जुलाई में शिवरात्रि कब की है - julaee mein shivaraatri kab kee hai

हिंदी न्यूज़ धर्मSawan Shivratri 2022: आज है सावन शिवरात्रि, इस दिन भगवान शिव के पूजन का उत्तम मुहूर्त मात्र 42 मिनट का

Sawan Shivratri 2022: भोलेनाथ को अतिप्रिय सावन मास 14 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है, जो कि 12 अगस्त तक रहेगा। सावन मास में शिव मंदिरों में महादेव की पूजा-अर्चना व दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। सावन महीने में सोमवार व्रत के साथ शिवरात्रि का भी विशेष महत्व होता है।

सावन शिवरात्रि 2022 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इसे मासिक शिवरात्रि के नाम से भी जानते हैं। सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि कहा जाता है। इस साल सावन शिवरात्रि 26 जुलाई 2022, मंगलवार को है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की विधिवत पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सावन शिवरात्रि 2022 पूजा का उत्तम मुहूर्त-

चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 26, 2022 को 06:46 पी एम बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त - जुलाई 27, 2022 को 09:11 पी एम बजे
निशिता काल पूजा समय - 12:07 ए एम से 12:49 ए एम, जुलाई 27
अवधि - 42 मिनट

इसे भी पढ़ें: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग: केवल दर्शन मात्र से ही मिट जाते हैं सारे पाप, पढ़ें यहां पुराणों में वर्णित कथा

चारों पहर की पूजा का समय-

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 07:16 पी एम से 09:52 पी एम
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:52 पी एम से 12:28 ए एम, जुलाई 27
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:28 ए एम से 03:04 ए एम, जुलाई 27
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:04 ए एम से 05:39 ए एम, जुलाई 27

व्रत पारण का समय-

सावन शिवरात्रि का व्रत पारण 27 जुलाई, बुधवार को किया जाएगा। शिवरात्रि पारण समय का समय 05:39 ए एम से 03:51 पी एम तक रहेगा।

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 26 Jul 2022 07:01 AM IST

Sawan Shivratri 2022 : आज सावन शिवरात्रि का पर्व है। सावन माह में भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। जिसमें से सावन सोमवार और सावन शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। इस साल सावन माह की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 दिन, मंगलवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग में हर साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन इनमें से दो शिवरात्रि का खास महत्व दिया जाता है। इनमें सबसे प्रमुख फाल्गुन मास की शिवरात्रि मानी जाती है, जिसे महाशिवरात्रि भी कहा जाता है। वहीं इसके अतिरिक्त दूसरी महत्वपूर्ण शिवरात्रि सावन की मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में श्रावण मास की महिमा का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शिव जी की कृपा जी लोगों पर होती है, उनके जीवन में कभी भी सुख समृद्धि की कमी नहीं होती। श्रावण मास में शिवरात्रि की पूजा कब है और इसके महत्व क्या हैं, चलिए जानते हैं....    

सावन शिवरात्रि 2022 तिथि 

सावन  शिवरात्रि तिथि- 26 जुलाई 2022, दिन मंगलवार
चतुर्दशी तिथि आरंभ- 26 जुलाई 2022, मंगलवार शाम 06 बजकर 46 मिनट से 
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 27 जुलाई 2022, बुधवार रात 09 बजकर 11 मिनट पर 

सावन शिवरात्रि 2022 शुभ मुहूर्त

सावन शिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव की पूजा अभिषेक करने के लिए शुभ मुहूर्त 26 जुलाई की शाम 07 बजकर 24 मिनट से रात 09 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। 

सावन शिवरात्रि पूजन विधि
सावन शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर लें और फिर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद घर में या किसी मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा करें। शिवलिंग का रुद्राभिषेक जल, घी, दूध, शक्कर, शहद, दही आदि से करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और श्रीफल चढ़ाएं। भगवान शिव की धूप, दीप, फल और फूल आदि से पूजा करें। साथ ही शिव पूजा करते समय शिव पुराण, शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक का पाठ करें। शाम के समय फलाहार ग्रहण करें।

मासिक शिवरात्रि का महत्व

मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने और भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोमनाएं पूरी होती हैं। इस दिन व्रत करने से मुश्किल कार्य आसान हो जाते हैं और व्रती की सारी समस्याएं दूर होती हैं। 

Sawan Shivratri 2022 Shubh Muhurt, Importance: भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित सावन (Sawan 2022) का पवित्र माह 14 जुलाई से आरंभ हो गया है. हर सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2022) मनाई जाती है. इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विधिवत पूजा (Lord Shiva Puja) की जाती है. इससे भगवान शिव अति प्रसन्न होकर भक्तों के सारे दुःख दर्द दूर करते है. उनकी हर इच्छा पूरी होने का आशीर्वाद देते हैं.

इस बार चतुर्दशी तिथि दो दिन पड़ रही है. ऐसे में सावन शिवरात्रि का व्रत (Sawan Shivratri 2022 Vrat) 26 जुलाई को रखा जायेगा या फिर 27 जुलाई को. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन शिवरात्रि का व्रत (Sawan Shivratri 2022 Vrat) 26 जुलाई को रखा जायेगा और इस व्रत का पारण 27 जुलाई को किया जाएगा.   

सावन शिवरात्रि 2022 पूजा का उत्तम मुहूर्त (Sawan Shivratri 2022 Puja Muhurt)

ताज़ा वीडियो

  • सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारम्भ : 26 जुलाई 2022 को 06:46 PM
  • सावन कृष्ण चतुर्दशी तिथि की समाप्ति : 27 जुलाई 2022 को 09:11 PM
  • निशिता काल पूजा समय : 27 जुलाई 2022 को 12:07 AM से 12:49 AM
  • सावन शिवरात्रि पूजा की अवधि: 42 मिनट

सावन शिवरात्रि व्रत पूजा के दौरान करें ये गलती (Sawan Shivratri 2022 Vrat Mistake)

  • भगवान शिव जी की पूजा में तुसली पत्र नहीं चढ़ाया जाता है और नहीं इनके भोग में ही तुलसी पत्र शामिल किया जाता है. इसके पीछे की मान्यता यह है कि भगवान विष्णु ने तुलसी को अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया था.  
  • सावन शिवरात्रि व्रत के दिन महिलाओं को खट्टी चीज नहीं खाना चाहिए. नहीं तो व्रत का पूरा पुण्य फल नहीं मिलता.
  • सावन शिवरात्रि की पूजा में भगवान भोलेनाथ को केतकी का फूल, सिंदूर, हल्दी, कुमकुम नहीं अर्पित किया जाता.
  • भगवान शिव के जलाभिषेक में केवल तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करें. अन्य किसी भी प्रकार के वर्तन का उपयोग नहीं किया जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जुलाई में शिवरात्रि कब है 2022?

इस साल सावन माह की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 दिन, मंगलवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग में हर साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन इनमें से दो शिवरात्रि का खास महत्व दिया जाता है।

सावन का जल कब चढ़ेगा 2022?

Sawan 2022: सावन में शिवरात्रि की तारीख मान्यता है कि शिवरात्रि त्योहार के दिन भगवान शिव पर जल चढ़ाने से भगवान शिव अत्यधिक खुश होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस बार सावन की शिवरात्रि 26 जुलाई (मंगलवार) को है। पंचाग के अनुसार सावन शिवरात्रि 2022 तिथि की शुरुआत 26 जुलाई को शाम 6:46 बजे (चतुर्दशी तिथि) से होगी।

शिवरात्रि का व्रत कब का है 2022 में?

भाद्रपद शिवरात्रि 2022 तिथि 25 अगस्त की रात में शिवरात्रि की पूजा का शुभ समय है, इसलिए भाद्रपद शिवरात्रि व्रत 25 अगस्त को ही रखा जाएगा।