जम्मू कश्मीर की भाषा क्या है - jammoo kashmeer kee bhaasha kya hai

जम्मू
केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन होने के बाद सरकार ने बुधवार को एक बड़े फैसले को मंजूरी दी है। प्रदेश में नए नियमों के साथ अब कश्मीरी, डोगरी, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं को राजभाषा का दर्जा दिया गया है। इस फैसले को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। सरकार के मुताबिक, इसे अब अमल में लाने के लिए संसद के सत्र में एक विधेयक लाया जाएगा। यह सत्र 14 सितंबर से शुरू होने को है। 5 अगस्त 2019 के बाद से ही राज्य में इन भाषाओं को आधिकारिक राजभाषा बनाने की मांग की जा रही थी।

कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को बताया कि कैबिनेट ने संसद में जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक 2020 को लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें उर्दू, कश्मीर, डोगरी, हिंदी और अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा होंगी। सरकार ने यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद राज्य में समानता लाने के संदेश के साथ किया है। जम्मू-कश्मीर के मामलों पर करीब से नजर रखने वाले कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से बीजेपी की सरकार ने जम्मू डिविजन के लोगों के बीच एक समानता का भाव पैदा करने और राज्य का कामकाज और आसान बनाने की कोशिश की है।

संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है डोगरी भाषा
जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक, सामाजिक और विधायी स्थायित्व के लिए इस फैसले को एक बड़े सुधार के रूप में देखा जा रहा है। नए फैसले के साथ जिस डोगरी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया है, वह मूल रूप से जम्मू डिविजन में बोली जाती है। साल 2001 में जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तो डोगरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। हालांकि इसके बावजूद यह भाषा फिलहाल तक उसी राज्य की आधिकारिक भाषा नहीं थी, जहां इसका सबसे अधिक उपयोग होता है।

डुग्गरों की भाषा है डोगरी
डोगरी भाषा मूल रूप से डुग्गरों की भाषा कही जाती है। इसका इस्तेमाल जम्मू संभाग के 10 जिलों में किया जाता है। ऐसे में कश्मीरी के साथ डोगरी को राजभाषा बनाने के साथ सरकार ने जम्मू डिविजन के लोगों को एक समानता का संदेश देने की कोशिश की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 50 लाख के आसपास लोग डोगरी भाषा का उपयोग करते हैं। इसके अलावा 2001 की जनगणना के अनुसार, कश्मीरी बोलने वालों की संख्या भी 45 लाख से अधिक है। राज्य के अन्य लोग उर्दू या हिंदी भाषाओं में कामकाज करते हैं।

कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले, कश्मीर के लिए राजभाषा बिल लाने को दी गई मंजूरी

कामकाज में हिंदी का इस्तेमाल भी
इसके अलावा अब तक जम्मू-कश्मीर की राजभाषा बनने से अछूती रही हिंदी को भी राजभाषा बनाया जाना, अन्य राज्यों के लोगों और जम्मू-कश्मीर के बीच एकल भाव का जरिया हो सकता है। राजभाषा बनने वाली हिंदी में अब राज्य के सभी प्रपत्रों को जारी किया जाएगा। इसके अलावा सरकार के आदेशों, महत्वपूर्ण फैसलों और किसी नोटिफिकेशन को भी अब इन सभी पांच भाषाओं में जारी किया जाएगा। साथ ही सरकार के तमाम काम भी इन भाषाओं के इस्तेमाल के साथ किए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर रिऑर्गनाइजेशन ऐक्ट की शक्तियों का इस्तेमाल
बता दें कि जम्मू-कश्मीर रिऑर्गनाइजेशन ऐक्ट की धारा 47 के तहत प्रदेश की विधानसभा एक से अधिक भाषाओं को राजभाषा का दर्जा दे सकती है। इस नियम के आधार पर ही लंबे समय से डोगरा समाज और जम्मू डिविजन के तमाम लोग हिंदी और डोगरी भाषा को राजभाषा बनाने की मांग कर रहे थे। इससे पहले उर्दू और अंग्रेजी ही यहां पर कामकाज की भाषा थी। हालांकि अब प्रदेश में कुल 5 राजभाषाएं हैं, जिन्हें केंद्रीय कैबिनेट से बुधवार को मंजूरी मिली है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Get Jammu News, Breaking news headlines about Jammu crime, Jammu politics and live updates on local Jammu news. Browse Navbharat Times to get all latest news in Hindi.

जम्मू कश्मीर में कौन सी भाषा है?

डोगरी, कश्मीरी और हिंदी को भी जम्मू- कश्मीर की आधिकारिक भाषा बनाने का प्रावधान करने वाली जम्मू एवं कश्‍मीर आधिकारिक भाषा विधेयक, 2020 को लोक सभा ने मंजूरी दे दी है। इसके मुताबिक पहले से ही आधिकारिक भाषा का दर्जा पाए हुए उर्दू और अंग्रेजी के साथ ही अब डोगरी, कश्मीरी एवं हिंदी भी वहाँ की आधिकारिक भाषा बनेगी।

जम्मू कश्मीर में मुस्लिम आबादी कितनी है?

2011 में आई जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू और कश्मीर की कुल जनसंख्या 125.41 लाख हो गई थी। उसमें 85.67 लाख मुस्लिम धर्म के थे यानी कुल जनसंख्या के 68.31 प्रतिशत, जैसे कि 1961 में थे, वहीं 2011 में हिन्दुओं की जनसंख्या 35.66 लाख तक पहुंच गई। कुल जनसंख्या का 28.43 प्रतिशत।

जम्मू कश्मीर का मुख्य भोजन क्या है?

नदरू यखिनी जम्‍मू कश्‍मीर का एक काफी प्रचलित फूड है जिसे दही और कमल ककड़ी के इस्‍तेमाल से बनाया जाता है. इसमें इलायची, तेजपत्ता और अदरक की खास खुशबू होती है जो स्‍वाद को और बढ़ा देती है. ऐसे में अगर आप जम्मू की तरफ घूमने जा रहे हैं तो इसे ज़रूर टेस्ट करें. गोश्तबा भी जम्मू कश्मीर का पारंपरिक व्यंजन है.

कश्मीर क्यों प्रसिद्ध है?

जम्मू और कश्मीर हिमालय पर्वत शृंखला के सबसे ऊँचे हिस्सों में स्थित है, और इसे अपनी प्राकृतिक सौंदर्य एवं संसाधनों के लिए जाना जाता है। साथ ही जम्मू , कश्मीर और लद्दाख का इलाका अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहाँ स्थित वैष्णो देवी तथा अमरनाथ की गुफाएँ हिंदुओं के अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ का केंद्र रहा है।