जीरे का पानी पीने से क्या होता है - jeere ka paanee peene se kya hota hai

आज का हेल्थ टिप्स: हर सुबह खाली पेट जीरा का पानी पीने की डालिए आदत, पाचन सहित शरीर को होंगे ऐसे गजब के फायदे

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Mar 2022 11:38 AM IST

Show

हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध कई चीजें सेहत को अविश्वसनीय लाभ प्रदान कर सकती हैं। हम रोजाना भोजन के लिए कई सारे मसालों और औषधियों को प्रयोग में लाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि ये आपके लिए कितने लाभकारी हो सकते हैं? आयुर्वेद में रोजाना प्रयोग में लाई जाने वाली तमाम औषधियों और मसालों के गुणों का जिक्र मिलता है। इनका सेवन करके आप कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। जीरा ऐसा ही एक लोकप्रिय मसाला है जो न सिर्फ भोजन को स्वादिष्ट बनाने के काम आता है, साथ ही इसका सेवन पेट से लेकर इम्युनिटी तक को बेहतर बनाए रखने के लिए वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है।

आयुर्वेद में जीरा का पानी पीने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है, विशेषरूप से सुबह खाली पेट इसका नियमित सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। जीरा में पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों की भी उपलब्धता होती है, जो आपके शरीर को निरंतर कार्य करते रहने में काफी मदद कर सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में रोज सुबह जीरा का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

पेट से संबंधित समस्याओं में कारगर
वर्षों से पेट से संबंधित तमाम समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर जीरा को प्रयोग में लाया जाता रहा है। रात भर भीगे हुए जीरे का पानी पीने से न सिर्फ पेट साफ रहता है, साथ ही कब्ज, अपच और मतली जैसी समस्याओं में भी आपको विशेष लाभ मिल सकता है। जीरा का पानी पेट की अम्लता और सूजन को भी कम करने में मदद करता है। गैस और बदहजमी के कारण पेट दर्द की समस्या में भी राहत दिलाने में जीरे का पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जीरा का पानी, आम तौर पर पाचन एंजाइमों के स्राव को उत्तेजित करता है और पाचन प्रक्रिया को तेज करता है।

त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार
जीरे का पानी कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे खनिजों में समृद्ध होता है जो त्वचा की सेहत को सुधारने में काफी फायदेमंद माना जाता है। ये सभी पोषक तत्व आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। जीरे के पानी में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई भी होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों को रोकने में सहायक है। नियमित रूप से एक गिलास जीरा पानी पीने से आपकी त्वचा पर दिखाई देने वाली झुर्रियां भी कम हो सकती हैं।

इम्युनिटी पावर को मिलती है मजबूती
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बेहतर बनाए रखने के लिए जीरा का पानी पीना आपके लिए काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। जीरा आयरन और डाइट्री फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो इम्युनिटी को मजबूती देने में सहायक है। यह बीमारियों से लड़ता है और आपके बीमार पड़ने की आशंका को कम करता है। चूंकि जीरा का पानी पाचन के लिए बेहतर माना जाता है, जिससे भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है। इम्युनिटी पावर के लिए तमाम पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

खाने का जायका बढ़ाने वाला जीरा स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए, कुछ समस्याओं में जीरे का पानी सेवन करने की सलाह दी जाती है। खासकर, वजन कम करने के लिए जीरे का पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। बेशक, जीरा कई मामलों में गुणकारी है, लेकिन इसे किसी बीमारी का सटीक इलाज समझना सही नहीं होगा। इसलिए, अगर किसी को कोई गंभीर समस्या है, तो डॉक्टरी इलाज को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम जीरा पानी बनाने का तरीका और जीरे का पानी पीने के फायदे की जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा, हम यह भी बताएंगे कि जीरे का पानी पीने के नुकसान किस तरह के हो सकते हैं।

नीचे विस्तार से पढ़ें

आइए, सबसे पहले जान लेते हैं कि जीरा का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है या नहीं।

विषय सूची

  • क्या जीरा का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है?
  • जीरा के पानी के फायदे – Benefits of Cumin Water in Hindi
  • जीरा के पानी का उपयोग – How to Use Cumin Water in Hindi
  • जीरा का पानी बनाने की विधि
  • जीरा के पानी के नुकसान – Side Effects of Cumin Water in Hindi
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या जीरा का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है?

जी हां, जीरा के पानी का सेवन सेहत के लिए अच्छा साबित हो सकता है। एक मेडिकल शोध की माने तो जीरा संक्रमण और कैंसर जैसे घातक समस्या से बचाने में सहायक भूमिका निभा सकता है। साथ ही यह अस्थमा, मधुमेह, इम्यून सिस्टम, तनाव, पाचन, सिरदर्द और त्वचा रोग की समस्या में भी सुधार करने का काम कर सकता है। इसके लिए इसमें मौजूद इम्यूनोमॉड्यूलेटर, एंटी-डायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-फंगल, एनाल्जेसिक, हेपेटोप्रोटेक्टिव, एंटी-ओस्टियोपोरोटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-अस्थमा, एंटी-स्ट्रेस, एंटी-इंफर्टिलिटी, डायटरी फाइबर और एंटी-कैंसर गुण जिम्मेदार होते हैं (1)। इसके अलावा, जीरे के पानी के सेहत के लिए कई अन्य फायदे हो सकते हैं, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानेंगे।

चलिए, अब जानते हैं कि जीरे का पानी के फायदे क्या-क्या हो सकते हैं।

जीरा का पानी जीरे के उपयोग से बनाया जाता है। इसलिए, जो फायदे जीरे से होते हैं, वही फायदे जीरे का पानी पीने से भी मिल सकते हैं। आइए, इस फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. पाचन के लिए

जीरे का पानी पीने के फायदे पचान के लिए हो सकते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, जीरे में डाइजेस्टिव एंजाइम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को उत्तेजित करने का काम कर सकता है। इससे आहार को पचाने और मल के जरिए शरीर से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है (2)।

2. रक्तचाप के लिए

बढ़ते रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए जीरे का पानी का सेवन किया जा सकता है। एक वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, जीरा में एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव पाए जाते हैं, जिसे उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है, जो कोशिका और शरीर के तरल पदार्थों के लिए जरूरी होता है। इससे रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है (3)। इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि जीरे का पानी के फायदे रक्तचाप को संतुलित रखने के लिए हो सकता है।

3. इम्युनिटी (प्रतिरक्षा प्रणाली) के लिए

जीरा पानी के लाभ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम कर सकते हैं। असल में जीरा आयरन और मिनरल का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने का काम कर सकता है। इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हो सकती है। साथ ही इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव भी पाए जाते हैं, जिसे इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है (3)। इस कारण कहा जा सकता है कि जीरे के पानी के फायदे प्रतिरक्षा प्रणाली पर हो सकते हैं।

4. वजन कम करने के लिए

तेजी से वजन घटाने के लिए जीरे का पानी का सेवन सहायक हो सकता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (एनसीबीआई) की वेबसाइट पर इस संबंध में एक वैज्ञानिक अध्ययन मौजूद है। इस अध्ययन के अनुसार,  88 अधिक वजन वाली महिलाओं को 3 महीन तक प्रतिदिन 3 ग्राम जीरा दिया गया। 3 महीने बाद उन महिलाओं के वजन, कमर के आकार और फैट मास में कमी पाई गई (4)। इसके अलावा, जीरा मेटाबॉलिक रेट यानी चयापचय दर को भी बढ़ावा देने का काम कर सकता है, जो वजन को नियत्रंण में रखने में सहायता कर सकता है (5)। इसलिए, जीरा पानी के लाभ में से सबसे महत्वपूर्ण वजन को कम करना है।

5. एनीमिया से छुटकारा

जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तब एनीमिया की समस्या उत्पन्न हो जाती है। रक्त में आयरन की कमी के कारण हीमोग्लोबिन की मात्रा भी कम हो जाती है, जिससे रक्त शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता है (6)। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए जीरे के पानी के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, जीरे में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने का काम कर सकता है। इससे एनीमिया की समस्या से निजात पाया जा सकता है (3)।

6. नींद में सुधार

कई लोग सोचते हैं कि जीरा पानी पीने से क्या होता है। उन्हें बता दें कि जीरा के चाय के सेवन से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। साथ ही इस चाय के सेवन से इंसोमनिया जैसी नींद से जुड़ी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है (7)। इसलिए, ऐसा माना जा सकता है कि जीरे का पानी पीने के फायदे नींद के लिए भी हो सकता है। फिलहाल, इसपर अभी और शोध की आवश्यकता है। जिससे कि जीरा का कौनसा गुण मदद करता है, यह पता चल सके।

7. कब्ज से राहत

अगर किसी को कब्ज की समस्या है, तो इस समस्या से निजात पाने में जीरा का पानी मददगार हो सकता है। कब्ज पाचन से जुड़ी समस्या है, जो आहार के सही तरह से न पचने के कारण होती है। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि जीरे का पानी खाने को पचाने का काम कर सकता है। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है (8)। इसलिए, जीरा वाला पानी पीने के फायदे कब्ज से छुटकारा दिला सकता है।

8. त्वचा के लिए

जीरा पानी के लाभ त्वचा संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए हो सकते हैं। एक वैज्ञानिक रिसर्च में दिया हुआ है कि जीरे में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है। वहीं, जीरे के उपयोग से बनाए गए एसेंशियल ऑयल में डिसइन्फेक्टेंट और एंटीफंगल गुण होते हैं। जो माइक्रोबियल और फंगल संक्रमण से त्वचा को प्रभावित होने से रोकने का काम कर सकता है (3)। ऐसे में कहा जा सकता है कि त्वचा के लिए जीरे के पानी के फायदे हो सकते हैं।

9. बालों के लिए

जीरा पानी के गुण बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का काम कर सकते हैं। दरअसल, जीरा के बीज में मौजूद पोषक तत्व बालों को जड़ों तक पोषण प्रदान कर सकते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम हो सकता है। वहीं, एक शोध में दिया हुआ है कि जीरा के बीज से बने एसेंशियल ऑयल में एंटी-फंगल प्रभाव पाए जाते हैं। एक दूसरे शोध में दिया हुआ है कि एंटीफंगल गुण एंटीडैंड्रफ की तरह काम कर सकता है, जो स्कैल्प से रूसी की समस्या को दूर कर सकता है। जिससे कि बालों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है (9) (10)। इसलिए, ऐसा माना जा सकता है कि जीरे का पानी के फायदे बालों के लिए हो सकते हैं।

बने रहें हमारे साथ

अब लेख के अगले भाग में हम जीरा के पानी का उपयोग के बारे में बताएंगे।

जीरा के पानी का उपयोग – How to Use Cumin Water in Hindi

जिस तरह जीरे का पानी के फायदे कई हैं। उसी तरह जीरा पानी को कई तरह से उपयोग भी किया जा सकता है, जो इस प्रकार है:

  • जीरे के पानी को पीने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • इसे त्वचा पर लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जीरा के पानी को बालों में लगाया जा सकता है।

आगे है और जानकारी

इस आर्टिकल के अगले हिस्से में जीरा का पानी बनाने की विधि जानेंगे।

जीरा का पानी बनाने की विधि

जीरा का पानी बनाने की विधि काफी आसान है, जिसके बारे में हम नीचे स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं।

  • सबसे पहले दो चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में पूरी रात भिगोकर रख दें।
  • अगली सुबह इसे हल्की आंच में कुछ मिनट के लिए उबाल लें। इससे पानी का रंग हल्का पीला दिखाई देने लगेगा।
  • उसके बाद इसे चाय की तरह चुस्की लेते हुए पी सकते हैं।
  • इसे पीते समय जीरा आने पर उसे भी चबाएं।

नीचे स्क्रॉल करें

इसके अगले भाग में हम जीरे का पानी पीने के नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

जीरा के पानी के नुकसान – Side Effects of Cumin Water in Hindi

जीरा पानी पीने के फायदे और नुकसान इसकी मात्रा पर निर्भर करता है। साथ ही जीरे का पानी कब पीना चाहिए और कितनी मात्र में पीना चाहिए। अगर कोई अधिक मात्रा में जीरे का पानी पीता है, तो उन्हें नीचे बताए जा रहे नुकसान हो सकते हैं (3)।

  • जीरा पानी के नुकसान पाचन और गैस्ट्रिक के लिए देखे जा सकते हैं, लेकिन ऐसा जीरा पानी के अधिक मात्रा में सेवन करने पर ही होता है।
  • जीरे के ओवरडोज के कारण किडनी और लीवर के सामान्य काम करने के तरीके पर प्रभाव पड़ सकता है, जो नुकसानदायक हो सकता है।
  • अगर स्तनपान कराने वाली महिलाएं जीरा पानी का सेवन करती हैं, तो उनमें दूध की कमी हो सकती हैं।
  • कोई भी सर्जरी से पहले जीरा पानी के सेवन की सलाह नहीं दी जाती है।
  • इसमें नारकोटिक प्रॉपर्टीज होती है, जिस कारण इसके अधिक मात्रा में सेवन से मतली और दिमाग के सही से काम न करने की समस्या हो सकती है।
  • इसके अधिक मात्रा में सेवन से रक्त शुगर का लेवल जरूर से ज्यादा कम हो सकता है । साथ ही मासिक धर्म के समय अधिक ब्लीडिंग हो सकती है।
  • जीरा पानी से कई बार एलर्जी भी हो सकती है।

जो लोग सोचते हैं कि जीरा पीने से क्या होता है, तो वो इस आर्टिकल को पढ़कर समझ गए होंगे कि जीरा का पानी सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। वहीं, अगर किसी को जीरा का पानी बनाने की तरीका नहीं पता, तो इस आर्टिकल को पढ़कर जीरा पानी बनाने की विधि जान सकता है। इस आर्टिकल में हमने जीरा पानी को पीने के अलावा, अन्य तरह से उपयोग करने के तरीके के बारे में भी बताया है। इसके अलावा, जो लोग गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

आर्टिकल के अंतिम भाग में हम कुछ सवालों के जवाब देने का प्रयास कर रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या जीरा पानी को सुबह खाली पेट लिया जा सकता है?

जी हां, एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, सुबह खाली पेट जीरे के पानी में नींबू मिलाकर पिया जा सकता है। इससे वजन को कम करने में मदद मिल सकती है (11)।

क्या हम रोजाना जीरा पानी पी सकते हैं?

जी हां, एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, वजन को कम करने के लिए 3 हफ्ते तक प्रतिदिन जीरा का पानी का सेवन किया गया। इससे बिना किसी नुकसान के वजन में कमी आई। इसलिए, कहा जा सकता है कि प्रतिदिन सीमित मात्रा में जीरा पानी का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर कोई किसी गंभीर समस्या से जूझ रहा है, तो इसे अपने रूटीन में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें (11)।

क्या हम रात में जीरा पानी पी सकते हैं?

अगर आप इस उलझन में है कि जीरे का पानी कब पीना चाहिए, तो हम बता दें कि इसे किसी भी समय पिया जा सकता है। इसलिए, जीरे के पानी को रात में पिया जा सकता है।

क्या जीरा पानी पेट की चर्बी कम कर सकता है?

जी हां, जीरा पानी के गुण के कारण पेट की चर्बी कम हो सकती है (11)।

Sources

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.

  • Review on Cuminum Cyminum –Nature’s Magical Seeds
    http://www.jocpr.com/articles/review-on-cuminum-cyminum-natures-magical-seeds.pdf
  • Antioxidant potential and health benefits of cumin
    http://www.plantsjournal.com/archives/2018/vol6issue2/PartD/6-2-28-858.pdf
  • Cuminum cyminum – A Popular Spice: An Updated Review
    http://www.phcogj.com/sites/default/files/10.5530pj.2017.3.51.pdf
  • Effect of Cumin Powder on Body Composition and Lipid Profile in Overweight and Obese Women
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/25456022/
  • The Effect of Cumin cyminum L. Plus Lime Administration on Weight Loss and Metabolic Status in Overweight Subjects: A Randomized Double-Blind Placebo-Controlled Clinical Trial
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5065707/
  • Anemia
    https://medlineplus.gov/anemia.html
  • Cumin: A spice or a drug?
    https://www.academia.edu/6913848/Cumin_A_spice_or_a_drug
  • Herbal Remedies for Management of Constipation and its Ayurvedic Perspectives
    http://medind.nic.in/jav/t12/i1/javt12i1p27.pdf
  • Antifungal and Antiaflatoxigenic Properties of Cuminum Cyminum (L.) Seed Essential Oil and Its Efficacy as a Preservative in Stored Commodities
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/24211773/
  • COMPARISON OF POTENCY OF ANTIFUNGAL ACTION OF DANDRUFF SHAMPOOS AND DIFFERENT PLANT EXTRACTS
    https://www.ijmrhs.com/medical-research/comparison-of-potency-of-antifungal-action-of-dandruff-shampoos-and-different-plant-extracts.pdf
  • Effectiveness of cumin cyminum plus lime administration on obesity among womens
    https://pharmascope.org/index.php/ijrps/article/view/1577/2087

Was this article helpful?

thumbsupthumbsdown

The following two tabs change content below.

  • Author

पुजा कुमारी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। इन्होंने वर्ष 2015 में अपने... more

जीरे का पानी कब पीना चाहिए?

आयुर्वेद में जीरा का पानी पीने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है, विशेषरूप से सुबह खाली पेट इसका नियमित सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। जीरा में पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों की भी उपलब्धता होती है, जो आपके शरीर को निरंतर कार्य करते रहने में काफी मदद कर सकती है।

क्या जीरा का पानी पीने से पेट कम होता है?

जीरा खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, साथ ही ये वजन घटाने में भी कारगर माना जाता है। जी हां, कई डायटीशियन जीरा वॉटर को वेट लॉस डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो जीरा पानी पी सकते हैं।

सुबह खाली पेट जीरा पीने से क्या होता है?

खाली पेट ये पानी पीने से गायब हो जाएगी चर्बी

मोटापा कम करने के लिए जीरा कैसे खाएं?

वजन कम करने के लिए जीरे के पानी को पीने का सही तरीका आपको एक रात पहले एक गिलास पानी में जीरा भिगो कर रख देना है और सुबह उस पानी को 5 मिनट के लिए उबाल लेना है। इसके बाद आप इसे पी सकते हैं और अगर आप जल्दी में हैं तो उबालने वाले स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं।