क्या अंडे खाने से बॉडी बनती है - kya ande khaane se bodee banatee hai

हेल्थ डेस्क: संडे हो या मंडे, रोज़ खाएं अंडे- ये लाइन तो आपने कई बार सुना होगा। अंडे में कई तरह के पौष्टिक गुण मौजूद हैं। इसमें आपको प्रोटीन से लेकर हेल्दी फैट, फोलेट, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, सेलेनियम, विटामिन ए, विटामिन बी 5, विटामिन बी 12, विटामिन बी 2 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वजन बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक के लिए लिए लोग अंडे का सेवन करते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को ये कन्फ्यूजन रहता है कि अंडे खाना सही है या गलत? साथ ही एक दिन में इंसान को कितने अंडे खाना चाहिए? आज हम आपको अंडे के सेवन से जुड़ी कुछ जरुरी बातें बताने जा रहे हैं। अगर आप हर दिन तीन अंडे खाते हैं तो आपकी हेल्थ पर इसका जबरदस्त असर पड़ेगा। हर दिन डाइट में 3 अंडे शामिल करते ही आपकी बॉडी पर ऐसा असर पड़ेगा...   
 

एक अंडे कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रोटीन से लेकर हेल्दी फैट, फोलेट, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, सेलेनियम, विटामिन ए, विटामिन बी 5, विटामिन बी 12, विटामिन बी 2 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

एक इंसान इन मिनरल्स और विटामिन्स के लिए मल्टी विटामिन की गोलियां लेता है। अगर आप हर दिन अपने डाइट में तीन अंडे शामिल करेंगे तो आपकी बॉडी में ऊपर दिए गए सारे विटामिन्स मिल जाएंगे। फिर आपको अलग से कोई भी मल्टी-विटामिन खाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 

अगर हर दिन तीन अंडे खाए जाएं तो बॉडी में कई अच्छे हार्मोन्स एक्टिव हो जाते हैं। अंडे के योक में कोलेस्ट्रॉल होता है। अधिक मात्रा में ये बॉडी के लिए नुकसानदायक है। लेकिन अगर हर दिन तीन अंडे खाया जाए तो इसमें मौजूद कोलेस्ट्रॉल आपकी बॉडी को फायदा पहुंचाएंगे। 
 

तीन अंडों का कोलेस्ट्रॉल आपकी बॉडी में स्टेरॉयड हार्मोन्स, जैसे टेस्टोस्टेरॉन, एस्ट्रोजन और कोर्टिसोल बनाते हैं। ये सभी तत्व आपकी बॉडी के लिए काफी जरुरी हैं। रोज तीन अंडे खाने से आपकी बॉडी में सारे तत्व मिल जाएंगे। 

हर दिन तीन अंडे खाने से बॉडी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मिल जाएगा। इस एसिड से इंसान की हार्ट रेट को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इसकी वजह से ब्लड में क्लॉटिंग का खतरा भी कम हो जाएगा। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल हो जाता है। 
 

हर दिन नाश्ते में तीन अंडे खाने  से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। अंडे खाने से बॉडी में प्रोटीन मिल जाएगा। आपकी बॉडी फुल महसूस करेगी और आपको आप कम खाएंगे। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 

रोज तीन अंडे खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होगी। इसमें विटामिन डी और फॉस्फोरस है। इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ये दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद है। अंडे नवजात बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में गर्भवती महिला को हर दिन तीन अंडे खाने ही चाहिए। 
 

क्या अंडे खाने से बॉडी बनती है - kya ande khaane se bodee banatee hai

Egg for Weight Gain in Hindi: अंडा प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स होता है। अंडा खाने से शरीर को वे सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। अंडे में कैलोरी, हेल्दी फैट, सैचुरेटेड फैट, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए हर रोज एक अंडा खाने की सलाह देते हैं। वैसे तो अंडा हर उम्र, लिंग और हेल्थ के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जो लोग दुबले-पतले और कमजोर हैं, उनके लिए अंडा एक टॉनिक के रूप में कार्य कर सकता है। क्योंकि अंडे में मौजूद प्रोटीन, कैलोरी वजन बढ़ाने में मदद (Weight Gain Tips in Hindi) कर सकते हैं। आपको फिट और हेल्दी बना सकते हैं।

तो चलिए विस्तार से जानते हैं अंडा वजन कैसे बढ़ाता है? वजन बढ़ाने के लिए अंडा कैसे खाना चाहिए? 

क्या अंडे खाने से बॉडी बनती है - kya ande khaane se bodee banatee hai

वजन बढ़ाने के लिए अंडे के फायदे (Egg Benefits for Weight Gain)

वजन बढ़ाने के लिए अंडा काफी फायदेमंद होता है। अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो अपनी डाइट में अंडा शामिल कर सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए अंडे का सफेद और पीला दोनों हिस्से खाना बहुत जरूरी है। क्योंकि कई लोग अंडे का पीला भाग खाना पसंद नहीं करते हैं, जबकि इसी में सबसे अधिक कैलोरी पाई जाती है। इसके अलावा अंडे का सफेद भाग खाना भी जरूरी होता है।

  • अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सभी विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन पाए जाते हैं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। व्यक्ति दिनभर एनर्जेटिक महसूस करता है।
  • अंडे की जर्दी एक बहुत ही उच्च कैलोरी वाला फूड है। 100 ग्राम अंडे की जर्दी में लगभग 322 कैलोरी होती है। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। वेट गेन करने वाले लोगों को अंडे की जर्दी फेंकनी नहीं चाहिए। क्योंकि सिर्फ इसके सफेद हिस्से को खाकर वजन नहीं बढ़ाया जा सकता है। अंडे के सफेद भाग में सिर्फ 52 कैलोरी होती है।
  • अंडे के सफेद हिस्से में जर्दी की तुलना में प्रोटीन अधिक होता है। अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन और पानी से बना होता है। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए अंडे के पीले भाग के साथ ही सफेद हिस्सा भी खाना चाहिए। यह मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देता है।
  • अंडे की जर्दी में हेल्दी फैट अधिक होता है। जबकि सफेद हिस्से में फैट नहीं होता है। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए अंडे का पीला हिस्सा खाना जरूरी होता है। तभी वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट वेट गेन में मदद कर सकता है।
  • अंडे की जर्दी में सफेदी की तुलना में कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है। जो वजन बढ़ाने में मदद करता है।
  • अंडे के सफेद और पीले दोनों में फाइबर नहीं होता है। साथ ही शर्करा भी बहुत कम होती है।

वजन बढ़ाने के लिए अंडा कैसे खाएं (How to Eat Egg for Weight Gain in Hindi)

क्या अंडे खाने से बॉडी बनती है - kya ande khaane se bodee banatee hai

1. आमलेट (Omelette for Weight Gain)

अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं, तो रोजाना अंडे को आमलेट के रूप में खा सकते हैं। अंडे का आमलेट स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

2. उबालकर खाएं अंडा (How to Eat Boiled Egg for Weight Gain)

अगर आपको अंडे का आमलेट पसंद नहीं है, तो आप अंडे को उबालकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 अंडे को उबाल लें। अब इन्हें काट लें, इसमें नमक, प्याज, धनिया और मिर्च छिड़कर खा लें।

3. अंडे की भुर्जी (Egg Bhurji for Weight Gain)

आप चाहें तो अपनी वेट गेन डाइट में अंडे की भुर्जी भी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में घी या तेल डालें। इसमें अंडे को तोड़कर डाल दें। अब इसे मिलाएं और फिर खा लें। आप इसमें प्याज, टमाटर आदि भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज रात में खाएं ये 5 चीजें

4. अधपका अंडा खाएं

अधपका अंडा भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे सेहत को अंडे में मौजूद सभी पोषक तत्व मिलते हैं। कैलोरी, हेल्दी फैट और प्रोटीन मिलता है। अंडा खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन कभी भी रोजाना अधपका अंडा नहीं खाना चाहिए। इसे कभी-कभी ही अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

Egg for Weight Gain in Hindi: अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो पूरे अंडे को खाना बहुत जरूरी है। अंडे का सफेद और पीला हिस्सा वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। वेट गेन करने वाले लोगों को कभी भी पीले हिस्से को छोड़ना नहीं चाहिए। आप अंड को आमलेट बनाकर खा सकते हैं। या फिर उबालकर खा सकते हैं। आप अंडे को किसी भी तरह से खाएं, लेकिन सफेद और पीले दोनों हिस्सों को शामिल करें। 

अंडे खाने से मोटे कैसे होते हैं?

वजन बढ़ाने के लिए अंडा कब खाना चाहिए?- When to Eat Eggs for Weight Gain in Hindi.
सुबह के समय अंडा खाने से आपको इसके सभी पोषक तत्व आसानी से मिल जाएंगे। इससे आपको वजन बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।.
वजन बढ़ाने के लिए आप वर्कआउट के बाद भी उबले हुए अंडे खा सकते हैं। ... .
वजन बढ़ाने के लिए आप प्रतिदिन 1-2 अंडा खा सकते हैं।.

अंडा खाने से वजन बढ़ता है क्या?

कई लोगों का मानना है कि अंडा खाने से वजन बढ़ता है, इसलिए वे अंडा खाने से बचते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है अंडा खाने से वजन घटता भी है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन B12, बायोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो वजन कम करने के लिए फायदेमंद होते हैं। अंडा आपके शरीर से एक्ट्रा फैट को भी कम करता है और शरीर में कैलोरी को बर्न करता है।

उबला हुआ अंडा खाने से क्या होता है?

वजन घटाने के ल‍िए उबले अंडे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अंडे का पीला भाग न‍िकालकर खाना फायदेमंद माना जाता है। आप इसे अपनी डाइट में शाम‍िल करेंगे तो शरीर को इम्‍यून‍िटी भी म‍िलेगी। उबले अंडे में व‍िटाम‍िन डी और प्रोटीन जैसे पोषक तत्‍व होते हैं ज‍िससे हड्ड‍ियां मजबूत होती हैं।