महासागरीय जल की लवणता क्या है? - mahaasaagareey jal kee lavanata kya hai?

सामान्यतः डिटमार( Dittmar ) के रिसर्च के अनुसार समुद्र के जल में 47 विभिन्न प्रकार के लवण उपलब्ध है. और ये सभी अलग-अलग मान और स्थान रखते है. उसी रिसर्च में कुछ ऐसे भी तथ्य हाथ लगे थे जो विश्वशनीय नही है. लेकिन सत्य है. महासागरीय जल में उपस्थित लवणता यानि Salinity of the Ocean के कारण समुद्र का जल खारा होता है.

लेकिन, एक 1 किलोमीटर समुद्री जल में लगभग 4.10 करोड़ टन लवण उपलब्ध होता है. यदि सारे जलमंडल के नमक को समतल रूप से बिछाया जाए, तो इससे संपूर्ण पृथ्वी पर 150 मीटर मोटी नमक की परत हो जाएगी. यहाँ केवल एग्जाम के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण तथ्यों को वर्णित किया गया है जो आवश्यक है. अतः ध्यान केद्रित करे.

  • महासागरीय लवणता किसे कहते है | Salinity of the Ocean
    • महासागरों लवणता की परतिशत
    • महासागरीय लवणता GK | Salinity of the Ocean GK in Hindi

मुख्य रूप से महासागरीय जल के भार एवं उसमें घुले हुए पदार्थों के भार के अनुपात को महासागरीय लवणता कहा जाता है. दुसरें शब्दों में, एक किलोग्राम महासागरीय जल में घुले हुए ठोस पदार्थों की कुल मात्रा को लवणता कहते हैं.

लवणता को प्रति हजार ग्राम में व्यक्त किया जाता है। अर्थात् 20% लवणता का अर्थ होगा – 20 ग्राम लवणता प्रति हजार ग्राम पर।

nacl की मात्रा के अत्यधिकता के कारण महासागरीय जल खारा होता है और इसका प्रभाव धाराओं, तापमान, सागरीय जीवों आदि सभी पर पड़ता है.

महासागरीय लवणता या खारापन को Salino Nactor यंत्र द्वारा मापा जाता है, यह यानि समुंद्री लवणता का सटीक और शुद्ध परिणाम प्रदर्शित करता है.

डिटमार( Dittmar ) के रिसर्च के अनुसार महासागरों में लवणता की मात्रा 33%० से 37%० के बीच होती है. लेकिन महासागरों की औसत लवणता 35% है जबकि प्रत्येक महासागर, झील, नदी, सागर, खाड़ी आदि में लवणता की मात्रा अलग-अलग पायी जाती है.

महासागरों लवणता की परतिशत

लावारता से सम्बंधित प्रश्न अक्सर प्रतियोगिता एग्जाम में पूछा जाता है. इसलिए, यहाँ उनका प्रतिशत और सागर का नाम दिया गया है.

  • लाल सागर ( 37- 41% )
  • फारस की खाड़ी ( 37- 38 %)
  • रूम सागर ( 37- 39‰ )
  • कैरेबियन सागर   ( 35 – 36%)
  • बास जलडमरूमध्य ( 35.5%)
  • कैलिफोर्निया की खाड़ी ( 35.5%)
  • आर्कटिक सागर ( 20 – 30%)
  • उ. ऑस्ट्रेलिया सागर ( 20- 35 %)
  • बेरिंग सागर ( 25 – 35 %)
  • ओखोटस्क सागर ( 20 – 30 %)
  • जापान सागर ( 22 – 33 %)
  • चीन सागर ( 24 – 34 %)
  • अंडमान सागर ( 20 – 35 %)
  • उत्तरी सागर ( 25 – 30%)
  • इंग्लिश चैनल ( 25 – 35 %)
  • सेंट लॉरेंस की खाड़ी (25 – 35 %)
  • बाल्टिक सागर ( 20 – 35 %)
  • हडसन की खाड़ी ( 20 – 35 %)

महासागरीय लवणता GK | Salinity of the Ocean GK in Hindi

प्रतियोगिता एग्जाम में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण का सीरीज निचे दिया गया है. ये ऐसे प्रश्न है जो अक्सर पूछे जाते है.

Q.1. विश्व में सर्वाधिक लवणता पायी कहाँ जाती है ?

  • ग्रेट साल्ट लेक में
  • मृत सागर में
  • प्रशान्त महासागर में
  • वान झील में 

उत्तर:- वान झील में 

Q.2. सागरीय जल में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला लवण कौन है ?

  • कैल्सियम क्लोराइड 
  • सोडियम क्लोराइड
  • कैल्सियम सल्फेट
  • मैग्नेशियम सल्फेट

उत्तर:- सोडियम क्लोराइड

Q.3. लवणता के अवरोही क्रम में निम्नलिखित सागरों का सही क्रम कौन-सा है?

  • लाल सागर, काला सागर, आर्कटिक सागर
  • लाल सागर, आर्कटिक सागर, काला सागर
  • काला सागर, लाल सागर, आर्कटिक सागर
  • काला सागर, आर्कटिक सागर, लाल सागर

उत्तर:- लाल सागर, आर्कटिक सागर, काला सागर

Q.4. महासागरीय जल में लवणता की सर्वाधिक मात्रा किन अक्षांशों के मध्य पायी जाती है?

  • 0°से 10° अक्षांश के मध्य 
  • 10° से 20° अक्षांश के मध्य
  • 20° से 40° अक्षांश के मध्य 
  • 40° से 60° अक्षांश के मध्य

उत्तर:- 20° से 40° अक्षांश के मध्य 

Q.5. समुद्री जल की औसत लवणता कितनी है ?

  • 20% 
  • 25%
  • 30% 
  • 35%

उत्तर:- 35%

Q.6. महासागरीय जल की सर्वाधिक लवणता कहाँ पायी जाती है ?

  • 0° अक्षांश के निकट
  • 25° अक्षांश के निकट
  • 35° अक्षांश के निकट
  • 45° अक्षांश के निकट

उत्तर:- 35° अक्षांश के निकट

Q.7. सामान्यतः महासागरीय जल की लवणता गहराई में वृद्धि के साथ-साथ ….?

  • बढ़ता है
  • घटता है
  • समान रहता है
  • धीरे-धीरे बढ़ता है

उत्तर:- बढ़ता है

Q.8. सर्वाधिक लवणता किस सागर में पायी जाती है?

  • मृत सागर
  • लाल सागर
  • हिन्द महासागर
  • अरब सागर

उत्तर:- मृत सागर

Q.9. खारेपन की दृष्टि से जो समुद्र अन्य तीनों से भिन्न है, वह है ?

  • लाल सागर
  • काला सागर
  • मृत सागर
  • भूमध्य सागर

उत्तर:- मृत सागर

Q.10. मृत सागर में उच्च लवणता का कारण क्या है ?

  • उच्च तापमान
  • न्यून वर्षा
  • स्थिर जल
  • वाष्पीकरण का उच्चतम दर

उत्तर:- वाष्पीकरण का उच्चतम दर

Q.11. काला सागर में लवणता की मात्रा कम होने का कारण क्या है?

  • जल का स्थिर होना
  • कम तापमान
  • कम वाष्पीकरण
  • नदियों द्वारा स्वच्छ जल की आपूर्ति

उत्तर:- नदियों द्वारा स्वच्छ जल की आपूर्ति

Q.12. निम्नलिखित में से किस महासागर की लवणता सबसे अधिक है?

  • अटलांटिक महासागर
  • प्रशान्त महासागर
  • हिन्द महासागर
  • आर्कटिक महासागर

उत्तर:- अटलांटिक महासागर

Q.13. उत्तर सागर में अपेक्षाकृत अधिक लवणता का कारण क्या है ?

  • अधिक वाष्पीकरण
  • न्यून वर्षा
  • उत्तरी अटलांटिक प्रवाह 
  • अधिक तापमान

उत्तर:- उत्तरी अटलांटिक प्रवाह 

Q.14. ग्रीष्म ऋतु में उच्च अक्षांशों में महासागरीय जल की लवणता ….?

  • घट जाती है
  • बढ़ जाती है
  • एकसमान रहती है
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- घट जाती है

Q.15. सागरीय लवणता का स्रोत क्या है?

  • नदियाँ
  • पवन
  • भूमि
  • ज्वालामुखी से निसृप्त राख

उत्तर:- नदियाँ

Q.16. अरब सागर के पानी का औसत खारापन है ?

  • 35 ppt
  • 45 ppt
  • 25 ppt
  • 55 ppt

उत्तर:- 35  ppt

भूगोल सम्बंधित टॉपिक

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा चट्टान प्रश्नोत्तरी
भूगोल प्रश्नोत्तरी कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी
विश्व की नहरें प्रश्नोत्तरी विश्व के द्वीप प्रश्न-उत्तर
विश्व के मरुस्थल प्रश्न संविधान की प्रस्तावना
भूकम्प से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी पर्वत, पठार एवं मैदान प्रश्नोत्तरी
विश्व के महासागर मुग़ल कालीन प्रश्न-उत्तर
भौगोलिक स्थलाकृतियाँ विश्व के महाद्विप प्रश्नोत्तरी

Hey, मैं Jikesh Kumar, Focusonlearn का Author & Founder हूँ. शिक्षा और शिक्षण शैली को सम्पूर्ण भारत में प्रसार के लिए हम अन्तःमन से कार्यरत है. शिक्षा एवं सरकारी योजना से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से प्रदान किया जाता है जो शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने में सक्षम है.

महासागरीय लवणता से आप क्या समझते है?

एक किलोग्राम सागरीय जल में घुले हुए ठोस पदार्थों की कुल मात्रा को भी 'लवणता' कहते हैं।" सामान्य रूप में सागरीय लवणता को प्रति हजार ग्राम जल में स्थित लवण की मात्रा (0) के रूप में दर्शाया जाता है, जैसे 3000 या 30, अर्थात् 1000 ग्राम सागरीय जल में 30 ग्राम लवण की मात्रा है

महासागरीय लवणता क्या है विश्व में महासागरीय लवणता को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए?

महासागरीय लवणता का परिकलन 1000 ग्राम समुद्री जल में घुले नमक(ग्राम में) की मात्रा के द्वारा किया जाता है। महासागरों के सतही जल की लवणता मुख्यतः वाष्पीकरण की दर और वर्षण की मात्रा पर निर्भर करती है। तटवर्ती क्षेत्रों में समुद्री सतह के जल की लवणता विभिन्न नदियों द्वारा बहाकर लाए गए ताज़े जल द्वारा प्रभावित होती है।

महासागरों में जल की लवणता के क्या कारण हैं?

महासागरीय लवणता को प्रभावित करने वाले कारक महासागरों की सतह के जल की लवणता मुख्यतः वाष्पीकरण एवं वर्षण पर निर्भर करती है। तटीय क्षेत्रों में सतह के जल की लवणता नदियों के द्वारा लाए गए ताजे जल के द्वारा तथा ध्रुवीय क्षेत्रों में बर्फ के जमने एवं पिघलने की क्रिया से सबसे अधिक प्रभावित होती है।

महासागर की औसत लवणता कितनी होती है?

Solution : महासागर की औसत लवणता 35 भाग प्रति हजार ग्राम है।