मा)
  • Early Theories of Gases
  • Thermodynamics - a chapter from an online textbook
  • Temperature and Pressure of an Ideal Gas: The Equation of State on Project PHYSNET.
  • Introduction to the kinetic molecular theory of gases, from The Upper Canada District School Board
  • Java animation illustrating the kinetic theory from University of Arkansas
  • Flowchart linking together kinetic theory concepts, from HyperPhysics
  • Interactive Java Applets allowing high school students to experiment and discover how various factors affect rates of chemical reactions.
  • Molecular kinetic theory fundamentals

गैसों में विसरण का गुण क्या होता है?

गैसों के विसरण से हमें अनेक बड़े उपयोगी परिणाम प्राप्त होते हैं। इसकी सहायता से हम कुछ गैसों का आपेक्षिक घनत्व और इससे अणुभार निकाल सकते हैं तथा कुछ गैसों के मिश्रण से उनके संघटकों को अलग अलग कर सकते हैं। विसरण से कुछ गैसों के समस्थानिकों के पृथक्करण में हमें सफलता मिली है।

गैस का गुण क्या है?

Solution : गैसों के सामान्य गुण निम्नलिखित हैं <br> (1) गैसों का आकार व आयतन निश्चित नहीं होता। <br> (2) गैसें वायु में घुल जाती हैं। <br> (3) गैसों को खुरचा नहीं जा सकता। <br> (4) गैस को केवल बंद बर्तन में इकट्ठा किया जा सकता है।

गैसों के नियम क्या है?

“स्थिर ताप पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन उसके दाब का व्युत्क्रमानुपाती होता है।” अर्थात् स्थिर ताप पर गैस का दाब बढ़ाने पर आयतन घटता है व दाब घटाने पर आयतन बढ़ता है । जहाँ K एक नियतांक है। अर्थात्, स्थिर ताप पर किसी गैस की निश्चित मात्रा के आयतन और दाब का गुणनफल हमेशा स्थिर रहता है।

गैस के कितने प्रकार होते हैं?

गैस के प्रकार ये मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं, प्राकृतिक और कृतिम गॅस। प्राकृतिक गॅस : ये दो वर्गों मे बाँटा गया है – तात्विक और यौगिक गॅस। ये प्रकृति मे पाये जाने वाले तत्व है। कृत्रिम गॅस– जो की इंसान द्वारा रासायनिक अभिक्रिया से बनाए जाते हैं