लव मैरिज करने से क्या फायदा होता है? - lav mairij karane se kya phaayada hota hai?

Love marriage in Hindi आज के मॉडर्न समय में हर व्यक्ति अपने लिए एक ऐसा जीवनसाथी चाहता है जो उसकी पसंद का हो और उसकी उम्मीदों पर खरा उतरे। ऐसे में लोग अरेंज मैरिज की बजाय लव मैरिज को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि अरेंज मैरिज करने पर जीवनसाथी को जानने और समझने में एक लंबा वक्त लग जाता है और अगर वह पसंद ना भी हो तब भी जीवनभर उसके साथ रहना एक मजबूरी बन जाती है जबकि लव मैरिज में कोई न कोई ऐसी चीज जरूर होती है जिसके कारण संबंध आगे बढ़ते हैं। यही कारण है कि समय के साथ लव मैरिज करने का चलन बढ़ रहा है। अगर आप भी प्रेम विवाह करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लव मैरिज करने के फायदे और नुकसान क्या हैं।

Show

विषय सूची

1. लव मैरिज के फायदे – Benefits Of Love Marriage In Hindi

  • पसंदीदा पार्टनर चुनने के लिए लव मैरिज के फायदे – Love Marriage Benefits For Freedom In Hindi
  • लव मैरिज के लाभ बेहतर समझदारी के लिए – Prem Vivah Karne Ke Fayde For Better Understanding In Hindi
  • प्रेम विवाह के फायदे रिश्तों में विश्वास बनाए रखने में – Love Marriage Benefits For Trust In Hindi
  • लव मैरिज करने के फायदे एक दूसरे का प्यार पाने के लिए – Love Marriage Benefits For Love In Hindi
  • सफल जीवन के लिए लव मैरिज के फायदे – Love Marriage Karne Ke Fayde For Being Successful In Hindi
  • लव मैरिज बेनिफिट्स झिझक खत्म करने में – Love Marriage Benefits For No Shame In Hindi
  • प्रेम विवाह के फायदे सामाजिक रीतियों को तोड़ने में – Court Marriage Ke Fayde for Free From Social Customs in Hindi
  • लव मैरिज के फायदे बच्चों की परवरिश में – Love Marriage For Upbringing Of Children In Hindi

2. लव मैरिज के नुकसान – Love Marriage Ke Nuksan In Hindi

लव मैरिज के फायदे – Benefits Of Love Marriage In Hindi

लव मैरिज क्यों अच्छी होती है? जानें लव मैरिज के फायदे और लाभ क्या है प्रेम विवाह करने के निम्न फायदे हैं।

पसंदीदा पार्टनर चुनने के लिए लव मैरिज के फायदे – Love Marriage Benefits For Freedom In Hindi

लव मैरिज करने से क्या फायदा होता है? - lav mairij karane se kya phaayada hota hai?

लव मैरिज करने का पहला सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको अपने पसंद का जीवनसाथी चुनने की स्वतंत्रता रहती है। इसमें आपके घरवालों की राय नहीं होती है और आप अपने मन मुताबिक पार्टनर से शादी करते हैं। जिससे अंततः घरवालों को बोलना पड़ता है कि तुम्हारी खुशी में हमारी खुशी। क्योंकि जब आप खुद के लिए खुद से साथी ढूंढते हैं तो जाहिर है आप खुश भी ज्यादा रहेंगे। इसलिए पसंदीदा पार्टनर चुनने के लिए लव मैरिज का यह फायदा होता है।

(और पढ़े – परफेक्ट रिलेशनशिप के 8 सीक्रेट…)

लव मैरिज के लाभ बेहतर समझदारी के लिए – Prem Vivah Karne Ke Fayde For Better Understanding In Hindi

लव मैरिज करने से क्या फायदा होता है? - lav mairij karane se kya phaayada hota hai?

अपने पसंद से शादी या लव मैरिज करने का फायदा यह होता है कि इससे कपल्स के बीच बेहतर समझ पहले से ही विकसित होती है जो शादीशुदा जीवन के लिए बहुत जरूरी होती है। वास्तव में लव मैरिज करने से पहले कपल्स एक दूसरे के साथ कई साल बिताए होते हैं, एक दूसरे को अच्छे से जानते और समझते हैं, अपने हित और अहित के बारे में बेहतर जानते हैं और यहां तक कि एक दूसरे के सहयोगियों के बारे में भी जानते हैं, जो एक रिश्ते के लिए आवश्यक है।

(और पढ़े – शादी करना क्यों जरूरी है, फायदे और नुकसान…)

प्रेम विवाह के फायदे रिश्तों में विश्वास बनाए रखने में – Love Marriage Benefits For Trust In Hindi

लव मैरिज करने से क्या फायदा होता है? - lav mairij karane se kya phaayada hota hai?

विश्वास या भरोसा किसी भी रिश्ते की नींव मानी जाती है। जब हम घर वालों की मर्जी से शादी करते हैं तो अजनबी पार्टनर के ऊपर भरोसा बनने में बहुत समय लग जाता है लेकिन लव मैरिज या प्रेम विवाह करने का यह फायदा होता है कि हमें एक दूसरे पर भरोसा होता है। हम अपने पार्टनर के सकारात्मक और नकारात्मक पहलूओं को जानते हैं, उसके अच्छी और बुरी आदतों को जानते हैं और रिलेशनशिप जितनी पुरानी होती जाती है, भरोसा बढ़ता जाता है। इसलिए लव मैरिज करना फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – रिलेशनशिप टिप्स यह 5 चीज करने से आपके पार्टनर आपसे नहीं जाएंगे दूर…)

लव मैरिज करने के फायदे एक दूसरे का प्यार पाने के लिए – Love Marriage Benefits For Love In Hindi

लव मैरिज करने से क्या फायदा होता है? - lav mairij karane se kya phaayada hota hai?

एक रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण चीज एक दूसरे के प्रति प्यार है, और प्रेम विवाह इस तथ्य को पूरी तरह से संतुष्ट करता है। एक प्रेम विवाह स्वयं दो लोगों के बीच स्नेह और आपसी प्रेम से शुरू होता है। जिससे ताउम्र उनका रिश्ता तरोताजा बना रहता है और प्यार कभी कम नहीं होता है। जब भी कभी रिश्तों में नीरसता आती है वे शादी से पहले एक दूसरे के साथ बिताए गए समय को याद करके फिर से प्यार में खो जाते हैं। एक दूसरे के प्रति अथाह प्रेम के कारण ही लव मैरिज होती है, यही लव मैरिज करने के फायदे हैं।

(और पढ़े – लिव इन रिलेशनशिप क्या है कानून इसके फायदे और नुकसान…)

सफल जीवन के लिए लव मैरिज के फायदे – Love Marriage Karne Ke Fayde For Being Successful In Hindi

लव मैरिज करने से क्या फायदा होता है? - lav mairij karane se kya phaayada hota hai?

अरेंज मैरिज की तुलना में लव मैरिज में सफल होने की ज्यादा संभावना होती है क्योंकि यह कपल्स के बीच प्यार और आकर्षण आपसी भावना से शुरू होता है। दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं, और इस तरह वे उनकी भावनाओं को समझ सकते हैं जैसे कोई और नहीं समझ सकता। वे एक दूसरे को बराबरी का दर्जा देते हैं और किसी भी तकलीफ या परेशानी में घर या बाहर एक दूसरे को समान रूप से सहयोग करते हैं। पत्नी सिर्फ घर में ही बंधकर नहीं रह जाती या पति पर ज्यादा रोकटोक नहीं लगायी जाती। लव मैरिज के ये हैं फायदे।

(और पढ़े – पार्टनर गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ आपका स्वभाव बताएगा आपका रिलेशनशिप स्टेटस्…)

लव मैरिज बेनिफिट्स झिझक खत्म करने में – Love Marriage Benefits For No Shame In Hindi

लव मैरिज करने से क्या फायदा होता है? - lav mairij karane se kya phaayada hota hai?

एक प्रेम विवाह में, कपल्स के बीच कोई शर्म या झिझक नहीं होती है क्योंकि वे एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं। वे बिना किसी झिझक के अपनी शादी का पूरा आनंद लेते हैं और एक दूसरे से हर विषय पर खुलकर बात कर लेते हैं। स्टडी में यह भी पाया गया है कि लव मैरिज करने वाले कपल्स की सेक्स लाइफ, अरेंज मैरिज करने वालों की अपेक्षा अधिक बेहतर होती है। यही कारण है कि लव मैरिज करना फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन में शारीरिक संबंध (सेक्स) का महत्व…)

प्रेम विवाह के फायदे सामाजिक रीतियों को तोड़ने में – Court Marriage Ke Fayde for Free From Social Customs in Hindi

लव मैरिज करने से क्या फायदा होता है? - lav mairij karane se kya phaayada hota hai?

अरेंज मैरिज की तरह लव मैरिज में सामाजिक रस्मों में नहीं बंधना पड़ता है। लवमैरिज करने वाले कपल्स रूढ़िवादी विचारों से बंधे नहीं होते हैं और रीति रिवाजों को कम मानते हैं। लव मैरिज करने का फायदा यह भी होता है कि इससे दहेज जैसी कुप्रथा या एक सामाजिक बुराई पर रोक लग पाती है और अन्य लोगों को इससे प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही इंटरकास्ट लव मैरिज करने से जाति पाति के बंधन भी टूटते हैं।

(और पढ़े – कम उम्र में शादी के फायदे और नुकसान…)

लव मैरिज के फायदे बच्चों की परवरिश में – Love Marriage For Upbringing Of Children In Hindi

लव मैरिज करने से क्या फायदा होता है? - lav mairij karane se kya phaayada hota hai?

प्रेम विवाह करने से भविष्य में होने वाले बच्चे काफी स्वतंत्र और खुले विचारों वाले होते हैं क्योंकि लव मैरिज करने वाले जोड़े अपने बच्चों को इसी तरह की परवरिश देते हैं और भेदभाव करना नहीं सिखाते हैं। इसके अलावा बच्चों को अपने माता और पिता दोनों की अलग अलग संस्कृतियों को जानने और सीखने का मौका मिलता है। जिससे बच्चों की मानसिकता विकसित होने में मदद मिलती है। अगली पीढ़ी के लिए भी लव मैरिज करने के फायदे होते हैं।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के आसान तरीके…)

लव मैरिज करने से क्या फायदा होता है? - lav mairij karane se kya phaayada hota hai?

  • लव मैरिज करने का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि कपल्स के घरवाले उनका साथ नहीं देते हैं। कई बार वे उन्हें घर में रहने की भी इजाजत नहीं देते हैं जिससे कि प्रेम विवाह करने वालों को अपने लिए सभी चीजों की व्यवस्था खुद ही करनी पड़ती है।
  • लव मैरिज करने वाले अधिकांश लोगों के रिश्ते अपने रिश्तेदारों या समाज से खत्म हो जाते हैं। चूंकि समाज आसानी से प्रेम विवाह को स्वीकार नहीं करता है इसलिए कई बार कपल्स को अपनों से ही लड़ाई झगड़े करने पड़ते हैं।
  • प्रेम विवाह करने के बाद जब आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है तो कपल्स एक दूसरे को दोष देने लगते हैं और ऐसी स्थिति में समझदारी से काम लेने की बजाय लड़ते झगड़ते रहते हैं।
  • लव मैरिज करने के बाद अधिकांश जोड़ों के बीच प्यार खत्म हो जाता है। वे एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं और फिर शादी के बाद एक दूसरे की आदतों को लेकर दोष देना शुरू कर देते हैं।
  • लव मैरिज के नुकसान में प्रेम विवाह करने के बाद वित्तीय समस्याएँ पैदा हो सकती हैं और परिवार के सहयोग की कमी के कारण, दंपतियों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं और एक दूसरे के लिए नफरत पैदा हो सकती है।
  • लव मैरिज करने वाले कपल्स एक दूसरे से ऊब सकते हैं और रिश्ते में शून्यता को भरने के लिए किसी अन्य व्यक्ति की कंपनी की तलाश कर सकते हैं, यह एक खतरनाक अनुभव हो सकता है और अवसाद को जन्म दे सकता है।

(और पढ़े – इन कारणों से आती है वैवाहिक रिश्तों में कड़वाहट…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

लव मैरिज के क्या फायदे हैं?

लव मैरिज के फायदे – Benefits of Love Marriage in hindi.
मन पसंद जीवन साथी का मिलना ... .
प्यार से भरा हुआ रिश्ता ... .
साथी की बेहतर पहचान ... .
लड़ाई-झगड़े ना होना ... .
मन से खुश रहना ... .
हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ ... .
रोमांस ... .
एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझना.

क्या लव मैरिज करना सही है या गलत?

जल्दबाजी में शादी का फैसला- लव मैरिज करना कोई गलत काम नहीं है लेकिन ये फैसला दो जिंदगियों से जुड़ा होता है. जब लोग जल्दबाजी में आकर शादी का फैसला करते हैं तो वो यहीं गलती कर बैठते हैं. पार्टनर (Partner) को पूरी तरह जानने-समझने के बाद ही शादी का फैसला करना चाहिए.

लव मैरिज क्यों टूटती है?

Relationship Tips: तो इसलिए आजकल जल्दी टूट जाती हैं Love Marriage, ये हैं उसके पीछे के कारण डीएनए हिंदी: आजकल फिर से अरेंज्ड मैरिज (Arranged Marriage) का ट्रेंड शुरू हो गया है, आप जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है.