हिरण का असली नाम क्या था? - hiran ka asalee naam kya tha?

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Salman Khan Blackbuck Case; Grand Monument Of Chinkara Deer Soon To Built In Jodhpur

जोधपुर3 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
  • वीडियो

जोधपुर के कांकाणी में जहां सलमान खान पर चिंकारा के शिकार का आरोप लगा, वहीं 7 बीघा जमीन में हिरण स्मारक और रेस्क्यू सेंटर जल्द शुरू होगा।

सलमान खान ने जिस काले हिरण का शिकार किया था, अब जोधपुर में उसका भव्य स्मारक बनने जा रहा है। कांकाणी गांव में बनने वाले स्मारक के लिए काले हिरण का स्टैच्यू बनकर तैयार है। इसका मकसद है लोगों में वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना। चिंकारा का यह स्टैच्यू लोहे और सीमेंट से बना है और इसका वजन करीब 800 किलो है।

जोधपुर के सिवांची गेट निवासी मूर्तिकार शंकर ने इसे महज 15 दिन में तैयार किया है। पहली बार दैनिक भास्कर पर देखिए- खास तौर पर बनाई गई काले हिरण की प्रतिमा...।

हिरण का असली नाम क्या था? - hiran ka asalee naam kya tha?

जोधपुर के मूर्तिकार शंकर ने सीमेंट और लोहे से चिंकारा का स्टैच्यू तैयार किया है। इस स्टैच्यू का वजह 800 किलो है।

आगे बढ़ने से पहले आइए, इस खबर पर दिए गए पोल में हिस्सा लेते हैं। फिर एक नजर डालते हैं फ्लैश बैक पर... क्योंकि मामला करीब 23 साल पुराना है।

'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान हुआ शिकार
बात अक्टूबर 1998 की है। जोधपुर के आसपास फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग चल रही थी। आरोप है कि एक्टर सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम व अन्य ने घोड़ा फार्म हाउस, भवाद और कांकाणी गांव में काले हिरण का शिकार किया। मुख्य आरोपी सलमान को 20 साल जोधपुर कोर्ट के चक्कर काटने पड़े। आखिर में 5 साल की सजा हुई। फिलहाल वे जमानत पर हैं। सलमान को छोड़कर बाकी आरोपी बरी हो चुके हैं।

हिरण का असली नाम क्या था? - hiran ka asalee naam kya tha?

ये जोजरी नदी के किनारे का इलाका है। यहां झाड़ियां साफ की जा रही हैं। पौधरोपण किया जा रहा है। यहां घायल वन्यजीवों का इलाज भी होगा।

सीमेंट से बनाया शेप, फिर फिनिशिंग कर पेंट किया
अब उसी चिंकारा की स्मृति में स्मारक बनाया जा रहा है। शंकर बताते हैं, 'मैंने चिंकारा की हर एंगल से फोटो जुटाई। फोटो देखकर आंगन पर चॉक से स्केच बनाया। फिर लोहे के सरियों को जोड़ कर हिरण का पिंजर तैयार किया। पिंजर को प्लास्टिक कट्‌टे से बांधा। फिर उसके चारों ओर ढांचे में सीमेंट भर दी। सीमेंट सूखने पर पानी की तराई की।'

शंकर ने बताया, 'मैंने हिरण की शेप देकर सीमेंट को पकाया। फिर फिनिशिंग का काम हुआ। एक बार सीमेंट से हिरण की हूबहू आकृति बनने के बाद उस पर कलर पेंट किया। मूर्ति पर सींग सीमेंट या लोहे से बनाने के बजाय असली हिरण के लगाए। जंगल में मृत हिरण के अवशेष से सींग लाकर स्टैच्यू को लगाए गए हैं।'

हिरण का असली नाम क्या था? - hiran ka asalee naam kya tha?

चिंकारा के स्टैच्यू में लगाए गए सींग असली हैं। इन्हें जंगल में मृत हिरण के अवशेषों से हासिल किया गया है।

जहां हिरण को दफनाया, वहीं बन रहा स्मारक
कांकाणी में शिकार के बाद हिरण को जहां दफनाया गया, वहीं 7 बीघा इलाके में विशाल स्मारक बनाया जा रहा है। संत-महात्मा जैसी हिरण की समाधि भी होगी। वन्यजीवों खासकर हिरणों के लिए एक रेस्क्यू सेंटर भी बनाया जाएगा। यहां बीमार हिरणों का इलाज और उनकी देखभाल की जाएगी। खास बात यह है कि स्थानीय लोग इस स्मारक का उद्घाटन किसी नेता या जनप्रतिनिधि से नहीं कराना चाहते हैं।

हिरण का असली नाम क्या था? - hiran ka asalee naam kya tha?

यह स्मारक स्थल कांकाणी में है। यहीं पर चिंकारा को दफन किया गया था। अब यहीं स्मारक बनाकर इस प्लेटफॉर्म पर चिंकारा का स्टैच्यू लगाया जाएगा।

बिश्नोई समाज ने स्मारक के लिए जमीन दान की
हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समाज ने लंबी लड़ाई लड़ी। समाज ने ही स्मारक के लिए जमीन दी है। हिरण की समाधि को स्मारक का रूप देने के लिए समाज के 200 लोग जुटे। कांकाणी युवा नाम से एक ग्रुप बनाया गया। इस ग्रुप में कोई जनप्रतिनिधि शामिल नहीं है। जोजरी नदी के पास यह 7 बीघा जमीन ओरण की है। ओरण का मतलब वह संरक्षित जमीन जो वन्यजीवों व पशुओं के चरने और विचरण करने के लिए खाली छोड़ी जाती है।

ग्रुप से जुड़े बुद्धा राम ने बताया कि गांव में यह भूमि हिरण के नाम ही है। यहां झुंड में हिरण विचरण करते हैं। वहीं ग्रुप के श्रवण बुड़ीया कहते हैं कि इसी जगह पर सलमान खान ने हिरण का शिकार किया था। यहां उसे दफनाया गया है। ऐसे में गांव वालों ने यह स्थान हिरण को समर्पित कर रखा है। कांकाणी निवासी वन्यजीव प्रेमी प्रेम सारण और बुधाराम ने बताया कि मूर्ति तैयार है। मारे गए हिरणों के सम्मान में स्मारक भी लगभग तैयार है।

हिरण का असली नाम क्या था? - hiran ka asalee naam kya tha?

शिकार केस में दोषी पाए जाने पर सलमान खान को 5 साल की सजा हुई है। अभी वे जमानत पर हैं और केस जारी है।

हिरण का असली नाम क्या था? - hiran ka asalee naam kya tha?

जोधपुर में काले हिरण के शिकार मामला 23 साल पुराना है।

हिरण का असली नाम क्या था? - hiran ka asalee naam kya tha?

ओरण को लेकर बिश्नोई समाज की मान्यताएं।

हिरण का असली नाम क्या था? - hiran ka asalee naam kya tha?

जोधपुर में हर गांव में ओरण छोड़ा जाता है। जो वन, वन्यजीव व वनस्पति के लिए समर्पित होता है।

सलमान पर जहां हिरण शिकार का आरोप, वहां स्मारक बनेगा:हिरणों की याद में 7 बीघे में बन रहा स्मारक, इलाज के लिए रेस्क्यू सेंटर भी

रामायण में हिरण कौन था?

सीता-हरण के दौरान मारीच ने ही पर रावण ने मारीच की मायावी बुद्धि की सहायता ली थी। मारीच सीता हरण के दौरान सोने का हिरण बना था। जिसे देखकर ही उसका शिकार करने के लिए उधर भगवान श्रीराम उसके पीछे गए और इधर रावण ने सीता का हरण कर लिया था। सुकेतु नाम का एक यक्ष था

मायावी हिरण का क्या नाम था?

उत्तर- सोने का हिरण मारीच बना था । प्रश्न-2 राम को कुटिया से निकलते देख कर मायावी हिरण ने क्या किया? उत्तर- राम को कुटिया से निकलते देख कर मायावी हिरण कुलाचें भरने लगा ।

सोने का हिरण बनने वाले राक्षस का क्या नाम था?

प्रश्न-1 सोने का हिरण कौन बना था? उत्तर- सोने का हिरण मारीच बना था

रामायण में हिरण कौन बना था और क्यों?

रामायण में रावण सोने का हिरण बना था। सीता जी का हरण करने के लिये उसने सोने का हिरण वेश बना रखा था