नस ब्लॉक होने पर क्या करें? - nas blok hone par kya karen?


किचन की इन चीजों को मिलाकर बनाएं मिश्रण

ऐसी स्थिति में अगर आप से कहें कि, किचन में मौजूद खाने की चीजों से हम इस गंभीर समस्या से निजात पा सकते हैं, तो आप हैरान हो जाएंगे। लेकिन ये सच है कि किचन में मौजूद चीजों के मिश्रण से अपने शरीर की कोई भी नस खोल सकते हैं। अगर आप भी नसों की इस समस्या से परेशान है या किसी ह्रदय संबंधित समस्या से ग्रस्त हैं, तो ये नुस्खा आपके काम आ सकता है। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को भी आयुर्वेद में एक खास स्थान प्राप्त है। तो आइये जानते हैं, इस घरेलू नुस्खे में किचन की किन-किन चीजों को मिलाकर मिश्रण बनाया जा सकता है।


नुस्खे में इस्तेमाल होगी ये जरूरी सामग्री

-दालचीनी- करीब एक ग्राम।
-काली मिर्च (साबुत)- दस ग्राम।
-तेज पत्ता- दस ग्राम।
-मगज- दस ग्राम।
-मिश्री- दस ग्राम।
-अखरोट (टूटा हुआ)- दस ग्राम।
-अलसी- दस ग्राम।


नुस्खा बनाने का तरीका

बताई गई सभी चीजें हमारे ङर के किचन में आसानी से मिल जाती हैं। इन चीजों से बने मिश्रण से शरीर की ब्लॉक नसों को खोलने वाली औषधि बनाई जाती है। इसका मिश्रण बनाने के लिए आपको इन सभी चीजों को मिक्सर में बारीक पीसना होगा। पिसे हुए मिश्रण को बराबरबराबर दस हिस्सों में बांटकर किसी कागज या पन्नी में रखना होगा। अब ये मिश्रण उपयोग के लिए तैयार है।


ये है इस्तेमाल का तरीका

10 दिनों के इस मिश्रण को आपको रोजाना खाली पेट खाना होगा। इसका सबसे बेहतर समय सुबह का वक्त होता है। खाली पेट, सिर्फ पानी के साथ रोजाना दवा की दस में से एक पुड़िया का सेवन करें। ध्यान रखें कि, दवा खाने के आधे घंटे बाद तक किसी भी चीज का सेवन ना करें। इस दौरान चाय का सेवन बिल्कुल मना है। हालांकि दो-तीन घंटे बाद आप चाय या नीश्ता कर सकते हैं। इस दवा को लगातार 10 दिनों तक खाने पर ही फर्क आपको नजर आने लगेगा।


ह्रदय रोग और लकवे से मिलेगा छुटकारा

शरीर की नसें ब्लॉक होने पर हार्ट ब्लॉकेज की संभावना कुदरती तौर पर ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा लकवा भी अपने चरम सीमा पर पहुंच जाता है। ऐसी स्थिति आ जाने पर देरी करने से जान पर भी बन सकती है। ऐसी स्थिति में इस चूरण को पानी में मिलाकर पीने से हार्ट अटैक और लकवे के खतरे को काफी कम किया जा सकता है।

जरूरी सूचना

ये पुराने जमाने से इस्तेमाल किया जाने वाला घरेलू उपचार है। इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसाले पूरी तरह नेचरल और नुकसान रहित होते हैं। आयुर्वेद में भी इन्हें खास स्थान है। लेकिन, क्योंकि, ये एक नुस्खा है, इसलिए ये संभव नहीं है कि, इससे सभी को फायदा भी हो। अन्यथा पत्रिका इससे फायदे की जवाबदारी बिल्कुल भी नहीं लेता। किसी भी चीज पर भरोसा करके उसका सेवन करना आप ही के हित में होगा।

ब्लॉक नसों को खोलने के लिए क्या खाना चाहिए?

नट्स अखरोट और बादाम जैसे मेवे कई पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं। यह दिल को स्वस्थ रखते हैं। नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से बंद धमनियों को को खोलने और स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

नसों की ब्लॉकेज को कैसे खोलें?

नसों में ब्लॉकेज होने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नस ब्लॉक होने पर पता कैसे चलता है? दरअसल, नसों में ब्लॉकेज होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं. जिन्हें समय पर पहचानकर जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थिति से बचा जा सकता है.

नसों की ब्लॉकेज कैसे ठीक करें?

दबी हुई नस को खोलने के उपाय-.
चूने का करें इस्तेमाल- दबी हुई नस को खोलने के लिए पान वाला चूना लें। ... .
मेथी के बीज- मेथी के बीज भी साइटिका और नसों के दर्द को ठीक करने में काफी फायदेमंद है। ... .
सिंगार का पौधा- ... .
सेंधा नमक ... .
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है।.

दबी हुई नस को खोलने के लिए क्या करें?

इस नस के दबने का पता एमआरआई से लगता है। इससे पता चलता है कि नस कितनी और कहां से दबी है, जिसके अनुसार उसका इलाज करना है अगर मरीज की नस हलकी सी दबी है तो वह दवाईयां और कुछ इंजैक्शन से ठीक हो सकती है, लेकिन अगर मरीज की नसें बहुत ज्यादा और बहुत समय से दबी है तो उसकी टांगों के कमजोरी का खतरा बना रहता है।