क्या सुबह खाली पेट सेब खाना चाहिए - kya subah khaalee pet seb khaana chaahie

सुबह-सुबह खाली पेट सेब खाने के लिए डॉक्टर हमेशा बोलते हैं क्योंकि सेब में आयरन, प्रोटीन, विटामिन पाये जाते हैं. साथ ही सेब में कार्बोहाइड्रेट भी पाये जाते हैं. सुबह सेब खाने से शरीर में सारे दिन एनर्जी बनी रहती है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि रोजाना सुबह खाली पेट सेब खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिलेंगे. चलिए जानते हैं.

पोषक तत्व- सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस होते हैं. जब खाली पेट सेब खाया जाता है तो शरीर सेब में मौजूद इन सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है. शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होता है मध्यम आकार के सेब में पोटैशियम और विटामिन सी भी होता है.

इम्यूनिटी- तरह-तरह के रोगों से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है. रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाकर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं. सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं.

हार्ट- खाली पेट सेब खाने से हृदय स्वस्थ भी बेहतर रहता है. सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है, ये तत्व हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं.

वजन- अगर आप अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट सेब का सेवन कर सकते हैं. रोज सुबह एक सेब खाने से आप अपना वजन घटाने में कामयाब हो सकते हैं. सेब में फाइबर की अधिक मात्रा होती है. इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. आप ओवरइटिंग से बचते हैं, इससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है.

सूजन- सेब को हमेशा छिलके सहित ही खाना चाहिए. खाली पेट छिलका सहित सेब खाने से शरीर के सूजन में भी आराम मिलता है. सेब के छिलके में फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन होता है जो शरीर के सूजन को कम करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें-बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके, दिखेंगे हमेशा जवां

घने बालों के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल, जानें यूज करने का तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधितरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

सुबह सुबह खाली पेट एक सेब खाने से क्या होता है?

-सुबह सेब खाने से पाचन भी दुरुस्त होती है और बाउल गतिविधियों को सही ढंग से हो पाने में मदद मिलती है. इससे कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है.

सेब खाने का सही समय कौन सा है?

सेब खाने का पूरा लाभ इसे सही समय पर खाने से मिलता है।

सुबह खाली पेट कौन कौन से फल खा सकते हैं?

2) पपीता और तरबूज- पपीता खाली पेट खाने के लिए एक सुपरफूड है। ये पेट साफ करने में मदद करता है। इन दोनों ही फलों को सुबह के नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। यह न केवल शुगर क्रेविंग को रोकते हैं बल्कि कैलोरी पर भी कम होता है।

सेब कब नहीं खाना चाहिए?

वैसे तो सेब को सूर्यास्‍त के पहले कभी भी खा सकते हैं लेकिन इसे सुबह-सुबह खाना सबसे बेहतर होता है. नाश्‍ते में सेब खाना इसके फायदे को कई गुना बढ़ा देता है. वहीं रात में सेब खाने से पाचन में समस्‍या हो सकती है क्‍योंकि सेब में ढेर सारा फाइबर होता है, जो रात में सही तरीके से पच नहीं पाता है.