Q.14: निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए- Show (a) HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + H2O (b) NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + H2O (c) NaCl + AgNO3 → AgCl + NaNO3 (d) BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + HCL उत्तर- (a) HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + H2O यहां Ca है दो तत्वों में, N दो तत्वों में, H तीन तत्वों में और O चार तत्वों में। पहले Ca, N, H और फिर अंत में O के परमाणुओं की संख्या को समान करेंगे। Ca परमाणुओं को संतुलित करें तो → Ca के परमाणु दोनों तरफ समान संख्या में हैं (1) N परमाणुओं को संतुलित करने पर- LHS RHS N 1 2 N की संख्या दोनों ओर समान करने के लिए LHS के HNO3 को 2 से गुना कर दें। इसी प्रकार O तथा H को भी दोनों तरफ संतुलित करें। इस प्रकार संतुलित समीकरण करके उपरोक्त अभिक्रिया होगी- 2HNO3 + Ca (OH)2 → Ca(NO3)2 + 2H2O जांच करने पर- परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या H 2×1+2×1=4 2×2=4 N 2×1=2 2×1=2 O 2×3+2×1=8 2×3+2×1=8 Ca 1 1 (b) NaOH + H2SO4 → Na2So4 + H2O यहां Na दो तत्वों में है, O चार तत्वों में, S दो तत्वों में। इसलिए पहले Na फिर S और H और अंत में O को संतुलित करेंगे। Na परमाणुओं की संख्या जांचने पर- LHS RHS Na 1 2 इसे संतुलित करने के लिए LHS के NaOH को 2 से गुना करें। 2NaOH + H2SO4 → Na2 SO4 + H2O S के परमाणुओं की संख्या पहले से ही दोनों तरफ समान है। H को संतुलित करें- LHS RHS H 4 2 इसे संतुलित करने के लिए RHS में H2O को 2 से गुना करें। 2NaOH + H2SO4 → Na2 SO4 + 2H2O अब O के परमाणुओं की संख्या को जांचे- LHS RHS O 6 6 तो अब उपरोक्त अभिक्रिया का संतुलित समीकरण है- 2NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + 2H2O जांच करने पर- परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या Na 2 2 O 2+4=6 4 +2 = 6 H 2+2=4 2×2=4 S 1 1 (c ) NaCl + AgNO3 → AgCl + NaNO3 उपरोक्त अभिक्रिया में परमाणुओं की संख्या को जांचने पर- परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या Na 1 1 Cl 1 1 Ag 1 1 N 1 1 O 3 3 उपरोक्त अभिक्रिया में दोनों तरफ परमाणुओं की संख्या समान है अत: यह संतुलित समीकरण है। (d) BaCl2 + H2SO4 → BaSo4 + HCl उपरोक्त अभिक्रिया में हर परमाणु दो तत्वों में है। Cl की संख्या जांचने पर- LHS RHS Cl 2 1 इसे संतुलित करने के लिए RHS में HCL को 2 से गुना कर दें। BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + 2H1 Bs, S, O और H के परमाणुओं की संख्या दोनों तरफ पहले से ही समान है। अत: संतुलित रासायनिक समीकरण है- BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + 2HCl फिर से उपरोक्त अभिक्रिया को जांचने पर परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या Ba 1 1 Cl 2 2 H 2 2 S 1 1 O 4 4 HNO3 CA Oh 2 के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है?HNO3 + Ca(OH)2 to Ca(NO3)2 + H2O.
निम्नलिखित समीकरण को संतुलित कैसे करें?रासायनिक समीकरणों को संतुलित करना
इस रासायनिक अभिक्रिया को संतुलित करने के लिए सबसे पहले H3PO4 को 4 से गुणा करते P के परमाणुओं को बराबर कर लिया गया। इसके बाद H2O को 6 से गुणा करके H और O के परमाणुओं को बराबर कर लिया गया।
रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्या?समीकरण को संतुलित करना अनिवार्य है, क्योंकि द्रव्यमान के संरक्षण के नियमानुसार, किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में न तो कोई भी परमाणु नष्ट होता है और न ही उसका निर्माण होता है। उपरोक्त नियम के अनुसार संतुलित रासायनिक समीकरण (Balanced Chemical Equation) होने के लिए समीकरण के दोनों तरफ के तत्व समान होने चाहिए।
दिए गए कौन सा रासायनिक समीकरण संतुलित?क्या दोनों ओर तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान है? यदि है, तो समीकरण संतुलित है। यदि नहीं, तो समीकरण असंतुलित है क्योंकि समीकरण के दोनों ओर का द्रव्यमान बराबर नहीं है। किसी अभिक्रिया का ऐसा रासायनिक समीकरण ढाँचा रासायनिक समीकरण कहलाता है।
|