मई 2022 में दशहरा कब है? - maee 2022 mein dashahara kab hai?

Dussehra 2022 Date And Shubh Muhurat: शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से हो चुकी है. नौ दिनों के बाद दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म में दशहरा यानी विजयादशमी के पर्व का खास महत्व है. पूरे देश में विजयदशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. हालांकि, इस बार दशहरा की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. कुछ लोग 4 अक्टूबर को दशहरा मनाने की बात कह रहे हैं, तो कुछ लोग 5 तारीख की. ऐसे में आइये जानते हैं कि असल में विजयादशमी किस दिन मनायी जाएगी. इसके साथ ही इस दिन होने वाली पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानते हैं. 

इस कारण बना हुआ है संशय
हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होगी. जो अगले दिन यानी बुधवार 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक रहेगी. यही कारण है कि कई लोगों में विजयदशमी की सही तिथि को लेकर संशय बना हुआ है.  ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 5 अक्टूबर को ही विजयदशमी मनानी चाहिए. इस दिन दोपहर 12 बजे तक दशमी तिथि रहेगी. ऐसे में इस दिन सुबह शस्त्र पूजा की जा सकती है. वहीं रात में रावण दहन किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Mangalwar Ke Upay: आज करें ये उपाय, बजरंगली की कृपा से खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

बन रहे हैं ये शुभ योग 
इस दिन विजय, अमृत काल और दुर्हुमूर्त जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जो ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. 

दशहरा शुभ मुहूर्त (Dussehra 2022 Shubh Muhurta)
दशमी तिथि की शुरुआत- 04 अक्टूबर 2022, दोपहर 2:20 बजे से
दशमी तिथि समाप्ति- 5 अक्टूबर 2022, दोपहर 12 बजे से 
श्रवण नक्षत्र प्रारंभ- 4 अक्टूबर 2022, रात 10 बजकर 51 मिनट से
श्रवण नक्षत्र समाप्ति- 5 अक्टूबर 2022, रात 09 बजकर15 मिनट तक
विजय मुहूर्त- 5 अक्टूबर 2022, दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक

यह भी पढ़ें- Navratri 2022: नवरात्रि में क्यों बोए जाते हैं जौ? महत्व के साथ जानें इसके पीछे की कथा

 

विजयदशमी की पूजा विधि और महत्व 
दशहरे के दिन सुबह जल्‍दी स्‍नान करें. इसके बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें. फिर भगवान श्री राम, माता सीता और हनुमान जी की पूजा करें. इस दिन गाय के गोबर से 10 गोले बनाकर जौ के बीज लगाए जाते हैं. इसके बाद भगवान की विधि-विधान से पूजा करें. पूजा सम्पन्न होने के बाद इन दसों गोलों को जला दें. दरसअल, ये गोले 10 रावण का प्रतीक होते हैं. भक्त अपने अंदर से इन बुराइयों को खत्‍म करने की भावना के साथ इन 10 गोलों को जलाकर भस्म कर देते हैं. 

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2022: करवा चौथ 13 या 14 अक्टूबर को? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन, सुहागिनें इस दिन रखें व्रत

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं-धार्मिक जानकारियों और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है. यहां यह बताना जरूरी है कि ZEE UPUK किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Dussehra 2022 Date: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है. इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानकर मनाया जाता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, आश्विन शुक्ल दशमी को भगवान राम ने लंकापति रावण का वध कर अपनी पत्नी को उसके चुंगल से आजाद कराया था. इस अवसर पर हर साल लंकापति रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है. उत्तर भारत में इस त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल दशहरा 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि इस साल विजयदशमी पर कौन से शुभ मुहूर्त और योग बन रहे हैं.

विजयदशमी 2022 की तिथि और मुहूर्त (Vijaydashmi 2022 tithi and muhurt)
इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार, 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगी और अगले दिन यानी बुधवार, 05, अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक रहेगी. दशहरा 05 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा. इस दौरान श्रवण नक्षत्र 4 अक्टूबर को रात 10 बजकर 51 मिनट से लेकर 5 अक्टूबर को रात 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.

विजयदशमी पर शुभ योग (Vijaydashmi 2022 Shubh Yog)
विजय मुहूर्त - बुधवार, 5 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से लेकर 2 बजकर 54 मिनट तक.
अमृत काल- बुधवार, 5 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 33 से लेकर दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक.
दुर्मुहूर्त - बुधवार, 5 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 51 मिनट से लेकर 12 बजकर 38 मिनट तक.

दशहरा का महत्व (Vijaydashmi Significance)
विजयदशमी की दो कथाएं बहुत ज्यादा प्रचलित हैं. पहली के कथा के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल की दशमी तिथि को प्रभु श्रीराम ने रावण की मारकर लंका पर विजयी परचम लहराया था. विजयदशमी के ठीक 20 दिन बाद दीपावली का पर्व मनाया जाता है. कहते हैं कि इस दिन भगवान श्रीराम 14 साल का वनवास काटकर माता सीता के साथ अयोध्या वापस आए थे. और दूसरी कथा के अनुसार, विजय दशमी के दिन आदि शक्ति मां दुर्गा ने दस दिन तक चले भीषण संग्राम के बाद महिषासुर राक्षस का वध किया था. कहते हैं कि तभी से विजय दशमी मनाने की परंपरा चली आ रही है.

Dussehra 2022 Date: हर साल अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में दशहरा मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था और माता सीता को उसके चंगुल से आजाद किया था। हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। जो इस साल 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन कई शहरों में रावण सहित मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला दहन किया जाता है इसके साथ ही इस दिन के साथ दुर्गा पूजा (शारदीय नवरात्रि) का भी समापन हो जाता है। आइए जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

जानिए तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दशमी तिथि 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से आरंभ हो रही है। ये तिथि 05 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि को आधार मानते हुए विजयदशमी का पर्व 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दौरान श्रवण नक्षत्र 4 अक्टूबर को रात 10 बजकर 52 मिनट से लेकर 5 अक्टूबर को रात 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

जानिए शुभ मुहूर्त

विजय मुहूर्त: बुधवार, 5 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से लेकर 2 बजकर 53 मिनट तक 

लोकप्रिय खबरें

मई 2022 में दशहरा कब है? - maee 2022 mein dashahara kab hai?

30 साल बाद शनि देव करेंगे शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग

मई 2022 में दशहरा कब है? - maee 2022 mein dashahara kab hai?

व्यापार के दाता बुध ग्रह करेंगे शनि देव की राशि में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन लाभ के भी योग

मई 2022 में दशहरा कब है? - maee 2022 mein dashahara kab hai?

IND vs SL: युजवेंद्र चहल की गेंद पर उसेन बोल्ट की तरह दौड़ते हुए शिवम मावी ने लपका शानदार कैच; BCCI ने भी की तारीफ, शेयर किया Video

मई 2022 में दशहरा कब है? - maee 2022 mein dashahara kab hai?

Kanjhawala Case : सातवें आरोपी अंकुश ने किया सरेंडर, अंजलि के दोस्त का दावा- होटल में पैसों के लिए हुआ था निधि से झगड़ा

अमृत काल:  बुधवार, 5 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 32 से लेकर दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक 

दुर्मुहूर्त: बुधवार, 5 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 39 मिनट तक 

Also Read

दिवाली से पहले शनि देव इन 3 राशि वालों की चमका सकते हैं किस्मत, धनलाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग

दशहरा का महत्व

रामायण ग्रंथ के अनुसार जब लंकापति रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। वण और प्रभु श्रीराम के बीच 10 दिनों तक युद्ध हुआ और अंत में आश्विन शुक्ल दशमी तिथि को भगवान राम ने रावण का वध कर दिया। रावण की मृत्यु को असत्य पर सत्य और न्याय की जीत के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।वहीं दूसरी कथा के अनुसार मां दुर्गा ने महिषासुर के साथ 10 दिनों तक भीषण संग्राम किया और आश्विन शुक्ल दशमी को उसका वध कर दिया। देवी की विजय से प्रसन्न होकर देवताओं ने विजया देवी की पूजा की और तभी से यह दिन विजया दशमी कहलाया। वहीं इस दिन शस्त्रों का पूजन करने का भी विधान है। इन दिन लोग अपने अस्त्रों और शस्त्रों का पूजन करते हैं।

2022 में दशहरा नवरात्रि कब है?

दशहरा शुभ मुहूर्त (Dussehra 2022 Shubh Muhurat) इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार, 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगी और अगले दिन यानी बुधवार, 05, अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक रहेगी.

2022 में मई में दशहरा कब का है?

आइए जानते हैं दशहरा 2022 की डेट, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि Share: Dussehra 2022 Kab Hai: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा 5 अक्टूबर 2022 (Vijayadashmi 2022) को है.

दशहरा कितना तारीख को है?

Vijayadashami 2022 date, Ravan Dahan Muhurat in india calendar: दशहरा (Dussehra) या विजयादशमी का त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा 5 अक्टूबर 2022, बुधवार को है।

नवमी और दशहरा कब है?

Dussehra 2022 Kab Hai: शारदीय नवरात्रि समाप्‍त होने में अब 2 दिन ही बाकी हैं. कल यानी कि 3 अक्‍टूबर को अष्‍टमी और 4 अक्‍टूबर को नवमी मनाई जाएगी. इसके बाद हर साल की तरह अश्विन माह के शुक्‍ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाएगा. इस साल दशहरा 5 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा.