द्रव्यवाचक संज्ञा को इंग्लिश में क्या कहते हैं? - dravyavaachak sangya ko inglish mein kya kahate hain?

Noun in Hindi Definition, types of noun and examples – Sangya in Hindi, Sangya Definition in Hindi and Examples of Sangya

द्रव्यवाचक संज्ञा को इंग्लिश में क्या कहते हैं? - dravyavaachak sangya ko inglish mein kya kahate hain?
द्रव्यवाचक संज्ञा को इंग्लिश में क्या कहते हैं? - dravyavaachak sangya ko inglish mein kya kahate hain?

 

  • See Video of Noun in Hindi
  • संज्ञा की परिभाषा
  • संज्ञा के भेद और उदाहरण
  • प्रश्न अभ्यास

 

Noun in Hindi Definition, types and Examples – संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण – Also see video below

 

संज्ञा की परिभाषा – Noun Definition in Hindi

What is Noun in Hindi ?

 संज्ञा की परिभाषा – इस लेख में हम संज्ञा और संज्ञा के भेदों को उदहारण सहित जानेंगे।

  1. संज्ञा किसे कहते हैं?
  2. संज्ञा के कितने भेद हैं?
  3. इन प्रश्नों के बारे में इस लेख में बहुत ही सरल भाषा में विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है। सबसे पहले संज्ञा की परिभाषा को जानेंगे

 
किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
जैसे – मनुष्य (जाति), अमेरिका, भारत (स्थान), बचपन, मिठास (भाव), किताब, टेबल(वस्तु) आदि।

निम्नलिखित उदाहरणों से हम संज्ञा को अच्छे से समझ सकते हैं –

उदाहरण 1 (Example) –
सुरेश भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आया था। इसलिए वह दौड़ता हुआ स्कूल से घर पहुँचा, इस बात को आपने माता-पिता को बताते हुए वह बहुत खुश लग रहा था। यह बात सुन कर सुरेश के माता-पिता बहुत आनंदित हुए और उन्होंने उसे गले लगा लिया।
इन पंक्तियों में –
सुरेश, माता-पिता (व्यक्ति)
स्कूल, घर (स्थान)
खुश, आनंदित (भाव)
आदि संज्ञा प्रयुक्त हुई है।

उदाहरण 2 (Example) –
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। गंगा भारत की एक पवित्र नदी है। कुरान मुसलमनों का पवित्र ग्रन्थ है। त्योहारों से हर घर में ख़ुशी आती है। आज दीपक बहुत खुश है। दीपक हर सुबह एक गिलास दूध और चार अंडे खाता है।
इन वाक्यों में चिह्नित शब्द किसी न किसी तरह से संज्ञा से सम्बंधित हैं-
भारत – देश का नाम
नरेंद्र मोदी – व्यक्ति का नाम
हॉकी – खेल का नाम
गंगा – नदी का नाम
कुरान – ग्रन्थ का नाम
मुसलमनों – विशेष समुदाय का नाम
ग्रन्थ – किसी किताब की विशेष श्रेणी का नाम
ख़ुशी – एक प्रकार का भाव
गिलास – वस्तु का नाम
दूध, अंडे – खाद्य पदार्थ का नाम
 
Top
 

संज्ञा के भेद और उदाहरण (Types of Noun in Hindi and Examples)

संज्ञा के मुख्यतः तीन भेद होते हैं –
जातिवाचक संज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा
परन्तु अंग्रेजी व्याकरण के प्रभाव के कारण कुछ विद्वान संज्ञा के दो भेद और मानते हैं –
समुदाय वाचक या समूह वाचक संज्ञा और द्रव्यवाचक संज्ञा
अतः वर्तमान में संज्ञा के पांच भेद कहे जाते हैं –

 

1- व्यक्तिवाचक संज्ञा
2- जातिवाचक संज्ञा
3- भाववाचक संज्ञा
4- समुदाय या समूहवाचक संज्ञा
5- द्रव्यवाचक संज्ञा
 

Noun in Hindi Video

 

 
Top
 

Class 10 Hindi Literature LessonsClass 10 Hindi Writing SkillsClass 10 English Lessons

 

अब हम संज्ञा के भेदों को विस्तार से उदाहरण सहित जानेंगे   – Types of noun in Hindi with Examples

 

1- व्यक्तिवाचक संज्ञा
जिस शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, विशेष स्थान और विशेष वस्तु के नाम का बोध होता है, वह शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाता है। साधारण शब्दों में, कोई भी ऐसा व्यक्ति, स्थान या वस्तु जो विशेष महत्त्व रखता हो, वह व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द के अंतर्गत आता है।
जैसे –
व्यक्ति – भगत सिंह, महात्मा गाँधी, सचिन तेंदुलकर, मदर टेरेसा इत्यादि।
स्थान – दिल्ली, गोवा, मुंबई, जयपुर, शिमला इत्यादि।
इमारत का नाम – ताजमहल, लालकिला, हवा महल इत्यादि।
व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण (Examples) –
राम स्कूल जाता है।
ताजमहल सात अजूबों में से एक है।
जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे।
शिमला एक पर्यटन स्थल है।
इन पंक्तियों में राम, ताजमहल, शिमला और जवाहर लाल नेहरू व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द हैं क्योंकि ये शब्द विशेष व्यक्ति, स्थान व वस्तु के बोधक हैं।
 
Top
 

2- जातिवाचक संज्ञा
जिस किसी एक शब्द से किसी सम्पूर्ण जाति का बोध हो वह शब्द जातिवाचक संज्ञा शब्द कहलाता है। साधारण शब्दों में ऐसा कोई एक शब्द जो किसी पूरी जाति को उसकी संपूर्ण श्रेणी और पुरे वर्ग को सम्बोधित करता है जातिवाचक संज्ञा शब्द कहा जाता है।
जैसे –
वस्तु – कार, मोबाइल, टीवी, पुस्तक इत्यादि।
स्थान – पहाड़, तालाब, गाँव, शहर इत्यादि।
प्राणी – पुरुष, स्त्री, गाय, शेर इत्यादि।
जातिवाचक संज्ञा शब्द के उदाहरण (Examples) –
गाय एक बहुत ही उपयोगी पशु है।
आज की स्त्री पुरुष के साथ कंधे-से-कंधा मिला कर चल रही है।
पहाड़ हमें हर स्थिति में अपनी जगह पर स्थिर व अटल रहने की प्रेरणा देते हैं।
इन पंक्तियों में गाय, स्त्री, पुरुष और पहाड़ जातिवाचक संज्ञा शब्द हैं। क्योंकि ये एक शब्द होते हुए भी अपनी सम्पूर्ण जाति का बोध करवा रहे हैं।
 
Top
 

3- भाव वाचक संज्ञा
जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के गुण, कर्म, दशा, अवस्था, भाव आदि का बोध कराएँ वह शब्द भाववाचक संज्ञा शब्द कहलाते हैं। साधारण शब्दों में भाववाचक संज्ञा का संबंध हमारे भावों से होता है। ये अमूर्त अर्थात केवल अनुभव किए जाने वाले शब्द होते हैं। इनमें हमारी भावनाएँ प्रमुख होती हैं।
जैसे –
भाव – ख़ुशी, क्रोध, दुःख इत्यादि।
दशा – भूख, प्यास, गरीबी इत्यादि।
अवस्था – बुढ़ापा, जवानी, बचपन इत्यादि।
गुण – मिठास, सुंदरता, कोमलता, कठोरता इत्यादि।
भाव वाचक संज्ञा के उदाहरण (Examples) –
राम के वियोग में सीता अत्यंत दुःखी थी।
ताजमहल की सुंदरता का वर्णन करना बहुत ही कठिन है।
आम के पक जाने पर वह मिठास से भर जाता है।
इन पंक्तियों में दुःखी, सुंदरता और मिठास शब्द भाववाचक संज्ञा शब्द के उदाहरण हैं। क्योंकि ये शब्द भावनाओं और गुण के बोधक शब्द हैं।
 
Top
 

4- समुदायवाचक या समूहवाचक संज्ञा
जो शब्द किसी एक जाति के सम्पूर्ण समूह या समुदाय का बोध कराता है वह शब्द समुदायवाचक या समूहवाचक संज्ञा शब्द कहलाता है। साधारण शब्दों में किसी एक पुरे वर्ग को दर्शाने वाला शब्द समुदायवाचक या समूहवाचक संज्ञा शब्द कहा जाता है।
जैसे –
सेना, सभा, कक्षा, झुण्ड, लकड़ी का गठ्ठा, गेंहूँ का ढ़ेर इत्यादि।
समुदायवाचक या समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण –
हमारी सेना सीमा पर शत्रुओं का हरदम डट कर सामना करती है।
कक्षा 10वीं के छात्र बहुत मेहनती हैं।
गाँव में पीपल के पेड़ के नीचे सभा का आयोजन किया गया है।
इन पंक्तियों में सेना, कक्षा और सभा समुदायवाचक या समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं। क्योंकि ये शब्द अपने सम्पूर्ण वर्ग का बोध करवा रहे हैं।
 
Top
 

5- द्रव्यवाचक संज्ञा
जो शब्द किसी पदार्थ, धातु या द्रव्य को दर्शाता है या उनका बोध कराता है वह शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा शब्द कहलाता है।
जैसे –
तेल, पानी, दूध, घी, लोहा, सोना, तांबा इत्यादि।
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण –
गाय का दूध अत्यंत पौष्टिक होता है।
लोहे से बने औजार बहुत मजबूत होते हैं।
पानी ही जीवन है।
इन पंक्तियों में दूध, लोहा और पानी द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं
 
Top
 

प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1 – संज्ञा किसे कहते हैं ?

उत्तर : जिस शब्द के द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान अथवा भाव के नाम का बोध हो, उसे संज्ञा कहते हैं। इस संसार में प्रत्येक व्यक्ति, स्थान, वस्तु, भाव का कुछ-न-कुछ नाम अवश्य होता है। यह नाम ही संज्ञा कहलाता है। संज्ञा नाम का समानार्थी शब्द है। 

 

प्रश्न 2 – संज्ञा के कितने भेद हैं? विस्तार पूर्वक लिखिए।

उत्तर : संज्ञा के पाँच भेद होते हैं :

व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक, द्रव्यवाचक, समूहवाचक

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा: जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का पता चले, वे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाते हैं; जैसे – जवाहर लाल नेहरू, अमिताभ बच्चन, नरेंद्र मोदी, बाइबिल, कुरान, रामायण, महाभारत, रूस, अमेरिका, दिल्ली, पंजाब आदि शब्द विशेष व्यक्ति, वस्तु और स्थान की ओर संकेत कर रहे हैं। इसलिए ये व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाते हैं।
  2. जातिवाचक संज्ञा : जो शब्द किसी प्राणी, वस्तु या स्थान की पूरी जाति का बोध कराते हैं, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे -चिड़िया, पुस्तक, पहाड़, अध्यापक, फूल, आदि।
  3. भाववाचक संज्ञा : वे संज्ञा शब्द जिनसे प्राणी या वस्तु के गुण, दोष, अवस्था, दशा आदि का ज्ञान होता है, वे भाववाचक संज्ञा कहलाते हैं; जैसे – मिठास, बुढ़ापा, थकान, गरीबी, हँसी, साहस, वीरता आदि शब्द भाव, गुण, अवस्था तथा क्रिया के व्यापार का बोध करा रहे हैं। इसलिए ये भाववाचक संज्ञाएँ हैं।
  4. द्रव्यवाचक संज्ञा : जो संज्ञा शब्द किसी धातु, द्रव्य, पदार्थ आदि का बोध कराते हैं, वे द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं; जैसे – सोना, लोहा, घी, तेल, दूध, चाँदी, आटा, चीनी, चावल, आदि।
  5. समूहवाचक संज्ञा : जिन संज्ञा शब्दों से एक ही जाति के व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता है, उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-सेना, परिवार, दल, संघ, समूह, गुच्छा आदि शब्द एक ही जाति अथवा वस्तु के समूह का बोध कराते हैं।

    द्रव्यवाचक संज्ञा को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

    The Noun which denotes the materials is called material noun. ऐसी संज्ञा जिससे द्रव्य का बोध हो material noun (द्रव्य वाचक संज्ञा )कहलाता है.

    द्रव्यवाचक संज्ञा को और क्या कहते हैं?

    द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? वह शब्द जो किसी तरल, ठोस, अधातु, धातु, पदार्थ, द्रव्य आदि का बोध कराते हो, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जाता है। द्रव्यवाचक संज्ञा अगणनीय होती है और इन्हें ढेर के रूप में तोली या मापी जाती है। पदार्थों के नाम – दूध, तेल, घी, पानी, दही, जूस, मोबिल, पेट्रोल आदि।

    द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण कौन सा है?

    5) द्रव्यवाचक संज्ञा (Material Noun in Hindi) जिस संज्ञा से किसी तरल, ठोस, अधातु, धातु, पदार्थ, द्रव्य आदि वस्तु का बोध हो उसे द्रव्यवाचक sangya कहते हैं। जिन शब्दों से किसी धातु द्रव्य पदार्थ का बोध हो उसे द्रव्यवाचक sangya कहते हैं। उदाहरण – तांबा , पीतल , सोना , लोहा आदि।

    संज्ञा कितने प्रकार के होते हैं इंग्लिश में बताइए?

    अंग्रेज़ी में संज्ञा पाँच प्रकार के होते हैं:.
    व्यक्तिवाचक संज्ञा (proper noun).
    जातिवाचक संज्ञा (common noun).
    समूहवाचक संज्ञा (collective noun).
    द्रव्यवाचक संज्ञा (material noun).
    भाववाचक संज्ञा (abstract noun).