माघ में कौन सा मौसम होता है? - maagh mein kaun sa mausam hota hai?

हिंदी न्यूज़ धर्मMagh Maas 2021: कब से शुरू हो रहा है माघ मास? इस माह में इन कामों से प्रसन्न होते हैं देवी-देवता

हिंदू धर्म में माघ महीने का बहुत महत्व होता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार, 2021 में 29 जनवरी से माघ माह की शुरुआत होगी। माघ माह 27 फरवरी 2021 तक है। हिंदू पंचांग में माघ माह ग्यारहवां महीना होता है।...

माघ में कौन सा मौसम होता है? - maagh mein kaun sa mausam hota hai?

Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 26 Jan 2021 12:07 PM

हिंदू धर्म में माघ महीने का बहुत महत्व होता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार, 2021 में 29 जनवरी से माघ माह की शुरुआत होगी। माघ माह 27 फरवरी 2021 तक है। हिंदू पंचांग में माघ माह ग्यारहवां महीना होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह  में पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेश महत्व होता है। कहते हैं कि माघ महीने में कुछ कामों को करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

पूजा-पाठ से मिलता है शुभ फल-

माघ माह में पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए माघ महीने में हर दिन पूजा-पाठ करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।

जन्म कुंडली में मारकेश योग कैसे बनता है? जानें किस राशि वालों के लिए कौन-सा ग्रह बनता है मारकेश या मारक

तिल का दान करने से मिलता है पुण्य-

माघ महीने में भगवान विष्णु की पूजा के दौरान तिल चढ़ाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह में भगवान विष्णु को तिल चढ़ाने और दान देने से पापों से मुक्ति मिलती है। 

गीता और रामायण का पाठ करना चाहिए-

माघ माह में गीता और रामायण का पाठ करना उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

दान से मिलता है पुण्य-

माघ माह में दान का विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस महीने में अपनी सामर्थ्य के हिसाब से दान जरूर करना चाहिए। कहते हैं कि माघ माह में अन्न, वस्त्र या धन के दान से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

सफल और धनवान बनने के लिए हर व्यक्ति को पता होनी चाहिए ये 5 बातें, आप भी जान लीजिए

माघ मास 2021 व्रत और त्योहार-

गुप्त नवरात्रि - 12 फरवरी से 21 फरवरी
बसंत पंचमी - 16 फरवरी
रथ सप्तमी - 19 फरवरी
भीष्म अष्टमी - 20 फरवरी

माघ में कौन सा मौसम होता है? - maagh mein kaun sa mausam hota hai?

Magh Month 2022 Start Date ज्योतिषों की मानें तो अविवाहित लड़कियों और लड़कों को मासिक शिवरात्रि का व्रत जरूर करना चाहिए। इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्रती की शीघ्र शादी हो जाती है। साथ ही विवाहित महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Magh Month 2022 Date: हिंदी पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि के बाद नए महीने की शुरुआत होती है। इस तरह पौष महीने की पूर्णिमा के बाद माघ माह की शुरुआत होगी। इस प्रकार माघ महीने की शुरुआत 18 जनवरी से हो रही है। वहीं, पौष महीने का समापन 17 पूर्णिमा को होगी। वहीं, 18 जनवरी से माघ महीने की शुरुआत होगी। माघ महीने में कई प्रमुख व्रत त्यौहार मनाए जाते हैं। आइए, माघ महीने में सभी व्रत तिथि के बारे में से जानते है-

माघ माह के व्रत और त्योहार इस प्रकार हैं-

-18 जनवरी को माघ माह शुरू हो रहा है।

-21 जनरवरी को लंबोदर संकष्टी चतुर्थी है।

-23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती है।

-25 जनवरी को कालाष्टमी है।

-26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है।

-28 जनवरी को षटतिला एकादशी है।

-30 जनवरी को गांधी जी पुण्यतिथि है।

-30 जनवरी को मेरु त्रयोदशी और प्रदोष व्रत है।

-30 जनवरी को मासिक शिवरात्रि है। ज्योतिषों की मानें तो अविवाहित लड़कियों और लड़कों को मासिक शिवरात्रि का व्रत जरूर करना चाहिए। इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्रती की शीघ्र शादी हो जाती है। साथ ही विवाहित महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन ही शिवजी और माता पार्वती का मिलन हुआ था।

-31 जनवरी को अमावस्या है।

-1 फरवरी को मौनी अमावस्या है।

-2 फरवरी को माघ अमावस्या है।

-2 फरवरी से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ है।

-4 फरवरी को विनायक चतुर्थी है।

-5 फरवरी को वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा है।

-6 फरवरी को स्कंन्द षष्ठी है।

-7 फरवरी को रथ सप्तमी और नर्मदा जयंती है।

-7 फरवरी को भीष्म अष्टमी है।

-8 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी और मासिक कार्तिगाई है।

-10 फरवरी को रोहिणी व्रत है।

-12 फरवरी को जया एकादशी है। धार्मिक पंडितों की मानें तो एकादशी की रात्रि जागरण करने से साधक पर भगवान की विशेष कृपा बरसती है। इस दिन चावल ग्रहण करना चाहिए। व्रती अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार, निर्जला या फलाहार व्रत कर सकते हैं।

-13 फरवरी को कुंभ संक्राति और भीष्म द्वादशी है।

- 14 फरवरी को प्रदोष व्रत है।

-16 फरवरी को गुरु रविदास और ललिता जयंती है।

-16 फरवरी को माघ पूर्णिमा है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Edited By: Umanath Singh

माघ के महीने में कौन सा मौसम होता है?

Answer :- इस महीने में न तो अधिक गर्मी और न ही अधिक सर्दी होती है अर्थात् हल्की-हल्की ठंड रहती है। आमतौर पर मौसम साफ़ रहता है।

क्वार आषाढ़ माघ के महीने में मौसम कैसा होता है सचित्र जानकारी दीजिए इन महीनों का भारत के संदर्भ में क्या महत्व है?

इन महीनों में मौसम कैसा रहता है, लिखिए। आपने इस कहानी में महीनों के नाम पढ़े, जैसे क्वार, आषाढ़, माघ। इन महीनों में मौसम कैसा रहता है, लिखिए। ... .

हिंदी महीनों के नाम लिखते हुए बताइए उसमें मौसम कैसा रहता है तथा उस मौसम में कौन कौन सी चीजें मिलती हैं?

Numeric Code दिया गया है