इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती होगी? - indar sena sabase pahale ganga maiya kee jay kyon bolatee hogee?

  • myCBSEguide App
  • NCERT Class 12 Hindi Core Chapter-wise Solutions
  • Aroh (Chapters)
  • Vitan (Chapters)
  • NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati
    • NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati
    • 2. जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया? 
    • NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati
    • 3. पानी दे, गुड़धानी दे मेघों से पानी के साथ-साथ गुड़धानी की माँग क्यों की जा रही है? 
    • NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati
    • 4. गगरी फूटी बैल पियासा इंदर सेना के इस खेलगीत में  बैलों के प्यासा रहने की बात क्यों मुखरित हुई है? 
    • NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati
    • 5. इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती है? नदियों का भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश में क्या महत्त्व है?
    • NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati
    • 6. रिश्तों में हमारी भावना-शक्ति का बँट जाना विश्वासों के जंगल में सत्य की राह खोजती हमारी बुद्धि की शक्ति को कमजोर करती है। पाठ में जीजी के प्रति लेखक की भावना के संदर्भ में इस कथन के औचित्य की समीक्षा कीजिए।
    • NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati
    • 7. क्या इंदर सेना आज के युवा वर्ग का प्रेरणास्रोत हो सकती है? क्या आपके स्मृति-कोश में ऐसा कोई अनुभव है जब युवाओं ने संगठित होकर समाजोपयोगी रचनात्मक कार्य किया हो उल्लेख करें।
    • NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati
    • 8. तकनीकी विकास के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। कृषि समाज में चैत्र, वैशाख सभी माह बहुत महत्त्वपूर्ण है पर आषाढ़ का चढ़ना उनमें उल्लास क्यों भर देता है?
    • NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati
    • 9. पाठ के संदर्भ में इसी पुस्तक में दी गई निराला की कविता बादल-राग पर विचार कीजिए और बताइए कि आपके जीवन में बादलों की क्या भूमिका है?
    • NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati
    • 10. पानी का संकट वर्तमान स्थिति में भी बहुत गहराया हुआ है। इसी तरह के पर्यावरण से संबद्ध अन्य संकटों के बारे में लिखिए।
    • NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati
    • 11. आपकी दादी-नानी किस तरह के विश्वासों की बात करती हैं? ऐसी स्थिति में उनके प्रति आपका रवैया क्या होता है? लिखिए।
  • NCERT Solutions class 12 Hindi Core
  • CBSE App for Class 12

Show

इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती होगी? - indar sena sabase pahale ganga maiya kee jay kyon bolatee hogee?

myCBSEguide App

CBSE, NCERT, JEE Main, NEET-UG, NDA, Exam Papers, Question Bank, NCERT Solutions, Exemplars, Revision Notes, Free Videos, MCQ Tests & more.

Install Now

NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati Class 12 Hindi Core book solutions are available in PDF format for free download. These ncert book chapter wise questions and answers are very helpful for CBSE board exam. CBSE recommends NCERT books and most of the questions in CBSE exam are asked from NCERT text books. Class 12 Hindi Core chapter wise NCERT solution for Hindi Core part 1 and Hindi Core part 2 for all the chapters can be downloaded from our website and myCBSEguide mobile app for free.

Download NCERT solutions for Dharamvir Bharati  as PDF.

इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती होगी? - indar sena sabase pahale ganga maiya kee jay kyon bolatee hogee?

NCERT Class 12 Hindi Core Chapter-wise Solutions

Aroh (Chapters)

  1. Harivansh Rai Bachchan
  2. Alok Dhanwa
  3. Kunwar Narayan
  4. Raghuvir Sahay
  5. Gajanan Madhav Muktibodh
  6. Shamser Bahadur Singh
  7. Suryakant Tripathi Nirala
  8. Tulsidas
  9. Firaq Gorakhpuri
  10. Umashankar Joshi
  11. Mahadevi Varma
  12. Jainendra Kumar
  13. Dharamvir Bharati
  14. Phanishwar Nath Renu
  15. Vishnu Khare
  16. Razia Sajjad Zaheer
  17. Hazari Prasad Dwivedi
  18. Bhimrao Ramji Ambedkar

Vitan (Chapters)

  1. Silver Wedding
  2. Joojh
  3. Ateet Mein Dabe Paavan
  4. Diary Ke Panne

1. लोगों ने लड़कों की टोली को मेढकमंडली नाम किस आधार पर दियायह टोली अपने आपको इंदर सेना कहकर क्यों बुलाती थी? 
उत्तर:- गाँव के किशोर, बच्चे कीचड़ में लथपथ होकर गली-गली घूमकर लोगों से पानी माँगते थे। गाँव के कुछ लोगों को लड़कों का नंग-धड़ग होकर कीचड़-कादो में लथपथ होना बुरा लगता था। वे इसे गँवारपन और अंधविश्वास समझते थे इसलिए उन्होंने लड़कों की टोली को मेढक मंडली-नाम दिया था।
बच्चों का ऐसा मानना था कि वे इंद्र की सेना के सैनिक है और उसी के लिए वे लोगों से पानी का दान माँगते हैं। अत:वे स्वयं को इंदर सेना के नाम से पुकारते थे।


NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati

2. जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया? 

उत्तर:- जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को निम्न तर्कों द्वारा सही ठहराया –
त्याग और दान की महत्ता – ॠषि-मुनियों ने दान को सबसे ऊँचा स्थान दिया है। जो चीज अपने पास भी कम हो और अपनी आवश्यकता को भूलकर वह चीज दूसरों को दान कर देना ही त्याग है। कुछ पाने के लिए कुछ देना पड़ता है। अत:देवता से भी कुछ माँगने के पहले उन्हें कुछ दान भी करना पड़ता है।
· इंद्रदेव को जल का अर्ध्य चढ़ाना – इंदरसेना पर पानी फ़ेंकना पानी की बरबादी नहीं बल्कि इंद्रदेव को जल का अर्ध्य चढ़ाना है।
· पानी की बुवाई करना – जिस प्रकार किसान फ़सल उगाने के लिए जमीन पर अपने सबसे अच्छे बीजों का दान कर बुवाई करता है, वैसे ही पानी वाले बादलों की फ़सल पाने के लिए इन्दर सेना पर पानी डाल कर पानी की बुवाई की जाती है।


NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati

3. पानी दे, गुड़धानी दे मेघों से पानी के साथ-साथ गुड़धानी की माँग क्यों की जा रही है? 

उत्तर:- गुड़धानी अनाज और गुड़ के मिश्रण को कहते हैं। यहाँ पर गुड़धानी से तात्पर्य अच्छी फसल से है। हमारी अर्थव्यस्था कृषि पर आधारित होने के कारण जब अच्छी वर्षा होगी तभी अच्छी फसल भी होगी इसलिए पानी के साथ गुड़धानी की माँग की जा रही है।


NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati

4. गगरी फूटी बैल पियासा इंदर सेना के इस खेलगीत में  बैलों के प्यासा रहने की बात क्यों मुखरित हुई है? 

उत्तर:- बैल हमारी कृषि संस्कृति के अविभाजित हिस्सा हैं या यूँ कहें बैल भारतीय कृषि संस्कृति की रीढ़ की हड्डी हैं। बैल ही खेतों को जोतकर अन्न उपजाते हैं। उनके प्यासे रहने पर कृषि प्रभावित होती है इसलिए गगरी फूटी बैल पियासा इंदर सेना के इस खेलगीत में बैलों के प्यासा रहने की बात कृषि के संदर्भ में मुखरित हुई है।


NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati

5. इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती है? नदियों का भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश में क्या महत्त्व है?

उत्तर:- गंगा भारतीय समाज में सबसे पूजनीय नदी है। जिसका भारतीय इतिहास में धार्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्त्व है। वह भारतीयों के लिए केवल एक नदी नहीं अपितु माँ है। उसमें पानी नहीं अपितु अमृत तुल्य जल बहता है। भारतीय संस्कृति में नदियों के किनारे मानव सभ्यताएँ फली-फूली हैं। बड़े-बड़े नगर, तीर्थस्थान नदियों के किनारे ही स्थित हैं ऐसे परिवेश में भारतवासी सबसे पहले गंगा मैया की जय ही बोलेंगे और इसलिए ही इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय ही बोलती है।


NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati

6. रिश्तों में हमारी भावना-शक्ति का बँट जाना विश्वासों के जंगल में सत्य की राह खोजती हमारी बुद्धि की शक्ति को कमजोर करती है। पाठ में जीजी के प्रति लेखक की भावना के संदर्भ में इस कथन के औचित्य की समीक्षा कीजिए।

उत्तर:- लेखक की जीजी लेखक से अनगिनत ऐसे धार्मिक कार्य करवाती थी जिसे वह स्वयं अंधविश्वास मानता था परंतु अपनी जीजी से अगाध प्रेम होने के कारण वह सभी कार्यों को बिना किसी तर्क के पूरा कर देता था यहाँ तक कि इंदर सेना पर पानी न फेंकने वाले उसके अपने तर्क जीजी के तर्कों के आगे हार गए इस का कारण भी जीजी से उसका भावनात्मक लगाव ही था। अत: हम कह सकते हैं कि रिश्तों में हमारी भावना-शक्ति का बँट जाना विश्वासों के जंगल में सत्य की राह खोजती हमारी बुद्धि की शक्ति को कमजोर करती है।


NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati

7. क्या इंदर सेना आज के युवा वर्ग का प्रेरणास्रोत हो सकती है? क्या आपके स्मृति-कोश में ऐसा कोई अनुभव है जब युवाओं ने संगठित होकर समाजोपयोगी रचनात्मक कार्य किया हो उल्लेख करें।

उत्तर:- इंदर सेना सही मायनों में आज के युवा वर्ग का प्रेरणास्रोत बन सकती है क्योंकि किसी भी सामाजिक समस्या को यदि सुलझाना हो तो उसके लिए सामूहिक प्रयास ही आवश्यक होता है और यही प्रयास इंदर सेना द्वारा भी किया जाता था। सामूहिक शक्ति से हम किसी भी आंदोलन को सफल बना सकते हैं। जैसे पर्यावरण संबंधी ‘चिपको आंदोलन’, महात्मा गाँधी जी के सभी आन्दोलन इसी सामूहिक प्रयास से ही सफल हुए।


NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati

8. तकनीकी विकास के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। कृषि समाज में चैत्र, वैशाख सभी माह बहुत महत्त्वपूर्ण है पर आषाढ़ का चढ़ना उनमें उल्लास क्यों भर देता है?

उत्तर:- आषाढ़ का महीना वर्षा ऋतु का प्रतीक माना जाता है। यह महीना किसानों में अच्छी फसल की आशा जगाता है। इसी महीने में अधिकतम वर्षा भी होती है। इस कारण आषाढ़ शुरू होते ही किसानों में वर्षा की आशा, अच्छी फसल की उम्मीद और उल्लास बढ़ने लगता है।


NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati

9. पाठ के संदर्भ में इसी पुस्तक में दी गई निराला की कविता बादल-राग पर विचार कीजिए और बताइए कि आपके जीवन में बादलों की क्या भूमिका है?

उत्तर:- कवि निराला की कविता ‘बादल राग’ में बादलों को क्रांति के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया है। बादल शोषित वर्ग को शोषकों द्वारा मुक्त कर उन्हें उनका अधिकार दिलाता है।
उसी प्रकार हमारे जीवन में बादल अहम् भूमिका निभाते हैं। बादल न केवल प्यासी धरती की प्यास बुझाते हैं बल्कि नव सृजन में भी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रकृति और मनुष्य दोनों ही इन पर निर्भर रहते हैं।


NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati

10. पानी का संकट वर्तमान स्थिति में भी बहुत गहराया हुआ है। इसी तरह के पर्यावरण से संबद्ध अन्य संकटों के बारे में लिखिए।

उत्तर:- पर्यावरण से संबद्ध अन्य संकट निम्न हैं –
मौसम में बदलाव, भूमि का बंजर होना, अतिवृष्टि होना, वायु प्रदूषण की अधिकता, तापमान में वृद्धि आदि।


NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati

11. आपकी दादी-नानी किस तरह के विश्वासों की बात करती हैं? ऐसी स्थिति में उनके प्रति आपका रवैया क्या होता है? लिखिए।

उत्तर:- हमारी दादी-नानी अनेक प्रकार के व्रत-उपवास, त्योहार, धार्मिक अनुष्ठान आदि में गहरी आस्था रखती हैं। उनकी इस आस्था से हम सभी प्रभावित होते हैं। हम उनकी कुछ आस्थाओं (बिल्ली का रास्ता काटना, निकलते समय छींक का आना, आँख का फड़कना, पशुओं का रोना आदि) को अंधविश्वास भी मानते हैं परंतु फिर भी उसका विरोध नहीं कर पाते क्योंकि हमें लगता है कि इसका कारण उनका अशिक्षित और पुराने ख्यालों का होना है। हमारे विरोध से उन्हें दुःख पहुँचेगा और साथ ही पारिवारिक शांति भी भंग होगी और वैसे भी ही वे जो कुछ भी इन आस्थाओं के वशीभूत होकर करती है उसके पीछे उनका उद्देश्य तो पारिवारिक भलाई ही होता है इसलिए हम उनकी बातों को बिना कोई तर्क दिए मान लेते हैं।

NCERT Solutions class 12 Hindi Core

NCERT Solutions class 12 Hindi Core Dharamvir Bharati PDF (Download) Free from myCBSEguide app and myCBSEguide website. Ncert solution class 12 Hindi Core includes text book solutions from both part 1 and part 2. NCERT Solutions for CBSE Class 12 Hindi Core have total 16 chapters. 12 Hindi Core NCERT Solutions in PDF for free Download on our website. Ncert Hindi Core class 12 solutions PDF and Hindi Core ncert class 12 PDF solutions with latest modifications and as per the latest CBSE syllabus are only available in myCBSEguide

CBSE App for Class 12

To download NCERT Solutions for class 12 Hindi Core, Chemistry, Physics, Biology, History, Political Science, Economics, Geography, Computer Science, Home Science, Accountancy, Business Studies and Home Science; do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.


इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती होगी? - indar sena sabase pahale ganga maiya kee jay kyon bolatee hogee?


इंद्रसेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलते थे?

बारिश का आगमन न होने पर इंदर सेना सर्व प्रथम 'गंगा माँ की जय' बोलती है। इससे इंदर सेना गंगा नदी के प्रति अपनी श्रद्धा और विश्वास को व्यक्त करती है। भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश में गंगा नदी को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है।

इंद्रसेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती है नदिया का भारतीय सामाजिक सांस्कृतिक परिवेश में क्या महत्व है?

इंदर सेना के इस खेल गीत में इंद्र को यह बताया जाता है कि पानी के अभाव में घरों की गगरियाँ फूटने की स्थिति मैं आ गई हैं और बैल (पशु) प्यासे मर रहे हैं अर्थात् मनुष्यों तथा पशुओं सभी को पानी की आवश्यकता है। वे इंद्र से पानी माँगने का कारण स्पष्ट करते हैं। ग्रामीण जीवन में बैलों का अहम् रोल है।

इंद्रसेना किसकी जय बोलती थी?

इसे सुनेंरोकेंबारिश का आगमन न होने पर इंदर सेना सर्व प्रथम 'गंगा माँ की जय' बोलती है। इससे इंदर सेना गंगा नदी के प्रति अपनी श्रद्धा और विश्वास को व्यक्त करती है। भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश में गंगा नदी को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है।

नदियों का भारतीय सामाजिक सांस्कृतिक परिवेश में क्या महत्व है?

नदियों के बिना हम भारतीय संस्कृति की कल्पना ही नहीं कर सकते। जन्म से मृत्यु तक नदियों का हमारे जीवन से गहरा नाता है। अपनी सामाजिक संस्कृति को भी हम गंगा-जमुनी संस्कृति ही कहते हैं। भारतीय सभ्यता और संस्कृति में नदियों का खासा महत्त्व रहा है।