जनसंख्या घनत्व से आप क्या समझते हैं बताइए? - janasankhya ghanatv se aap kya samajhate hain bataie?

  • जनसंख्या घनत्व से आप क्या समझते हैं बताइए? - janasankhya ghanatv se aap kya samajhate hain bataie?

जनसंख्या के घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक तथा जनसंख्या घनत्व का अर्थ

इस पोस्ट की PDF को नीचे दिये लिंक्स से download किया जा सकता है। 

  • जनसंख्या घनत्व का अर्थ
  • जनसंख्या के घनत्व तथा वितरण को प्रभावित करने वाले कारक
  • स्थिति
  • जलवायु
  • भू-रचना
  • स्वच्छ जल की पूर्ति
  • मिट्टियाँ
  • खनिज पदार्थ
  • शक्ति के संसाधन
  • आर्थिक उन्नति की अवस्था
  • तकनीकी प्रगति का स्तर
  • सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक
  • राजनीतिक कारक
  • पर्यावरण की वांछनीयता
  • अन्तर्राष्ट्रीय पारस्परिक निर्भरता
    • महत्वपूर्ण लिंक

जनसंख्या घनत्व का अर्थ

जनसंख्या के घनत्व का आशय किसी क्षेत्र में निवास करने वाली जनसंख्या की सघनूता से है। जनसंख्या के घनत्व को प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या के रूप में मापा जाता है। घनत्व ज्ञात करने के लिए किसी क्षेत्र की कुल जनसंख्या को उसके क्षेत्रफल से भाग दिया जाता है। घनत्व से जनसंख्या के किसी क्षेत्र में संकेन्द्रण की मात्रा का बोध होता है।

जनसंख्या के घनत्व तथा वितरण को प्रभावित करने वाले कारक

जनसंख्या के घनत्व तथा वितरण पर निम्नलिखित भौगोलिक एवं अन्य कारकों का प्रभाव पड़ता है।

  • स्थिति
  • जलवायु
  • भू-रचना
  • स्वच्छ जल की पूर्ति
  • मिट्टियाँ
  • खनिज पदार्थ
  • शक्ति के संसाधन
  • आर्थिक उन्नति की अवस्था
  • तकनीकी प्रगति का स्तर
  • सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक
  • राजनीतिक कारक
  • पर्यावरण की वांछनीयता
  • अन्तर्राष्ट्रीय पारस्परिक निर्भरता
  1. स्थिति

किसी प्रदेश की स्थिति का प्रभाव उसके समीपव्ती देशों परिवहन, व्यापार तथा मानव-इतिहास पर पड़ता है। उदाहरण के लिए हिन्द महासागर में भारत की स्थिति केन्द्रीय होने के कारण मध्य-पूर्व के देशों तथा पूर्वी गोलार्द्ध के देशों के साथ समुद्री व्यापार की सुविधा रखने वाली है। विश्व की लगभग 75 प्रतिशत जनसंख्या तटीय भागों तथा उनकी सीमा-पेटियों में निवास करती है। भूमध्यसागरीय भागों में उसके चारों ओर प्राचीन काल से ही मानव-बस्तियों का विकास होता रहा है। यहाँ मछलियों की प्राप्ति, सम-जलवायु, समतल मैदानी भूमि आदि भौगोलिक विशेषताएँ हैं जिससे कृषि, उद्योग, परिवहन एवं मानूव-आवासों का तीव्र गति से विकास हुआ है। इसीलिए इन भागों में सघन जनसंख्या का संकेन्द्रण हुआ है।

  1. जलवायु

सभी कारकों में जलवायु महत्त्वपूर्ण साधन है जो जनसंख्या को किसी स्थान पर बसने के लिए प्रेरित करती है। विश्व के सबसे घने बसे भाग मानसूनी प्रदेश तथा सम-शीतोष्ण जुलवायु के प्रदेश हैं। चीन, जापान, भारत, म्यॉमार, वियतनाम बाग्लादेश तथा पूर्वी-द्वीप समूह की जुलवायु मानसूनी है, जब कि पश्चमी यूरोप एवं संयुक्त राज्य को जलवायु सम-शीतोष्ण है; अत: इन देशों में सघन जनसंख्या का निवास हुआ है। इसके विपरीत जिन प्रदेशों की जलवायु उष्ण एवं शुष्क है, वहाँ बहुत ही कम जनसंख्या निवास करती है। उदाहरण के लिए, सहारा, कालाहारी, अटाकामा, अरब, थार एवं ऑस्ट्रेलियाई मरुस्थलों में जनसंख्या का घनत्व एक व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। अति उष्ण एवं आर्द्र पूरदेशों में भी जनसंख्या कम है; जैसे- अमेज़न बेसिन के पर्वतीय एवं पुठारी क्षेत्रों में।

मानव-आवास के लिए स्वस्थ अनुकूलतमं जलवायु वह है जिसमें ग्रीष्म ऋतु का अधिकतम औसत तापमान 18° सेग्रे से कम तथा शीत ऋतु के सबसे ठण्डे महीने का तापमान 3° सेग्रे से कम न हो। सामान्यतया 4°-21° सेग्रे तापमान के प्रदेश जनसंख्या के आवास के लिए सर्वाधिक अनुकूल माने जाते हैं। वर्षा की मात्रा में वृद्धि के साथ-साथ जनसंख्या के घनत्व मे भी वृद्धि होती जाती है तथा उसके घटने के साथ-साथ जनसंख्या घनत्व में कमी होती जाती है।

  1. भू-रचना

भू-रचना का जनसंख्या से गहरा सम्बन्ध है। समतल मैदानी भागों में कृषि, सिंचाई, परिवहन, व्यापार आदि का विकास अधिक होता है; अत: मैदानी क्षेत्र सघन रूप से बस् जाते हैं। पर्वतीय एवं पहाड़ी क्षेत्रो में कष्टदायक एवं विषम भूमि की बनावट होने के कारण बहुत कम लोग निवास करना पसन्द करते हैं। भारत के असोम राज्य में केवल 340 मानव प्रति वर्ग किमी निवास करते हैं, जब कि गंगा के डेल्टा में 800 से भी अधिक व्यक्ति प्रति वर्ग किमी निवास कर रहे हैं।

  1. स्वच्छ जल की पूर्ति

जल मानव की मूल आवश्यकता है। जल की आवश्यकता मुख्यत: निम्नलिखित तीन प्रकार की है।

(i) घरेलू आवश्यकताओं के लिए जल की पूर्ति,

(ii) औद्योगिक कार्यों के लिए जल की पूर्ति एवं

(iii) सिंचाई के लिए जल की पूर्ति।

अतः जिन प्रदेशों एवं क्षेत्रों में शुद्ध एवं स्वच्छ मीठे जल की पूर्ति की सुविधा होती है, वहाँ जनसंख्या भी अधिक निवास करने लगती है; जैसे-नदी-घाटियों एवं समुद्रतटीय क्षेत्रों में।

  1. मिट्टियाँ

जनसंख्या का मूल आधार भोजन है जिसके बिना वह जीवित नहीं रह सकती। शाकाहारी भोजन प्रत्यक्ष रूप से एवं मांसाहारी भोजन अप्रत्यक्ष रूप से मिट्टी में ही उत्पन्न होते हैं। जिन प्रदेशों की मिट्टियाँ उपजाऊ होती हैं, वहाँ सघन जनसंख्या निवास करती है। चीन, भारत एवं यूरोपीय देशों में नदियों की घाटियों में मिट्टी की अधिक उर्वरा शक्ति के कारण संघन जनसंख्या निवास कर रही है।

  1. खनिज पदार्थ

जिन प्रदेशों में खनिज पदार्थों का बाहुल्य होता है, वहाँ उद्योगों के विकसित होने की पर्याप्त सम्भावनाएँ रहती है। इस कारण ये क्षेत्र जनसंख्या को अपनी ओर आकर्षित करते हैं तथा विषम पॉरेंस्थितियों में भी इन प्रदेशों में सघन जनसंख्या का आवास रहता है। यूरोप महाद्वीप के सघन बसे प्रदेश कोयले एवं लोहे की खानों के समीप ही स्थित मिलते हैं। इसी प्रकार रूस के उन क्षेत्रों में जनसंख्या अधिक है, जहाँ खनिज भण्डार अधिक हैं।

जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारक

  1. शक्ति के संसाधन

उद्योगों एवं परिवहन के साधनों के संचालन में कोयला, पेट्रोलियम, जल-विद्युत एवं प्राकृतिक गैस की आवश्यकता होती है तथा इनकी प्राप्ति वाले क्षेत्रों में जनसंख्या भी सघन रूप में निवास करने लगती है।

  1. आर्थिक उन्नति की अवस्था

किसी प्रदेश की आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने पर उसकी जनसंख्या-पोषण की क्षमता में भी वृद्धि हो जाती है। अत: इन प्रदेशों में जनसंख्या भी अधिक निवास करने लग जाती है। कृषि उत्पादन कम होने पर भी इन प्रदेशों में खाद्यान्न विदेशों से आयात कर लिये जाते हैं, क्योंकि आयात करने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति अनुकूल होती है।

  1. तकनीकी प्रगति का स्तर

तकनीकी विकास के द्वारा नवीन यन्त्रों, उपकरणों एवं मशीनों के उत्पादन में वृद्धि होती है जिससे विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों में भी वृद्धि होती है एवं ऋतु तथा जलवायु की विषमताओं पर नियन्त्रण कर लिया जाता है। इन सुविधाओं के स्तर में वृद्धि से जनसंख्या में भी वृद्धि हो जाती है। यूरोप के औद्योगिक प्रदेशों में 700 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी से भी अधिक जन-घनत्व इसी कारण मिलता है।

  1. सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक

सामाजिक रीति-रिवाजों, धार्मिक विश्वासों एवं जीवन के प्रति दृष्टिकोण का प्रभाव जनसंख्या वितरण पर भी पड़ता है। जिस समाज में लोग भाग्यवादी होते हैं, उनमें परिवार-कल्याण कार्यक्रमों के प्रति विश्वास एवं रुचि न होने के कारण अधिक सन्तति से जनसंख्या में वृद्धि होती चली जाती है। उदाहरण के लिए, भारत में मुस्लिम लोगों का परिवार-कल्याण के प्रति धार्मिक विश्वास न होने के कारण उनकी जनसंख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि होती जा रही है।

  1. राजनीतिक कारक

राजनीतिक नियमों का प्रभाव भी जनसंख्या वितरण पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ता है। उदाहरणार्थ, ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल भारत की अपेक्षा लगभग तीन गुना अधिक है, जब कि ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या भारत की जनसंख्या का केवल 1/50 भाग ही है। इसका प्रमुख कारण आँस्ट्रेलिया सरकार की श्वेत नीति (White Policy) हे जो गौरी जातियों के अतिरिक्त दूसरी नस्ल के लोगों को ऑस्ट्रेलिया में बसने से रोकती है।

  1. पर्यावरण की वांछनीयता

मानवीय सभ्यता के विकास के साथ-साथ परिवहन, संचार आदि साधनों में वृद्धि से विभिन्न प्रदेशों की वांछनीयता में भी परिवर्तन हो जाते हैं। जहाँ आर्थिक विकास की सम्भावनाएँ  अत्यधिक दिखाई पड़ती हैं, उन क्षेत्रों में मानव के बसने की इच्छा भी अधिक रहती है। उदाहरणार्थ, बिहार राज्य के उत्तरी भाग में कृषि द्वारा संघन जनसंख्या पोषण करने की क्षमता विद्यमान है और दक्षिण की और छोटा नागपुर पठार में खनिज पदार्थों के कारण औद्योगिक विकास की भारी क्षमता है। अत: बिहार राज्य में इन सम्भावनाओं के कारण जनसंख्या भी सघन होती जा रही है। इसके विपरीत्र सम्भावनाओं की कमी के कारण हिमालय के तराई प्रदेश में जनसंख्या विरल है।

  1. अन्तर्राष्ट्रीय पारस्परिक निर्भरता

वर्तमान समय में विशेषी-करण में वृद्धि के फलस्वरूप सभ्य राष्ट्र अपनी खाद्यान्न आवश्यकता के लिए एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। उदाहरण के लिए, ब्रिटेन तथा जर्मनी के खाद्यान्न अधिकतर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अर्जेण्टाइना आदि देशों से मशीनों के बदले आते हैं; अर्थात् एक देश दूसरे देश की उपज को आसानी से बदल सकता है। इससे विशेषीकरण में वृद्धि होती है तथा अधिक जनसंख्या का पोषण सम्भव हो सकता है। इसी प्रकार जापान ने भी सघन जनसंख्या के पोषण की क्षमता आसानी से प्राप्त कर ली है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार ने विभिन्न देशों की आर्थिक निर्भरता की अपेक्षा विशेषीकरण को प्रोत्साहन दिया है। अत: इसके लिए एक देश को दूसरे देश की विशेषताओं को उचित प्रकार से समझना चाहिए।

For Download - Click Here

महत्वपूर्ण लिंक
  • शहरी बाढ़- कारण, श्रेणियाँ, खतरा, शहरी बाढ़ प्रबंधन (आपदा के दौरान और बाद में)
  • द सेक्टर थ्योरी: होयट (1939) (The Sector Theory: Hoyt (1939))
  • द मल्टीपल न्यूक्ली थ्योरी: हैरिस और उलमैन (The Multiple Nuclei Theory: Harris and Ullman (1945))
  • द कन्सेन्ट्रिक जोन मॉडल: ई.डबल्यू.बर्गेस (1923) (The Concentric Zone Model: E.W. Burgess (1923))
  • अनुप्रयुक्त जलवायु विज्ञान (Applied Climatology)- परिभाषा, अर्थ और महत्व, डेटा के स्रोत, जलवायु और प्राकृतिक प्रणाली, जलवायु और सामाजिक व्यवस्था, जलवायु और स्वास्थ्य, सारांश और निष्कर्ष
  • प्राकृतिक आपदाएँ (Geomorphic Hazards)- भूकंप, सुनामी, भूस्खलन, हिमस्खलन
  • विकिरण (रेडिएशन) प्रदूषण- प्रभाव,  निवारक तथा उपाय
  • ध्वनि प्रदूषण- स्रोत, प्रभाव,  निवारक तथा उपाय
  • थर्मल प्रदूषण- थर्मल प्रदूषण ऊर्जा अपव्यय के माध्यम से ठंडा पानी में अपशिष्ट ……
  • भूमि प्रदूषण- स्रोत, कारण, रोकने के लिए नियंत्रण के उपाय
  • पर्यावरण प्रदूषण-परिभाषाएँ, प्रदूषक, प्रदूषकों का वर्गीकरण, प्रदूषण के प्रकार, निष्कर्ष
  • वायु प्रदूषण- स्रोत, प्रभाव, वायु प्रदूषण के लिए नियंत्रण
  • वायु दाब- प्रभावित करने वाले कारक,दबाव और पवन के बीच संबंध, दबाव बेल्ट में मौसमी बदलाव
  • वायु दबाव- वायु दबाव बेल्ट का वितरण
  • वायुमंडलीय दबाव को प्रभावित करने वाले कारक (तापमान, ऊंचाई, जल वाष्प, गुरुत्वाकर्षण बल, पृथ्वी का घूर्णन)
  • अंडमान सागर से जुड़े सम्पूर्ण तथ्य एवं जानकारी
  • बंगाल की खाड़ी से संबन्धित तथ्य एवं समुद्री जीवन
  • अरब सागर, अरब सागर की विशेषताएं, उल्लेखनीय खाड़ी
  • भारतीय महासागर- हिंद महासागर (क्षेत्रीय विस्तार, गहराई और मात्रा, खड़ियाँ और समुद्र, व्यापार मार्ग, लवणता, तल की रूपरेखा, समुद्री जीव, द्वीप)
  • भूमि उपयोग - भूमि कवर, भूमि संसाधन, भूमि संसाधन का महत्व, मूल संबंध: भूमि, जनसंख्या और प्रबंधन रणनीति, भारत में लैंडयूज / लैंडकवर
  • संसाधन भूगोल के सिद्धांत - परिभाषा, NEO-CLASSICAL थ्योरी, गतिशीलता के सिद्धांत
  • संसाधन भूगोल की अवधारणा - परिचय, विश्वसनीय अवधारणा, सामग्री अवधारणा
  • जल संसाधनभूगोल एवं जल संसाधन भूगोल की विषय वस्तु
  • मानव संसाधन और मानव संसाधन के अध्ययन के तीन पहलू
  • संसाधन भूगोल के प्रकार - प्राकृतिक संसाधन, मानव संसाधन
  • प्राकृतिक संसाधन-  प्राकृतिक संसाधनों के प्रकार
  • संसाधनों का उपयोग एवं संसाधन भूगोल की प्रासंगिकता
  • संसाधन भूगोल का परिचय | संसाधन भूगोल की वृद्धि | विशेषताएं | संसाधन का अर्थ | प्राकृतिक संसाधन अभिशाप सिद्धांत (ब्रिज, 2000)
  • मानचित्र का अर्थ एवं परिभाषाएं (MEANING AND DEFINITION OF MAP)
  • मानचित्र का अर्थ एवं मानचित्रों का महत्व (MEANING OF MAP AND IMPORTANCE OF MAPS)
  • मानचित्रों का वर्गीकरण (CLASSIFICATION OF MAPS) मानचित्र के प्रकार
  • मृदा नमी को प्रभावित करने वाले कारक(Factors Affecting Soil Moisture)
  • मृदा नमी संरक्षण (Soil Moisture Conservation)
  • भूमिगत जल को प्रभावित करने वाले कारक (Factors Affecting Underground Water)
  • भूमिगत जल के स्रोत (Sources of Ground Water)
  • वाष्पोत्सर्जन को प्रभावित करने वाले कारक (Factors Affecting Transpiration)
  • मृदा नमी की आवश्यकता एवं महत्व (Need and Importance of Soil Moisture)
  • जलीय चक्र पर मानव का प्रभाव (Mans Influence on Hydrological Cycle)
  • वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाले कारक (Factors Affecting Evaporation)
  • वाष्पीकरण नियन्त्रण (Evaporation Control) 
  • वाष्पोत्सर्जन का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning and Definition of Transpiration)
  • जल विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning And Definition of Hydrology)
  • जल विज्ञान का विषय क्षेत्र (Scope of Hydrology)
  • भारतीय जलवायु की प्रमुख विशेषताएँ (SALIENT FEATURES)
  • जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक (Factors Affecting Climate)
  • जलवायु परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन के कारण, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु वैश्विक प्रयास
  • पारिस्थितिक तंत्र पर मानव का प्रभाव
  • प्राकृतिक संसाधन (Natural resource)
  • प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण
  • चट्टानों के प्रकार - आग्नेय चट्टानें, अवसादी चट्टानें, रुपांतरित चट्टानें
  • मनुष्य का विकास (Human evolution)
  • जेट प्रवाह (Jet Streams)

Disclaimersarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है | हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- 

जनसंख्या घनत्व से आप क्या समझते हैं समझाइए?

जनसंख्या घनत्व की गणना करने के लिए, जनसंख्या को क्षेत्रफल से विभाजित किया जाता है। किसी भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या है को जनसंख्या घनत्व कहते हैंजनसंख्या घनत्व को अंग्रेजी में population density कहते हैं. पापुलेशन डेंसिटी को जनसंख्या का सबसे महत्वपूर्ण सूचनाओं के रूप में देखा जाता है.

आप जनसंख्या घनत्व के बारे में क्या जानते हैं और इसका सूत्र लिखिए?

जनसंख्या घनत्व = व्यक्ति की संख्या / भूमि का क्षेत्रफल।

जनसंख्या घनत्व कितने प्रकार के होते हैं?

भारत में राज्य स्तर पर उपलब्ध जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर जनसंख्या घनत्व को तीन श्रेणियों में बांटा जा सकता हैः अधिक घनत्व वाले क्षेत्र, मध्य घनत्व वाले क्षेत्र तथा कम घनत्व वाले क्षेत्र।

जनसंख्या से आप क्या समझते हैं?

जनगणना जनसंख्या: जनसांख्यिकी डेटा के आधार पर आपकी टारगेट जनसांख्यिकी (उम्र, लिंग, आय, शिक्षा वगैरह) और जगह में मौजूद लोगों की कुल संख्या.