क्या सुबह खाली पेट आम खा सकते हैं? - kya subah khaalee pet aam kha sakate hain?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: शरीर में कई सारे पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए फल खाना बहुत जरूरी है। तो रोजाना एक फल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। फलों के सेवन से कई सारी समस्याएं दूर रहती हैं खासतौर से जब आप इन्हें खाली पेट खाते हैं। लेकिन खाली पेट फल खाने से कई बार लोगों को पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत होने लगती हैं। तो आज हम आपको उन फलों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप बेफ्रिक होकर खाली पेट खा सकते हैं किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। 

Show

क्या सुबह खाली पेट आम खा सकते हैं? - kya subah khaalee pet aam kha sakate hain?

Pomegranate Benefits: शरीर में खून बढ़ाने के साथ और भी कई समस्याओं में लाभकारी है अनार का सेवन, जानें फायदे

यह भी पढ़ें

सेब

सेब को सुबह खाली पेट खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे खाने से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं साथ ही कई और दूसरी समस्याएं भी दूर होती हैं। रोजाना एक सेब का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है और इससे बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

पपीता

खाली पेट पपीते का सेवन भी कई मायनों में फायदेमंद होता है। इससे भी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और बॉडी में मौजूद टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा हुआ है तब तो आपको जरूर इसका सेवन करना चाहिए। 

क्या सुबह खाली पेट आम खा सकते हैं? - kya subah khaalee pet aam kha sakate hain?

Weight Loss Tips: साल 2023 में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

यह भी पढ़ें

तरबूज

तरबूज में 90% पानी होता है जिसे खाने से शरीर पूरा दिन हाइड्रेट रहता है। इसमें कैलोरीज़ की मात्रा बहुत ही कम होती है जिससे मोटापा भी नहीं बढ़ता। साथ ही हार्ट और आंखों की हेल्थ भी अच्छी रहती है।

अनार

खाली पेट अनार का सेवन भी बेफ्रिक होकर किया जा सकता है। जो हमें कई सारी बीमारियों से दूर रखता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है जिससे कब्ज, ब्लोटिंग, गैस की समस्याएं नहीं होती। इसे खाने से कैंसर होने की संभावनाएं भी काफी कम हो जाती हैं। 

क्या सुबह खाली पेट आम खा सकते हैं? - kya subah khaalee pet aam kha sakate hain?

Heart Health: एक्सपर्ट से जानें किन वजहों से अब कम उम्र में भी लोग हो रहे हैं हार्ट अटैक का शिकार

यह भी पढ़ें

अमरूद

कई लोगों को लगता है कि सुबह खाली पेट अमरूद खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है लेकिन इसे खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसमें बीटा कैरोटिन की मात्रा होती है जो आंखों को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

क्या सुबह खाली पेट आम खा सकते हैं? - kya subah khaalee pet aam kha sakate hain?

Sangram Singh Fitness Tips: रेस्लर संग्राम सिंह से जानें फिट रहने के लिए किस तरह की एक्सरसाइज और डाइट है जरूरी

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

फलों का राजा आम लगभग सभी लोगों का पसंदीदा फल है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक इस फल के शौकीन हैं। स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर इस फल के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह कई पोषक तत्वों का खजाना है। ज्यादातर लोग रात में डिनर के बाद आम खाना पसंद करते हैं। पर मेरी मम्मी इसके सख्त खिलाफ हैं। वे हमेशा सुबह के समय आम खाने की सिफारिश करती हैं। जबकि मुझे दूध या दही में आम मिलाकर खाने का शौक है। मेरा शौक और मम्मी के तर्क के बीच जब घमासान शुरू हो गया, तो मैंने सोचा क्यों न इस मुद्दे पर किसी एक्सपर्ट से ही राय ले ली जाए। चलिए जानें कि क्या है आम खाने का सही समय और सही तरीका (Best time and way to eat Mango)।

आम के बारे में क्या हैं मम्मी के तर्क

कई सालों से मेरी मां कहती आ रही हैं, रात को आम से परहेज रखना चाहिए। हालांकि, सुबह खाली पेट से लेकर शाम के 5 बजे तक इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए उचित रहेगा। रात के समय आम का सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। डिनर के बाद आम खाने से शरीर मे इंसुलिन घट जाता है।

आम खाने से आप मोटे नहीं होते बस सही तरीका आजमाने की जरुरत है. चित्र : शटरस्टॉक

सबसे पहले जानते हैं आम में मौजूद महत्वपूर्ण पोषक तत्व

आम शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। इसमें प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। साथ ही आम की एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज, इसकी गुणवत्ता को और ज्यादा बढ़ा देती हैं।

इन स्वास्थ्य जोखिमों का कारण बन सकता है आम

स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरा होने के बावजूद यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। साथ ही अपच, एसिडिटी, गैस और त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशानी में डाल सकती हैं। वहीं गलत फूड् कॉन्बिनेशन के साथ आम का सेवन आपके लिए अत्यधिक हानिकारक हो सकता है।

यदि आप भी बेसब्री से आम का इंतजार कर रही थीं, तो इस मौसम आम खाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों को जान लें।

तो फिर क्या है आम खाने का सही समय

न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकैडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा के अनुसार पोषक तत्वों से भरपूर आम के कई फायदे हैं, परंतु गलत समय पर इसका सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बहुत से लोग आम को डिनर के बाद डेजर्ट के तौर पर लेना पसंद करते हैं, लेकिन इस तरह आम का सेवन करना कई स्वास्थ्य जोखिमों को आमंत्रण देने जैसा है। इसलिए दिन के समय मील के बीच स्नैक के तौर पर इसे खाना स्वास्थ्य के लिए उचित रहेगा।

जानिए आम खाने का सही समय. चित्र -शटरस्टॉक

जानिए पाचन संबंधी समस्याओं में कैसे कारगर हैं आम

सही तरीके और सही समय पर आम का सेवन करना पाचन क्रिया से जुडी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है। इसमें मौजूद एमाइलेज कंपाउंड और डाइटरी फाइबर कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं। साथ ही एमाइलेज कंपाउंड अन्य खाद्य पदार्थों को आसानी से पचने में भी मदद करता हैं।

आम में मौजूद फाइटोकेमिकल्स में गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव इफेक्ट पाए जाते हैं। साथ ही इसकी एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फायदेमंद होती हैं। यह पेट में सूजन जैसी समस्याओं में भी कारगर माने जाते हैं। यह याद रखें कि गलत समय पर आम का सेवन आपकी पाचन क्रिया को संतुलित रखने की जगह पेट की समस्यायों का कारण भी बन सकता है।

गर्मियों में आम खाने से पहले इन बातों का रखें खास खयाल

आम खाने से पहले उसे कुछ देर पानी में भिगोना न भूलें

न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकैडमी की डायरेक्टर डॉक्टर पूनम दुनेजा के अनुसार बाजार से आम खरीदने के तुरंत बाद न खाएं। खाने से पहले कम से कम आधे घंटे से 1 घंटे तक पानी में डुबोकर छोड़ दें। आम में फाइटिक एसिड नामक नेचुरल मॉलिक्यूल मौजूद होता है। अधिक मात्रा में फाइटिक एसिड लेना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में आम को पानी में डालकर छोड़ने से पानी एक्स्ट्रा फाइटिक एसिड को सोख लेता है।

आम खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं

आम खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं क्योंकि यह आपके पेट की समस्याओं का कारण बन सकता है। आमतौर पर आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट दर्द, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आम खाने के कम से कम आधे से 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए।

आम खाने के तुरंत बाद पानी न पियें। चित्र शटरस्टॉक।

इन फूड्स के साथ आम खाना हो सकता है नुकसानदेह

ज्यादातर लोग दही और आम को एक साथ डेजर्ट के रूप में लेना पसंद करते हैं। परंतु यह आपकी सेहत के लिए अत्यधिक नुकसानदेह हो सकता है। आम और दही का यह मिश्रण शरीर में ठंड और गरम की परिस्थिति को एक साथ उत्पन्न करता है। जिसकी वजह से त्वचा से जुड़े इन्फेक्शन और बॉडी में टॉक्सिन के बढ़ने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। वहीं करेला और किसी प्रकार के मसालेदार भोजन के साथ भी आम न खाएं, क्योंकि ऐसा करने से जी मिचलाने और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

खाली पेट कर सकती हैं आम का सेवन

डॉक्टर पूनम दुनेजा कहती हैं कि खाली पेट आम का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। यह आपके शरीर में एनर्जी बूस्टर की तरह काम करेगा। सुबह के समय हमारे शरीर को अल्कलाइन से युक्त फूड्स की जरूरत होती है। इसलिए खाली पेट आम खान से आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

आम के पल्प से बने आमरस में केसर, इलाइची, चीनी, और 1 से 2 चम्मच घी मिलकर पियें। यह आपके शरीर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में फायदेमंद रहेगा।

क्या खाली पेट आम खाना चाहिए?

1-क्या खाली पेट आम खा सकते हैं? तो इसका जवाब है हां खाली पेट आम खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है. खाली पेट आम खाने से शरीर इसमें मौजूद सभी विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर को आसानी से अवशोषित कर लेता है. 2-खाली पेट आम खाने में पाचन में सुधार हो सकता है.

सुबह खाली पेट कौन कौन से फल खा सकते हैं?

खाली पेट खाए जाने वाले टॉप बेस्ट फ्रूट | Top Best Fruits To Eat On An Empty Stomach.
1) तरबूज (Watermelon) तरबूज में तरल पदार्थ अधिक मात्रा में होता है, यानि यह पानी से भरा होता है. ... .
2) पपीता (Papaya) खाली पेट पपीता खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. ... .
3) कीवी (Kiwi) ... .
4) ब्लूबेरी (Blueberry).

आम खाने का सही टाइम क्या है?

खाना खाने के एक घंटे पहले या खाना खाने के एक घंटे बाद आम खाना चाहिए, क्योंकि आम में पोटैशियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे भरपूर तत्व होते हैं। सुबह नाश्ते में आम के टुकड़े या आम का जूस लें। यह आपको दिनभर तरोताजा रखने में मदद करेगा। आम का जूस बनाते समय इसे मीठा करने के लिए किसी भी प्रकार के स्वीटनर का इस्तेमाल न करें।

आम को कब नहीं खाना चाहिए?

डायबिटीज के मरीजों को आम के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आम हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है जो कि शुगर स्पाइक में तेजी लाता है। इसके अलावा आम में शुगर की भी मात्रा ज्यादा होती है जो कि आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को आम के सेवन से बचना चाहिए