मल्टीमीडिया क्या है शिक्षा और मनोरंजन में मल्टीमीडिया अनुप्रयोग की व्याख्या करें? - malteemeediya kya hai shiksha aur manoranjan mein malteemeediya anuprayog kee vyaakhya karen?

मल्टीमीडिया के अनुप्रयोग
Applications of multimedia

सामान्य रूप से हमारे जीवन में मल्टीमीडिया के कुछ प्रमुख उपयोग देखे जाते हैं जो कि हमारे जीवन से जुड़े होते हैं। जैसे मनोरंजन के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, ज्ञान के क्षेत्र में, अनुसंधान के क्षेत्र में तथा कला आदि के क्षेत्र में। इस प्रकार वर्तमान समय में मल्टीमीडिया के उपयोग से जीवन को एक नवीन गति मिलती है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुप्रयोग
वर्तमान समय में अनेक प्रकार की शैक्षिक एवं राजनैतिक पत्र पत्रिकाएं मासिक एवं साप्ताहिक रूप में प्रकाशित होती हैं। इसमें विविध विषयों पर लेख निकाले जाते हैं। इन लेखों का संबंध ज्वलंत समस्याओं से होता है। इन पत्रों के लिए विभिन्न चित्रात्मक सूचनाएं तथा अन्य ज्ञानवर्धक सामग्री इंटरनेट एवं कंप्यूटर की सहायता से प्राप्त होती हैं। इसमें मोबाइल फोन का भी उपयोग होता है। ईमेल का भी प्रयोग होता है। कई प्रकार की पत्र पत्रकारिता के क्षेत्र को इसके द्वारा उपयोगी बनाया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में अनुप्रयोग
शिक्षा के क्षेत्र में मल्टीमीडिया का उपयोग व्यापक रूप से किया जाता है। आज विविध प्रकार की शिक्षण विधियों को इंटरनेट एवं कंप्यूटर की सहायता से ज्ञात किया जाता है। कंप्यूटर की सहायता से विविध प्रकार की सामग्री को सजीव रूप से छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। छात्रों को विविध प्रकार के कठिन विषयों को समझने के लिए इंटरनेट के द्वारा सरल सामग्री प्राप्त करने की सलाह दी जाती है। इस प्रकार शैक्षिक प्रबंध प्रशासन एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में व्यापक रूप से मल्टीमीडिया का उपयोग किया जाता है।

मनोरंजन के क्षेत्र में अनुप्रयोग
मनोरंजन के क्षेत्र में मल्टीमीडिया का उपयोग किया जाता है। वर्तमान समय में कंप्यूटर एवं इंटरनेट की सहायता से वीडियो गीत या वीडियो गेम डाउनलोड किए जाते हैं। इसके साथ-साथ कंप्यूटर, बी.सी.आर तथा सी.डी. प्लेयर के द्वारा विविध प्रकार के मनोरंजन आत्मक कार्य संपन्न किए जाते हैं। वर्तमान युग में कोई भी परिवार ऐसा नहीं है जो कि मनोरंजन के लिए मल्टीमीडिया का उपयोग नहीं करता।

अनुसंधान के क्षेत्र में अनुप्रयोग
अनुसंधान के क्षेत्र में मल्टीमीडिया का व्यापक रूप से प्रयोग होता है। जैसे शैक्षिक अनुसंधान ओं के लिए कंप्यूटर एवं इंटरनेट की सहायता से विभिन्न प्रकार के आंकड़ों को ग्रहण किया जाता है। इन आंकड़ों के द्वारा अनुसंधान संबंधी निष्कर्षों को प्राप्त करने में सहायता मिलती है। इसके साथ-साथ यह भी ज्ञात होता है कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान करने की प्रमुख आवश्यकता है? इस आधार पर ही शिक्षा सामग्री अनुसंधान के क्षेत्र का चुनाव करते हैं।

कला के क्षेत्र में अनुप्रयोगकला के क्षेत्र में भी मल्टीमीडिया का उपयोग व्यापक रूप से किया जाता है। कंप्यूटर में पेंटिंग करने तथा चित्र के निर्माण करने का एक प्रोग्राम होता है। इसमें विभिन्न प्रकार के चित्रों का निर्माण किया जाता है तथा उन में रंग भर के उन्हें सजीव बनाया जाता है। इस प्रकार मल्टीमीडिया के द्वारा दो प्रकार की कलाओं के निर्माण में सहायता मिलती है। प्रथम सहायता तो गणितीय एवं विज्ञान संबंधी आकृतियों का निर्माण करना छात्र सीख लेता है तथा द्वितीय छात्र मनोरंजन आत्मक आकृतियों का निर्माण करना भी सीख जाता है।

उद्योग के क्षेत्र में अनुप्रयोग
उद्योग के क्षेत्र में भी मल्टीमीडिया का उपयोग व्यापक रूप में किया जाता है। वर्तमान समय में एक व्यापक व्यापारी जो कि भारत में अपना उद्योग लगाए बैठा है, अमेरिका में भी अपना माल भेज सकता है, क्योंकि मल्टीमीडिया साधनों के माध्यम से वह अपने उत्पाद की मांग के बारे में विश्व के सभी देशों में पता लगा सकता है तथा उसके अनुरूप अपना माल भेज सकता है। इसी प्रकार व औद्योगिक आंकड़े भी प्राप्त कर सकता है।

क्रय विक्रय में अनुप्रयोग
विभिन्न प्रकार की सामग्रियों का क्रय-विक्रय वर्तमान समय में ऑनलाइन किया जाता है। आज आप अपने कंप्यूटर पर बैठकर इंटरनेट की सहायता से घर परिवार की विभिन्न वस्तुओं को खरीद सकते हैं। इसी प्रकार घर, मकान एवं दुकान आदि भी इंटरनेट पर खरीदे जा सकते हैं।

व्यवसायिक क्षेत्र में अनुप्रयोगवर्तमान समय में अधिकांश व्यवस्थाओं में मल्टीमीडिया का उपयोग व्यापक रूप से किया जाता है। जैसे शिक्षा, बागवानी, वस्त्र उद्योग, घरेलू सामान, निर्माण उद्योग, चीनी उद्योग एवं लौह उद्योग आदि। क्योंकि सभी प्रकार के उद्योगों में, किसी न किसी रूप में मल्टीमीडिया की आवश्यकता आवश्य होती है। जैसे चीनी उद्योग भारत में भी प्रचलित है तथा अमेरिका में भी प्रचलित है, तो दोनों ही देश चीनी बनाने की अपनी तकनीक का ज्ञान आदान प्रदान करके लाभान्वित हो सकते हैं।

मल्टीमीडिया हेतु वांछित हार्डवेयर
Suitable hardware for multimedia

मल्टीमीडिया के लिए एक उच्च मेमोरी क्षमता से युक्त कंप्यूटर तथा उच्च रिवॉल्यूशन वाली रंगीन मॉनिटर के साथ कुछ विशिष्ट इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस एस की आवश्यकता होती है। इसमें टेक्स्ट, साउंड, ग्राफिक्स, तस्वीरें आदि मिश्रित रूप से इनपुट करने के लिए सामान्य की-बोर्ड एवं माउस के साथ अन्य संवेदनशील एवं विशिष्ट इनपुट उपकरण काम में लिए जाते हैं। जैसे स्केनर, जायस्टिक, टच स्क्रीन, ग्राफिक, टेबलेट, डिजिटल कैमरा आदि।

मल्टीमीडिया पी.सी हेतु आवश्यक हार्डवेयर
Important hardware for multimedia PC

माइक्रोप्रोसेसर - मल्टीमीडिया पी.सी. में तीव्र गति से चलने वाले प्रोसेसरों जैसे 80486(D×2 या D×4) या पेंटीयम आवश्यकता होती है क्योंकि यह कंप्यूटर बहुत ज्यादा मात्रा में डाटा को हार्ड डिस्क से मॉनिटर अथवा स्पीकर की ओर ले जाने का कार्य करते हैं। इसलिए प्रयोग किए गए प्रोफेसरों का तीव्र एवं शक्तिशाली होना जरूरी है। आप सिस्टम को सरलता से आधुनिक बना सकते हैं यदि उसमें 80456 से कम का प्रोसेसर लगा होता है।

मेमोरी - पीसी में बहुत अधिक मेमोरी की आवश्यकता होती है। इसमें कम से कम 3.4 मेगा बाइट की रैम आवश्यक होती है। पीसी में उपलब्ध रैम को बढ़ाने के लिए सिम (SIMM or Single in line Memory Module) की सहायता ली जा सकती है।

मॉनिटर -
मानीटर एक आउटपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग उपयोग कंप्यूटर की सूचनाओं को दिखाने के लिए किया जाता है। स्क्रीन पर बनने वाले छवि छोटे-छोटे बिंदुओं या पिक्सलों से बनती है। पिक्सलों की संख्या जितनी ज्यादा होती है, स्क्रीन पर तस्वीर उतनी ही सफाई के साथ आती है। एम. पी. सी. के लिए अच्छे रिवॉल्यूशन वाले एस. वी. जी. ए. मॉनिटर की जरूरत होती है।

साउंड कार्ड - साउंड कार्ड के दो प्रमुख उद्देश्य होते हैं। प्रथम माइक्रोफोन से एनालॉग संकेतों को लेकर रिकॉर्ड करना तथा उन्हें बाइनरी फाइल में परिवर्तित करना। द्वितीय- इन फाइलों को स्पीकर, हेडफोन अथवा इलेक्ट्रॉनिक संगीत वाद्यों द्वारा प्ले करना है। हम MP3 में साउंड बोर्ड का प्रयोग करते हैं। साउंड बोर्ड एक विशिष्ट कार्ड होता है जिसका प्रयोग MP3 में रिकॉर्ड हुए संगीत एवं अन्य ध्वनियों को प्ले करने के लिए होता है।

सी.डी. रोम - सी.डी. रोम कंपैक्ट डिस्क है, जिसमें सूचनाओं को भरते हैं। सूचनाओं को सी.डी. में केवल एक बार ही भरा जाता है। हम इसको सिर्फ पढ़ सकते हैं, इस पर कुछ लिख नहीं सकते। अब cd-rom, पी.सी. का एक आवश्यक अंग बन चुकी है, जिसमें संगीत एवं वीडियो को डिजिटल डाटा के रूप में एकत्रित किया जाता है, जिन्हें किसी भी समय प्ले किया जा सकता है, क्योंकि यह बड़ी मात्रा में सूचनाओं को जमा कर सकती है। यह मल्टीमीडिया प्रयोग के लिए उपयोग होती है।

फोटो सी. डी. - यह ऊंचे स्तर की फोटो जनित छवियों को जमा करने के लिए होता है। फोटो सी.डी. सिस्टम में एक ही बार प्रयोग होने वाली कंपैक्ट डिस्क का प्रयोग फोटोग्राफिक छवियों को जमा करने के लिए करते हैं। जिनका मल्टीमीडिया में प्रयोग होता है। एक फोटो सी.डी. लगभग 100 फोटो को रख सकती है। सी. डी. पर फोटो 35mm कैमरा द्वारा ले सकते हैं। जब फिल्म को तैयार किया जाता है तो छवियां छोटी सी. डी. मास्टर डिस्क में हस्तांतरित हो जाती है।

कलर स्कैनर - कलर स्कैनर विभिन्न छवियों को डिजिटल रूप में परिवर्तित कर्ता है। मल्टीमीडिया के प्रयोग करता कलर छवियों या फोटो का कलर स्केनर के प्रयोग द्वारा मल्टीमीडिया एप्लीकेशन में प्रयोग कर सकते हैं।

स्पीकर - पी.सी. के अंदर छोटे लाउडस्पीकर लगे होते हैं जो विभिन्न ध्वनियों को उत्पन्न करने में काम आते हैं। स्पीकर इलेक्ट्रॉनिक संकेतों को आवाज में बदलते हैं तथा ऑडियो सी. डी. के सी.डी. रोम ड्राइव में स्पीकर के द्वारा संगीत और गीत सुन सकते हैं।